281001
जयपुर से चुराई गई बाइक वृंदावन से मिली, 2 चोर गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा की वृंदावन पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान पानी गांव मार्ग पर दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों ने जयपुर से एक मोटरसाइकिल चुराई थी। पुलिस ने रात करीब 11 बजे चामुंडा कट के पास चेकिंग शुरू की, तभी चामुंडा मंदिर देवी रोड से दो बाइक आती दिखीं, जो पुलिस को देखकर लौटने लगीं। पुलिस के संदेह पर दोनों को पकड़ लिया गया और उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आस्था के नाम पर मौत का सफर, गोवर्धन मेले में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, जान जोखिम में डालकर सफर कर
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । पुरुषोत्तम मास और पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर गिरिराज परिक्रमा के लिए उत्तर प्रदेश के मथुरा (गोवर्धन) में श्रद्धालुओं का एक अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों की संख्या में पहुंचे इन भक्तों की भारी भीड़ के आगे जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा किए गए सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रहे हैं। व्यवस्थाओं का दम भरने वाला परिवहन मंत्रालय इस गंभीर लापरवाही पर फिलहाल मूकदर्शक बना हुआ है। बसों की छतों पर 'मौत का सफर' मेले के दौरान जमीनी हकीकत दावों से कोसों दूर दिखाई दे रही है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिरिक्त संसाधन लगाने की बातें केवल कागजी साबित हुई हैं। पर्याप्त बसें और परिवहन के साधन न मिलने के कारण श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात के समय 'जय राधा रानी की' और 'ठाकुर' लिखी निजी व रोडवेज बसों के अंदर पैर रखने की जगह नहीं है। मजबूरी में दर्जनों युवा और श्रद्धालु बसों की छतों पर लटके और बैठे हुए हैं। यही नहीं, सड़कों पर चल रहे टेंपो और अन्य हल्के वाहन भी क्षमता से कई गुना अधिक ओवरलोड होकर दौड़ रहे हैं। प्रशासनिक मुस्तैदी गायब, हादसों को न्योता हाईवे और मेला क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर बिजली के लटकते तारों और पेड़ की टहनियों के बीच इस तरह बसों की छतों पर सफर करना किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण दे रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि सड़कों पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद इन ओवरलोडेड वाहनों और छतों पर बैठे लोगों को रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। श्रद्धालुओं का दर्द: "परिक्रमा पूरी करने के बाद घर लौटने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है। घंटों इंतजार करने के बाद जो भी बस आ रही है, वह पहले से ही ठसाठस भरी है। ऐसे में मजबूरी में छत पर चढ़कर सफर करना पड़ रहा है।" उठ रहे हैं गंभीर सवाल लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को रामभरोसे छोड़कर परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है। जब पहले से अनुमान था कि पूर्णिमा पर लाखों की भीड़ जुटेगी, तो अतिरिक्त बसों का सुचारू इंतजाम क्यों नहीं किया गया? बसों की छतों पर खुलेआम यात्रा कर रहे लोगों के चालान क्यों नहीं काटे जा रहे और उन्हें नीचे क्यों नहीं उतारा जा रहा? अगर इस लापरवाही के कारण कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? फिलहाल, आस्था के इस महापर्व में उमड़ा जनसैलाब प्रशासनिक कुप्रबंधन के चलते खौफनाक सफर करने को मजबूर है, और जिम्मेदार अधिकारी अब भी गहरी नींद में सोए हुए हैं।0
0
Report
कॉर्बेट में छुट्टियों की धूम: कल सुबह 345+ जीपों से जंगल सफारी
Noida, Uttar Pradesh:कॉर्बेट नगरी रामनगर में पर्यटन सीजन इन दिनों पूरे उफान पर है, बच्चों की छुट्टियों और गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं, इसका असर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और उससे जुड़े पर्यटन जोनों की बुकिंग पर साफ दिखाई दे रहा है, स्थिति यह है कि कल सुबह की पाली के लिए अधिकांश पर्यटन जोन पूरी तरह पैक हो चुके हैं और सैकड़ों पर्यटक जंगल सफारी के जरिए वन्यजीवों के दीदार का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार अलग-अलग पर्यटन जोनों से कल सुबह और शाम की पालियों में बड़ी संख्या में जिप्सियां और कैंटर पर्यटकों को जंगल भ्रमण पर लेकर जाएंगी. सुबह की पाली में ही 345 से अधिक जिप्सियों के माध्यम से पर्यटक जंगल सफारी का आनंद लेंगे, जबकि ढिकाला जोन में 4 कैंटरों से करीब 64 पर्यटक जंगल की सैर करेंगे. दुर्गा देवी पर्यटन जोन में सुबह की पाली में 15 और शाम की पाली में 15 जिप्सियां पर्यटकों को जंगल सफारी पर लेकर जाएंगी, वहीं गर्जिया जोन में 30, बिजरानी जोन में 30, और ढेला पर्यटन जोन में सुबह 15 तथा शाम को 15 जिप्सियों की व्यवस्था रहेगी. झिरना पर्यटन जोन में 30 जिप्सियां सुबह की पाली में संचालित होंगी, जबकि कॉर्बेट लैंडस्केप के हाथीडंगर जोन में सुबह 25 और शाम 25 जिप्सियां पर्यटकों को भ्रमण कराएंगी। भंडारपानी जोन में भी सुबह और शाम दोनों पालियों में 30-30 जिप्सियां सफारी के लिए जाएंगी. इसके अलावा पवलगढ़ गेट सितावनी में सुबह 60 और शाम 60 जिप्सियां पर्यटकों को जंगल सफारी कराएंगी. वहीं टेड़ा गेट सितावनी में सुबह की पाली में 60 जिप्सियां संचालित होंगी. ढिकाला पर्यटन जोन में सुबह 4 कैंटर और शाम को 4 कैंटर पर्यटकों को जंगल भ्रमण पर लेकर जाएंगे. वहीं फाटों पर्यटन जोन में भी पर्यटकों की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है, जहां सुबह की पाली में 50 और शाम की पाली में 50 जिप्सियां संचालित होंगी. पर्यटन कारोबारियों नमित अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल का कहना है कि इस बार बच्चों की छुट्टियों के साथ-साथ कॉर्बेट और आसपास के हिल स्टेशनों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पर्यटक सिर्फ जंगल सफारी ही नहीं बल्कि पहाड़, स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक वातावरण का भी अनुभव लेने पहुंच रहे हैं. रामनगर में लगातार बढ़ती पर्यटक संख्या के चलते होटल, रिसॉर्ट और स्थानीय पर्यटन गतिविधियों में भी तेजी देखने को मिल रही है. वहीं वन विभाग और पर्यटन प्रबंधन से जुड़े लोग भी बढ़ती भीड़ के बीच बेहतर व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी में जुटे हैं. कॉर्बेट के पर्यटन जोनों की फुल बुकिंग और सफारी के लिए बढ़ती मांग इस बात का संकेत है कि गर्मियों की छुट्टियों में जंगल पर्यटन लोगों की पहली पसंद बना हुआ है और कॉर्बेट नगरी एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार होने जा रही है.0
0
Report
उदयपुर में तूफान के साथ बारिश, पेड़ गिरे, बड़ा हादसा टला, चारों की जान बची
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में बीती रात तूफान के साथ बारिश का दौर चला। जिसने पूरे शहर को अस्तव्यस्त कर दिया। तूफान के दौरान कई पेड़ और होल्डिंग्स धराशायी हो गए। इस दौरान सुंदरवास इलाके में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल तूफान के दौरान एक के बाद एक दो पेड़ नीचे गिर गए। दो सेकंड पहले ही एक कार वहां से निकली और दो सेकंड की देरी से होने से दो बाइक पर सवार चार लोगों की जान बच गई। इस पूरे घटना क्रम का वीडियो अब खूब वायरल हो गया।0
0
Report
Advertisement
परिक्रमा मार्ग में मनचलों का आतंक, युवती पर फेंकी पानी की बोतल,राहगीरों ने सिखाया सबक
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । धर्म नगरी वृंदावन के आस्था से सराबोर माहौल को खराब करने की कोशिश करने वाले एक मनचले युवक की बीच सड़क पर जमकर धुनाई कर दी गई। मामला वृंदावन के प्रसिद्ध परिक्रमा मार्ग का है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ परिक्रमा करने आते हैं। इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवकों की गुंडागर्दी और बदतमीजी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार युवक परिक्रमा मार्ग में श्रद्धा और आस्था के साथ परिक्रमा कर रही एक युवती के साथ अभद्रता कर रहा था। मनचले की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उसने बाइक चलाते हुए परिक्रमा कर रही युवती को पानी की बोतल मार दी। इस पूरी घटना को ठीक पीछे बाइक से आ रहे कुछ अन्य युवक देख रहे थे। जैसे ही मनचले ने इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया, पीछे चल रहे युवकों ने तुरंत अपनी बाइक से उसका पीछा किया और उसे आगे जाकर दबोच लिया। बदतमीजी कर रहे युवक को पकड़ने के बाद युवकों ने उसकी जमकर मजामत (पिटाई) की और उसकी हेकड़ी निकाल दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक बाइक पर सवार होकर बदतमीजी कर रहा था और बाद में स्थानीय लोगों और राहगीरों के हत्थे चढ़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग परिक्रमा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
कानपुर देहात मुस्लिम समाज ने शंकराचार्य को ज्ञापन देकर गौ माता का दर्जा माँगा
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:मुस्लिम युवा समाज ने शंकराचार्य को सौंपा ज्ञापन गौ माता को 'राष्ट्रमाता' या 'राज्यमाता' का दर्जा देने की मांग मोहम्मद इबादुल हसन के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन गौ संरक्षण को भारतीय संस्कृति और पर्यावरण से जोड़ा देशभर में गौ हत्या पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग हर जिले में पर्याप्त गौशालाएं और गोवंश संरक्षण की व्यवस्था की मांग सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की पहल बताया मुस्लिम समाज ने शंकराचार्य का फूल माला लेकर जोरदार स्वागत किया0
0
Report
जालौन में बिजली समस्या के कारण देर रात लगा जाम; स्थानीय आक्रोश जताया
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में बिजली समस्या को लेकर लोगों ने देर रात लगाया जाम, दो दिन से बिजली गायब होने के चलते लोगों का फूटा आक्रोश, स्थानीय लोगों ने जाम लगाकर विधुत व्यवस्था बहाल करने की मांग, भीषण आंधी तूफान और पानी के चलते गुल हुई थी बिजली, स्थानीय लोगों ने दो दिन बाद भी सप्लाई चालू न करने का लगाया आरोप, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर खुलवाया जाम, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड का मामला।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में तेज रफ्तार कार से छात्र हादसे, CCTV से पहचान की कोशिश
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर बिग ब्रेकिंग लाइव हिट & रन..... तेज रफ्तार कार ने छात्र को टक्कर मारी टक्कर के बाद कई फीट दूर उछल कर गिरा मासूम छात्र हादसे में छात्र हुआ गंभीर घायल टक्कर के बाद छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया कार सवार लोग टक्कर के बाद मौके से भागे सड़क किनारे चल रहा था छात्र घटना का CCTV सामने आया परिजनों की शिकायत पर कार चालकों की पहचान के साथ तलाश पुलिस महाराजपुरा थाना क्षेत्र के BSF कॉलोनी की घटना0
0
Report
इ Indore के सयाजी स्क्वायर में जीप पलटने से 3–4 घायल, प्रशासनिक पुष्टि अभी शेष
Indore, Madhya Pradesh:इIndore के सयाजी स्क्वायर पर तेज रफ्तार जीप के पलटने की खबर सामने आई। शुरुआती जानकारी के अनुसार जीप में सवार 3–4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक पुलिस या प्रशासनिक पुष्टि उपलब्ध नहीं हुई। वहीं तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि घटना कितनी खतरनाक होगी0
0
Report
मन की बात के 134वें एपिसोड में समाज के लिए प्रेरक उदाहरणों का उल्लेख
Ranchi, Jharkhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 134वां एपिसोड प्रसारित किया गया। इस अवसर पर रanchi स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu, नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में उन लोगों का उल्लेख किया, जिन्होंने साधारण परिस्थितियों से निकलकर अपनी लगन, मेहनत और जुनून के दम पर असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति के भीतर कुछ कर दिखाने का जज्बा होता है, तो वह सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खेल जगत से जुड़े ऐसे लोगों का जिक्र किया, जिन्होंने अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन किया। साथ ही उन्होंने युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें प्रेरित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में देशभर के ऐसे लोगों की कहानियां भी साझा की गईं, जो समाज और राष्ट्रहित में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। नदी स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और जल प्रबंधन जैसे विषयों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि एक व्यक्ति की पहल भी बड़े बदलाव की वजह बन सकती है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यक्रम के अंत में तमिलनाडु की एक शिक्षिका का उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने अपने विद्यालय के विद्यार्थियों के सहयोग से प्रतिदिन छोटी-छोटी राशि एकत्र कर सैनिक कल्याण के लिए लगभग 42 लाख रुपये کا योगदान दिया। यह दर्शाता है कि यदि कोई व्यक्ति समाज और देश के लिए कुछ करने का संकल्प ले, तो वह बड़े से बड़ा परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से समाजहित और राष्ट्रहित में सकारात्मक कार्य करने का आह्वान किया है। हम सभी को ऐसे प्रेरणादायी उदाहरणों से सीख लेते हुए अपने स्तर पर समाज के लिए योगदान देने का प्रयास करना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी के केसरिया में युवक का शव पेड़ से लटका, हत्या का शक—पुलिस जांच शुरू
Motihari, Bihar:मोतिहारी में केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलतकिया वार्ड संख्या-02 के निवासी अमर पासवान के पुत्र शनि कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष का शव आज सुबह एक आम के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका हुआ पाया गया।अहले सुबह मे कुछ ग्रामीणों के देखने के बाद शोरगुल शुरू हुई तो पता चला की अमर पासवान के पुत्र है। तुरंत मृतक के परिजन को मालूम हुई तो शव के समीप पहुंचे। उसके बाद केसरिया पुलिस सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने अपने सभी पुलिस बल के साथ उक्त जगहों पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के बुलाने के बाद सभी तरह से जांच कराई गई अभी किसी प्रकार कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। मृतक शनि कुमार के परिजनों को कहना है की मेरे पुत्र को हत्या किया गया है। इस मौके पर केसरिया इंस्पेक्टर निकु कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजकुमार राजू,एस आई इन्द्रकांत, मुखिया पति मंटू सिंह सभी पुलिस बल तैनात थे.0
0
Report
परिवहन विभाग के अधिकारियों पर भड़का बस कंडक्टर; जबरन 'डब्लूटी' बनाने और उगाही का लगाया गंभीर आरोप
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । सोशल मीडिया पर आज उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अधिकारियों और एक रोडवेज बस कंडक्टर के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बस कंडक्टर, 'उत्तर प्रदेश सरकार' लिखी सरकारी बोलेरो गाड़ी (नंबर: UP86T 8001) में सवार अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और जबरन अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है। यह वीडियो मथुरा के किसी मार्ग का बताया जा रहा है, जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर सरकारी गाड़ी रुकी हुई है और बस कंडक्टर बेहद गुस्से में चिल्लाते हुए अधिकारियों को कैमरे के सामने बेनकाब कर रहा है। कंडक्टर का आरोप है कि वह लगातार यात्रियों के टिकट बना रहा है, इसके बावजूद अधिकारी उस पर जबरन 'डब्लूटी' (Without Ticket/बिना टिकट यात्री) लिखने का दबाव बना रहे हैं। कंडक्टर वीडियो में चिल्लाते हुए कह रहा है: "साहब से पूछिए, क्या पूरी गाड़ी डब्लूटी लाऊं? टिकट बनाता आ रहा हूं, फिर भी डब्लूटी लिख रहे हैं। उसमें टाइम देख लो! कोई टीआई (Traffic Inspector) नहीं है साथ में। ये रोज डिपो में वसूली करने आते हैं और जबरन डब्लूटी लिख रहे हैं।" अधिकारियों की चुप्पी और गाली-गलौज वीडियो के दौरान जब कंडक्टर अधिकारियों की वीडियो बनाने की बात कहता है, तब गाड़ी की अगली सीट पर बैठा एक अधिकारी कैमरे को देखकर भड़क जाता है और कंडक्टर को अभद्र गाली देता है। इसके बाद, मामला बढ़ता देख अधिकारी अपनी गाड़ी का शीशा बंद कर लेते हैं और वहां से गाड़ी आगे बढ़ा लेते हैं। कंडक्टर लगातार गाड़ी के आगे आकर कहता है कि "मेरी 40 (डब्लूटी) लिखो, पूरी वीडियो बनाओ इनकी।" भ्रष्टाचार के खेल पर उठे सवाल इस वीडियो के सामने आने के बाद परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर कंडक्टर सच बोल रहा है, तो यह सीधे तौर पर रोडवेज कर्मियों का मानसिक उत्पीड़न और विभाग में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करता है। अधिकारियों द्वारा कंडक्टरों पर जबरन केस बनाने या डब्लूटी दिखाने का दबाव इसलिए बनाया जाता है ताकि उनसे मोटी रकम की 'सेटिंग' या उगाही की जा सके। फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। देखना होगा कि वीडियो में दिख रहे अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारियों पर विभाग क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
गैर इरादतन हत्या मामले में फरार चल रहा आरोपी धर्मवीर गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल लाठी बरामद
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । थाना मांट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गैर इरादतन हत्या (Culpable Homicide) के मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली गई है। इस मामले में कुल 9 आरोपियों में से 8 की गिरफ्तारी हो चुकी है। जावरा अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी थाना प्रभारी जसबीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार (30 मई) को शाम करीब 5:30 बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने जावरा अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी धर्मवीर (32 वर्ष) पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम जावरा (थाना मांट, मथुरा) को दबोच लिया। तलाशी और पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लकड़ी की लाठी को बरामद कर लिया गया है। इलाज के दौरान पीड़ित ने तोड़ा था दम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला इसी साल फरवरी महीने का है। दिनांक 24 फरवरी 2026 को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर हुकुम सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए जवाहर सिंह (55 वर्ष) पुत्र चुन्नीलाल (निवासी जावरा, हाल निवासी भरऊ) को इलाज के लिए आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान 26 फरवरी 2026 को उनकी मौत हो गई थी। पीड़ित की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 110 BNS को हटाकर धारा 105 BNS (गैर इरादतन हत्या) की बढ़ोतरी की थी। अब तक 8 आरोपी जा चुके हैं जेल थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी हुकुम सिंह समेत 7 अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। धर्मवीर इस मामले में आठवां आरोपी है जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।0
0
Report
Advertisement
बिलसंडा में मुठभेड़: पप्पू गुप्ता हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में बिलसंडा नगर में पप्पू गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो के पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी गोली से घायल हुआ है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के पहाड़गंज मार्ग पर देर रात मुठभेड़ में पुलिस ने हत्याकांड में शामिल फरार आरोपी शिव और कुनाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी कुनाल के बाएं पैर और शिव के दाएं पैर में गोली लगी है, जबकि उनकी फायरिंग से हेड कांस्टेबल जियाउलहक के बाएं हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। दरअसल 28 मई को बिलसंडा के बमरौली तिराहा स्थित पंकज कटियार की साइकिल दुकान में पंकज के ससुराल के लोग बदमाशों के साथ पहुंचे। आरोपियों ने दुकान पर पंकज के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पास में कपड़ा कारोबारी पप्पू गुप्ता मौके पर पहुंच गए थे। इस दौरान आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे पप्पू की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार 15 आरोपियों में 7 नामजद व 8 अज्ञात हैं जिनमें अभी तक 3 नामजद व 3 अज्ञात को गिरफ्तार कर लिया गया है। 9 आरोपी अब भी फरार हैं।0
0
Report
जैसलमेर के चारण समाज छात्रावास में लाइब्रेरी लोकार्पण और प्रतिभाओं का सम्मान
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर श्री करणी माता मंदिर चारण समाज छात्रावास जैसलमेर मे नवनिर्मित लाइब्रेरी के लोकार्पण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान सभापति हरिवल्लभ कल्ला, जैसलमेर नगरपरिषद आयुक्त लजपालसिंह सोढा तथा महंत बालभारती महाराज उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रावास परिसर में नवनिर्मित लाइब्रेरी का विधिवत लोकार्पण किया तथा समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया。 इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया。 कार्यक्रम में चारण समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। समारोह के अंत में चारण समाज के अध्यक्ष शम्भूदान देथा ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।0
0
Report
आज प्राध्यापक भर्ती परीक्षा: दो पारी में 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल
Kota, Rajasthan:प्राध्यापक भर्ती परीक्षा आज, 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल प्राध्यापक भर्ती परीक्षा रविवार को दो पारियों में आयोजित पहली पारी में सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा 67 केंद्रों पर जिसमें 20,568 अभ्यर्थी है नामांकित दूसरी पारी में 41 केंद्रों पर 10,032 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा परीक्षा केंद्र के बाहर चाक चौबंद व्यवस्था सभी अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद भेजा गया परीक्षा केंद्र0
0
Report
Advertisement
