icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटली के बुर्के बैन पर मौलाना यासूब अब्बास का करारा जवाब

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: स्कूलों में बुर्का और नकाब पर इटली की प्रस्तावित पाबंदियों पर मौलाना शिया धर्मगुरु यासूब अब्बास ने कहा, "जिस तरीके से इटली में बुरखे पर बैन लगा है और यूरोप के तकरीबन 24 जगह पर बुरखे को बैन करने की बात हो रही है। इससे पूरी तरीके से मानसिकता का पता चल रहा है कि इस्लाम धर्म से कितनी नफरत है। इस्लाम ने औरत को एक ज्वेलरी की तरह समझा है। इस्लाम ने औरत को सम्मान दिया है, इस्लाम ने औरत को इज्जत दी है। बुरखे का मतलब यह नहीं है कि औरत को पिंजरे की चिड़िया बना के घर में बिठा दिया जाए...लोग कहते हैं बुरखे से कट्टरता फैलती है, असल में ये उनके मानसिकता की बात है, ना इस्लाम की विचारधारा की बात है, ना बुर्खे की बात है।"
0
0
Report

दिल्ली-देहरादून राजमार्ग में दुर्घटनाओं रोकथाम के लिए प्रशासन का संयुक्त निरीक्षण

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने 21 सितंबर को घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हादसों के कारणों का जायजा लेते हुए NHAI, RTO और पुलिस विभाग के अधिकारियों को दुर्घटनाओं की तकनीकी जांच करने तथा रोड इंजीनियरिंग, ब्लैक स्पॉट्स और ओवर स्पीडिंग पर आधारित एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही चालकों की सतर्कता के लिए मौके पर बड़े साइन बोर्ड और रफ्तार पर अंकुश लगाने हेतु रंबल स्ट्रिप्स (ब्रेकर) तत्काल लगाने के आदेश दिए गए। इस मौके पर एसपी सिटी, प्रशासन, NHAI और RTO के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर मरम्मत: 40 दिन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम दिल्ली के करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस काम को पूरा करने के लिए 40 दिन का समय निर्धारित किया है। ऐसे में करमपुरा शिवदास पुरी रोड से कीर्ति नगर रोड (पटेल रोड) होते हुए शादीपुर की तरफ जाने वाले स्ट्रेच पर आवाजाही प्रभावित होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को इस रूट से बचने की सलाह दी है। साथ ही वैकल्पिक मार्ग अपनाने का सुझाव दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में बताया कि करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। पहले चरण में 9 अक्टूबर तक करमपुरा से कीर्ति नगर की ओर जाने वाला कैरिजवे बंद रहेगा। दूसरे चरण में 10 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक कीर्ति नगर से करमपुरा की ओर जाने वाला कैरिजवे बंद रहेगा। इस दौरान सर्विस रोड वाहनों के लिए खुली रह ेगी। ब्रिटानिया फ्लाईओवर/रिंग रोड से करमपुरा/मोती नगर की ओर आने वाले ट्रैफिक को पंजाबी बाग गोल चक्कर से बाएं मुड़कर जखीरा, रोहतक रोड की ओर जाने की सलाह दी जाती है, ताकि करमपुरा फ्लाईओवर पर जाम से बचा जा सके। क्लब रोड/नर्सरी कट/वशिष्ठ गुल्ला मार्ग, पंजाबी बाग से करमपुरा/मोती नगर की ओर आने वाले ट्रैफिक को भारत दर्शन पार्क ट्रैफिक सिग्नल पर करमपुरा/मोती नगर की ओर दाएं मुड़ने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा ट्रैफिक सीधे आगे बढ़ सकता है और करमपुरा फ्लाईओवर पर जाम से बचने के लिए पंजाबी बाग गोल चक्कर से दाएं मुड़कर जखीरा/रोहतक रोड की ओर जा सकता है। रोहतक रोड पर पीरागढ़ी/पश्चिम विहार/मादीपुर से आने वाले और करमपुरा/मोती नगर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पंजाबी बाग गोल चक्कर से रिंग रोड की ओर दाएं मुड़ने से बचने की सलाह दी जाती है और इसके बजाय सीधे जखीरा/रोहतक रोड की ओर जाने की सलाह दी जाती है, ताकि करमपुरा फ्लाईओवर पर जाम से बचा जा सके। आने-जाने वालों से रिक्वेस्ट है कि वे इलाके में तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें और ट्रैफिक मैनेजमेंट के इंतज़ाम में सहयोग करें।
0
0
Report
Advertisement

मध्य प्रदेश के पुलिस अफसरों के लिए सोशल मीडिया नियम सख्त, वर्दी पोस्ट पर रोक

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश में रीलबाज पुलिस अफसर और पुलिस कर्मियों के लिए चिंता वाली खबर सोशल मीडिया पर पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल करके लाखों रुपए कमाने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों पर सख्त हुआ पुलिस मुख्यालय पुलिसकर्मियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्ती वर्दी में रील, फोटो और वीडियो बनाने-अपलोड करने पर रोक ड्यूटी के दौरान या बाद में वर्दी अथवा अशोभनीय वेशभूषा में सोशल मीडिया पोस्ट करने पर कार्रवाई गोपनीय सरकारी दस्तावेजों के स्क्रीनशॉट और स्कैन कॉपी शेयर करने पर प्रतिबंध चैटजीपीटी, जेमिनी जैसे एआई टूल्स पर संवेदनशील सरकारी जानकारी अपलोड करना भी प्रतिबंधित संवेदनशील ड्यूटी में लोकेशन, कार्यस्थल और जियो-टैगिंग साझा करने पर रोक शासन की अनुमति के बिना सोशल मीडिया मॉनेटाइजेशन और पेड प्रमोशन पर भी पाबंदी सोशल मीडिया से होने वाली आय का 30 दिन में विवरण देना होगा जांच और जनसुनवाई के दौरान पीड़ित, साक्षी, आरोपी और बाल अपराधियों की पहचान सार्वजनिक करने पर रोक फोटो या वीडियो जारी करने से पहले अनुमति और चेहरे को धुंधला करना जरूरी डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश, सभी पुलिस इकाइयों में आदेश पढ़कर सुनाने के निर्देश नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी
0
0
Report

भोपाल एयरपोर्ट हादसे में ओला ड्राइवर घायल, कार सवार गिरफ्तार

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल\nभोपाल एयरपोर्ट पर सड़क हादसा\n\n तेज रफ्तार कार ने ओला टैक्सी ड्राइवर को उड़ाया\n\nओला ड्राइवर को कार (MP04CK7080) ने मारी टक्कर, दोनों पैर टूटे, सिर में गंभीर चोट\n\nअस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती टैक्सी ड्राइवर, एक्सीडेंट के बाद मचा भारी बवाल\n\nकार में सवार थे महिला और पुरुष, ओवरटेक के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा, पुलिस कार सवारों को ले गई थाने\n\nएयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, टैक्सी ड्राइवर को उड़ाने के बाद भी रौब, वीडियो में महिला बोली- \"पापा वकील हैं\"\n\nओला चालक पर कार का कहर, एक्सीडेंट में ड्राइवर के दोनों पैर फ्रैक्चर, सिर में आई गंभीर चोट, मौके पर जुटी भीड़\n\nएयरपोर्ट पर बवाल के बाद आरोपी कार सवारों को थाने ले गई पुलिस, कार जब्त\n\nराजा भोज एयरपोर्ट के पास कार ने ओला ड्राइवर को रौंदा, तड़पते देख एंबुलेंस से भेजा अस्पताल\n\nकार MP04CK7080 के चालक पर बड़ी कार्रवाई, गंभीर हालत, इलाज जारी\n\nएक्सीडेंट के बाद गुस्साई भीड़ ने कार को घेरा, पुलिस और सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा\n\nगांधीनगर थाना पुलिस गाड़ी में सवार दोनों को थाने लेकर पहुंचे
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में सत्यम मिश्र ने काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO पद संभाला

JPJai Pal14m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में सत्यम मिश्र ने संभाला काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के CEO का पदभार。 • पदभार ग्रहण करने से पहले सपरिवार बाबा कालभैरव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया。 • कालभैरव मंदिर के बाद काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया。 • पदभार संभालते ही न्यास एवं परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया。 • CEO सत्यम मिश्र ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन और व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष बल दिया。 • धाम की गरिमा के अनुरूप सभी अधिकारियों व कार्मिकों को आपस में बेहतर समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए။
0
0
Report

बलरामपुर में डीजे की तेज आवाज से मासूम बच्ची की मौत, CCTV फुटेज वायरल

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में DJ के तेज ध्वनि से मासूम बच्ची की मौत ,विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज को लेकर उठे सवाल, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम: 3 मिनट 2सेकंड के वीडियो में कक्षा के अंदर बैठे दिखे बच्चे, बाहर से आती रही DJ की तेज आवाज बलरामपुर में एक मासूम बच्ची की स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, स्कूल के सामने से गुजर रहे विसर्जन जुलूस में बज रहे DJ की तेज आवाज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना से जुड़ा करीब 3 मिनट 2 सेकंड का CCTV वीडियो अब सामने आया है, जिसमें कक्षा के अंदर का पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। कक्षा दो की क्षात्रा थी. प्रथम फ्लोर पर स्थित कक्षा दो मे पढ़ रही थी तब की यह घटना है.परिजनों का दावा है कि DJ के तेज बन के कारण यह घटना हुई है। इसका एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे सोनू तिवारी (जीतू) की मासूम पुत्री डिवाइन पब्लिक स्कूल की कक्षा में बैठी थी। CCTV फुटेज में कक्षा के अंदर कई बच्चे बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान बाहर से तेज DJ की आवाज सुनाई देती है। आवाज सुनकर कुछ बच्चे खिड़की या दरवाजे की ओर देखने और बाहर हो रहे जुलूस को देखने का प्रयास करते नजर आते हैं। वीडियो में एक बच्ची की गतिविधियां भी दिखाई देती हैं, जिसके बारे में परिजनों का कहना है कि इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद कक्षा में मौजूद लोगों के बीच हलचल दिखाई देती है। परिजनों के मुताबिक, बच्ची को तीन बार अटैक आया और तीसरे अटैक के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज ने मामले को और गंभीर बना दिया है। हालांकि, CCTV में DJ की आवाज सुनाई देने और बच्ची की तबीयत बिगड़ने का घटनाक्रम जरूर दिखाई देाता है, लेकिन बच्ची की मौत का चिकित्सकीय कारण और DJ की तेज आवाज से उसका सीधा संबंध अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुआ है। वही इस मामले पर डिवाइन पब्लिक स्कूल प्रबंधक आशीष उपाध्याय का कहना है या घटना पूरा जो हुआ है हमारे هنا लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है. काफी दुखद घटना है. तीव्र ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा था जिसके चलते यह घटना हुई है. आशीष उपाध्याय विद्यालय प्रबंधक डिवाइन पब्लिक स्कूल ने स्कूल में हुई इस घटना और डीजे वाली बात को सही बताया है. परिजनों ने घटना की जांच की मांग की है। वहीं, विसर्जन जुलूस के दौरान बजाए जा रहे DJ की आवाज और ध्वनि प्रदूषण के निर्धारित मानकों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं。
0
0
Report

जालौन में कथा स्थल पर चेन स्नेचिंग: चार महिलाओं की गिरफ्तारी

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान चेन स्नेचिंग से मचा हड़कंप, कथा में प्रसाद वितरण के दौरान महिलाओं को बनाया गया निशाना, भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र पार करने का आरोप, एक महिला की चेन स्नेचिंग करते मौके पर पकड़ी गईं चार संदिग्ध महिलाएं, लोगों की भीड़ ने चारों संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, कोतवाली पुलिस चारों महिलाओं को थाने लाकर कर रही सख्ती से पूछताछ, बीते 18 सितंबर को भी कथा के दौरान चेन स्नेचिंग की घटना आई थी सामने, एक युवक समेत दो महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की हुई थी वारदात, लगातार घटनाओं से कथा स्थल पर श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप, चेन स्नेचिंग गिरोह से जुड़े होने की आशंका के बीच पुलिस कर रही पूछताछ, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र की बलदाऊ धर्मशाला का मामला。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top