281001
बांके बिहारी दर्शन करने आई वृद्ध महिला की तबीयत बिगड़ी, आगरा रैफर
Mathura, Uttar Pradesh:बांके बिहारी मंदिर दर्शनार्थ आई वृद्ध महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसे बांके बिहारी मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहा उसकी हालत में सुधार न होने पर प्राथमिक चिकित्सा देकर आगरा रैफर कर दिया गया है। इस संबंध में ईएमओ डाक्टर शशि रंजन ने बताया कि दिल्ली निवासी 75 वर्षीय सरोज भाटिया पत्नी राजेंद्र भाटिया अपने परिवार के साथ बृंदावन के बांके बिहारी मंदिर दर्शनों के लिए आई थी।जिनकी भीड़ के कारण अचानक तबीयत बिगड़ गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CM Mohan Yadav का भाषण: राजनीतिक हलचल तेज
Morena, Madhya Pradesh:CM Mohan Yadav Speech0
0
Report
बिहार भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक कार्यशाला शुरू
Patna, Bihar:भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर इंजीनियर शैलेंद्र प्रमोद कुमार दिलीप जायसवाल मिथिलेश तिवारी सहित सरकार में भाजपा की ओर से शामिल सभी मंत्री. भाजपा संगठन महामंत्री भिखू भाई साहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी कार्यशाला में शामिल.0
0
Report
57 दिनों की Yatra में 4.8 लाख भक्तों ने बाबा बारफनी के दर्शन किए
Aram Pora, Ganderbal, It is pertinent to mention that the holy yatra was conducted over 57 days, from 3 July to 28 August 2026. Adverse weather posed serious challenges for more than 10 days and approximately 4.80 lakh devotees had darshan of Baba Barfani. 82% of pilgrims completed darshan within the first 20 days; 95% within the first month. 54,000 service providers were registered, including 31,000 pony operators, pithu bearers and palanquin carriers; 6,400 tent and shop operators; and 7,700 langar volunteers. Around 1.87 lakh pilgrims availed palanquin and pony services and 93 medical facilities were set up along the route, with 595 clinical beds and 26 oxygen booths. A total 1,430 doctors and nursing personnel were on round-the-clock duty, supported by 48 ambulances. 7,900 toilets were installed and maintained by 7,900 sanitation workers as part of a zero-waste Yatra initiative. Holding capacity was raised to 63,000 within the Yatra area and 54,000 across Jammu and Kashmir divisions.0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर जरवा तेंदुए की दहशत : नेवलगढ़ मार्ग झाड़ियों से पटा, राहगीर परेशान
Newal Garh, Uttar Pradesh:विकासखंड गैसड़ी के ग्राम पंचायत नेवलगढ़ को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों जंगल में तब्दील हो गया है। जुगनभरिया से नेवलगढ़ तक करीब एक किलोमीटर लंबा रास्ता घने जंगल से होकर गुजरता है। सड़क के दोनों तरफ घनी झाड़ियां व बड़े-बड़े खरपतवार उग आए हैं, जिससे यह मार्ग राहगीरों के लिए मौत का सबक बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम होते ही इस रास्ते पर सन्नाटा पसर जाता है। ग्रामीणों में सबसे ज्यादा दहशत तेंदुए को लेकर है। पूर्व प्रधान रामबचन थारू ने बताया कि अक्सर घनी झाड़ियों के बीच तेंदुआ छिपा रहता है, जिसे कई बार बाइक और पैदल आते-जाते लोगों ने देखा है। किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूली बच्चों और महिलाओं को आने-जाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से नेवलगढ़ सहित कई गांवों के लोगों का प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है, लेकिन झाड़ियों के कारण सड़क पर दूर तक दिखाई नहीं देता।। इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान घनश्याम यादव, दिलीप चौधरी, कृष्ण कुमार थारू, राधेश्याम थारू, विनती राम थारू, कमलेश थारू, बजरंग थारू, विजय चौधरी, सत्य प्रकाश थारू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से झाड़ियों को साफ कराने की मांग की है। महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल ने जिलाधिकारी महोदय से जनहित में संज्ञान में लेते हुए झाड़ियां साफ कर जाने की मांग की है।। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी, जनकपुर रेंज अमरजीत ने बताया कि मामला संज्ञान में है, संबंधित टीम को भेजकर जल्द ही सड़क किनारे की झाड़ियों को साफ कराया जाएगा।0
0
Report
NGT clamps down on Bahadurgarh industry; joint committee to inspect 2,500 units
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ इंडस्ट्री पर एनजीटी की सख्ती प्रदूषण की जांच के लिए बनाई संयुक्त कमेटी करीब 2,500 औद्योगिक इकाइयों की होगी जांच 26 अक्टूबर से एक सप्ताह पहले एनजीटी में सबमिट करनी है रिपोर्ट 26 अक्टूबर को एनजीटी में मामले की अगली सुनवाई मैन्युफैक्चरिंग, ईंधन और उत्सर्जन की होगी जांच बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी ने सख्त रुख अपनाया है। औद्योगिक इकाइयों में पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन और प्रदूषण फैलाने के आरोपों की जांच के लिए एक चार सदस्यीय संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को 26 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई से पहले सभी औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। बहादुरगढ़ के एचएसआईआईडिसी औद्योगिक क्षेत्र में करीब 2,500 उद्योग संचालित हो रहे हैं। इन इकाइयों पर वायु और जल प्रदूषण से जुड़े पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। एनजीटी की प्रधान पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को संयुक्त कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण की वास्तविक स्थिति और नियमों के अनुपालन की जांच की जा सके। कमेटी में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। जिला कलेक्टर इस कमेटी के नोडल अधिकारी के तौर पर काम करेंगे। एनजीटी ने कमेटी को आठ सप्ताह के भीतर निरीक्षण पूरा करने और अगली सुनवाई से कम से कम एक सप्ताह पहले अपनी रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। बहादुरगढ़ के सैक्टर 2 में रहने वाले याचिकाकर्ता हरिन्द्र कुमार ने आरोप लगाया गया है कि बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में कुछ इकाइयां वायु अधिनियम 1981 और जल अधिनियम 1974 के प्रावधानों का पालन नहीं कर रही हैं। कुछ इकाइयां पर पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने और जीपीएस से लैस तस्वीरों के जरिए निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा रात के समय इकाइयों में निरीक्षण नहीं होने का फायदा उठाकर औद्योगिक कचरे के खुले में जमा होने और उसके प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। एनजीटी ने संयुक्त कमेटी को औद्योगिक इकाइयों की मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया, ईंधन का इस्तेमाल, प्रदूषण नियंत्रण उपकरण, चिमनियों से निकलने वाला उत्सर्जन, फ्यूजिटिव एमिशन और सहमति से जुड़ी शर्तों की मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, दिल्ली एनसीआर में सितंबर-अक्टूबर के दौरान हवा की गुणवत्ता खराब होने और स्मॉग का खतरा बढ़ने के बीच औद्योगिक प्रदूषण पर भी सवाल उठते रहे हैं। एनजीटी ने इससे पहले भी प्रदूषण के सभी स्रोतों को लेकर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार करने पर जोर दिया था। अब बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों की जांच के बाद सामने आने वाली रिपोर्ट से यह साफ हो सकेगा कि यहां प्रदूषण के लिए जिम्मेदार स्रोत कौन-कौन से हैं और कितनी औद्योगिक इकाइयां पर्यावरणीय मानकों का पालन कर रही हैं। यानी आने वाले दिनों में बहादुरगढ़ की औद्योगिक इकाइयों पर जांच का शिकंजा और कस सकता है। अब सबकी नजरें संयुक्त कमेटी की रिपोर्ट और 26 अक्टूबर को होने वाली एनजीटी की अगली सुनवाई पर रहेंगी। हालांकि अभी तक कमेटी ने जांच आरम्भ नही की है जबकि 14 अगस्त को एनजीटी ने आदेश दिए थे।0
0
Report
चांडोह की जिला परिषद स्कूल के बाहर गर्मी में बच्चों की सुरक्षा संकट, जमीन विवाद शुरू
Shirur, Maharashtra:शिरूर तालुक्यातील चांडोह येथील जिल्हा परिषद शाळेला अज्ञात व्यक्तीने आज टाळं लावल्याने शाळेतील चिमुकल्या विद्यार्थ्यांवरती उन्हात शाळेबाहेर बसण्याची वेळ आल्याने पालक ग्रामस्थ आक्रमक झाले आहेत तर गावातील अंतर्गत राजकारणामुळे मला आता ही जागा शाळेसाठी द्यायची नाही अशी भूमिका घेण्यात आली आहे अशी भूमिका ग्रामस्थांनी घेतली याचाच आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी यांनी....0
0
Report
Advertisement
दिल्ली MCD मेयर प्रवेश वाही ने सेंट्रल ज़ोन में स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर प्रवेश वाही राजधानी में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार विभिन्न ज़ोन और संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी करी में आज सेंट्रल जोन में सुबह 9:30 बजे दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही स्वच्छता अभियान का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हैं इस दौरान उनके साथ सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर और सेंट्रल जोन के अध्यक्ष मौजूद रहे इस दौरान انہوںने विभिन्न विभिन्न इलाके का निरीक्षण किया है. मेयर प्रवेश वाही के नेतृत्व में 'कूड़े से आज़ादी' और विशेष सफाई अभियानों के तहत ज़मीनी स्तर पर कचरा प्रबंधन की समीक्षा की जा रही है। आज सेंट्रल जोन में निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देखिए आज हम स्वच्छता अभियान के तहत सेंट्रल जोन पहुंचे हैं आज इस क्षेत्र का हम दौड़ा कर रहे हैं और हमारे साथ सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर और अध्यक्ष साथ रहेंगे साथ ही अधिकारियों को भी बुलाया गया है हमारा संकल्प है कि हम दिल्ली को स्वच्छ और साफ बनाएं इसलिए स्वच्छता के साथ-साथ जितने भी जल भराव के हॉटस्पॉट है इस जोन में उसका हम निरीक्षण कर रहे हैं और उस पर अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही करने का निर्देश दिया जा रहा है साथ ही कूड़े के निष्पादन के लिए अलग-अलग क्षेत्र में नए-नए कूड़ा घर बनाए जा रहे हैं जहां पर क्षेत्र का कूड़ा वहां पहुंचेगा.0
0
Report
अंबाला में सफाई कर्मचारियों की 26वें दिन हड़ताल, 22 मांगों पर ठोस फैसला नहीं
Ambala, Haryana:अंबाला शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 26वें दिन भी जारी है। कर्मचारियों और सरकार के बीच मांगों को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं, विरोध में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय समेत शहर के अलग-अलग इलाकों में कूड़ा फैलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द उनकी मांगें पूरी करने की अपील की है. अंबाला शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 26वें दिन में प्रवेश कर गई है। लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था पर असर पड़ता नजर आ रहा है। अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने अंबाला शहर नगर निगम कार्यालय सहित शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़ा फैलाकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि सरकार और कर्मचारियों के बीच 22 मांगों को लेकर बातचीत हुई थी, जिसमें 17 मांगों पर सहमति भी बनी थी। लेकिन इन मांगों को अब तक लागू नहीं किया गया, जिसके चलते कर्मचारियों को दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और ठेकेदारी प्रथा को खत्म करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.0
0
Report
चौमूं नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 33 वार्डों के टिकट घोषित
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर बिछी चुनावी चौसर कॉंग्रेस ने पहली सूची में 17 वार्डो की टिकट की जारी देर रात दूसरी सूची में 16 वार्डो के प्रत्याशियों के नामों का खुलासा कॉंग्रेस ने 45 वार्डो के लिए अभी तक 33 वार्डो की सूची की जारी अभी तक 12 वार्डो की टिकटों पर फंसा हुआ हैं पेच इधर ,भाजपा ने अभी तक टिकटों के नाम नहीं किये फायनल भाजपा सीधे ही RO को जमा करवा सकती हैं सिम्बल टिकट नहीं मिलने से नाराज प्रत्याशियों पर RLP लगा सकती हैं दाव चौमूं उपखण्ड कार्यलय में लोगों लगा जमावड़ा एंकर-नगर निकाय चुनाव को लेकर चौमूं में चुनावी चौसर बिछ चुकी है और सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची में 17 वार्डों के उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। इसके बाद देर रात जारी दूसरी सूची में 16 और वार्डों के प्रत्याशियों के नामों के खुलासा किया गया। इस तरह कांग्रेस ने चौमूं के 45 वार्डों में से अब तक 33 वार्डों के टिकट घोषित कर दिए हैं, जबकि 12 वार्डों की टिकटों पर अभी भी पेच फंसा हुआ है। वहीं, भाजपा में अभी तक प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। माना जा रहा है कि भाजपा अपने प्रत्याशियों के नाम सीधे निर्वाचन अधिकारी यानी RO के समक्ष सिंबल के साथ जमा करवा सकती है। टिकट नहीं मिलने से नाराज दावेदारों पर आरएलपी भी दांव खेल सकती है। ऐसे में आने वाले समय में चुनावी मुकाबला और रोचक होने के आसार हैं। चौमूं उपखंड कार्यालय में नामांकन को लेकर लोगों की भीड़ और राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।0
0
Report
Advertisement
भाई वीरेंद्र: आरक्षण बचाने की जंग और डस्टबिन घोटाला पहले से बड़ा
Jehanabad, Bihar:बिहार विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष और आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने आरक्षण, नेपाल की आपदा और राज्य में हुए कथित डस्टबिन खरीद मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। जहानाबाद के सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब होते हुए भाई वीरेंद्र ने साफ कहा कि आरक्षण और बाबा साहब के संविधान को खत्म करने की हिम्मत किसी माई के लाल में नहीं है। वहीं उन्होंने डस्टबिन खरीद मामले को चारा घोटाले से भी बड़ा घोटाला करार दिया है। देशभर में आरक्षण और संविधान को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच आरजेडी के वरिष्ठ नेता और लोक लेखा समिति के अध्यक्ष भाई वीरेंद्र ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। मीडिया से बात करते हुए भाई वीरेंद्र ने दो टूक शब्दों में कहा कि आरक्षण को लेकर जो बवाल मचाया जा रहा है, उस पर मैं स्पष्ट कर दूं कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है जो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के दिए संविधान और आरक्षण को समाप्त कर सके। अगर आरक्षण खत्म करने की कोशिश हुई तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम राजनीति किसलिए कर रहे हैं? आरक्षण और संविधान को बचाए रखने के लिए हम जान की बाजी लगा देंगे, लेकिन इसे समाप्त नहीं होने देंगे। वहीं दूसरी तरफ नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक तबाही पर शोक व्यक्त करते हुए राजद नेता ने नेपाल सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। भाई वीरेंद्र ने कहा, भारत और नेपाल का रिश्ता रोटी और बेटी का है। लेकिन नेपाल का कभी चीन तो कभी भारत के पाले में जाना उसकी बड़ी भूल है। उन्होंने नेपाल की मौजूदा सरकार को नसीहत देते हुए भारत के साथ मजबूती से खड़े रहने की सलाह दी। वही आरक्षण और विदेश नीति के अलावा लोक लेखा समिति के अध्यक्ष ने बिहार में नगर निकायों के डस्टबिन खरीद में हुए कथित भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा। भाई वीरेंद्र का इसे बड़ा भ्रष्टाचार करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस डस्टबिन की वास्तविक कीमत 500 से 600 रुपये है, उसे 15,000 रुपये से अधिक की कीमत पर खरीदा गया है। भाई वीरेंद्र ने कहा, सामाजिक न्याय के नेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को तो एक साज़िश के तहत चारा घोटाले में फंसाया गया था, लेकिन आज जो डस्टबिन घोटाला हुआ है, वह उससे भी कहीं बड़ा है। ताज्जुब की बात यह है कि इतने बड़े घोटाले पर न तो कोई नेता बयान दे रहा है और न ही कोई टीवी चैनल इसे दिखा नहीं रहा है। दरअसल राजद विधायक लोक लेखा समिति की बैठक करने जहानाबाद पहुंचे थे जहां उन्होंने उक्त बातें कही है।0
0
Report
100 रुपए के स्पेसीमेन नोट की कीमत प्रदर्शनी में एक लाख तक पहुँची
Kota, Rajasthan:कोटा. एंकर.कोटा के सेवन वंडर पार्क के सामने ऐतिहासिक धरोहर और दुर्लभ मुद्राओं का अनूठा संसार सजाया गया है, एसएनसी की और से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी में इतिहास प्रेमियों, शोध छात्रों और आमजन का हुजूम उमड़ रहा है, प्रदर्शनी में देशभर से आए नामचीन संग्रहकर्ताओं द्वारा 100 से भी अधिक स्टॉल्स लगाई गई है, प्रदर्शनी में आने वाला हर कोई भारत के समृद्ध और प्राचीन अतीत की इस झलक को देखकर अभिभूत नजर आ रहा है, प्रदर्शनी में 100 रुपए का '000001' फैंसी नंबर वाला स्पेसीमेन सैंपल नोट की कीमत 1 लाख रुपए तक आंकी गई है, केवल सिक्के और नोट ही नहीं, बल्कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न कालखंडों के दुर्लभ पोस्टकार्ड, ऐतिहासिक डाक टिकट, विंटेज अखबार और पुरानी कंपनियों द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली विंटेज प्रचार सामग्री लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, इतिहास के इन प्रत्यक्ष साक्ष्यों ने विद्यार्थियों और युवाओं को देश की विकास यात्रा को करीब से समझने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया, इस दौरान बड़ी संख्या में दुर्लभ सिक्कों, नोटों और प्राचीन सामग्रियों का क्रय-विक्रय भी हुआ, प्रदर्शनी में 100 रुपए का '000001' फैंसी नंबर वाला स्पेसीमेन सैंपल नोट आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा, जिसकी कीमत 1 लाख रुपए तक आंकी गई. वहीं 1 रुपए का सैंपल नोट भी हजारों रुपए में बिका. प्रदर्शनी में हैदराबाद मिंट में ढला हुआ 1 रुपए का दुर्लभ सिक्का 50,000 रुपए से 75,000 रुपए तक की कीमत में बिका. वहीं वर्ष 2021 में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान जारी किया गया 5 रुपए का विशेष सिक्का भी 50,000 रुपए तक की कीमत पर बिकता देखा गया. बंगाल से आए प्रसिद्ध संग्रहकर्ता के पास मौजूद चांदी और सोने के सिक्कों को देखने के लिए लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी.0
0
Report
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार ट्रक में घुसी, 25 वर्षीय युवक की मौत
Alwar, Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी कार; 25 वर्षीय युवक की मौत अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 93/00 पर सिरमौर पुलिया के पास जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक 25 वर्षीय प्रियांशु चौधरी पुत्र बने सिंह चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बड़ौदामेव थाना प्रभारी राजकुमार मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। एक्सप्रेस-वे की रेस्क्यू टीम और NHAI की एंबुलेंस ने घायल को तत्काल बड़ौदामेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में दो दिन पहले भी एक टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। उस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी। लगातार हो रहे हादसों से एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
आगरा के रहनकला में प्रेमी-प्रेमिका की मौत, प्रेम संबंध पर सवाल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग रहनकला गांव में प्रेमी-प्रेमिका की मौत से मचा हड़कंप एक ही फंदे पर दोनों के शव मिलने से सनसनी 22 वर्षीय युवक पहले से था विवाहित, 19 वर्षीय युवती की शादी थी तय रक्षाबंधन पर परिजनों के गांव जाने के बाद प्रेमी पहुंचा था युवती से मिलने दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, जांच जारी एत्मादपुर थाना क्षेत्र के रहनकला गांव का मामला0
0
Report
उन्नाव हाईवे पर खड़े कंटेनर में पीछे से टकराकर ट्रक चालक की मौत
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव खड़े कंटेनर में पीछे से घुसा ट्रक, ट्रक ड्राइवर की मौत. तेज रफ्तार ट्रक खड़े कंटेनर में पीछे से घुसा. ट्रक का अगला हिस्से भयंकर रूप से क्षतिग्रस्त, चालक उसी में फंसा. करीब डेढ़ घंटे क्षतिग्रस्त अगले हिस्से में फंसा रहा ड्राइवर. ट्रक की चेसिस काट कर ड्राइवर को निकाला गया बाहर डॉक्टर ने घोषित किया मृत. सदर कोतवाली के लखनऊ कानपुर हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के पास हादसा.0
0
Report
कौशाम्बी में साइकिल राइडिंग के दौरान दो गुटों की मारपीट, वीडियो वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी ज़िले में साइकिल राइडिंग के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे से हमला करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई भी की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तस्वीरें सराय अकील थाना इलाके की बताई जा रही हैं, जहां साइकिल राइडिंग को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के युवक सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। वायरल वीडियो में युवक लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सरेराह हुई इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल युवक कौशाम्बी और प्रयागराज के रहने वाले हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे。0
0
Report
Advertisement
