गाजियाबाद में पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Vrindavan, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के जिला जज द्वारा कोर्ट रूम में अधिवक्ताओं पर पुलिस से लाठीचार्ज कराए जाने के विरोध में सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हाथरस मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से गुलवीर सिंह, विवेक कुमार शर्मा, दीन दयाल शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, चौधरी अजयवीर सिंह, संजय उपाध्याय, प्रमोद कुमार शर्मा सहित कई अधिवक्ता शामिल हुए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
