Back
लड़की पक्ष के युवक के हाथ में लगी गोली, युवक घायल
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा। मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के चौमुहां स्थित एक मैरिज होम में शादी की खुशियां उस वक्त हड़कंप में बदल गईं, जब फोटो खिंचवाने को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। फायरिंग के दौरान लड़की पक्ष की ओर से आए एक युवक के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। तत्काल घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सुरीर क्षेत्र से लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए चौमुहां स्थित आरके मैरिज होम आए थे। दूल्हा पक्ष चौमुहां का ही निवासी था, इसलिए कार्यक्रम यहीं आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि शादी में फोटोग्राफर लड़के पक्ष की ओर से बुलाया गया था।
समारोह के दौरान फोटो खिंचवाने की बात को लेकर लड़की पक्ष के लोगों की फोटोग्राफर से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली सीधे लड़की पक्ष के एक युवक के हाथ में जा लगी। गोली चलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि विवाद फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट - प्रमोद कुमार घायल का परिजन।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowFeb 09, 2026 11:20:480
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 11:20:05Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 09, 2026 11:19:570
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 09, 2026 11:19:360
Report
0
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 09, 2026 11:18:130
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 09, 2026 11:17:590
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 09, 2026 11:17:490
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 09, 2026 11:17:180
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 09, 2026 11:17:080
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 09, 2026 11:16:570
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 09, 2026 11:16:480
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 09, 2026 11:15:570
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 11:15:390
Report