281001
मथुरा में भूतेश्वर चौराहे के पास चलती स्कूटी में लगी आग, चालक भागा
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर चौराहा के समीप एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। चालक सुरेश चंद्र शर्मा, जो अंता पाड़ा के निवासी हैं, स्कूटी छोड़कर भाग गए। देखते-देखते स्कूटी आग का गोला बन गई जिससे आम रास्ते पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक स्कूटी थी जो रेलवे पुल के नीचे चलती हुई आग पकड़ ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
J&K के शरेया गुप्ता और विशाल थापर 2026 एशियन गेम्स के लिए चुने गए
Srinagar, Uttarakhand:J&K की श्रेया गुप्ता और विशाल थापर 2026 एशियन गेम्स, ऐची-नागोया में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे। जम्मू-कश्मीर के पहले सेबर फेंसर एशियन गेम्स के लिए चुने गए। जम्मू-कश्मीर में स्पोर्ट्स के लिए बड़ी कामयाबी में, फेंसर श्रेया गुप्ता और विशाल थापर को जापान में होने वाले 20वें एशियन गेम्स, ऐची-नागोया 2026 में भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए चुना गया है। उनके सिलेक्शन के साथ, दोनों ने एशियन गेम्स के लिए सिलेक्शन पाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले सेबर फेंसर बनकर इतिहास रच दिया है। श्रेया गुप्ता विमेंस सेबर इंडिविजुअल और टीम इवेंट्स में हिस्सा लेंगी, जबकि विशाल थापर मेन्स सेबर टीम इवेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे। जापान के लिए रवाना होने से पहले JKAS के सेक्रेट्री, ताज़ायुन मुख्तार कावोस, J&K स्पोर्ट्स काउंसिल ने दोनों एथलीट से मुलाकात की, उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दीं और उन्हें मशहूर कॉन्टिनेंटल स्पोर्टिंग इवेंट के लिए रवाना किया। इस मौके पर, ताज़ायुन मुख्तार कावोस ने कहा: “जापान के लिए रवाना होने से पहले श्रेया और विशाल से मिलना स्पोर्ट्स काउंसिल में हम सभी के लिए गर्व का पल था। उन्होंने जो हासिल किया है—J&K से एशियन गेम्स तक पहुंचने वाले पहले सेबर फेंसर बनना—यह सालों के अनुशासन, लगन और कड़ी मेहनत का नतीजा है। पूरा J&K उनके साथ है, और हम उन्हें उस स्टेज पर मुकाबला करते देश का नाम रोशन करते देखने का इंतजार नहीं कर सकते। J&K स्पोर्ट्स काउंसिल परिवार दोनों एथलीट को एशियन स्टेज पर यह ऐतिहासिक कदम उठाने पर दिल से शुभकामनाएं देता है। स्पोर्ट्स काउंसिल के अधिकारी न दोनों खिलाडियों का मनोबल बढ़ाते बताते हुए उन्होंने कहा कि अडिग रहें, फोकस रखें और देश को गर्व महसूस कराएं। वापसी पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।0
0
Report
संभल में राशन डीलरों की घटतौली: 4 किलो राशन पर 5 किलो दिखावा
Sambhal, Uttar Pradesh:योगी सरकार गरीबों को सरकारी राशन मुहैया कराए जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है... राशन डीलर गरीबो को राशन का वितरण ईमानदारी के साथ करे... इसके उद्देश्य से पिछले दिनों राशन डीलरों के इनसेंटिव में भारी बढ़ोतरी की गयी थी. लेकिन गरीबों को पूरा सरकारी राशन मुहैया कराने की योगी सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद संभल जिले में दबंग राशन डीलर गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं... गरीबों के सरकारी राशन में भारी घटतौली कर प्रति यूनिट 1 किलो राशन कम दिया जा रहा है, यानी गरीबों को 5 किलो प्रति यूनिट की जगह 4 किलो राशन दिया जा रहा है. राशन कार्ड धारक गरीबों का आरोप है कि राशन कम दिए जाने के विरोध पर दबंग राशन डीलर राशन कार्ड निरस्त कराने की धमकी देते हैं, जिससे वह कम राशन लेने को मजबूर है. पड़ताल के दौरान चंदौसी नगर क्षेत्र में राशन की दुकानों पर पहुंची टीम को शिकायतें सच मिली... मौके पर राशन 카드 धारकों को प्रति यूनिट 1 किलो राशन कम दिया जा रहा था. राशन की दुकानों पर घटतौली की तस्वीरें भी सामने आईं... धांधलीवाज डीलर राशन में घटतौली के लिए अलग से कट्टे में वजन भर कर रखते हैं, ताकि 5 किलो राशन के बदले 4 किलो दे कर 1 किलो वजन अलग से रख दिया जाए. प्रशासन ने जांच टीम गठित कर उचित कार्रवाई की बात कही है.0
0
Report
दूनी में तेज बारिश से रबी फसलें लाभ, खरीफ फसलों को चिंता
Tonk, Rajasthan:दूनी तहसील क्षेत्र में कई दिनों बाद तेज बारिश कई दिनों बाद हुई तेज बारिश, किसानों के चेहरे खिले दूनी तहसील क्षेत्र में कई दिनों बाद तेज बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बारिश को आगामी रबी फसल के लिए लाभदायक माना जा रहा है। खेतों में नमी आने से किसानों को सरसों और गेहूं की बुवाई में मदद मिलेगी। वहीं दूसरी ओर खेतों में पककर तैयार खड़ी ज्वार, बाजरा, मक्का, तिल और उड़द की फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज बारिश से कटाई के समय इन फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। किसानों का कहना है कि बारिश से रबी फसल की तैयारी को फायदा होगा, लेकिन तैयार खरीफ फसल को लेकर उन्हें नुकसान की चिंता सता रही है。0
0
Report
Advertisement
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में शुभकामना लहर, तिवाड़ी ने साझा किए यादें
Jaipur, Rajasthan:देश आज पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रहा है। इस मौके पर देश दुनियां में उनके शुभचिंतक उनके स्वास्थ्य जीवन और दीर्घायु की कामना कर रहे हैं। बीजेपी नेता घनश्याम तिवाड़ी ने इस मौके पर पीएम मोदी से जुड़ी यादें साझा की। जी मीडिया से बातचीत में तिवाड़ी ने पिछले पैंतीस सालों में पीएम मोदी के साथ गुजारे लम्हे और संस्मरणों पर बात की।0
0
Report
घनश्याम तिवाड़ी बोले- शहरी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत जनता का विश्वास
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी की शहरी निकायों में जीत को भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी ने भजनलाल सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर करार दिया है. जी मीडिया से बातचीत में तिवाड़ी ने कहा कि सरकार के विकास कार्यों से शहरी जनता संतुष्ट है, जनता ने बीजेपी को बहुमत देकर सरकार के प्रति अपने विश्वास को और मजबूत किया है. उन्होंने चुनावों के दौरान हो रहे घटनाक्रमों पर कांग्रेस नेताओं के आरोपों को सिरे से खारिज किया.0
0
Report
भोपाल: मंत्री से मिलने के लिए अनुमति अनिवार्य, अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल जल संसाधन विभाग का फरमान जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से बिना अनुमति नहीं मिल सकेंगे कर्मचारी बिना अनुमति मंत्री से मिलने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रमुख अभियंता कार्यालय ने जारी किया आदेश सभी मुख्य अभियंताओं और परियोजना संचालकों को जारी किया आदेश एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आशीष महाजन ने जारी किया आदेश मंत्री से मिलने के लिए पहले लेनी होगी अनुमति भोपाल विभागीय कार्यालय में बिना अनुमति मिलने पर रोक0
0
Report
Advertisement
पटवारी की गलती है, SDM को भी क्रॉस चेक जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:पटवारी जगदीश राठौड़ ने साफ़ कहा कि गलती तो उनकी (पटवारी) की ही है लेकिन उनको (एसडीएम) को भी क्रॉस चेक करना चाहिए। काम का दबाव बहुत है, राजस्व के अलावा SIR, जनगणना, निर्वाचन, VIP ड्यूटी, मौक़ा मुआयना करना है, ना जाने कितने काम करने पड़ते है, गलती हो सकती है।0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान रूपरेखा तय, पवार ने दीप जलाकर लाभार्थियों से मुलाकात
Panipat, Haryana:सेवा संकल्प अभियान के लिए प्रशासन ने कसी कमर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने डीसी एसपी व अधिकारियों के साथ की बैठक एक माह तक चलेंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रम पानीपत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुरू किए जा रहे एक माह लंबे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर हरियाणा सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली और उनकी रूपरेखा तैयार की। बैठक में कार्यक्रमों की तिथि के अनुसार योजना तैयार करने के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नोडल विभागों की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। मंत्री ने कहा कि पार्टी संगठन और प्रशासन के समन्वय से अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाएगा। लाभार्थियों के घर जलाए जाएंगे दीपक कृष्ण लाल पवार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार शाम 6 बजे देशभर में ‘आशीर्वाद दीप’ जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत आवास योजना, नल से जल योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर जाकर दीपक जलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए परमपिता परमात्मा से उनकी दीर्घायु और देश व हरियाणा पर उनका आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की गई है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था और आगामी 7 अक्टूबर को इस राजनीतिक सफर के 25 वर्ष पूरे होंगे। इसी उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प के तहत विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। ‘कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं’ : पवार कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवाल पर पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र की बात हो या प्रदेश की, कांग्रेस की ओर से ऐसी बातें की जाती हैं, जिनका कोई जनाधार नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष ही नहीं है तो अखबारों में चर्चित रहने और बयानबाजी करने को वह उचित नहीं समझते।0
0
Report
जयपुर समेत चार नगर निकायों में 25 और 26 सितम्बर को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने जाएंगे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।निकाय प्रमुख चुनाव का नया कार्यक्रम। राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया निकाय प्रमुख चुनाव का कार्यक्रम जयपुर नगर निगम, जोधपुर नगर निगम, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम जारी。 18 सितंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव की लोक सूचना जारी होगी。 19 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे。 21 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच。 22 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे。 नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे。 25 सितंबर को अध्यक्ष/मेयर पद के लिए होगा मतदान。 मतदान का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक。 मतदान खत्म होते ही मतगणना, इसके बाद परिणाम होगा साफ。 डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष का चुनाव 26 सितंबर को होगा。 26 सितंबर को ही उपाध्यक्ष/डिप्टी मेयर का चुनाव。 सुबह 10 बजे बैठक शुरू, 11 बजे तक नामांकन。 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच。 दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी。 जरूरत पड़ने पर दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान。 मतदान समाप्त होते ही मतगणना और परिणाम。 25 सितंबर को शहर का मुखिया और 26 सितंबर को डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष की तस्वीर साफ होगी।0
0
Report
Advertisement
इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नितिन नवीन का स्वागत, सेवा संकल्प अभियान
Indore, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का किया स्वागत। यहां वे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे。0
0
Report
श्याम रजक का तेजस्वी पर बयान: प्रवक्ता नहीं, गठबंधन मजबूत
Patna, Bihar:जेडयू के विधायक श्याम रजक का बड़ा बयान तेजस्वी यादव को जदयू ने कोई प्रवक्ता नहीं बनाया की JDU को खत्म करने के लिए दे रहे हैं बयान, गांव में एक डाइन औरत होती है, जिसकी आदत दूसरे के घरों में ताक-झांक करने की होती है, वही है तेजस्वी; बीजेपी से हमारा मजबूत गठबंधन है। कोई किसी का एजेंट नहीं, बल्कि हम सब मिलकर के बिहार की जनता और देश की जनता के लिए प्रतिबद्ध। जेडयू के विधायक श्याम रजक ने कहा देश के प्रधानमंत्री जी... और वह 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। मैं उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामना देना चाहता हूं। लेकिन वह देश के प्रधानमंत्री ही नहीं हैं, वह इस देश के 140 करोड़ लोगों को आगे बढ़ाने का काम, आर्थिक समृद्धि का काम, आर्थिक संबल बनाने का काम, राजनीतिक संबल बनाने का काम, उनको शैक्षणिक संबल बनाने का काम, उनके द्वारा जो हुआ है और भारत को पूरे विश्व में ख्याति अर्जित करने का काम किया है। इससे 140 करोड़ जनता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है। इसलिए उनके जन्मदिन को अपने-अपने स्तर से आशीर्वाद दीया जला कर के, उनको शुभकामना और उनको जन्मदिन का ज्यादा से ज्यादा स्वस्थ हों और देश की तरक्की में और सहयोग करें, इसके लिए उनको बहुत-बहुत शुभकामना देना चाहते हैं। साथ ही, आज भगवान विश्वकर्मा का भी आज है, हम उनसे भी नमन करना चाहते हैं। हम उनके प्रति भी आदर प्रस्तुत करते हैं। आज पेरियार रामास्वामी का भी जयंती है, मैं उनके प्रति भी जो एक समाज सुधारक और समाज के सुधार के लिए एक बड़ा मिसाल स्थापित करने का काम किया था, उनके जयंती पर भी बधाई देना चाहते हैं, शुभकामना देना चाहते हैं। हर लोग खुश हैं। हर लोग अपने-अपने गौरवान्वित हैं प्रधानमंत्री के, यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर। इसलिए हर लोग अपनी-अपनी खुशी मनाने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव के बयान की जेडीयू खत्म हो रही है पर श्याम रजक ने कहा की अभी तक जनता दल यू ने श्री तेजस्वी यादव को अपना प्रवक्ता नहीं बनाया है। उनको... वो जो गांव में एक डाइन औरत होती है, जिसका आदत दूसरे के घरों में ताक-झांक करने की आदत होती है, और सिर्फ चुगली कर के अपने भोज्य पदार्थ को पेट में पचाने का काम करती है, वही काम सिर्फ तेजस्वी यादव जी कर रहे हैं। हमारी पार्टी मजबूत है। हमारा गठबंधन मजबूत है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी पार्टी मजबूती के साथ एनडीए के साथ काम कर रही है। और बिहार की 14 करोड़ जनता के लाभ के लिए लगी हुई है। तेजस्वी यादव को कमरे में बैठ कर बोलने की इस तरह की आदत है। और वो दावा कर रहे हैं, तो पहले तो उनको हम अपना प्रवक्ता घोषित कर दें, तो वो सदस्य बन जाएं जनता दल यू का। सदस्य बनाने का विचार हम करेंगे कि नहीं करेंगे, पहले अपना आवेदन दें। और आवेदन देंगे, उसके बाद अगर वो लायक हुए, अगर उस विषय के वक्ता होंगे, तो उनको हम प्रवक्ता बनाएंगे। और प्रवक्ता बनेंगे तो पार्टी के संदर्भ में जो हमारी नीति है, उसको वो वक्तव्य देने का काम करेंगे। लेकिन न अभी तक वो मेरे पार्टी के सदस्य हैं, न उनका अभी तक आवेदन आया है। आने کا इंतज़ार है, और वो आवेदन देंगे, तो उसके बाद उस पर विचार किया जाएगा। बीजेपी से हमारा मजबूत गठबंधन है। कोई किसी का एजेंट नहीं, बल्कि हम सब मिलकर के बिहार की जनता और देश की जनता के लिए प्रतिबद्ध हैं। नीतीश कुमार जी को किसी की आदत नहीं है, किसी की ताकत नहीं है हटाने की। नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में खुद ही अपने हाथों से सम्राट चौधरी को अपना उत्तराधिकारी बनाया और बीजेपी ने भी उनको अपना नेता चुनने का काम किया। इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है। नीतीश कुमार जी ने खुद ही कहा कि कई साल से ज्यादा उन्होंने समय दिया और आज भी वो हर तरह से जनता के बीच एक्टिव हो करके काम कर रहे हैं।0
0
Report
श्योुपुर में पेड़ काटने के मामले में ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, गिरफ्तारी छोड़ो मांग
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर गोरस गांव में पेड़ काटने के मामले में वन विभाग द्वारा एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण वन विभाग कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर दिया, ग्रामीणों का कहना है कि एक ग्रामीण की गिरफ्तारी के बाद अब वे चुप नहीं बैठेंगे। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि “हमारे गांव वाले को जेल से बाहर निकालो, नहीं तो पूरे गांव को भी जेल में डाल दो।” ग्रामीण गिरफ्तार युवक को रिहा करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई को लेकर उनकी आपत्तियों को नहीं सुना गया। वहीं वन विभाग की ओर से पेड़ काटने के मामले में नियमों के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर दी, इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप
Jamshedpur, Jharkhand:तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप सराइकेला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि आज पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में विश्वकर्मा पूजा की धूम है और पूजा की सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकराने की घटना हुई。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्कॉर्पियो किसकी है और घटना के बाद चालक की स्थिति क्या है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस वाहन और पूरे मामले की छानबीन कर रही है。0
0
Report
सीवान में चार चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी, लाखों के जेवर बरामद
Siwan, Bihar:सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र में दो घरों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के जेवरात और अन्य सामान को बरामद किया है। वहीं चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई नई आपाची मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। गिरफ्तारी आरोपियों में एक आभूषण दुकानदार भी शामिल है। इसकी जानकारी एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर दी है। बताया जा रहा है कि 2 और 3 सितंबर की रात फुलवरिया निवासी लक्ष्मी साह और तितरा दर्जी टोला निवासी असरफ हुसैन के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में मैरवा थाना में कांड दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार राम, मनु कुमार, पप्पू कुमार और नीरज कुमार वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात बरामद किए हैं। बरामद सामान में सोने जैसा दिखने वाला हार, चेन, अंगूठी, नथिया, जुतिया और चांदी जैसा दिखने वाला कमरबंद, पायल, चोटी, चैन और पैजेब शामिल हैं। इसके अलावा आभूषण तौलने वाला छोटा इलेक्ट्रिक तराजू, दो स्मार्ट मोबाइल फोन और चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई नई काले रंग की आपाची मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आभूषण दुकानदार नीरज कुमार वर्मा पूर्व में भी चोरी का सामान खरीदने के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ भोरे थाना में भी कांड दर्ज है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क और आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।0
0
Report
बेगूसराय के मुसहरी में मंजू ज्वेलर्स से लाखों के आभूषण चोरी, सीसीटीवी में रिकॉर्ड
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को अपना निशाना बनाया है तथा लाखों के जेबरात की चोरी कर मौके से फरार हो गए हैं। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मुसहरी विषहर स्थान की है। बताया जा रहा है कि बीती रात बिसहर स्थान स्थित सोने चांदी की दुकान मंजू ज्वेलर्स में चोरों ने दुकान का शटर काटकर एक किलो चांदी के जेवरात सहित तकरीबन 5 लाख से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक सुनील कुमार तकरीबन 9:00 बजे के आसपास अपने प्रतिष्ठान को बंद कर घर गए और sवेरे उन्हें मोबाइल से सूचना दी गई कि उनके दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर प्राप्त सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात भी रिकॉर्ड हुई है तथा देखा गया है कि चोरी के समय घटनास्थल के समीप से तीन बार पुलिस की गस्ती गाड़ी भी गुजरी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी.0
0
Report
Advertisement
