मथुरा जिले में साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है,पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि यह पहल ठगों की डिजिटल पहचान कर उनके नेटवर्क को बेनकाब करेगी, जिससे पीड़ितों को थाने से ही तुरंत मदद मिलेगी। रोजाना दर्जनों कॉल के जरिए लोगों की मेहनत की कमाई मिनटों में साफ कर दी जाती थी। इस पर जिलेभर में ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए 21 थानों में बीटेक डिग्रीधारी उप निरीक्षकों को तैनात किया गया है। ये विशेषज्ञ साइबर अपराध, कॉल डिटेल विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग में माहिर हैं। ठगी होने पर ये मोबाइल नंबर बंद कराएंगे और बैंकों से पैसे होल्ड कराएंगे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोवर्धन के गांव देवसेरस, मुड़सेरस, मड़़ौरा और नगला अकातिया को एक साथ घेरकर बड़ी कार्रवाई की। इसके बाद देवसेरस में अस्थाई चौकी खोली गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|