मथुरा में यम द्वितीया पर श्रद्धालुओं का सैलाब, विश्राम घाट पर यमुना स्नान
Mathura, Uttar Pradesh:यम द्वितीया पर मथुरा के ऐतिहासिक विश्राम घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देशभर से हजारों श्रद्धालु मथुरा पहुंचे और ब्रह्म मुहूर्त से ही यमुना स्नान शुरू कर दिया। गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से आए भाई-बहनों ने यम की फांस से मुक्ति की कामना लेकर यमुना में एक साथ डुबकी लगाई। मथुरा में भाई दूज का यह पर्व विशेष धार्मिक मान्यता के साथ मनाया जाता है, जहां स्नान के बाद भाई-बहन यमुना किनारे स्थित प्राचीन धर्मराज मंदिर के दर्शन भी करते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CCTV: दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 इलाके के लवली हेरिटेज स्कूल के अंदर क्लास 3 छात्रा की संदिग्ध मौत
Delhi, Delhi:राजू राज/दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बड़े निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीसरी कक्षा की बच्ची अचानक क्लास में गिर गई।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची कुछ देर तक क्लास में रुकी और फिर अचानक जमीन पर गिर पड़ी। बच्ची को जमीन पर गिरता देख क्लास टीचर ने तुरंत उसे उठाया और बेंच पर बैठाया। इसके बाद बच्ची को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन यहां से बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिसके बाद बच्ची को निर्माण विहार स्थित मलिक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक हंसती-खेलती मासूम बच्ची की अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
