281001
मथुरा में जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में राजधानी के जन्माभिषेक के अवसर पर मंगलवार रात को मथुरा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। राधे राधे के उद्घोष के साथ रातभर उत्सव का माहौल बना रहा। बुधवार तड़के 4 बजे राधा रानी के अभिषेक में शामिल होने के लिए भक्तों की भीड़ बार-बार बढ़ती गई। श्रद्धालुओं को लाडली जी के जन्म अभिषेक का बेसब्री से इंतजार था, और मन्दिर की सजावट ने भक्तों को आकर्षित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बदायूं में लूट के आरोपी के साथ मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग लूट के मामले मे फरार चल रहे आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ गोली लगने से आरोपी हुआ घायल बदमाश की गोली लगने से पुलिसकर्मी भी हुआ घायल लूटा गया मोबाईल और बिना नंबर की बाईक बरामद बिसौली इलाके के गंगा एक्सप्रेस वे पर हुई मुठभेड़ घायल बदमाश भूरे को अस्पताल मे कराया गया भर्ती बदमाश पर दर्ज हैँ 18 मुकद्दमे0
0
Report
वाशिंगटन में ट्रांप का देश के नाम संबोधन
Noida, Uttar Pradesh:वाशिंगटन राष्ट्रपति ट्रांप का देश के नाम संबोधन0
0
Report
ग्लोबल लड़ाई से पीलीभीत चावल एक्सपोर्ट पर भारी असर, शिपिंग लागत चार गुना बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:पीलीभीत (UP): ग्लोबल लड़ाई से पीलीभीत के चावल एक्सपोर्ट पर बड़ा असर पड़ा है, शिपिंग रूट बंद होने और रुकावट के कारण शिपिंग कॉस्ट लगभग चार गुना बढ़ गया जिसके कारण एक्सपोर्ट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.0
0
Report
Advertisement
गुमला में सहिया सम्मेलन और सीएचओ सम्मान समारोह गरिमामय तरीके से सम्पन्न
Gumla, Jharkhand:*गुमला में जमीनी स्वास्थ्य योद्धाओं का सम्मान: सहिया सम्मेलन व सीएचओ सम्मान समारोह गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न* गुमला - कार्तिक उरांव महाविद्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन सह सीएचओ सम्मान समारोह सह नियोजित परिवार सम्मेलन प्रेरक और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आईं सहिया, एएनएम, सीएचओ, सहिया सहयोगकर्मी, बीएचएसएनसी प्रतिनिधि और आदर्श दम्पतियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया。 समारोह की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. शम्भूनाथ चौधरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। रायडीह की सहियाओं ने पारंपरिक स्वागत किया, सदर की सहियाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और घाघरा व बिशुनपुर की सहियाओं ने सामूहिक नृत्य-गीत से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। मंच संचालन जया रेशमा खाखा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अभिनित आनंद ने किया。 मुख्य अतिथि शकुंतला उरांव ने कहा कि सहिया बहनों की निष्ठा और परिश्रम से गुमला स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। “गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में सहियाओं की भूमिका अतुलनीय है,” उन्होंने कहा。 कोषांग प्रभारी सीएम-सीपीएचसी डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा ने सहियाओं को विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की。 राज्य कार्यक्रम समन्वयक (सहिया) अकय मिंज ने बताया कि सहियाओं के सतत प्रयासों से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई है。 अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. चौधरी ने स्वास्थ्य योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए सहियाओं से इसी लगन के साथ कार्य जारी रखने का आह्वान किया。 सम्मानित वर्ग उत्कृष्ट सहिया (प्रखंडवार) एएनएम सीएचओ सहिया सहयोगकर्मी व आशा फैसिलिटेटर बीएचएसएनसी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छতা एवं पोषण समिति) आदर्श दम्पति बसिया, भरनो, बिशुनपुर, चैनपुर, डुमरी, घाघरा, कामडारा, पालकोट, रायडीह, सदर, सिसई एवं शहरी क्षेत्र से चयनित दर्जनों कर्मियों और दम्पतियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया。 कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुबई, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. सुनील राम, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के.के. मिश्रा, उपाधीक्षक डॉ. अनुपम किशोर, जिला लेखा प्रबंधक प्रमोद साहु, जिला डाटा प्रबंधक साजिद अनवर सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।0
0
Report
कुशीनगर के मेले में झूला टूटने से 12 से अधिक घायल, भगदड़ मची
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - मेले में लगा झूला टूटने से बड़ा हादसा - झूला टूटने से 12 लोगों से अधिक लोग घायल - झूला का 4 चक्कर के बाद आई खराबी को ऑपरेटर ने किया नजरअंदाज - झूला अचानक टूटने से मची अफरा-तफरी - झूला टूटते ही मौके पर मची भगदड़ - 108 एंबुलेंस की 6 गाड़ियां मौके के लिए रवाना - सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया - मौके पर पुलिस और प्रशासन भी पहुँचा - बड़ी गंडक नदी नारायणी तट स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास हर साल लगता है भव्य मेला - चैत्र पूर्णिमा पर जुटती है श्रद्धालुओं की भारी भीड़ - UP, बिहार, नेपाल से श्रद्धालु आते माँ के दर्शन करने - खड्डा तहसील के भैसहां गांव की घटना।0
0
Report
रामनवमी पर कुशीनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट, चार की मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर में रामनवमी का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब श्रद्धालुों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में समा गई। ट्रॉली में बच्चों और महिलाओं समेत लगभग 50 लोग सवार थे। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। एक महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि एक महिला की कुशीनगर मेडिकल कालेज में मौत हुई, वहीं गोरखपुर के मेडिकल कालेज में चार घायलों में दो की मौत हो गई। इस हादसे कुल चार लोगों की मौत हुई है। बाकी घायल इलाज कर रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम और चार एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे। घायलों को खड्डा सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने लोगों से मालवाहक वाहनों का उपयोग सवारी ढोने के लिए न करने को कहा। घटनाक्रम पर खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे की वजह तेज रफ्तार था, जिसने ट्रॉली को जोड़ने वाले हुक को तोड़ दिया। हुक टूटते ही ट्रॉली असंतुलित हो गई और बड़ी गंडक नहर में गिर गई। उस समय नहर में पानी नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद एनकाउंटर: 50 हजार इनामी शार्पशूटर आशु उर्फ मोन्ती ढेर
Moradabad, Uttar Pradesh:50 हजार का ईनामी उधमसिंह गैंग का शार्पशूटर आशु उर्फ مोंटी मुरादाबाद मे एनकाउंटर मे हुआ ढेर, मुरादाबाद पुलिस एवं एसटीएफ मेरठ यूनिट की बदमाशों से मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोलियां लगने से उधमसिंह गैंग के शार्पशूटर आशु उर्फ مोंटी नाम का बदमाश हुआ ढेर जबकि उसका दूसरा साथी हुआ मौके से फरार, गोली लगने से घायल हुआ बदमाश आशु उर्फ مोंटी की अस्पताल मे ईलाज के दौरान हुई मौत, मृतक बदमाश आशु उर्फ مोंटी है 50 हजार का ईनामी, मुठभेड़ के दौरान बदमाश की तरफ से की फायरिंग मे एसटीएफ कर्मी की बुलेट प्रूफ जैकेट मे लगी 3 गोलियां, बदमाश ने बीते दिनों भी मुरादाबाद के एक एक्सपोर्टर से जान से मारने की धमकी देते हुए की थी 5 करोड़ रंगदारी की मांग जिसमे वांछित चल रहा था बदमाश, रंगदारी ना देने पर बदमाश आशु उर्फ मोंटी ने 3 दिन बाद ही एक्सपोर्टर की फर्म पर की थी फायरिंग, आशु उर्फ مोंטי पर हत्या, हत्या के प्रयास एवं गैंगस्टर जैसे 36 मुकदमे दर्ज हैं, आरोपी बदमाश उधमसिंह गैंग का है शार्प शूटर, आशु 2010 में हत्या के मामले में हापुड़ जेल में भी हुआ था बंद, हापुड़ जेल मे ही आशु उर्फ مोंटी की मुलाकात उधम सिंह गैंग से थी हुई, इसके बाद उधम सिंह के गैंग से जुड़कर कई बड़ी वारदातों को आशु ने दिया अंजाम, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी से 32 बोर की एक पिस्टल, एक रिवाल्वर एवं एक लाइसेंसी रिवाल्वर, भारी मात्रा में कारतूस और स्विफ्ट कार करी बरामद, मौके से फरार हुए दूसरे बदमाश की तलाश मे पुलिस की कॉम्बिग जारी, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का पूरा मामला। बाइट :- सतपाल अंतिल, एसएसपी मुरादाबाद।0
0
Report
कटिहार के नवाबगंज चौक में भीषण आग: फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने पर आक्रोश
Katihar, Bihar:कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज चौक पर देर रात अचानक भीषण आग लग जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में नाश्ता की दुकान, सब्जी दुकान, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, सैलून सहित करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दी तथा तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना था कि यदि दमकल समय पर पहुंचती तो नुकसान कम हो सकता था। स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों एवं पत्रकारों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं जनप्रतिनिधियों ने आग में हुए नुकसान को लेकर चिंता जताया है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह उर्फ राजेश कुमार एवं लोजपा (रा) प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि ग्रामीणों और पत्रकारों की सक्रियता से आग पर नियंत्रण पाया जा सका, अन्यथा स्थिति और भयावह हो सकती थी। उन्होंने प्रशासन से अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। वहीं पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह ने आग पीड़ित दुकानदारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सभी प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा, जबकि प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
धनवार बाजार में ज्वेलरी दुकान लूट: फर्जी जीएसटी अधिकारी बन बदमाशों की बड़ी वारदात
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के धनवार बाजार में एक जेवर दुकान में काम करने वाले मुख्य कारीगर के साथ करीब 20 लाख से अधिक के जेवरात की लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. यन्हा एक स्कॉर्पियो से आए आधा दर्जन बदमाशों ने ख़ुद को फर्जी जीएसटी अधिकारी बताकर जेवर दुकान के मुख्य कारीगर से करीब 20 लाख से अधिक के जेवरात लूट लिया है. इस घटना के बाद पुलिस - प्रशासन के होश उड़ गए हैं और पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है. क्या है पूरा मामला : यह पूरा मामला धनवार बाजार स्थित नावाडीह स्टेट बैंक के समीप के समीप स्थित हरिहर साव के जेवर दुकान से जुड़ा है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर एक स्कॉर्पियो वाहन पर बैठ कर आधा दर्जन लोग हरिहर साव के जेवर दुकान में प्रवेश कर गए. जिसमें कुछ लोग काला कोर्ट पैंट पहना हू था तो कुछ पुलिस की वर्दी में थे. दुकान में घुसते ही कोर्ट पैंट वाले युवकों ने ख़ुद को जीएसटी का अधिकारी बताकर दुकान के मुख्य कारीगर हरिहर साव से पूछताछ करना शुरू कर दिया और उसे अपने बातों ने उलझा कर हरिहर साव से कुछ कागजात और दुकान में रखे करीब 20 लाख से अधिक के जेवरात को एक बैग में भर लिया और कहा कि चलो हमारे साथ. तुमसे थाने में पूछताछ की जाएगी. दिन - दहाड़े बदमाशों ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में हरिहर साव को जेवर के साथ अपनी गाड़ी में बैठाकर वन्हा से निकल गया. देवघर के एम्स के पास हरिहर साव को गाड़ी से फैंक कर सभी जेवरात लेकर हो गया फरार मुख्य कारीगर हरिहर साव की उन बदमाशों ने अपने कार में बैठाकर उसे सीधे देवघर की ओर ले गए और देवीपूर एम्स के पास हरिहर साव को गाड़ी से फैंक कर 20 लाख से अधिक के जेवरात लूट कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद धनवार थाना पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इधर इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. नोट : फर्जी जीएसटी अधिकारी बन कर आये बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद... एक्सक्लुसिव0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में बीजेपी सांसदों की बैठक: किसान कल्याण योजनाओं पर गहन चर्चा
Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली/भोपाल एमपी बीजेपी के सांसदों की दिल्ली में हुई बैठक बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश,प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह रहें मौजूद बैठक के बाद बोले सीएम डॉ मोहन यादव आज हमने अपने सभी सांसदों के साथ व्यक्तिगत रूप से और सामूहिक रूप से चर्चा की 6 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम पर चर्चा हुई हमने विभिन्न कार्यक्रमों,सरकारी योजनाओं,निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों को मुश्किलों के बारे में खुलकर चर्चा की हम सदन के हर बजट सत्र के दौरान इस तरह की चर्चाएं करते हैं प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष'के नवाचार को कैसे लागू किया जाए जिन सीटों पर हमें हार का सामना करना पड़ा,वहां अपनी स्थिति को मज़बूत करने जनता से किए गए जन-कल्याण के वादों को लेकर,योजनाओं, कल्याणकारी कार्यों को सफलतापर्र्वक क्रियान्वित करने पर चर्चा हुई0
0
Report
बिलासपुर के पेंडरवा में तलवार कांड: परिवार पर हमला, पांच बच्चे घायल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडरवा गांव में प्रतिशोध और सनक की एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। अवैध संबंध के संदेह में सुलग रही नफरत की आग ने एक हँसते-खेलते परिवार को लहूलुहान कर दिया, जब सुरेश श्रीवास अपने बेटे सुमीत और नैतिक श्रीवास के साथ मिलकर हाथों में नंगी तलवारें लिए शेख सलीम और चांदी खान के घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि सुरेश को अपनी पत्नी के साथ सलीम के कथित संबंधों का शक था, जिसकी तलाश में वह इस कदर अंधा हो गया कि जब उसे सलीम नहीं मिला, तो उसने घर में मौजूद बेगुनाह महिलाओं और बच्चों को ही अपना निशाना बना लिया। हमलावरों ने आव देखा न ताव और घर के भीतर मौजूद लोगों पर तलवारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए, जिससे घर की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुराद बी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस बर्बर हमले में घर के पांच मासूम बच्चे और दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा। घटना के बाद इलाके में व्याप्त भारी तनाव और आक्रोश को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला और पुलिस की मुस्तैदी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है और गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है, वहीं पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।0
0
Report
अकोला में हनुमान जन्मोत्सव: शोभायात्रा, बाल हनुमान के पुतले, महाआरती के साथ सम्पन्न
Akola, Maharashtra:अकोल्यात गत 10 वर्षां पासून दरवर्षी हनुमान जन्मोत्सव पर्वावर हनुमंत उत्सव व शोभायात्रा आयोजित करणाऱ्या हनुमान जन्मोत्सव समितीने यावर्षीही हनुमाण जन्मोत्सव निमित्त अकोला शहरातून हनुमानाच्या प्रतिमेची शोभायात्रा काढली. यामध्ये चालती फिरत्या हनुमानाच्या देखाव्या सह, बाल हनुमानाची वेशभूषा स्पर्धा हे या उत्सवाचे आकर्षण होतं. हनुमान जन्मोत्सव निमित्त काढण्यात आलेली शोभायात्रा ही अकोल्यातील राजराजेश्वर मंदिरापासून अनेक देखावे, वारकरी दिंडी,भजनी मंडळासह निघाली. ही शोभायात्रा जयहिंद चौक, सिटी कोतवाली, गांधी चौक, वसंत टॉकीज मार्गे सिटी कोतवाली परिसरातील हनुमान मंदिराजवळ पोहोचून येथे पूजन व महाआरतीने या शोभायात्रेचे भक्तिभावात समापन करण्यात आलं. हनुमानाच्या शोभायात्रेस अनेक संस्था संघटना, मंडळाचे सहकार्य लाभत असून, महानगरातील महिला, पुरुष हनुमान भक्त मोठ्या संख्येने सहभागी झाले होते.0
0
Report
Advertisement
मेमारी विधानसभा में तृणमूल समर्थकों ने रोड शो किया, हल्दार के जीत का दावा
Belna, West Bengal:খণ্ডঘোষের পর পূর্ব বর্ধমানের মেমারিতে রোড শো করলেন সাংসদ তথা তৃণমূল কংগ্রেসের যুবনেত্রী সায়নী ঘোষ। বুধবার বিকেলে মেমারির নুদীপুর থেকে তৃণমূল কংগ্রেসের প্রার্থী রাসবিহারী হালদারের সমর্থনে রোড শো শুরু হয়।রোড শোতে উপস্থিত ছিলেন সায়নী ঘোষ। মিছিল শেষ হয় মেমারির বামুনপাড়া মোড়ে। সেখানে পথ সভা হয়।পথসভায় সায়নী ঘোষ বলেন, রাসবিহারী হালদার মেমারি বিধানসভায় জিতেই গেছে। ৪ তারিখে খেলা হবে। এখানে বিজেপি কেন কেউ কোন ফ্যাক্টর নয়।আজকের রোড শো-তে জনজোয়ারই বুঝিয়ে দিচ্ছে মেমারির মানুষ তৃণমূল কংগ্রেসের সঙ্গে আছে।0
0
Report
13 वर्षीय नाबालिग की हत्या: मां और सहयोगी गिरफ्तार, अंधविश्वास के नाम पर बलि
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुम्भा गांव में 24/25 मार्च की रात एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस जघन्य कांड में बच्ची की मां सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, 25 मार्च की सुबह विष्णुगढ़ थाना को सूचना मिली कि गांव के मिडिल स्कूल के पीछे बांस झाड़ी में एक बच्ची का शव पड़ा है। मृतका पिछले रात मंगला जुलूस के दौरान लापता हो गई थी। इस संबंध में मृतका की मां रेशमी देवी के आवेदन पर दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 26 मार्च को एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने सभी को चौंका दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका की मां अपने बेटे की शारीरिक व मानसिक परेशानी तथा अन्य पारिवारिक समस्याओं को लेकर गांव की शांति देवी उर्फ भगतिनी के संपर्क में थी। भगतिनी ने अंधविश्वास के तहत समस्याओं के समाधान के लिए ‘कुंवारी लड़की की बलि’ देने की बात कही, जिस पर मां सहमत हो गई। घटना की रात बच्ची को बहाने से भगतिनी के घर ले जाया गया। इसके बाद मां, भगतिनी और गांव के भीम राम जिससे महिला का 10 सालों से अवैध संबंध था उसने मिलकर बांसवाड़ी में बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, इसके बाद तंत्र-मंत्र के नाम पर शव के साथ अमानवीय कृत्य भी किया गया। एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल तीनों आरोपियों भीम राम, रेशमी देवी और शांति देवी उर्फ भगतिनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले की आगे की जांच जारी है।0
0
Report
वैशाली महोत्सव: कल्पना पटवारी के मंच पर बवाल, पुलिस ने लाठीचार्ज से नियंत्रण में लाई
Hajipur, Bihar:वैशाली महोत्सव के दूसरे दिन मशहूर लोग गायिका कल्पना पटवारी कार्यक्रम में हुआ भारी बवाल जमकर चली कुर्सी भीड़ नियंत्रित करने को लेकर पुलिस ने किया लाठीचार्ज. वैशाली में आयोजित ऐतिहासिक वैशाली महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी मच गई। भोजपुरी नाइट में मशहूर लोक गायिका कल्पना पटवारी के मंच पर आने के करीब आधे घंटे बाद ही दर्शकों की भीड़ बेकाबू होने लगी। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ उपद्रवी तत्वों ने अचानक कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, जिसके बाद हालात काबू में आए। कार्यक्रम की शुरुआत कल्पना पटवारी ने छठ पूजा के प्रसिद्ध गीत “उग हे सूर्य देव…” से की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने नालंदा में महिला के साथ हुए सामूहिक दुर्व्यवहार की घटना का जिक्र करते हुए इसे समाज के लिए शर्मनाक बताया। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी लोकनाट्य के महान कलाकार भिखारी ठाकुर का चर्चित गीत “बेटी बेचवा” भी प्रस्तुत किया, जिससे माहौल भावुक हो उठा। इसके अलावा “बलमुआ कैसे तेजब”, “सेनुरवा कईसे तेजब रे छोटी ननदी” और फिल्म नदिया के पार का लोकप्रिय गीत “कौने दिशा में” सुनाकर उन्होंने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शक मोबाइल में प्रस्तुति रिकॉर्ड करते नजर आए। हंगामे के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उपद्रवी तत्वों को चेतावनी दी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। स्थिति सामान्य होने के बाद कार्यक्रम को दोबारा शुरू कराया गया। भारी भीड़ के बीच प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अंततः कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा। वैशाली महोत्सव में सांस्कृतिक आयोजनों का सिलसिला अभी जारी है।0
0
Report
Advertisement
