icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281001
BMBALDEV MAHAVANFollow12 Dec 2024, 07:39 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हिसार के आर्य समाज में RTI खुलासे के बाद प्रशासक नियुक्ति की मांग तेज

Hisar, Haryana:हिसार के नागोरी गेट स्थित आर्य समाज का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है, जहाँ कभी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जैसी महान हस्तियों ने समाज सुधार की अलख जगाई थी। लेकिन आज इस ऐतिहासिक संस्था को चलाने वालों पर ही गंभीर अनियमितताओं और वर्ष 2025 में CAV स्कूल को बंद करने की कथित साजिश के आरोप लग रहे हैं। शिकायतकर्ता राधेश्याम आर्य, CAV स्कूल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष बलराज मलिक और पूर्व उपप्रधान महावीर सैनी की शिकायत पर SDM ज्योति मित्तल ने तीन दौर की सुनवाई के बाद अपनी जांच रिपोर्ट DC को सौंपी थी। अब इस मामले में बड़ा अपडेट आया है—बलराज मलिक द्वारा लगाई गई RTI का जवाब आ गया है। RTI से खुलासा हुआ है कि SDM रिपोर्ट के मुताबिक संस्था चाहती तो CAV स्कूल आसानी से चल सकता था और स्कूल वित्तीय संकट के कारण बंद नहीं हुआ। साथ ही, दूसरी संस्थाओं को दी गई सहायता राशि में भी तय नियमों का पालन नहीं किया गया। इस खुलासे के बाद राधेश्याम आर्य ने एक बार फिर DC से आर्य समाज में तुरंत एडमिनिस्ट्रेटर (प्रशासक) नियुक्त करने की मांग की है।
0
0
Report

नवादा के वारिसलीगंज में साइबर अपराध रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान तेज

Nawada, Uttar Pradesh:बिहार के नवादा जिले का वारिसलीगंज इलाका साइबर अपराध के मामलों को लेकर लगातार पुलिस की निगरानी में है। पुलिस की ओर से समय-समय पर छापेमारी कर साइबर अपराध से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता रहा है। अब इस अपराध की जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी तेज कर दिया है। वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी आधा दर्जन से अधिक गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। पुलिस ग्रामीणों से अपील कर रही है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें रुपये के लालच में साइबर अपराध की दुनिया में कदम रखने से रोकें। खासकर नाबालिग बच्चों के अपराध में इस्तेमाल किए जाने को लेकर अभिभावकों को सतर्क किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पुलिस स्कूली बच्चों के साथ भी गांवों में घूमकर लोगों को साइबर अपराध के नुकसान के बारे में जानकारी दे रही है। पुलिस का कहना है कि जो लोग साइबर अपराध में शामिल हैं, वे इस रास्ते को छोड़कर मुख्यधारा में लौटें। वहीं, जो लोग अभी इस अपराध से दूर हैं, वे किसी भी लालच में आकर इसका हिस्सा न बनें। वारिसलीगंज में साइबर अपराध के मामलों को लेकर दूसरे राज्यों की पुलिस की कार्रवाई भी सामने आती रही है। ऐसे में स्थानीय पुलिस अब लोगों के बीच यह संदेश पहुंचाने में जुटी है कि साइबर अपराध केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करने वाला गंभीर अपराध है। पुलिस के इस अभियान से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। अब देखना होगा कि घर-घर पहुंचा पुलिस का यह संदेश साइबर अपराध के नेटवर्क पर कितना असर डालता है।
0
0
Report

रांची-गुमला NH पर भीषण हादसा: वैन ट्रक के नीचे घुसी, चालक की मौत

Ranchi, Jharkhand:बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची-गुमला फोरलेन एनएच पर जरिया गांव के समीप आज अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार मारुति इको वैन आगे चल रहे टेलर ट्रक में पीछे से घुस गई। बताया जा रहा है कि टेलर ट्रक में लोहे की भारी मशीन लदी हुई था। वैन की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह टेलर में लदी मशीन के नीचे घुसकर फंस गई। टेलर वैन को कुछ दुर तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में इको वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन में Sवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इको वैन में सवार लोग पंडाल कारीगर थे, जो पश्चिम बंगाल से मध्य प्रदेश दुर्गा पंडाल बनाने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बेड़ो पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद वैन में फंसे घायलों और मृतक के शव को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बाइट: हाईवे पेट्रोलिंग जवान
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर पोटका विधायक ने IRQP शिलान्यास, 2.85 किमी सड़क निर्माण शुरू

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: पोटका विधायक संजीव सरदार ने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित लोगों की मौजूदगी में टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट पथ के IRQP कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल जमशेदपुर के अंतर्गत आती है और इसकी कुल लंबाई 2.850 किलोमीटर है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव सरदार ने सड़क के विकास कार्य की शुरुआत की। इस परियोजना से संबंधित सड़क के उन्नयन एवं आवागमन की सुविधा को लेकर स्थानीय स्तर पर उम्मीद जताई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास और सड़क निर्माण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई.
0
0
Report

बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में नरेंद्र कश्यप ने बच्चों के साथ मस्ती, राहत का आश्वासन

SKSHIV KUMARJust now
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप आज शाहजहांपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ पीड़ित परिवारों के बच्चों के साथ प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप में खूब मस्ती की। साथ ही बच्चों को गहरे पानी और नदी में ना नहाने की अपील की। इस दौरान मंत्री ने बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए पैसे दिए। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाने, फसलों का नुकसान का आकलन करने और जल्द से जल्द नुकसान का मुआवजा देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। प्रदेश के मंत्री जलालाबाद तहसील के बाढ़ पीड़ित कसारी गांव पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने बाढ़ के पानी में नहा रहे बच्चों को अपने पास बुलाया। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ खूब मस्ती की। और बच्चों को नदी और नालों में ना नहाने की अपील की। बच्चों ने मंत्री की बात को मान लिया। इसके बाद मंत्री ने बच्चों को चॉकलेट के लिए पैसे भी दिए। मंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और जिले के अधिकारियों को बाढ़ पीड़ित की हर संभव मदद करने के अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ खत्म होने के बाद बाढ़ प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की चिंता की जाएगी। नुकसान का आकलन करके बाढ़ पीड़ितों को सरकार के तरफ से मुआवजा दिया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

हिमाचल हत्या मामले के चार आरोपी जालगांव में गिरफ्तार, मुंबई भागने की कोशिश नाकाम

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव हिमाचल प्रदेशातील खून प्रकरणातील चार आरोपींना जळगावात पोलिसांनी घेतले ताब्यात... जळगावातील शनिपेठ पोलिसांची हिमाचल पोलिसांच्या माहितीवर तातडीची कारवाई चारही आरोपी हिमाचलमध्ये खून करून मुंबईकडे पलायन करताना मोबाईल विकण्यासाठी जळगावात उतरले.. शनिपेठ पोलिसांना माहिती मिळताच पोलीस निरीक्षक डॉ. विशाल जयस्वाल यांच्या मार्गदर्शनाखाली शोधमोहीम गुन्हे शोध पथकाने चौघांना घेतले ताब्यात बिहारमधील चंदन कुमार, रोशन गोगल मुखिया, संतोष कुमार आणि अजित कुमार जोगा मेहतो अशी ताब्यात घेतलेल्या आरोपींची नावे जळगाव पोलिसांमुळे आरोपीांचा मुंबईकडे पळून जाण्याचा प्रयत्न फसला असून हिमाचल पोलिसांचे तपासी अधिकारी आरोपींच्या ताब्यासाठी जळगावकडे रवाना झाले आहेत.
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा दौरे पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का भव्य स्वागत

Jaipur, Rajasthan:केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री आज भीलवाड़ा जिले के दौरे पर केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को भीलवाड़ा के दौरे पर रहें । इस दौरान मंत्री शेखावत ने भीलवाड़ा शहर के दूधधारी मन्दिर से निकली ये भव्य शोभायात्रा बड़े मंदिर , सूचना केंद्र , भीमगंज थाना सुभाष मार्केट बालाजी मार्केट होते हुए निकली जिसमें वाराणसी कलश यात्रा निकाली गई जिसका मंत्री शेखावत ने रेल्वे स्टेशन सिटी कंट्रोल रूम के बाहर पुष्प अर्पित कर स्वागत किया । इसी दौरान संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0
0
Report

सेवा संकल्प रथ पारसोली पहुंचा, ग्रामीणों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - भाजपा की सेवा संकल्प रथ यात्रा के पारसोली पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। वडनगर से वाराणसी तक चल रही इस यात्रा का उद्देश्य सेवा, विकास और जनसंपर्क का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। यात्रा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल बरसाकर रथ का अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा में शामिल नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। स्वागत के बाद ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ सेवा संकल्प रथ को अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया।
0
0
Report
Advertisement

बेगूं के अस्पताल में रेट स्नेक घुसा; रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं के उप जिला स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रेट स्नेक घुसने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। करीब सात फीट लंबे सांप को देखकर अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजन इधर-उधर भागते नजर आए। सांप के परिसर में होने की सूचना वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश धाकड़ को दी गई। इसके बाद उन्होंने वन्यजीव प्रेमी शत्रुघ्न गहलोत को सूचना दी। मौके पर पहुंचे शत्रुघ्न गहलोत ने सावधानीपूर्वक रेट स्नेक का रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद अस्पताल प्रशासन और मरीजों के परिजनों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
0
0
Report

बारां महा स्वच्छता अभियान: स्कूलों से अस्पतालों तक सभी जगह सफाई कार्यक्रम

Baran, Rajasthan:बारां में आज 2 अक्टूबर पर महा स्वच्छता अभियान, स्कूलों से अस्पतालों तक हुई सफाई बारां। गांधी जयंती के अवसर पर आज 2 अक्टूबर को जिले भर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत यह विशेष अभियान सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक साथ चलाया गया。 अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, चिकित्सा संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर गहन सफाई की गई। कार्यालयों में वर्षों से पड़ी अनुपयोगी सामग्री, कबाड़, कचरा और परिसरों में उगी झाड़ियों को पूरी तरह हटाया गया। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में सफाई के लिए स्कूल विकास समिति (SDMC) मद से आवश्यक श्रमिकों को नियोजित किया। वहीं आमजन को भी अभियान से जोड़कर जनभागीदारी सुनिश्चित की गई। जिला परिषद के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों ने प्रत्येक गांव में कम से कम 10 श्रमिक लगाकर आबादी क्षेत्रों, सड़कों की सफाई, कचरा निस्तारण और सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई करवाई। इसी तरह सभी नगर निकायों द्वारा शहरों के सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, चौराहों और मुख्य बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
0
0
Report

NH 927A पर भीषण हादसा : बाइक सवार 3 युवकों की मौत

Dungarpur, Rajasthan:एनएच 927ए पर भीषण हादसा : कार की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 927 ए पर पालवड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई。 डूंगरपुर जिले के सदर थाने के ASI गिरिराज सिंह ने बताया कि शेरावाडा बिछीवाड़ा निवासी रणजीत (35) पुत्र अर्जुन वरहात, दिलीप (26) पुत्र रामा वरहात, और गजेंद्र पुत्र सुरेन्द्र वरहात तीनों माथुगामडा के पास एक शोक कार्यक्रम में आए थे। इसके बाद तीनो बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। नेशनल हाइवे 927ए पर पालवड़ा के पास खेरवाड़ा की तरफ से आ रही एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों को हाथ, पैर ओर सिर पर गंभीर चोटें आईं और लहूलुहान हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। देवल चौकी से गिरिराज सिंह मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस से घायलों को डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। इमरजेंसी में डॉक्टर ने जांच कर रणजीत और दिलीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में गंभीर घायल गजेंद्र की हालत खराब होने से रेफर कर दिया गया। जहां गजेंद्र की भी ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिए। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top