281502
मुड़िया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
Jatipura, Uttar Pradesh:मथुरा: गिरिराज जी के पांच दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा मेले के दूसरे दिन भक्तों की भारी भीड़ ने मथुरा में धरा पर आयोजित मेले को धूमधाम से सजाया। इस मेले में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने अपने आराध्य श्री गिरिराज जी के प्रति उत्साह और श्रद्धा का प्रदर्शन किया। बारिश के मौसम में भक्तों ने राधे-राधे के नारों में किया परिक्रमा, जिससे वे भाग्यशाली महसूस कर रहे थे। इस धार्मिक उत्सव का सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तर प्रदेश: पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का निधन; शोक व्यक्त
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अनिल शर्मा जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।0
0
Report
ट्रस्ट की बैठक में कई अहम सदस्य मौजूद, सियासी हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:ट्रस्ट की बैठक में कई आंमत्रित सदस्य भी मौजूद है बैठक में मौजूद सदस्यों की लिस्ट जगदीश बजरंग बांगड़ा वीएचपी से दिनेश जी गोविंद देव गिरी नित्य गोपाल दास कमल नयन दास दीनेंद्र दास कृष्ण मोहन प्रशासक0
0
Report
रायपुर: वन विभाग में बड़े फेरबदल, एक दर्जन से अधिक उप वनमंडलाधिकारी बदले
Begun, Rajasthan:रायपुर वन विभाग में बड़ा फेरबदल.. वन विभाग के अफसरों का बड़े पैमाने पर.. करीब एक दर्जन से ज्यादा वनमंडल के उप वनमंडलाधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना का आदेश जारी.. शासन ने 64 सहायक वन संरक्षकों को नए जगहों पर दी तैनाती..0
0
Report
Advertisement
आगरा के सुभाष बाजार में नगर निगम का ध्वस्तीकरण अभियान, दुकानों के स्लैब कमजोर मिले
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा के सुभाष बाजार में हादसे का मामला हादसे के बाद एक्शन ने आया नगर निगम, सुभाष बाजार में चला नगर निगम का तोड़फोड़ अभियान महावीर नाले पर बनी 7 दुकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दुकानें तोड़ने के लिए मौके पर पहुंचे कर्मचारी 8 जुलाई को दुकान गिरने से हुई थी महिला की दर्दनाक मौत,6 दिन बाद मिला था शव हादसे के बाद जांच में दुकानों का स्लैब मिला था कमजोर नगर निगम के नोटिस के बाद 3 दुकानदारों ने दुकानें खाली कीं 4 दुकानदारों ने दुकान खाली करने के लिए मांगा अतिरिक्त समय कमजोर दुकानों पर हादसे के बाद अब नगर निगम का एक्शन मौके पर नगर निगम की टीम, कर्रावाई जारी 1977 में हुआ था नगर निगम की दुकानों का आवंटन0
0
Report
अमेठी में अदालत के आदेश पर शीतला सिंह के घर कुर्की, भारी पुलिस बल तैनात
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी थाना क्षेत्र के दलशाहपुर मौजा के ग्राम सैदपुर में न्यायालय के आदेश के बाद भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम कुर्की करने पहुँची। गाँव के रहने वाले शीतला सिंह, पिता हरिवंश सिंह के खिलाफ अदालत से कुर्की का आदेश जारी हुआ था। शीतला सिंह पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मौके पर पहुँची टीम ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते और कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने पहले क्षेत्र में मुनादी कराई और ढोल बजवाकर कुर्की के आदेश के बारे में जानकारी दी। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। शीतला सिंह विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित था और लगातार फरार चल रहा था। आज धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई है0
0
Report
अलीगढ़ रोरावर में चोरी के माल के लिए पुलिस कर्मियों को बंधक बनाने की घटना
Aligarh, Uttar Pradesh:चोरी के सामान की बरामदगी और दबिश के दौरान पुलिस को बनाया बंधक, रोरावर थाना क्राइम इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों को एक महिला व उसके बेटे ने बनाया बंधक, एक घर में चोरी के माल छुपे होने की सूचना पर पहुँची थी पुलिस, इंस्पेक्टर क्राइम अनुज कुमार शर्मा व दो सिपाहियों को बंधक की सूचना पर पहुँचे आलाधिकारी, अलाधिकारीयों ने बंधक पुलिस कर्मियों को कराया बंधक मुक्त, मौके पर पहुँचे एसपी सिटी समेत पुलिस कर्मी अग्रिम कार्रवाई में जुटे, अलीगढ़ के रोरावर थाना इलाके की घटना0
0
Report
Advertisement
विकासनगर में भारी बारिश से जलभराव, विधायक ने अफसरों को फटकार लगाई
Dehradun, Uttarakhand: भारी बारिश की वजह से विकासनगर सहित पछवादून के पूरे इलाके में जल भराव ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है लक्ष्मीपुर, बरोटीवाला मे लोगों के घरों में पानी घुसा तो पंजाबी कॉलोनी सड़के भी जलमग्न हो गई रात के समय हरबर्टपुर नाला उफान पर आया तो लोगों में दहशत फैल गई अभी बाढ़वाला गैस एजेंसी की तस्वीर भी देख लीजिए गैस एजेंसी सहित आसपास का पूरा इलाका जलमग्र हो गया जिससे लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पाए डाकपत्थर रोड पर सिंचाई विभाग के नाले का ओवरफ्लो पानी नवाबगढ़ क्षेत्र में घुस गया लोगों के घरों में कई फीट तक पानी घुसा नवाबगढ़ की ग्राम प्रधान शहाना बेगम ने अपने साथियों के साथ लोगों की मदद कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने जेसीबी मशीन की मदद से पानी की निकासी के इंतजाम किए वही विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी ग्राउंड जीरो पर हालातों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए नजर आए नवाबगढ़ क्षेत्र में पहुंचे विधायक मुन्ना सिंह चौहान लोगों के घरों में भरा पानी देखकर आग बबूला हो गए यहाँ सिंचाई विभाग के नाले का ओवरफ्लो पानी लोगों के घरों में घुस गया विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने तुरंत सिंचाई विभाग के अफसरो को फोन लगाकर फटकार लगाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए देखिए कैसे विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अपने तीखे तेवर और सख्त अंदाज में अधिकारियों को फटकार लगाई0
0
Report
RGPV के नाम हटाने के फैसले पर कमलनाथ का भाजपा पर हमला
Bhopal, Madhya Pradesh:RGPV को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का x पर पोस्ट मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) को तीन हिस्सों में बाँटकर इसके नाम में से स्व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाना भाजपा सरकार की ओच्छी मानसिकता का प्रतीक है। सारा संसार इस बात का गवाह है कि स्व राजीव जी के कार्यकाल में देश ने आधुनिक तकनीक की दुनिया में प्रवेश किया था। सूचना क्रांति और कंप्यूटर के युग का सूत्रपात भी राजीव जी ने किया था। भाजपा ख़ुद तो कोई नया काम कर नहीं पाती, बस कांग्रेस के ज़माने के कार्यों की नाम पट्टिकाएं बदलने में लगी रहती है। मैं इस नाकारा और शिक्षा विरोधी सरकार से माँग करता हूँ कि विश्वविद्यालय से राजीव जी का नाम ना हटाया जाए। मैं यह भी याद दिलाना चाहता हूँ कि कल के बाद परसों आता है। अच्छे और बुरे हर काम का हिसाब होता है। हम भी हिसाब करेंगे। आप नाम बदलकर इतिहास नहीं बदल सकते।0
0
Report
हनुमानगढ़ वार्ड 16 में पर्चों के आरोपों से हड़कंप, उम्मीदवारों पर निशाना
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : निकाय चुनावों में इशारों के पंपलेट से निशाना! हनुमानगढ़ वार्ड 16 में चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक पर्चे चिपकने से मचा हड़कंप,पर्चों में उम्मीदवारों पर गंभीर आरोप,मतदाताओं से साफ छवि वाले प्रत्याशी को वोट देने की अपील,चुनाव में शराब बांटकर वोट बटोरने के आरोपों का पर्चों में किया गया जिक्र,शराब ठेके को लेकर भी उठाए सवाल,रेलवे फुट ओवरब्रिज के अधर में होने के लिए जिम्मेदार लोगों को पहचानने की पर्चों में कही गई बात,वार्ड 16 में भाजपा की शिवानी मीणा,कांग्रेस के आमिर खान और निर्दलीय गुरदीप सिंह उर्फ बब्बी के बीच मुकाबला0
0
Report
Advertisement
योगी-आखिलेश के बयान, सैफई महोत्सव और 2027 बीजेपी हैट्रिक पर दावा
Noida, Uttar Pradesh:गौरव भाटिया बीजेपी प्रेस कांफ्रेंस योगी आदित्यनाथ पर जो उन्होंने कहा वो यूपी का हर नागरिक जनता है, टूटी साइकिल मौलाना अखिलेश मुस्लिम यादव की बात करते थे। अब यूपी में MY का मतलब है महिला और युवा। कानून का राज स्थापित हुआ है और इस से सबसे ज्यादा दर्द गुंडो को हुआ है। सिर्फ़ रामपुर और सैफई ही नहीं पूरे परिवार ने एक एक जिले पकड़े हुए थे लूटने के लिए। 2016 के बाद सैफई महोत्सव क्यों नहीं हुआ。 मुजफ्फरनगर ने दंगे हो रहे थे और अखिलेश की प्राथमिकता थी सैफई महोत्सव में ऋतिक रोशन आयेंगे या नहीं。 अखिलेश यादव सबसे कम्यूनल और सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री थे। 2027 में बीजेपी हैट्रिक लगाएगी。 राहुल गांधी वोट चोरी पर उनको कांगेस खुद सीरियस नहीं लेते। 56 साल का व्यक्ति संविधान के कुछ अनुच्छेद नहीं पड़ पा रहा। क्या राहुल गांधी जी आरोप लगा रहे थे उसमें कोर्ट ने सत्य पाया क्या。 हमारी आस्था भारत के संविधान में है。 विदेशी धरती पर जाकर भारत को गाली दोगे。 राहुल गांधी इटली का संविधान ज्यादा पड़ रहे है。0
0
Report
चौमूं नगर निकाय चुनाव: भाजपा का उद्घाटन प्रचार का नया मोड़
Jaipur, Rajasthan:चौमूं नगर निकाय चुनाव को लेकर चौमूं शहर में बिछी चुनावी चौसर. चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन का सिलसिला हुआ शुरू. भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. वार्ड नंबर 34 में उद्घाटन के दौरान बोले रामलाल शर्मा. कहा-सर्फ एक्सेल के ऐड की तरह हैं कांग्रेस के सांसद औऱ विधायक. ढूंढते रह जाओगे लेकिन मिलेंगे नहीं. कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी और भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद. नगर निकाय चुनाव को लेकर चौमूं शहर में चुनावी चौसर बिछ चुकी है. चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन का सिलसिला भी शुरू हो गया है. इसी क्रम में वार्ड नंबर 34 में भाजपा की ओर से चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया. भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान रामलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के सांसद और विधायक सर्फ एक्सेल के विज्ञापन की तरह हैं, ढूंढते रह जाओगे, लेकिन मिलेंगे नहीं.” उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे और जनता के बीच जाकर सरकार के विकास कार्यों को पहुंचाएंगे. कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. चुनावी कार्यालय खुलने के साथ ही वार्ड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं。0
0
Report
आउट सोर्स कर्मियों की बढ़े मानदेय वृद्धि का डेमो चेक का किया वितरण
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा ।जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के Logo का अनावरण के शुभारंभ से संबंधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग कर मुख्यमंत्री के संबोधन एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनके हितों को प्राथमिकता प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित प्रक्रियाओं को एकीकृत एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि का डेमो चेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में की गई मानदेय वृद्धि की पहल का स्वागत किया।0
0
Report
Advertisement
सीकर नगर परिषद में वार्ड 65 से माया देवी निर्विरोध निर्वाचित: कांग्रेस की जीत
Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर नगर परिषद में कांग्रेस का खाता खुला, वार्ड 65 से माया देवी निर्विरोध निर्वाचित सीकर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने पहली जीत दर्ज कर ली है। वार्ड नंबर 65 से कांग्रेस प्रत्याशी माया देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। वार्ड 65 से कांग्रेस की माया देवी, भाजपा की चूका देवी और पिंकी पंवार तथा निर्दलीय सरिता ने नामांकन दाखिल किया था। भाजपा ने पिंकी पंवार को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। चूका देवी का नामांकन खारिज होने के बाद भाजपा प्रत्याशी पिंकी पंवार और निर्दलीय सरिता ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद मैदान में केवल माया देवी रह गईं और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।0
0
Report
मनोज पांडे: भाजपा गांव-गरीब के साथ निरंतर खड़ी रहने का दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा, "...भाजपा और समाजवादी पार्टी या अन्य राजनीतिक दलों में यही अंतर है कि भाजपा निरंतर गांव के गरीब व्यक्ति, किसान, नौजवान, महिलाओं के साथ उनके हर सुख-दुख में और विकास में खड़ी रहती है। भाजपा निरंतर जनता के बीच में रहती है और जनता का काम करती है...भाजपा सेवा, सम्मान, अधिकार और सुशासन की पार्टी है जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार उनके दिशानिर्देश में जनता की सेवा के लिए निरंतर गतिशील रहती है और कार्य करती है..."0
0
Report
यूपी 2027 के लिए समाजवादी पार्टी का स्पष्ट जवाब देगा, भाजपा डबल इंजन दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "समाजवादी पार्टी को प्रदेश की जनता ने कई बार अपना स्पष्ट संदेश दिया है...2027 में समाजवादी पार्टी को फिर से अपना स्पष्ट जवाब प्रदेश की जनता देने का काम करेगी...2027 में उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी और हम प्रदेश की उन्नति, विकास को सुनिश्चित करेंगे..."0
0
Report
Advertisement
