281001
मथुरा में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश घायल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, थाना बरसाना पुलिस व एसओजी टीम की बीती रात चरण पहाड़ी क्षेत्र में गश्त के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गो तस्कर से मुठभेड़ हो गई। वही पुलिस की गोली लगने से घायल के कब्जे से चोरी की बाइक तमंचा कारतूस बरामद किया। और उसे उपचार को भेज दिया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाकिस्तान ने खैबर पख्तून्वा में नियंत्रण खोया; कोहाट पुलिस लाइन धमाके में 31+ मौतें
Aram Pora, Ganderbal, In a Post on X Former J&K DGP Shesh Paul Vaid, Said " Pakistan has completely lost control of Khyber Pakhtunkhwa as in Balochistan and POJK. Kohat Police lines suicidal attack killed 31+ including 18/19 Policemen and complete smashing of boundary wall and the masjid yesterday. Look at the scene of blast.0
0
Report
लोसल में वीर तेजा संघ की भव्य पदयात्रा, लोक-संस्कृति का संगम
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन - लोसल विधानसभा - धोद वीर तेजा संघ लोसल ने निकाली भव्य पदयात्रा: गाजे-बाजे और पारंपरिक लवाजमे के साथ सांगलिया पहुंचे श्रद्धालु。 खबर सीकर जिले के लोसल से हैं जहां पर तेजा दशमी को लेकर वीर तेजा संघ के तत्वावधान में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा लोसल कस्बे से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर वीर तेजा मंदिर, सांगलिया पहुंची, जहाँ श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की。 पदयात्रा में राजस्थानी लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। यात्रा के दौरान बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर बज रहे तेजाजी के लोकगीतों पर युवा जमकर थिरके। यात्रा में ऊंट, घोड़ी और वाहनों का लंबा काफिला शामिल रहा। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा पहनकर सजी-धजी ऊंट गाड़ियों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए。 कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस पदयात्रा का स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सांगलिया मंदिर पहुंचने पर पदयात्रा का औपचारिक समापन हुआ。0
0
Report
आदित्यपुर मजदूरों के हक के लिए बड़ा प्रदर्शन; 12 घंटे की शिफ्ट पर चर्चा
Jamshedpur, Jharkhand:आदित्यपुर में मजदूरों के हक और सम्मान की आवाज बुलंद… कोल्हान सह टायो मजदूर यूनियन ने किया जोरदार प्रदर्शन एंकर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं, बुनियादी अधिकारों और कार्यस्थल पर मानवीय सुविधाओं की मांग को लेकर यूनियन के बैनर तले सैकड़ों मजदूर सड़क पर उतरे। यूनियन के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर खरकई पुल से विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान मजदूरों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की。 इसके बाद गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि यह आंदोलन किसी उद्योग या प्रबंधन के खिलाफ नहीं है। उनका कहना है कि जिन मजदूरों के पसीने से उद्योगों का पहिया चलता है, उनके श्रम और सम्मान का भी ख्याल रखा जाना जरूरी है। अरविंद सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र में 12 घंटे की शिफ्ट और कथित अमानवीय कार्य परिस्थितियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पहले आठ घंटे की तीन शिफ्टें चलती थीं, लेकिन अब कई जगहों पर काम के घंटे बढ़ाकर 12 घंटे तक किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दूर-दराज के इलाकों से आने वाले कई मजदूर महज 12 से 15 हजार रुपये के वेतन पर काम कर रहे हैं और 10 से 12 घंटे की ड्यूटी के दौरान उन्हें पर्याप्त सुविधाएं तक नहीं मिलतीं। उन्होंने स्पष्ट कहा की उद्योग मजबूत हों, मजदूर सुरक्षित हों और श्रम का सम्मान हो। जनसभा को मजदूर नेता शैलेश पाण्डेय, केशव मिश्र, शशी मिश्र, ओम प्रकाश मिश्रा और अजय कुमार शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन कुमार बसंत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जवाहरलाल महाली ने किया। बाइट: अरविंद सिंह, पूर्व विधायक।0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur में टेंट हाउस कर्मी की हत्या: प्रेमिका गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुलासा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में 48 घंटे पहले हुए 35 वर्षीय टेंट हाउस कर्मी उपेंद्र पासवान की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमिका को पुलिस ने मरवन से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना का सीन क्रिएट करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सरैया थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी कथित प्रेमिका कामनी देवी को करजा थाना क्षेत्र के मड़वन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. मृतक की शादीशुदा प्रेमिका के साथ दो बच्चों के साथ अहियापुर के किराये के मकान में रहने की बात कही जा रही है. इस बीच कमरे में उसकी लाश मिली थी. पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टीयू कार्तिकेयन के नेतृत्व में टीम जांच में जुटी है. पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि परिजनों द्वारा प्रेमिका के रूप में दर्शाई गई महिला अपने बच्चों के साथ जाती दिखी. इसके बाद पुलिस फरार प्रेमिका की तलाश में जुटी थी और करजा थाना क्षेत्र के मरवन के पास देखी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने कथित प्रेमिका को बच्चों के साथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि उस रात हत्या का कारण क्या था. मोहिबुल्लाह अंसारी, सीटीएसपी ने कहा कि 18 सितंबर को अहियापुर के चाणक्यपुरी गली नंबर 6 के पास शिव शंकर सिंह के मकान में उमेश पासवान की मौत हुई थी और मामले की आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह पहले से शादीशुदा है और उसका पति पुणे में रहता है; अब वह एक अन्य व्यक्ति से संबंधों की बात भी सामने आई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह मृतक के संपर्क में कितने दिन पहले आई थी. गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है.0
0
Report
बोकारो में स्वामी सहजानंद समाज चुनाव के दौरान बड़ा हंगामा, पुलिस तैनाती बढ़ी
Bokaro Steel City, Jharkhand:हंगामेदार रहा बोकारो में स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा समाज का संगठन चुनाव। मौके पर पहुंची सिटी डीएसपी सहित कई थाना की पुलिस। समाज का संगठन चुनाव स्वामी सहजानंद बी.एड कॉलेज सेक्टर 8/B में कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ये चुनाव 13 वर्षों बाद हो रहा था और हंगामा का असर पहले से ही जताया जा रहा था इसी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में पहले से पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। हंगामे की शुरूआत फॉर्म को लेकर हुआ जहां कुछ लोगो के द्वारा मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वही कुछ लोगो का कहना था कि पहले का हिसाब किताब अभी तक पुराना कमेटी के द्वारा नहीं दिया गया है। वहीं मौके पर मौजूद सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि पुलिस की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई घटना न घटे। वहीं एक प्रत्याशी ने कहा कि चुनाव मनमानी तरह से हो रहा है इसलिए चुनाव स्थगित हो और जिला प्रशासन के निगरानी में चुनाव हो।0
0
Report
बरगी क्रूज़ हादसे की झांकी: मां-बेटे की तस्वीर ने श्रद्धालुओं को रुला दिया
Jabalpur, Madhya Pradesh:बरगी हादसे की झांकी मां-बेटे की तस्वीर ने झकझोरा जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध की खूबसूरती के बीच 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे की यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। इस हादसे में 13 लोगों की असमय मौत हो गई थी, जिसकी पीड़ा अब गणेश उत्सव के पंडालों में दिखाई दे रही है। संस्कारधानी के कई क्षेत्रों में गणेश प्रतিমाओं के साथ बरगी बांध, हादसे का शिकार हुआ क्रूज और उस भयावह घटना से जुड़ी तस्वीरों को झांकी के रूप में प्रदर्शित किया गया है। सबसे ज्यादा भावुक करने वाला दृश्य उस मां और बेटे का है, जिसमें मां ने अपने बेटे को आखिरी वक्त तक अपने शरीर से लिपटाए रखा था। कहीं इस दृश्य को गणेश प्रतिमा की गोद में दर्शाया गया है, तो कहीं गणेश प्रतिमा के पीछे हादसे का वीडियो दिखाया जा रहा है। इन झांकियों को देखकर श्रद्धालु हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और भगवान गणेश से ऐसी त्रासदी दोबारा न होने की प्रार्थना कर रहे हैं। भूकंप कॉलोनी में सजी बरगी हादसे की झांकी भी लोगों के बीच चर्चा और भावुकता का केंद्र बनी हुई है0
0
Report
Advertisement
डिंडौरी के बच्चों के सपने पंख लगे: एक जोड़ी जूतों से शुरू हुआ बड़ा अभियान
Dindori, Madhya Pradesh:किसी के लिए जूते की एक जोड़ी महज जूते हो सकते हैं... लेकिन डिंडौरी के इन बच्चों के लिए यही जूते उनके सपनों की राह आसान करने वाले कदम बन गए हैं। एक बच्चे की छोटी सी जरूरत से शुरू हुई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की पहल अब एक बड़े अभियान का रूप ले चुकी है। जैसा कहानी अमरपुर छात्रावास से शुरू हुई थी, वहां निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि खेल गतिविधियों में परेशानी क्यों आ रही है। जवाब मिला—मैडम, हमारे पास जूते नहीं हैं। बारिश में कीचड़ से भरे मैदान पर नंगे पैर खेलना इन बच्चों की मजबूरी थी। इनकी इस छोटी सी जरूरत ने कलेक्टर को झकझोऱ दिया और यहीं से शुरू हुई ‘सोल्स फॉर सोल्स’ मुहिम। 29 अगस्त को गौराकन्हारी के आदिवासी बालक छात्रावास से अभियान की शुरुआत हुई, जहां कलेक्टर ने खुद बच्चों को जूते पहनाए। किसी के चेहरे पर मुस्कान थी... तो किसी की आंखों में अपनेपन की चमक। एक जोड़ी से शुरू हुआ यह सिलसिला अब छह सौ से ज्यादा बच्चों तक पहुंच चुका है। जूते-मोजे मिलने के बाद इन बच्चों के कदम सिर्फ मैदान पर नहीं... बल्कि अपने सपनों की ओर भी बढ़ रहे हैं। इस मुहिम में पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन मंडलाधिकारी समेत दूसरे अधिकारी भी आगे आए हैं और अपने स्तर पर राशि जुटाकर बच्चों की मदद कर रहे हैं। अब लक्ष्य है—जिले के सभी 144 छात्रावासों तक इस मुहिम को पहुंचाना। डिंडौरी के कलेक्टर अंजू भदौरिया, छात्रा प्रियंका, छात्रा श्यामवती आदि के बयानों के साथ यह कहानी एक प्रेरणा बनकर उभरी है। कभी नंगे पैर मैदान में उतरने वाले इन बच्चों के पैरों में अब जूते हैं... और आंखों में बड़े सपने, क्योंकि कभी-कभी किसी के सपनों को उड़ान देने के लिए... बस एक जोड़ी जूते ही काफी होते हैं।0
0
Report
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के स्वागत ने कर दिया राजनीतिक माहौल गर्म
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में नरोत्तम मिश्रा के लिए उमड़ा जोश स्वागत द्वार से जेसीबी की पुष्पवर्षा तक, कई वाहनों का काफिला दतिया। दतिया में फिलहाल न कोई चुनाव है और न ही कोई बड़ा राजनीतिक आयोजन, लेकिन पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के एक कार्यक्रम ने सियासी चर्चाओं को जरूर हवा दे दी। रतनगढ़ माता मंदिर जाने के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा के स्वागत में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। कार्यकर्ताओं ने तुलादान किया तो जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। उनके काफिले में कई वाहन शामिल रहे। माता रतनगढ़ के दर्शन के बाद डॉ. मिश्रा मंदिर के नीचे आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल हुए और भोपाल रवाना हो गए। उपचुनाव के बाद बदले राजनीतिक माहौल में कार्यकर्ताओं और खासकर युवाओं का यह जोश अब चर्चा का विषय है। सवाल यही है—यह केवल नरोत्तम मिश्रा के प्रति कार्यकर्ताओं का उत्साह है या दतिया और प्रदेश की राजनीति में किसी नए संदेश की आहट?0
0
Report
शिव विहार चौराहे पर अवैध पार्किंग से जाम, एंबुलेंस भी फंसे
New Delhi, Delhi:उत्तर पूर्वी दिल्ली। करावल नगर थाना क्षेत्र के शिव विहार चौराहे पर रविवार को स्थानीय निवासियों और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मुख्य मार्ग और आसपास के इलाकों में अवैध पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की अवैध पार्किंग और जगह-जगह हुए अतिक्रमण के चलते मुख्य मार्ग की चौड़ाई लगातार कम हो रही है। पीक ऑवर में स्थिति और गंभीर हो जाती है और कई बार वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग के कुछ कर्मचारियों की कथित मिलीभगत के कारण सड़क पर अवैध पार्किंग को बढ़ावा मिल रहा है। उनका कहना है कि यदि सड़क से अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। सबसे गंभीर समस्या उस समय सामने आती है जब जाम में एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहन फंस जाते हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क पर गंभीर जाम के कारण कई बार आपातकालीन वाहनों के निकलने तक के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं बचता, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय निवासियों और प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि शिव विहार चौराहे और आसपास के मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग तथा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आगे भी प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
मायावती ने परिवार के सदस्य ईशान को भरोसा दिया; दीपिका-आकाश बाहर
Noida, Uttar Pradesh:बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर परिवार की सियासी भूमिका को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कुछ दिन पहले जिस दीपिका आनंद को पार्टी में जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई गई थी, अब मायावती ने उन्हें भी जिम्मेदारी से बाहर कर दिया है। आकाश आनंद को लेकर मायावती पहले ही अपना रुख साफ कर चुकी हैं। वहीं अब परिवार से ईशान आनंद को आगे बढ़ाने की बात कही गई है। यानी मायावती के इस नए फैसले में आकाश और दीपिका बाहर, जबकि ईशान पर भरोसा नजर आ रहा है। अब निगाहें पार्टी की आगामी बैठक पर हैं, जहां संगठन और परिवार की भूमिका को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है। बीजेपी प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव0
0
Report
GEN-Z ने जयपुर के मानसागर जलमहल की सफाई की जंग छेड़ी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-आपको मध्यप्रदेश की अजनार नदी तो याद ही होगी जो कुछ दिन पहले सफाई के लिए पूरे देश में सुर्खियों में आई थी. लेकिन अब कुछ इसी तरह से जयपुर की ऐतिहासिक हेरिटेज जलमहल की झील चर्चाओं में है. जयपुर में 300 साल पुरानी जल महल झील की सफाई के लिए GEN-Z ने जंग छेद दी है. मानसागर झील की सफाई के लिए जंग- जयपुर में मानसागर झील की सफाई के लिए GEN-Z ने जंग छेद दी है. सोशल मीडिया से लेकर ग्राउंड जीरो तक GEN-Z ने ऐतिहासिक झील की सफाई के लिए गंदगी में उतर गए है. मानसागर झील में तैरता 300 साल पुराना रहस्यमयी जलमहल अरावली की पहाड़ियों से घिरा है. जलमहल की ये झील एक जमाने में अकाल के दौरान पानी की बर्बादी को रोका करता था, लेकिन जल महल का पानी अब इतना गंदा हो गया है कि लोग इसके पास तक आना पसंद नहीं कर रहे. जयपुर में यदि कोई भी सैलانی घूमते आता है तो वो खूबसूरत जल महल का दीदार करने का मन जरूर बनाता है. लेकिन जब सैलानी इसी जल महल के नजदीक जाकर देखता है तो उनका मन खराब हो जाता है. लेकिन अब जयपुर के GEN-Z ने 300 साल पुराने जल महल को साफ करने की जंग छेद दी है. 8 महीने से जल महल की सफाई के लिए बिना सरकारी मदद के GEN-Z ने सफाई के लिए जलमहल की पाल पर टीम उतर गई है. कतवय और अग्रिम भारत सोच संस्था पिछले 8 महीने से जल महल की सफाई में लगी है. जयपुर की ऐतिहासिक धरोहर को साफ करने के लिए शनिवार और रविवार को छुट्टी के लिए GEN-Z सफाई में जुटते हैं. धीरे धीरे जलमहल साफ होता दिखाई भी दे रहा है. लेकिन झील से जुड़े हुए नाले सफाई में सबसे बड़ी मुसीबत नहीं हुई है. क्योंकि़ं सफाई तो होती है. लेकिन नालों से कचरा फिर से बहता हुआ जल महल झील को गंदा और बदबूदार बना रहा है. लेकिन GEN-Z इसके बावजूद जलमहल को साफ करने में जुटे है. लेकिन प्रशासन जल महल को साफ करने में जुटे तो एक बार फिर ऐतिहासिक झील की चमक जल्द लौट सकती है. मानसागर झील में क्यों बनाया जलमहल? जयपुर की मानसागर झील में खूबसूरत जल महल का निर्माण जयपुर के महाराजा सवाई जय सिंह ने करवाया था. बताया जाता है कि इस महल के निर्माण से पहले सवाई मानसिंह ने जयपुर की जलापूर्ति के लिए गर्भावती नदी पर बांध बनवाकर मानसागर झील का निर्माण करवाया. इसका निर्माण 1699 में हुआ था. उस समय अकाल के दौरान पानी की बर्बादी को रोकने के लिए झील बनाई थी, ताकि अरावली की पहाडियों के पानी का भरपूर उपयोग हो सके. झील की सुंदरता इतनी बढ़ गईं कि राजा सवाई जयसिंह ने इसके बीचों बीच पांच मंजिला महल बना दिया. जो आज भी खूबसूरत तो दिखाई दे रहा है. लेकिन उसके पानी में कचरा और गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा है. म MPI की अजनार नदी आई थी चर्चा में- कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश की अजनार नदी भी साफ सफाई के लिए चर्चाओं में आई थी. अकेले ही अजनार नदी को साफ करने वाले 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी की खूब सराहना की थी. उन्होंने 26 जनवरी से अजनार नदी की सफाई का अभियान शुरू किया था. नदी में जमा Plastic, बोतले, जलकुंभी, गाद और दूसरे कचरे को निकालने के लिए वह खुद नदी में उतरते रहे. अब कुछ ऐसी ही तस्वीर जयपुर के GEN-Z की देखी जा रही है, जहां उनकी टीम लगातार बढ़ती जा रही है.0
0
Report
कैब चालक पर जानलेवा हमला: 20 हजार की सुपारी देकर दो गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:कैब ड्राइवर पर जानलेवा हमले का खुलासा: 20 हजार की सुपारी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 नाबालिग निरुद्ध पत्नी ले जाने की रंजिश में भाड़े के बदमाशों से करवाया जानलेवा हमला; मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी कोटा। आर.के. पुरम थाना पुलिस ने कैब चालक पर चाकू से हमला करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार और एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपू उर्फ दिगंबर सिंह (19) और नरेंद्र मीणा (28) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात पुरानी रंजिश के चलते 20,000 रुपये की सुपारी देकर अंजाम दिलवाई गई थी। पीड़ित कैब ड्राइवर विजेंद्र (40) करीब 6 महीने पहले मुख्य आरोपी सुरेश मीणा की पत्नी को ले गया था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए सुरेश और नरेंद्र मीणा ने दीपू व उसके नाबालिग साथी को वारदात को अंजाम देने का ठेका दिया। योजना के तहत 1 सितंबर की शाम आरोपियों ने रावतभाटा जाने के बहाने कैब बुक की। रास्ते में बोराबास के पास आरोपियों ने विजेंद्र के गले में रस्सी डालकर चाकू से ताबड़तोड़ 8-10 वार कर दिए। घटना के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। फरार चल रहे मुख्य साजिशकर्ता सुरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।0
0
Report
Advertisement
खाटूश्यामजी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच टकराव, निर्दलीयों का खेल जारी
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर खाटूश्यामजी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस के 8-8 पार्षद जीतने के बाद अब दोनों ही दल बोर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं। वहीं 3 निर्दलीय और 1 आरएलपी पार्षद के समर्थन को लेकर दोनों दलों की निगाहें टिकी हुई हैं। चौपाल से लेकर कस्बे की गलियों तक नगरपालिका अध्यक्ष को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा की ओर से प्रेम देवी और कांग्रेस की ओर से विनिता पूनिया अध्यक्ष पद की दावेदार हैं। स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं में भाजपा की प्रेम देवी को अगला अध्यक्ष माने जाने के कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि अंतिम तस्वीर 21 सितंबर को मतदान के बाद ही साफ होगी। निर्दलीयों को साधने में जुटे दोनों दल अध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा हासिल करने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही निर्दलीय पार्षदों को अपने पक्ष में लाने की कवायद में जुटे हैं। कांग्रेस के सामने निर्दलीय पार्षदों के साथ-साथ अपने पार्षदों को एकजुट रखने की चुनौती भी बनी हुई है। राजनीतिक चर्चाओं में कांग्रेस के खेमे में सेंध लगने की संभावनाओं के भी कयास लगाए जा रहे हैं। एक के सपने होंगे साकार दूसरे के अरमानों पर फिर सकता है पानी नगरपालिका चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के बीच मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद अब अध्यक्ष पद का चुनाव निर्णायक हो गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने-अपने बोर्ड बनने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में निर्दलीय और आरएलपी पार्षदों का रुख अध्यक्ष पद के चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है। अब सभी की निगाहें 21 सितंबर पर टिकी हैं। इसी दिन मतदान के बाद तय होगा कि खाटूश्यामजी नगरपालिका की सत्ता की कमान भाजपा या कांग्रेस किसके हाथों में जाती है।0
0
Report
जदयू में नेतृत्व टकराव तेज, अगले सालों में अस्तित्व खतरे की आशंका: सुनील कुमार सिंह
Gaya, Bihar:एक-दो साल में खत्म हो जाएगी जदयू, एमएलसी सुनील कुमार सिंह का बड़ा हमला; बोले- पार्टी में नंबर दो-तीन की जंग बिहार की राजनीति को लेकर गया में जेडीयू के पूर्व नेता और वर्तमान एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जदयू के भीतर नेतृत्व को लेकर जबरदस्त खींचतान चल रही है और यदि यही स्थिति रही तो अगले एक-दो वर्षों में पार्टी बिखर सकती है। साथ ही उन्होंने ट्रांसफर उद्योग और कथित कमीशन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। गयाजी शहर के हरिदास सेमिनरी स्थित प्रेक्षागृह में रविवार को आयोजित को-ऑपरेटिव बैंक की आमसभा के दौरान बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान सामने आया। पत्रकारों से बातचीत में एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने जनता दल (यूनाइटेड) पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि आने वाले एक-दो वर्षों में जदयू का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर मची होड़ और आपसी खींचतान संगठन को कमजोर कर रही है। एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जदयू के अंदर फिलहाल नंबर दो और नंबर तीन बनने की लड़ाई चल रही है। उनके अनुसार पार्टी के कई नेता अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने में लगे हैं और हर कोई अपनी अलग लाइन पर चल रहा है। उन्होंने कहा सभी अपनी डफली, अपना राग बजाने में जुटे हैं। यही स्थिति भविष्य में पार्टी के टूटने की वजह बन सकती है। सुनील कुमार सिंह ने दावा किया कि यदि मौजूदा हालात नहीं बदले तो आने वाले समय में जदयू के कई नेता अलग-अलग राजनीतिक दलों का रुख कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर एकजुटता नहीं बची है और इसका असर संगठन पर साफ दिखाई दे रहा है। उनके मुताबिक, यही कारण है कि उन्होंने जदयू के एक-दो वर्षों में समाप्त होने का दावा किया। एमएलसी ने अपने बयान में ट्रांसफर उद्योग और कथित कमीशन का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 400 करोड़ रुपये की कथित राशि को लेकर नेताओं के बीच विवाद चल रहा है। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई दस्तावेज या स्वतंत्र प्रमाण सार्वजनिक नहीं किया। सुनील कुमार सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। जदयू के भविष्य को लेकर उनके दावों और पार्टी के अंदरूनी हालात पर की गई टिप्पणियों को राजनीतिक हलकों में गंभीरता से देखा जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक जदयू की ओर से उनके आरोपों और दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।0
0
Report
जालौन कैलोर में एसपी ने महिला सुरक्षा मंत्र दिए, चुप्पी तोड़ शिकायत की अपील
Jalaun, Uttar Pradesh:महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जालौन के माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम कैलोर में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान एसपी ने महिला अपराध, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों को लेकर जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं से अपराध के खिलाफ चुप्पी तोड़ने और किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बता दे कि ग्राम कैलोर में आयोजित जन चौपाल में एसपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता के साधनों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अपराध, उत्पीड़न या परेशानी को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। एसपी विनय कुमार सिंह ने चौपाल में मौजूद महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 181 महिला हेल्पलाइन समेत अन्य सहायता माध्यमों के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय उपलब्ध पुलिस सेवाओं का इस्तेमाल करें। किसी महिला या बालिका के साथ अपराध अथवा अभद्रता की घटना होने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाई जाए। एसपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि बेटियों को केवल शिक्षित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करना भी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूक और शिक्षित बेटियां अपने साथ-साथ परिवार और समाज को भी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। जन चौपाल में एसपी ने साइबर अपराध को लेकर भी महिलाओं और ग्रामीणों को विशेष रूप से सतर्क किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, ओटीपी, संदिग्ध मैसेज और कॉल से सावधान रहना जरूरी है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक न करने और किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य संवेदनशील विवरण साझा नहीं करने को कहा।0
0
Report
Advertisement
