icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281401
SVSaurabh VarshneyFollow29 Dec 2024, 04:30 pm

मथुरा-छाता में एनएच 2 पर ईंटों से भरी ट्रॉली में पीछे से घुसा कैंटर। मौक़े पर 3 की मौत, एक घायल।

Chhata, Uttar Pradesh:

छाता क्षेत्र में रविवार  को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शुगर मिल के सामने ईंटों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर मथुरा की ओर जा रहा था कि तभी एक कैंटर उसमें पीछे से घुस गया इस घटना में ट्रैक्टर पर बैठे पूरन सिंह और  उमेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं कैंटर चालक प्रिंस भी मौके पर मृत्यु हो गई। इस घटना में एक धर्मेंद्र यादव भी घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए केडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और राष्ट्रीय राजमार्ग का यातायात सुचारू कराया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कैमूर पुलिस ने लंबे समय से फरार दो हीरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर पुलिस ने लंबे समय से फरार दो कुख्यात हीरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। भभुआ से दबोचे गए सद्दाम गद्दी और आजाद अंसारी उर्फ कल्लू मियां के विरुद्ध इस्लामगंज, वार्ड नंबर 15, थाना मोहनियां, जिला कैमूर के निवासी होने की जानकारी सामने आई है। भभुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि ये दोनों आरोपी हीरोइन तस्करी के चार अलग-अलग मामलों में काफी समय से वांछित थे। इनके खिलाफ कुदरा, मोहनियां और चैनपुर थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। NDPS एक्ट के तहत इनके खिलाफ मोहनियां, कुदरा और चैनपुर थानों में कुल 5 मामले दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चैनपुर थाना कांड संख्या 392/26, धारा 8(c)/21(b)/27(A) NDPS Act के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है और यह कार्रवाई जिले में नशे के कारोबार के विरुद्ध जारी रहेगी।
0
0
Report

कैथल मंडियों में धान खरीद घोटाले का आरोप, 300-400 रु कमी के दावे

Kaithal, Haryana:कैथल। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने प्रदेश की मंडियों में पीआर धान की खरीद में किसानों से नमी के नाम पर 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल तक कटौती किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीआर धान की खरीद शुरू हुए आठ दिन हो चुके हैं, लेकिन किसानों की एक भी ढेरी समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी जा रही। माजरा कैथल मंडी में किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान इनेलो जिला प्रधान अनिल तंवर भी मौजूद रहे। माजरा ने आरोप लगाया कि कैथल मंडी में 30 सितंबर से पहले करीब एक लाख कट्टे पीआर धान 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल कम दाम पर खरीदे गए और किसानों को कच्ची पर्ची दी गई। अब इसी धान का जे-फार्म काटकर 2461 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 50 हजार कट्टे एमएसपी पर चढ़ाए जा चुके हैं। माजरा ने आरोप लगाया कि इसमें आढ़ती, राइस मिलर्स और अधिकारी मिले हुए हैं तथा पिछले दो-तीन दिनों में करोड़ों रुपये का कथित घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि नमी के नाम पर किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जबकि मौसम साफ होने के बाद नमी वाली धान की आवक कम हो गई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राइस मिलर्स की मिलीभगत से 1509 धान का रेट भी 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल तक कम कर दिया गया है। पहले इसकी बोली लगाकर खरीद होती थी, लेकिन अब बोली तोड़कर कम दाम पर खरीद किए जाने का आरोप है। माजरा ने धान खरीद में कथित अनियमितताओं की प्रदेश सरकार से जांच कराने की मांग की। उन्होंने सरकार पर विविध घोटालों, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रदेश की हर मंडी में जाकर किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी। जिला प्रधान अनिल तंवर ने भी मंडियों में धान की खरीद में किसानों को नुकसान पहुंचाए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जारी रखने की बात कही
0
0
Report
Advertisement

धामी ने उत्तरकाशी से काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा, मोदी के नाम दीर्घायु

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तरकाशी काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना रिपोर्ट हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह तह कार्यक्रम के अनुसार जोशियाडा हेलीपैड पर पहुंचे जहां पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में पहुंचे जहां पर उन्होंने विशेष पूजा अर्चना की बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की और उनके दीर्घायु की कामना की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां पर मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और प्रधानमंत्री के 25 साल के शानदार कार्यकाल के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।
0
0
Report

मिलिट्री इंटेलिजेंस सूचना पर महुआ से ठग राजकिशोर साह गिरफ्तार

Danapur, Bihar:मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर दानापुर पुलिस ने वैशाली के महुआ से आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी पर दानापुर थाने में ठगी का केस दर्ज आर्मी समेत सरकारी संस्थान मे नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी ANCHOR पटना के दानापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम से मिली गुप्त सूचना के आधार पर दानापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को वैशाली जिले के महुआ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरोपी की पहचान राजकिशोर साह उर्फ राघवेद्र कुमार, महुआ, जिला वैशाली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दानापुर थाना कांड संख्या 544/26 में मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। 3 और 4 अक्टूबर की रात मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ टीम से मिली गुप्त सूचना के आधार पर दानापुर पुलिस ने महुआ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी का एक आपराधिक इतिहास भी बताया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

रांची नगर निगम ने चार नए स्काई लिफ्ट से सुविधाओं की गति बढ़ा दी

Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम की कार्यक्षमता को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में चार नए स्काई लिफ्ट वाहन निगम ने समर्पित किए. इन मशीनों के आने से शहर में पेड़ गिरने, पेड़ों की छंटाई और स्ट्रीट लाइट की मरम्मत जैसी समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सकेगा. अक्सर पेड़ गिरने से सड़कों पर घंटों जाम की स्थिति बन जाती है. वहीं, स्ट्रीट लाइट या बिजली के तारों से जुड़ी समस्याओं के कारण भी लोगों को काफी परेशानी होती है. अब स्काई लिफ्ट की संख्या बढ़ने से इन समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी. रांची की महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम राजधानीवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रहा है. पहले निगम के पास दो स्काई लिफ्ट थे, लेकिन अब चार नए स्काई लिफ्ट उपलब्ध हो गए हैं. नगर निगम पहले से ही राजधानीवासियों को सुविधाएं देने के लिए तत्पर और प्रतिबद्ध है. अभी पूजा का समय भी है और बरसात के दौरान अक्सर पेड़ों की डालियां गिरती हैं या उनकी छंटाई की जरूरत पड़ती है. पहले हमारे पास केवल दो स्काई लिफ्ट थे, लेकिन अब चार नए स्काई लिफ्ट और लाए गए हैं. इनके माध्यम से सड़क पर खराब स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक कराया जा सकेगा. इसके साथ ही कहीं पेड़ गिरने या पेड़ों की छंटाई की जरूरत होने पर इन वाहनों की मदद से तेजी से काम किया जा सकेगा. राजधानी तैयार है और नगर निगम भी तैयार है. पूजा के दौरान राजधानीवासियों को बेहतर और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है. जनता के हित से जुड़ी हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं.
0
0
Report

रांची के जेएससीए स्टेडियम के लिए पार्किंग गाइड: निर्धारित गेट से पैदल पहुँचें

Ranchi, Jharkhand:भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं। ऐसे में हजारों दर्शकों के एक साथ स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग और आवागमन की विशेष व्यवस्था की है। अगर आप भी मैच देखने जा रहे हैं तो सिर्फ टिकट साथ रखना ही काफी नहीं है। स्टेडियम पहुंचने से पहले यह भी देख लें कि आपकी गाड़ी कहां पार्क होगी। स्टेडियम के गेट तक वाहन ले जाने की कोशिश करने के बजाय निर्धारित पार्किंग स्थल पर गाड़ी खड़ी करनी होगी। इसके बाद संबंधित गेट तक पैदल जाना होगा। जिस दिशा से आएंगे, उसी हिसाब से समझें पार्किंग 1. जगन्नाथपुर मंदिर की तरफ से आ रहे हैं तो... जगन्नाथपुर मंदिर की ओर से जेएससीए स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए नॉर्थ गेट और वेस्ट गेट की तरफ जाने का रूट निर्धारित किया गया है। इस दिशा से आने वाले वाहन शहीद मैदान समेत निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े किए जा सकेंगे। यानी इस रूट से आने वाले दर्शक स्टेडियम के बिल्कुल सामने तक वाहन ले जाने की कोशिश न करें। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बाद पैदल अपने निर्धारित गेट तक पहुंचें। 2. धुर्वा गोलचक्कर की तरफ से आ रहे हैं तो... धुर्वा गोलचक्कर की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए साउथ गेट और ईस्ट गेट की तरफ जाने का रास्ता निर्धारित किया गया है। इस तरफ आने वाले वाहनों के लिए मियां मार्केट, जवाहर पार्किंग और धुर्वा गोलचक्कर मैदान के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसलिए धुर्वा की तरफ से आने वाले दर्शक पहले से इन पार्किंग स्थलों को ध्यान में रखें और वहीं वाहन खड़ा कर स्टेडियम की ओर पदयात्रा करें। 3. शाखा बागान की तरफ से आने वालों के लिए शाखा बागान पार्किंग और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के आसपास चिन्हित पार्किंग स्थल का इस्तेमाल कर सकते हैं। पार्किंग के बाद दर्शकों को अपने टिकट पर दिए गए गेट के अनुसार पैदल स्टेडियम पहुंचना होगा। ट्रैफिक एसपी रांची ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों को पार्किंग के लिए चिन्हित किया है। इनमें शहीद मैदान, हेलिपैड पार्किंग, गेट पार्किंग, सेंट थॉमस स्कूल, डीएवी धुर्वा, मियां मार्केट, जवाहर पार्किंग, धुर्वा गोलचक्कर मैदान और शाखा बागान पार्किंग प्रमुख हैं। दर्शकों को अपनी गाड़ी पार्क करते समय ट्रैफिक पुलिस और मौके पर तैनात जवानों के निर्देशों का पालन करना होगा। जहां पार्किंग के लिए जगह निर्धारित नहीं है, वहां वाहन खड़ा करने से बचना होगा। वीआईपी और खिलाड़ियों का रास्ता बिल्कुल अलग मैच के दौरान खिलाड़ियों, वीआईपी और आपातकालीन वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित रहेगा। इस रास्ते से सामान्य वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। दर्शक इस रूट में वाहन लेकर न जाएं। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खाली रखना भी जरूरी होगा। गाड़ी पार्क करने के बाद पैदल जाना होगा इस बार दर्शकों को पार्किंग का मतलब स्टेडियम के गेट तक गाड़ी ले जाना नहीं है। वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के बाद दर्शकों को पैदल स्टेडियम के संबंधित गेट तक जाना होगा। इसके लिए अलग वॉकिंग रूट भी निर्धारित किया गया है। अगर आप परिवार के साथ मैच देखने जा रहे हैं तो पार्किंग से स्टेडियम तक पैदल जाने के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय जरूर रखें। मैच शुरू होने से काफी पहले निकलें ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि हजारों दर्शकों के एक साथ पहुंचने से पार्किंग स्थलों और स्टेडियम के आसपास भीड़ बढ़ सकती है। ऐसे में आखिरी समय में पहुंचने पर पार्किंग से लेकर स्टेडियम में प्रवेश तक परेशानी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि दर्शक मैच शुरू होने से पर्याप्त समय पहले घर से निकलें, रास्ते में ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और स्टेडियम के पास पहुंचने के बाद निर्धारित पार्किंग स्थल का ही इस्तेमाल करें। छह बातें याद रखें टिकट के साथ अपना गेट जरूर देख दें जिस दिशा से आ रहे हैं उसी रूट की पार्किंग का इस्तेमाल करें गाड़ी सिर्फ निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें पार्किंग के बाद संबंधित गेट तक पैदल जाएं VIP, खिलाड़ियों और एंबुलेंस के रूट में वाहन न ले जाएं भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए समय से पहले स्टेडियम के लिए निकलें याद रखें पहले पार्किंग, फिर क्रिकेट पुलिस ने लोगो से सहयोग के लिए अपील भी किया है। पुलिस के अनुसार जेएससीए स्टेडियम में मैच का रोमांच देखने के लिए हजारों लोग पहुंचेंगे। ऐसे में आपकी परेशानी कम करने का सबसे आसान तरीका है कि स्टेडियम पहुंचने से पहले अपना पार्किंग रूट तय कर लें। टिकट पर दिए गए गेट और ट्रैफिक पुलिस के पार्किंग प्लान को देखकर ही घर से निकलें। सही जगह वाहन पार्क करेंगे तो स्टेडियम पहुंचने में समय भी बचेगा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
0
0
Report

लखीमपुर खीरी: इनोवा कार से गिरफ्तारी के बाद वांछित अभियुक्त हिरासत में, एक गोलीबारी के बाद भागा

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना इलाके में पुलिस और गोकुसी के मामले में वांछित अभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना उचौलिया पुलिस को चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन तथा तलाश वांछित वारण्टी के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति इनोवा कार से असलहा व पशु काटने के उपकरण के साथ ग्राम इब्राहिमपुर की ओर से नहर पटरी के रास्ते ग्राम बनकागांव की तरफ आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना उचौलिया पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दो अभियुक्तो को ग्राम हैवतियापुर तिराहा पर पकड़ने का प्रयास किया। गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त मेहराज द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मसुरक्षाार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त मेहराज के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। उचौलिया पुलिस द्वारा अभियुक्त मेहराज रात के अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग जाने में सफल रहा。
0
0
Report
Advertisement

छोटीसादड़ी में रेंजर हत्या एक दिन पहले स्कूल के पीछे पत्थर निकालने पर ग्रामीण हंगामा

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में 21 सितंबर को रेंजर की हत्या से एक दिन पहले 20 सितंबर को पीलीखेड़ा स्कूल के पीछे देर रात जेसीबी से पत्थर निकाले जाने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर इसे खनन बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एएसडीएम, धौलापानी थानाधिकारी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और जेसीबी व ट्रैक्टर को अपने साथ ले जाकर कार्रवाई की बात भी कही गई, लेकिन बाद में इन वाहनों पर क्या कार्रवाई हुई, इस पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो अब वायरल हो रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस के ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राजनीतिक भूमिका की जांच की मांग भी उठाई है। प्रिंसिपल का कहना है कि स्कूल का पिछला मैदान उबड़-खाबड़ था, समतलीकरण की बात थी और निकली सामग्री का इस्तेमाल भराव के लिए किया जाना था; उन्होंने लिखित अनुमति देने से इनकार किया। स्कूल ने कहा कि जेसीबी वाले ने कुछ पत्थर बाहर भेज दिए, जिसे रोक दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि स्कूल ने लिखित प्रमाण दिया था कि यह खनन नहीं था। रेंजर की हत्या से ठीक एक दिन पहले हुए इस घटनाक्रम के वीडियो घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग को और तेज कर रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पत्थर निकालने की अनुमति किसने दी और आगे क्या कार्रवाई हुई। स्थानीय विधायक दल के सदस्यों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के बीच भी इस मामले की गहन जांच की मांग उठ रही है।
0
0
Report

सोनभद्र: डाला चौकी बाड़ी गाँव में 45 वर्षीय जयराम पांडेय की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में टावर के पास शव मिलने की सूचना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक के शव को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं और कुछ लोग घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि मौत की असली वजह क्या है, यह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा। VO: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत बाड़ी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाड़ी गांव टावर के पास 45 वर्षीय जयराम पांडेय पुत्र सुदामा पांडेय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सुबह शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने या वाहन के बैक करने के दौरान हादसा होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं शव मिलने की परिस्थितियों को लेकर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि यह महज लोगों की आशंका है और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि 45 वर्षीय जयराम पांडेय की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई। शव मिलने की खबर परिजनों तक पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होने की उम्मीद है। डाला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
0
0
Report

झांसी के सीपरी बाजार की सब्जी मंडी में पेट्रोल डालकर आग, लाखों का नुकसान

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार की सब्जी मंडी की दुकानों में आज सुबह के वक्त किसी शख्स ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी, सब्जी मंडी की 30 से ज्यादा दुकानों में लगी आग ने देखते ही देखते धू-धु कर खतरनाक रूप धारण कर लिया, इस आग की लपटों को देखकर आस-पास के दुकानदारो में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया, जिन दुकानों में आग लगी, उनमें आलू, प्याज, लहसुन और प्लास्टीक के बारदानों में टमाटर और सब्जियां भरी हुई रखी थी, जो जलकर खाक हो गई, सूचना मिलते ही दमकल की एक बाद एक चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से लाखों रुपये कीमत की सब्जियां जल कर नष्ट हो गई। वहीं आग लगाने वाले शख्स की करतूत सीसीटीवी कैमरे कई हो गई, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कैमरे में कैद हुए शख्स की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक भिड़ंत, तीन की मौत, तीन घायल

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखबडेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। माइलस्टोन 97.5 के पास तेज रफ्तार आर्टिका अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में देवरिया निवासी तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों और यूपीडा सुरक्षा कर्मियों ने कार का गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी लखनऊ से देवरिया ja रहे थे। सूचना पर एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह, यूपीडा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

दिनदहाड़े जेसीज चौराहे पर बुजुर्ग महिला से ठगी, सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश

Jaunpur, Uttar Pradesh:जेसीज चौराहे पर बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े ठगी जेसीज चौराहे पर बुजुर्ग महिला को झांसा देकर जेवर ले उड़े ठग, कागज की गड्डी थमाई जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के व्यस्त जेसीज चौराहे पर दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला को ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया। खुद को मददगार बताकर बातचीत में उलझाने के बाद आरोपियों ने महिला के गले से मंगलसूत्र और कान की बालियां उतरवा लीं। इसके बदले आरोपियों ने उसे कागज की गड्डी लिफाफे में रखकर थमा दी। कुछ देर बाद जब महिला ने लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें रुपये की जगह कागज के टुकड़ों की गड्डी मिली। ठगी का पता चलते ही महिला के होश उड़ गए। महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बताया कि उसके जेवरों की कीमत करीब दो लाख रुपये है। दिनदहाड़े और शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल जेसीज चौराहे पर हुई इस घटना से आसपास के लोगों में भी खलबली मच गई। सूचना मिलने पर लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। व्यस्त चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी वाले क्षेत्र में ठगी की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। बाईट पीड़ित महिला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top