281001
वृंदावन रेलखंड पर कोयले से भरी मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतरे
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में बुधवार रात वृंदावन रेलखंड पर एक कोयले से भरी मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद गुरुवार रात तक ट्रैक को दुरस्त करने का काम जारी रहा। घटना स्थल पर जीएम समेत अन्य अधिकारी पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इस दौरान मुंबई से दिल्ली जाने वाली गाड़ियों को चौथे ट्रैक से निकाला गया। हादसे में लगभग 700 मीटर की रेलवे लाइन को नुकसान हुआ है, और एक दर्जन से अधिक खंभे भी उखड़ गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अवैध निर्माण: अंतिम नोटिस के बाद भी जयपुर निगम पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:अंतिम नोटिस के बाद भी जारी अवैध निर्माण, नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल जयपुर। राजधानी जयपुर के सिंधु नगर क्षेत्र में झूलेलाल पार्क के सामने स्थित प्लॉट नंबर 132 पर कथित अवैध कॉमर्शल निर्माण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि बिना स्वीकृति के अवैध बेसमेंट सहित बहुमंजिला व्यावसायिक भवन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जबकि नगर निगम की ओर से इस संबंध में अंतिम नोटिस भी जारी किया जा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के किशनपोल जोन द्वारा निर्माणकर्ता को अंतिम नोटिस जारी कर निर्माण संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी है, जिससे निगम की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण अवैध निर्माण खुलेआम जारी है। लोगों का कहना है कि जब निगम स्वयं निर्माण को लेकर नोटिस जारी कर चुका है तो फिर निर्माण पर रोक लगाने या ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई अब तक क्यों नहीं की गई। मामले को लेकर जोन उपायुक्त विजेंद्र सिंह, गजधर सुरेश शर्मा तथा संबंधित अधिकारियों ने भी अंतिम नोटिस जारी किया है । हालांकि इन आरोपों पर संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह मामला नगर निगम की साख पर भी सवाल खड़े करेगा। लोगों ने मांग की है कि निगम मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करे और अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाए。 अब देखना यह है कि नगर निगम अंतिम नोटिस के बाद कोई ठोस कार्रवाई करता है या फिर अवैध निर्माण यूं ही जारी रहता है。0
0
Report
कर्नाटक कांग्रेस: डीके शिवकुमार CLP नेता नियुक्त, कांग्रेस में बड़ा बदलाव
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): KARNATAKA CONGRESS LEGISLATURE PARTY MEETING/ INSIDE VISUALS बेंगलुरु, कर्नाटक: विधान सौधा में कांग्रेस CLP बैठक के दृश्य। डी.के. शिवकुमार को कांग्रेस लेजिस्लेचर पार्टी का नया नेता चुना गया है। निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लेजिस्लेचर पार्टी के नए नेता के तौर पर डी.के. शिवकुमार का नाम प्रस्तावित किया। डॉ. जी परमेश्वर ने इसे मंज़ूरी दी। बैठक में सभी ने एकमत से इसका समर्थन किया। AICC जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल ने घोषित किया कि डी.के. शिवकुमार को कांग्रेस लेजिस्लेचर पार्टी का नया नेता चुना गया है: कर्नाटक कांग्रेस0
0
Report
दिल्ली के चार अस्पतालों में नर्सिंग हड़ताल से सेवाएं प्रभावित, 2 जून को पूर्ण बंदी
New Delhi, Delhi:दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल समेत केंद्र सरकार के चार बड़े अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ 6 दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहा है। 2 जून को नर्सिंग स्टाफ ने बड़ी हड़ताल की घोषणा की है जिससे दिल्ली के चार बड़े अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। 6 दिन के विरोध जारी रहे। सफदरजंग अस्पताल समेत चार बड़े अस्पतालों में 2 जून को सामूहिक हड़ताल की घोषणा की गई है। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग भर्ती आउटसोर्सिंग के जरिए करने की तैयारी है, जिससे नर्सिंग कर्मचारियों के अधिकारों पर असर पड़ेगा और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होगी। सेंट्रल गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन और ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन पहले से लिखित आपत्ति दे चुके हैं; 26 मई को डीजीएचएस की बैठक में भी चर्चा हुई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं निकला है। 23-24 मई को ब्लैक बैज पहनकर विरोध जताया गया था, जबकि 25 मई से लगातार दो घंटे का सांकेतिक आंदोलन जारी है। 2 जून को पूरे दिन की सामूहिक हड़ताल के फैसले लिए गए। यदि 2 जून को किसी मरीज के साथ अप्रिय घटना घटती है तो जिम्मेदार सरकार होगी।0
0
Report
Advertisement
रायसिंहनगर में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी से आम जीवन प्रभावित, किसान चिंतित
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर रायसिंहनगर .रायसिंहनगर कस्बे में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत के चलते आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर तेल हो जाने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि शहर के कई पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल और डीजल उपलब्ध न होने के कारण के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। वाहन चालक दूर-दराज से ईंधन भरवाने के लिए पंपों पर पहुँच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लग रही है।वर्तमान में फसल बिजाई का सीजन चल रहा है। कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर और अन्य मशीनों के संचालन हेतु डीजल की निरंतर आवश्यकता होती है। ईंधन न मिलने से किसानों के लिए खेत की जुताई और बुवाई का काम प्रभावित होने का अंदेशा है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल है।शहर में ईंधन के अभाव के कारण उपजी इस विकट स्थिति के बावजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस पहल या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आमजन ने जल्द ही इस समस्या के समाधान और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। बाइट प्रभावित किसान0
0
Report
बगरू में अचानक मौसम बदला: धूल भरी आँधियाँ, ओले और बारिश से दिनचर्या प्रभावित
Jaipur, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू बगरू (जयपुर) मौसम का अचानक बदला मिजाज, दोपहर बाद पहले चली धूल भरी आँधियाँ, शाम से पहले फिर जमकर बरसे बदरा, चने के आकर के गिरे ओले, दिनभर रही तेज धूप ने आमजन को सताया, जनजीवन हुआ प्रभावित, शाम को आई बारिश में दी राहत, तापमान में आई गिरावट。0
0
Report
मथुरा के बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर शिव मंदिर के बाहर मांस टुकड़ा मिला, हड़कंप
Baghpat, Uttar Pradesh:Mathura के बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर शिव मंदिर के बाहर मांस टुकड़ा मिला, हड़कंप0
0
Report
Advertisement
कानपुर में नाम बदला, लॉ छात्रा के साथ रेप; आरोपी गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में नाम बदलकर लॉ छात्रा के साथ रेप. डर के मारे एक महीने से घर में कैद थी पीड़िता. आरोपी मोहम्मद कैफ ने पहचान छिपाकर राजदीप सिंह बनाकर दोस्ती का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के अनुसार, सच्चाई सामने आने पर उसने बातचीत बंद की तो आरोपी नशे की हालत में उसके घर के बाहर गाली-गलौज करने, ब्लैकमेल करने और बदनामी का डर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा. डर से छात्रा पिछले एक महीने से घर में कैद थी और कॉलेज जाना भी छोड़ दिया. परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ रेप, पीछा करने, अश्लीलता और धमकी देने जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया. छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा और अदालत में बयान दर्ज किया जाएगा. बाइट–आशुतोष कुमार, एसीपी कोतवाली0
0
Report
फिरोजाबाद में भतीजे की हत्या का वीडियो वायरल, आरोपी ने बेरहमी से मार डाला
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है.. एक शख्स ने बड़ी बेरहमी से अपने भतीजे को जमीन पर पटक पटक कर मार डाला..0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने दाऊद इब्राहिम नेटवर्क से जुड़े मॉड्यूल के नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:Delhi Police Special Cell has arrested nine persons and recovered arms, hand grenades and explosives in connection with a terror module linked to the Dawood Ibrahim network and Pakistan's Inter-Services Intelligence (ISI). The Special Cell is probing the module's funding channels, recruitment pattern, logistical support network and possible links with other operatives. दिल Delhi | स्पेशल सेल ने पाकिस्तान आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इशारे पर काम करने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी अनिल शुक्ला ने बताया, “इन लोगों की रणनीति स्थानीय युवाओं को भर्ती करना थी… मुंबई के लिए उन्होंने दो और दिल्ली के लिए तीन लोगों को भर्ती किया था। ये ऐसे युवा हैं जिनके पास जीवन में करने के लिए कुछ खास नहीं है। उन्हें लाखों रुपये देने का वादा किया गया था, जो हमलों को अंजाम देने के बाद दिया जाना था। नेपाल कनेक्शन रसद और वित्तीय सहायता मुहैया कराने से जुड़ा है… मुंबई में रेलवे स्टेशन, पार्क और पुल निशाने पर थे। दिल्ली में सरकारी इमारतों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान निशाने पर थे… हमने पाकिस्तान में बने चार ग्रेनेड, दो ग्लॉक पिस्टल और पच्चीस राउंड गोला-बारूद बरामद किया है, जो पाकिस्तान से ही लाया गया था।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद हत्याकांड पर भाजपा विधायक का बयान: सख्त दंड और संपत्ति ध्वस्त करने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: गाजियाबाद हत्याकांड पर नंद किशोर गुर्जर (भारतीय जनता पार्टी विधायक, लोनी) इस सामग्री में एक दुखद घटना पर चर्चा की गई है, जिसमें एक मासूम नाबालिग बच्चे की हत्या कर दी गई थी—कथित तौर पर ठीक उसी तरह, जैसे बकरीद के दौरान किसी जानवर की बलि दी जाती है। वक्ता ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए, इसमें हुए अन्याय और अपराध के सांप्रदायिक पहलुओं पर ज़ोर दिया है। उन्होंने राजनीतिक नेताओं और मीडिया के 'चुनिंदा आक्रोश' और प्रतिक्रिया की आलोचना करते हुए, इस बात की ओर इशारा किया है कि जब ऐसी घटनाओं में अलग-अलग समुदाय शामिल होते हैं, तो उनके प्रति अपनाए जाने वाले मापदंड (double standards) किस तरह बदल जाते हैं। वक्ता ने गाजियाबाद पुलिस और योगी सरकार द्वारा की गई कड़ी कार्रवाई की सराहना करते हुए, अपराधियों के लिए और भी कठोर दंड की अपेक्षा की है—जिसमें उनकी किसी भी अवैध संपत्ति को ध्वस्त करना भी शामिल है। हिंदू समुदाय (जिसे "सनातनी" के रूप में संबोधित किया गया है) के बीच एकता और आक्रोश की एक प्रबल भावना दिखाई देती है, और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पर भरोसा रखने का आह्वान किया गया है। वक्ता ने भारत के ऐतिहासिक विभाजन पर भी विचार व्यक्त करते हुए, उसे धार्मिक मतभेदों का परिणाम बताया है साथ ही उन्होंने उन लोगों के प्रति चेतावनी जारी की है जो देश की परंपराओं का सम्मान नहीं करते। उन्होंने यह भी वादा किया है कि ऐसे कृत्यों के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, जिन्हें आने वाली पीढ़ियाँ भी याद रखेंगी।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम सुहाना
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश,मौसम ने अचानक ने करवट ,बारिश से मौसम हुआ सुहाना ,तापमान में आई गिरावट।0
0
Report
उन्नाव में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, 29 वाहनों पर शिकंजा, 25 लाख का राजस्व वसूला
Unnao, Uttar Pradesh:जनपद उन्नाव में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 वाहनों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। इस अभियान से सरकार को लगभग 25 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। जिला खनन अधिकारी मनीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के निर्देशन तथा अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) के पर्यवेक्षण में गठित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा शनिवार सुबह 4 बजे से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कानपुर-लखनऊ हाईवे पर तहसील हसनगंज क्षेत्र के अजगैन थाना अंतर्गत इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कुल 26 वाहन बिना वैध परिवहन प्रपत्र के संचालित होते पाए गए, जबकि कुछ वाहनों में अभिवहन प्रपत्र में दर्ज मात्रा से अधिक खनिज सामग्री लदी मिली। इन सभी वाहनों के विरुद्ध भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के ऑनलाइन एप के माध्यम से ई-नोटिस जारी किए गए। साथ ही परिवहन विभाग ने भी ओवरलोडिंग एवं मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त तहसील बीघापुर के बारासगवर थाना क्षेत्र में भी तीन वाहनों के खिलाफ खनन एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 335 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 29 वाहनों पर नियमों के उल्लंघन के चलते कार्रवाई की गई। इस संयुक्त छापेमारी अभियान में पीटीओ उन्नाव, खान निरीक्षक तथा संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम भी मौजूद रही। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि राजस्व की हानि रोकने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।0
0
Report
Advertisement
दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने वीडियो के आधार पर शुरू की पड़ताल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के जटोला गांव में दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट और चले लाठी डंडे दोनों पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल मारपीट की घटना और वायरल वीडियो से पहासू पुलिस बनी अनजान दोनों बच्चों के बीच हुई मारपीट में कई लोगों के आई है गंभीर चोट मामूली विवाद को लेकर मारपीट और लाठी डंडे चलाने वाले वर्तमान ग्राम प्रधान के परिजन बताये जा रहे हैं वायरल वीडियो पहासू थाना क्षेत्र के जटोला गांव का बताया जा रहा है0
0
Report
नीमकाथाना में तेज आंधी के साथ भारी बारिश, गर्मी घटेगी और जलभराव से यातायात प्रभावित
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में मौसम का बदला मिज़ाज। नीमकाथाना सहित आसपास के क्षेत्र में तेज आंधी के बाद भारी बारिश। बारिश से तापमान में आई भारी गिरावट। लोगों को गर्मी से मिली निजात। वही क्षेत्र में कई निचले इलाकों में भरा पानी। वाहनों ओर राहगीरों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना। एंकर सीकर जिले के नीमकाथाना सहित आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदला। क्षेत्र में कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें आईं, वहीं राहगीरों को भी पानी से भरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ा। कई स्थानों पर पानी निकासी की व्यवस्था प्रभावित होने से सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। बारिश के चलते बाजारों और मुख्य मार्गों पर भी यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। अचानक हुई तेज बारिश से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए। मौसम में आए इस बदलाव से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और नौतपा के प्रभाव के बीच हुई बारिश ने वातावरण को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव बना रह सकता है तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। फिलहाल बारिश के बाद क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है, हालांकि जलभराव के कारण कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर भोज विवाद में शत्रुघ्न महतो की पिटाई से मौत, घर में मातम
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Anchor - मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां आपसी विवाद को शांत कराना एक सामाजिक व्यक्ति को भारी पड़ गया.जहां भोज के दौरान हुए झगड़े को रोकने गए 40 वर्षीय शत्रुघ्न महतो की दबंगों ने घर पर चढ़कर बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया,जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई.हमलावरों ने ईंट, डंडों और कुर्सियों से उन पर तब तक हमला किया, जब तक वह लहूलुहान होकर गिर नहीं पड़े.बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.घटना रामपुर हरि थाना क्षेत्र के नरमा गांव की है.जानकारी के अनुसार नरमा गांव में एक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था.इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई,जो गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई.गांव के ही शत्रुघ्न महतो एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे आए और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया,लेकिन शत्रुघ्न महतो का यह हस्तक्षेप हमलावरों को नागवार गुजरा और विवाद शांत होने के कुछ ही देर बाद रविंद्र महतो समेत करीब 10 उपद्रवी शत्रुघ्न महतो के घर पर चढ़ गए.परिजनों के अनुसार हमलावरों ने घर में घुसते ही शत्रुघ्न महतो को घेर लिया और उन पर ईंट व लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.बर्बरता की हद यह रही कि आरोपियों ने उनके शरीर पर कुर्सियां तक तोड़ डालीं.घटना के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी,जिसके कारण परिजन घायल शत्रुघ्न महतो को तुरंत अस्पताल नहीं ले जा सके और परिजनों ने पहले घर पर ही उनका प्राथमिक उपचार करने की कोशिश की,लेकिन जब उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और स्थिति गंभीर हो गई,तो उन्हें आनन-फानन में एसकेएमसीएच ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.इस खौफनाक वारदात के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मृतक की पत्नी ने रोते-बिलखते बताया कि आगामी नवंबर महीने में उनकी एक बेटी की शादी होने वाली थी.जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं और तैयारियां चल रही थीं,वहां अब मातम पसरा हुआ है.बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई.शत्रुघ्न महतो की मौत की सूचना मिलते ही एसकेएमसीएच ओपी की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया और पुलिस ने मृतक के परिजनों का फर्दबयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.घटना के बाद से सभी नामजद आरोपी अपने घर छोड़कर फरार हैं.पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.बाइट - अनीता देवी, मृतक की पत्नी बाइट - गोपाल महतो, परिजन *इनपुट - मणितोष कुमार*0
0
Report
Advertisement
