281001
मथुरा में टंकी हादसे के 17 दिन बाद हेमा मालिनी पहुंचीं पीड़ितों से मिलने
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के कृष्ण विहार कॉलोनी में गंगाजल की टंकी हादसे के 17 दिन बाद सांसद हेमा मालिनी पीड़ितों से मिलने पहुंचीं। आपको बता दें उन्होंने घटना को बेहद दर्दनाक बताया और घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पीड़ितों ने अपनी समस्याएं बताईं और असंतोष व्यक्त किया और हेमा मालिनी ने पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोक जनशक्ति पार्टी हिमाचल में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, बिधूड़ी ने किया ऐलान
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन (सिरमौर) हिमाचल में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी लोक जनशक्ति पार्टी: वीरेंद्र बिधूड़ी प्रदेश प्रभारी बोले हिमाचल में हर मोर्चे पर फैल रही हिमाचल सरकार, प्रदेश में विकास कार्यों पर लगी है रोक: वीरेंद्र बिधूड़ी बदहाल स्थिति में सड़के स्टाफ के अभाव में शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान, सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी पार्टी: नितिन चौहान, हिमाचल में भाजपा के साथ गठबंधन पर फैसला लेगा पार्टी हाई कमान, हिमाचल में बढ़ती बेरोजगारी सबसे बड़ी चिंता:नितिन चौहान पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। नितिन चौहान ने कहा कि प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर लगातार काम किया जा रहा है।0
0
Report
पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी घायल,साथी गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना फरीदपुर पुलिस ने बीसलपुर रोड स्थित साठा पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसके एक साथी को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, खोखा और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त को थाना फरीदपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें मेवा शर्फापुर निवासी कासिम खां वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने साठा पुलिया के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की घेराबंदी की। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कासिम खां के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी निगरानी में दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।पुलिस ने कासिम के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। वहीं उसके साथी जाहिद अली खां को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, नाल में फंसा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई।बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
कन्नौज में सपा का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर पुलिस से नोकझोंक
Kannauj, Uttar Pradesh:*कन्नौज में सपा का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर पुलिस से नोकझोंक, नेताओ ने पुलिस को शान्त करने के लिए राष्ट्रगान* कन्नौज। जिले में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और प्रदर्शनकारियों को परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश को लेकर सपा नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान भी देखने को मिली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। पुलिस को शान्त करने के लिए सपा कार्यकर्ताओ ने पुलिस के सामने ही राष्ट्रगान गाया। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी का माहौल बना रहा। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर ही रोक दिया। सपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास भी पुलिस बल तैनात रहा। *बाइट - कलीम खान - जिलाध्यक्ष*0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र समस्या पर जिलाधिकारी से मदद मांगती छात्राएं
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र की समस्या को लेकर परिजनों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची छात्राएं, छात्राओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बताई अपनी समस्या, छात्राओं के मुताबिक ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र न होने से खेलकूद प्रतियोगिता में नही होने दिया जा रहा शामिल, जिलाधिकारी ने पुराने जन्म प्रमाण पत्र से ही प्रतियोगिता में शामिल कराने का दिया आश्वासन, सरीला क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गाँव की रहने वाली है छात्राएं, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला。0
0
Report
बाराबंकी में राजेश यादव के बेतुके बयान से सपाकर्मी भड़क गए
Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी राजेश यादव उर्फ राजू का अजीबो गरीब बयान, हुआ वायरल, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के खिलाफ सड़क पर उतरे, पूर्व एमएलसी राजेश यादव उर्फ राजू के बयान से सपाई भी रह गए हैरान, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपाई कर रहे थे प्रदर्शन, सपा कार्यालय से डीएम कार्यालय तक निकाल रहे थे पैदल मार्च, सपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका, हिरासत में लिया, जानकार हुई धक्कामुक्की。0
0
Report
बाराबंकी: सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; धक्का-मुक्की के बीच नारे
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच सपा का प्रदर्शन, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बाराबंकी में प्रदर्शन किया। पूर्व एमएलसी राजेश यादव उर्फ राजू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाई एकत्र हुए और हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को केडी सिंह बाबू मार्ग पर रोक दिया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और सपा नेताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन में सपा की छात्र सभा, महिला सभा, यूथ ब्रिगेड और समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लगाए। पुलिस ने राजेश यादव उर्फ राजू समेत अन्य सपा नेताओं को हिरासत में लिया。 पूर्व एमएलसी राजेश यादव उर्फ राजू ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने पहले देश की जनता और विपक्षी दलों को गुमराह किया और अब सुप्रीम कोर्ट को भी गुमराह करने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में समाजवादी पार्टी संघर्ष कर रही है। राजेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यों से देश का माहौल खराब हुआ है और लोगों का चुनाव आयोग पर भरोसा कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे देश आर्थिक और राजनीतिक रूप से कमजोर हो रहा है। भारत जैसे सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सामने लोकतंत्र बचाने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी। राजेश यादव ने फॉर्म-6 में बदलाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसमें बदलाव संसद की मंजूरी के बिना नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट है। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर लेकर लगातार नारेबाजी की। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान हुई धक्का-मुक्की से मौके पर काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। बाइट- राजेश यादव उर्फ राजू, पूर्व एमएलसी, समाजवादी पार्टी।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी झड़प, नोकझोंक
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आक्रोश आज शाहजहांपुर की सड़कों पर खुलकर सामने आ गया। चुनाव आयोग पर निष्पक्षता न बरतने और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भारी छीना-झपटी और नोकझोंक देखने को मिली, जिससे काफी देर तक मुख्य सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुतला छीनने के लिए पुलिस ने लगाया पूरा जोर, कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त गणेश कुमार का पुतला फूंकने पर आमादा थे, जबकि मौके पर तैनात पुलिस बल किसी भी सूरत में पुतले को जलने से रोकने की कोशिश में जुटा रहा। पुतले को कब्जे में लेने के लिए पुलिस और सपाई आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक और जमकर धक्का-मुक्की हुई। सपाई हर कीमत पर पुतला जलाने की जिद पर अड़े थे, वहीं पुलिस के जवान पुतले को खींचने में पूरी ताकत लगाते नजर आए। सड़क पर लगा लंबा जाम, हंगामे के बीच आखिरकार जलाया पुतला सड़क के बीचों-बीच चल रहे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और टकराव के चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के तमाम अवरोधों और प्रयासों के बावजूद सपा कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी तोड़ते हुए आखिरकार पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन के बाद सपा नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाकर यातायात को सुचारू कराया।0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यसभा व विधान परिषद सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया
Prayagraj, Uttar Pradesh:राज्यसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी धनराज नाथवानी को लेकर डिप्टी सीएम केशव ने दिया बड़ा बयान, डिप्टी सीएम ने कहा राज्यसभा चुनाव में बीस और अस्सी के अंतर से जीत का दावा किया, डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा के बीस में भी उनकी हिस्सेदारी है, सपा के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज नाथवानी के पीएम नरेंद्र मोदी के सराहना करने पर डिप्टी सीएम ने अपनी हिस्सेदारी का किया दावा, राज्यसभा के अलावा विधान परिषद की सभी 11 सीटों पर डिप्टी सीएम ने जीत का दावा किया।0
0
Report
जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की हुई मौत, इलाज के लिए झांसी ले जाते समय 45 वर्षीय अखिलेश रजक ने रास्ते मे तोड़ा दम, सड़क हादसे में मजदूर की हुई मौत से परिवार में मचा कोहराम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के भेंपता-कमतरी मार्ग का हादसा。0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़: पुतला दहन पर FIR, 5 नामजद समेत 150 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर केस
Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रतापगढ़ - मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतला दहन मामले में FIR दर्ज। 5 नामजद समेत 150 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर सरकारी कार्य में बाधा का केस । अंबेडकर चौराहे पर पुतला दहन के दौरान पुलिस से हुई थी नोकझोंक और धक्का-मुक्की वीडियो वायरल CO सिटी बोले - धारा 163 के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर किया गया प्रदर्शन मीराभवन से अंबेडकर चौराहे तक निकाला था सपा ने पैदल मार्च रानीगंज विधायक RK वर्मा, पट्टी विधायक राम सिंह समेत कई नेता थे शामिल मामला नगर कोतवाली के अम्बेडकर चौराहे का।0
0
Report
हमीरपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन; राहुल-प्रियंका के डिटेन पर विरोध
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर उठाई आवाज, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को डिटेन किये को लेकर भी जताया विरोध, प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल रहा मौजूद, हमीरपुर जिले के राठ और मौदहा इलाके में किया गया प्रदर्शन।0
0
Report
कुशीनगर के अनंतपुर मामले में दो पक्षों की मारपीट, वीडियो वायरल
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - पुरानी रंजीश में दो पक्षों में हुई मारपीट - दोनो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे - मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग घायल - मारपीट का वीडियो हुआ वायरल - अहिरौली थाना क्षेत्र के अनंतपुर मामला।0
0
Report
Advertisement
चिराग पासवान: योगी के साथ पापा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि — गहरा रिश्ता उजागर
Noida, Uttar Pradesh:युवा बिहारी चिराग पासवान पापा की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर पापा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका इस अवसर पर स्वयं उपस्थित होकर पापा को श्रद्धांजलि देना मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत सम्मान का क्षण है। यह इस बात का प्रमाण है कि पापा और मुख्यमंत्री जी के बीच का रिश्ता केवल सार्वजनिक जीवन तक सीमित नहीं था, बल्कि उसमें व्यक्तिगत स्नेह, सम्मान और आत्मीयता भी थी। मैं अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों की ओर से आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।0
0
Report
सीकर में ठेला विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल, जयपुर रिफर
Sikar, Rajasthan:सीकर शहर के कोतवाली थाना इलाके के तहसील के सामने गली में ठेला लगाने के बीच कचरा डालने की बात को लेकर हुए विवाद में एक ठेला लगाने वाले युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी इलियास ने कहासुनी के बाद मोहम्मद रब्बानी पर चाकू से करीब पांच बार वार किए। हमले में मोहम्मद रब्बानी गंभीर रूप से घायल हो गया और चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहम्मद रब्बानी और आरोपी इलियास दोनों सीकर शहर के तहसील कार्यालय के सामने वाली गली में ठेला लगाते हैं। गुरुवार दोपहर को कचरा डालने की बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जो चाकूबाज़ी तक पहुंच गया। इस दौरान इलियास ने चाकू निकालकर रब्बानी पर हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए सीकर के एसके अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे जयपुर रेफर किया गया। परिजन और मोहल्लेवासियों ने अस्पताल पहुँचकर स्थिति की जानकारी दी, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी।0
0
Report
कोटपूतली में कांग्रेस का काला दिवस: प्रशासन-चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली....कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन के तहत कोटपूतली मे भी पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना के नेतृत्व मे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं मुख्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कोटपूतली-बहरड़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने इस दिन को 'काले दिवस' के रूप में मनाते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ बीजेपी चुनाव आयोग जैसी स्वायत्त संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र पर हमला कर रही है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश भर में करोड़ों वोट काटे जा रहे हैं और चुनावों में धांधली की जा रही है। राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों और नगर परिषद प्रकरणों का उदाहरण देते हुए नेताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा विपक्षी प्रत्याशियों को डराने-धमकाने और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने का काम किया जा रहा है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस पार्टी का यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन अब आम जनता और कानून-व्यवस्था की रक्षा करने के बजाय केवल सत्ताधीशों की कठपुतली बनकर रह गए हैं। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्रियों -स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश और संविधान के लिए कुर्बानियां दी हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान, लोकतंत्र और देश के युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ने और हर प्रकार का बलिदान देने के लिए तैयार है। कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा。0
0
Report
Advertisement
