icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, FIR की तैयारी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने मारपीट और बदसलूकी करने वाले युवकों की पहचान शुरू कर दी है। मामले में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। वही एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस दिन-रात आम लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए सड़क पर तैनात रहती है। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी या मारपीट करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को पुलिस से किसी तरह की शिकायत है तो वह वरीय पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रख सकता है, लेकिन सड़क पर ड्यूटी कर रहे जवानों के साथ मारपीट करना उचित नहीं है।एसएसपी ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के कई मामलों में रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार प्रमुख कारण सामने आते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है。
0
0
Report

भयानक टक्कर: ट्रक-टाटा मॅजिक की भिड़ंत में 8 मौत, 7 जख्मी

Nanded-Waghala, Maharashtra:ट्रक आणि प्रवासी टाटा मॅजिक ऑटोची समोरासमोर भीषण घडकी होऊन झालेल्या भीषण अपघातात 8 जण ठार तर 7 जण गंभीर जखमी झाले. नांदेड भोकर रोडवरील सीताखंडी घाटात काल सायंकाळी हा अपघात घडला. भोकर कडून नांदेडकडे जाणारा भरधाव ट्रक आणि प्रवासी टाटा मॅजिक यांचा सीताखंडी घाटात अपघात झाला. धडक एव्हढी भीषण होती की प्रवासी ऑटो रस्त्याच्या बाजूला दूरवर फेकला गेला तर ट्रक चालक अपघातानंतर ट्रकमध्ये अडकून पडला होता. जेसीबीच्या साहाय्याने ट्रकचा पत्रा दुर करून चालकाला बाहेर काढण्यात आले. जखमींना भोकर आणि नांदेडच्या शासकीय रुग्णालयात उपचारासाठी दाखल करण्यात आले आहे. दरम्यान रात्री उशीरा खासदार अशोक चव्हाण यांनी भोकरच्या रुग्णालयात जाऊन जखमीची विचारपूस केली.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली ब्रिक्स समिट के लिए सुरक्षा तैयारियाँ पूरी, 15,000 पुलिस, 200 कंपनियां तैनात

Noida, Uttar Pradesh:भारत मंडपम के गेट न. 7 से WT दिल्ली में ब्रिक्स समिट के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। समिट 12-13 सितंबर 2026 को भारत मंडपममें हो रही है। आज से वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा तैयारियां पूरी तरह सक्रिय हैं। लगभग 15,000 दिल्ली पुलिस कर्मी और 200 कंपनियां पैरामिलिट्री तैनात हैं। एयरपोर्ट, 11 प्रमुख होटल्स भारत मंडपम और वीवीआईपी रूट्स को कवर किया गया है। 500 से ज्यादा सीसीटीवी फेसियल रिकग्निशन और नंबर प्लेट रीडिंग वाले लगाए गए हैं जिससे दिल्ली पुलिस लाइव मॉनिटरिंग कर रही हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए 4-लेयर सुरक्षा घेरा और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए अतिरिक्त सुरक्षा। होटल्स में भी NSG टीमें और सेक्टर-वाइज DCP रैंक के अधिकारी तैनात हैं.
0
0
Report
Advertisement

बोधगया मठ में विदेशी श्रद्धालुओं ने दीपोत्सव में हनुमान चालीसा-गीता पाठ किया

Gaya, Bihar:बोधगया में दिखा आस्था का अनोखा संगम, विदेशी श्रद्धालुओं ने गाया हनुमान चालीसा व लगाए जयकारे, ज्ञान और मोक्ष की धरती बोधगया में एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विश्व धरोहर स्थल बोधगया मठ में ताइवान और थाईलैंड से आए श्रद्धालु भारतीय सनातन परंपरा में रंगे नजर आए। विदेशी मेहमानों ने यहां हनुमान चालीसा और श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ किया और दीप प्रज्वलित कर अपने पितरों की शांति व परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। इस मौके पर बोधगया मठ परिसर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में ताइवान, थाईलैंड और जापान से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। विदेशी श्रद्धालुओं को मंत्रों का जाप करते और सनातनी तरीके से पूजा करते देख वहां मौजूद लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। इन श्रद्धालुओं का कहना है कि वे यहां केवल पूजा के लिए नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के कल्याण और मानव कल्याण की भावना से आते हैं। इस संबंध में बोधगया मठ के पुजारी सत्यानंद गिरी ने बताया कि अलग-अलग देशों से श्रद्धालु हर वर्ष यहां पहुंचते हैं। इनमें ताइवान, जापान और थाईलैंड के लोग शामिल हैं। ये श्रद्धालु छह दिनों तक मठ में रहकर हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। इसके बाद सातवें दिन हवन और पितरों के लिए तर्पण करते हैं। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव के दौरान धर्मचक्र बनाया गया है, जिसमें मंत्रों को अंकित किया गया है। दीप जलाने के साथ ही मंत्रों की ऊर्जा और सकारात्मक संदेश का प्रसार किया जाता है। इस मौके पर गाइड गंगाधर ने बताया कि विदेशी श्रद्धालु दीप समारोह के जरिए सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि इन श्रद्धालुओं को जब गयाजी के पिंडदान और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई तो वे काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने गयाजी जाकर पिंडदान किया और फिर बोधगया मठ पहुंचे। यहां की आध्यात्मिक परंपरा और वातावरण से प्रभावित होकर उन्होंने पूजा-पाठ शुरू कर दिया। बोधगया मठ में विदेशी श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा और गीता पाठ करना भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहुंच को दिखाता है। अलग-अलग देशों से आए लोग यहां आकर शांति, पूर्वजों के सम्मान और मानव कल्याण का संदेश दे रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

बाड़ी नगरपालिका के 44 वार्डों में मतदान जारी; 43,097 पंजीकृत मतदाता

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बाड़ी नगर पालिका के 44 वार्डों में मतदान जारी, 43 हजार से अधिक मतदाता करेंगे फैसला धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के द्वितीय चरण के तहत नगर पालिका बाड़ी में मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हैं। बुजुर्ग, महिला और पहली बार वोट डाल रहे युवा मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है。 द्वितीय चरण में कुल 73 हजार 290 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर पालिका बाड़ी में 44 वार्डों से कुल 43 हजार 97 पंजीकृत मतदाओं में से 22 हजार 696 पुरुष, 20 हजार 400 महिला तथा 1 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर पालिका बाड़ी के वार्ड नंबर 23 में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर पुख्ता व्यवस्था की है
0
0
Report

दानापुर दियारा में बाढ़ राहत राशन होड़, पानी में कूदते पैकेट लेने तस्वीर वायरल

Danapur, Bihar:सरकारी राहत राशन पाने को लेकर पानी में कूदे बाढ़ पीड़ित, नाव से फेंका गया बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत राशन, एक-एक पैकेट राशन के लिए जान जोखिम में डालते रहे बाढ़ पीड़ित वीडियो वायरल दानापुर दियारा में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों के सामने अब राहत राशन पाने की भी चुनौती है लोग राशन पाने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे है जिसका नजारा आज दानापुर दियारा के मानस में देखने को मिला जहाँ सरकार के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे गए सूखे राशन के वितरण के दौरान ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो बाढ़ पीड़ितों کی मजबूरी बयां कर रही है। राशन लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े और कई लोग पानी में कूदकर राशन के पैकेट लेने के लिए दौड़ते नजर आए। ये तस्वीर दानापुर दियारा के मानस गांव की है जहां बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की ओर से सूखा राशन भेजा गया था। जैसे ही सरकारी नाव पर लदा राशन गांव के करीब पहुंचा, राशन लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पानी में उतरकर नाव की तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नाव से राशन के पैकेट फेंके जा रहे हैं और बाढ़ पीड़ित पानी के बीच ही पैकेट लेने के लिए पानी दौड़ रहे हैं। कोई नाव से पैकेट लेकर पानी में कूद रहा है, तो कोई पानी में गिरे राशन को उठाकर वापस लौट रहा है। राशन लेने के लिए लोगों के बीच धक्का-मुक्की और छीना-झपटी जैसी स्थिति भी दिखाई दे रही है। सबसे हैरान करने वाली तस्वीर ये है कि कुछ लोग एक साथ कई पैकेट लेकर नाव से पानी में कूदते नजर आ रहे हैं। राहत राशन पाने की ऐसी होड़ बाढ़ पीड़ितों की मजबूरी और राहत वितरण की व्यवस्था, दोनों पर सवाल खड़े कर रहे है पूरे मामले में अनुमंडल अधिकारी दानापुर ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा था वीडियो की जांच अंचलाधिकारी दानापुर से कराई गई वीडियो दानापुर दियारा के मानस पंचायत का बताया जा रहा है अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया है कि सरकारी राहत राशन मानस पंचायत के 1 वार्ड में सरकारी नाव से बांटने के लिए ले जाया जा रहा था जिसको रास्ते में ही कुछ बाढ़ पीड़ित रोक लिए और जबरन राहत सामग्री लेने लगे भीड़ के एकत्रित होने से और नाव पर चढ़ जाने से नाव का संतुलन बिगड़ने लगा कर्मचारी अपने सुरक्षा में राहत सामग्री को वही बांट दिए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top