205001
मैनपुरी में उद्योग बंधु की बैठक: यातायात व्यवस्था सुधारने पर चर्चा
Mainpuri, Uttar Pradesh:कलेक्ट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ संपन्न हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यापारियों से सुझाव मांगे। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण की बात कही गई और शहर में लगने वाले जाम से आम जन को कैसे निजात दिलाई जाए, इस पर भी चर्चा की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना में बकरीद के मौके पर सुरक्षा के कड़े कदम, 479 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात
Patna, Bihar:जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के अवसर पर जिले के कुल 479 स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनके साथ सशस्त्र बल और लाठी बल को भी लगाया गया है। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार पटना सदर अनुमंडल में 85, पटना सिटी अनुमंडल में 153, दानापुर अनुमंडल में 80, बाढ़ अनुमंडल में 58, मसौढ़ी अनुमंडल में 41 और पालीगंज अनुमंडल में 62 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि विधि-व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को लगातार सक्रिय रखा जाए और किसी भी अफवाह का तुरंत खंडन किया जाए। वहीं, गांधी मैदान में होने वाली नमाज को लेकर भी प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। यहां बड़ी संख्या में नमाजी शामिल होते हैं। नमाजियों के प्रवेश के लिए गेट नंबर 5, 6, 7, 8, 9 और 10 निर्धारित किए गए हैं, जबकि वाहन से आने वाले लोगों के लिए गेट नंबर 9 और 10 से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। गांधी मैदान में साफ-सफाई, पार्किंग, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बारिश की स्थिति में जलनिकासी के लिए चार से पांच सक्शन मशीनें तैनात रहेंगी। मैदान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखा जाएगा और अस्थायी थाना भी कार्यरत रहेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी विशेष व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन के निर्देश पर डॉक्टरों, पारा मेडिकल स्टाफ, जीवनरक्षक दवाओं और एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।0
0
Report
बिजनौर: भाजपा नेता पर डॉक्टर के साथ शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप
Moradabad, Uttar Pradesh:Bijnor--BJP ke jila mantri Prabhat Yadav par laga gambhir aarop. BJP neta ne mahila doctor ko nashila padarth pilakar kiya mahila ka shoshan. Behoshsi ki halat me mahila ki banai ashlil video. BJP neta ne ashlil video banakar kiya black mail. Peedit mahila doctor se kiya lakhon rupayon ki avaid vsooli. Police ne kiya BJP neta ke khilaaf sangheen dhaaraon me mukadma darj. Aropi BJP neta hua farar. Thana Chandpur ilake ka mamla.0
0
Report
अंता अस्पताल में एसडीओ ने आकस्मिक निरीक्षण कर हीट वेव बचाव के निर्देश दिए
Baran, Rajasthan:खबर : अंता (बारां) बारां जिले के अंता में उप जिला चिकित्सालय का एसडीओ हवाई सिंह यादव द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर heat wave और मौसमी बीमारियों के संबंध में हॉस्पिटल की मूलभूत सुविधाओं और सामग्री उपलब्धता की जाँच की गई। साथ ही हीट वेव से बचने एवम प्रभावित रोगियों के ईलाज हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान सामान्य वार्ड, लेबर रूम, ऑपरेशन कक्ष, जाँच केंद्र, दवाईयों का स्टॉक, पार्किंग आदि की sघनता से जाँच की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए । अस्पताल में मिली कमियाँ को मौके पर निस्तारण करवाया गया तथा भविष्य में साफ सफाई पर नियमित मॉनिटरिंग हेतु चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर हरीश मीणा, नरोत्तम प्रजापति सहायक प्रशासनिक अधिकारी उपखंड कार्यालय अंता एवम चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहे विजुअल _ अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीओ0
0
Report
Advertisement
दमोह में जनसुनवाई का नया मॉडल: अफसर खुद पहुंचे, परेशानियों ने रास्ता पाया
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में जनसुनवाई में कलेक्टर और एसपी का नवाचार, जनता न हो परेशान अफसर खुद पहुंचेंगे उनके करीब. एंकर/ एमपी में हर मंगलवार को होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई आम लोगों की परेशानी को दूर करने का बड़ा माध्यम बन चुकी है और हर हफ्ते लोगों की संख्या भी बढ़ रही है. ऐसे में मौजूदा समय में मौसम की स्थिति और आम लोगों की सुविधा किए दमोह जिले में बड़ा नवाचार किया गया है. इस नवाचार में जिले के कलेक्टर और एसपी दोनों शामिल है. जिला कलेक्टर ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर व्यक्ति जिला मुख्यालय तक आकर अपनी शिकायत लेकर न आए इसके लिए सुबह से ही ब्लाक हेडक्वार्टर पर एसडीएम और जनपद स्तर के अधिकारी लोगों की परेशानी सुनने के लिए उपस्थित रहे और इसका सीधा असर इस हफ्ते देखा गया जब लोग कई किलोमीटर का सफर तय करके जिला मुख्यालय नहीं आए बल्कि अपने अपने ब्लॉक में पहुंचे जहां उन्होंने अपनी समस्याओं को रखा और निदान भी पाया. वहीं जिले के एसपी ने एक और कदम आगे बढ़ाया और वो खुद जिला मुख्यालय पर एडिशनल एसपी को कमान सौंपकर जिले के हटा पुलिस थाने पहुंचे जहां इस क्षेत्र के तमाम पुलिस थानों के लोगों को उनकी समस्या जानने के लिए बुलाया गया और आसपास के थाना क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं बताई. एसपी ने निर्णय लिया है कि वो हर मंगलवार को किसी न किसी थाना क्षेत्र में जाकर लोगों को सुनेंगे जिससे आम आदमी को दमोह तक नहीं आना पड़ेगा. जिले के अफसरों के इस नवाचार से आम आदमी बेहद खुश है उसका समय बचने के साथ किराए का पैसा भी बचेगा और लोगों को राहत मिलेगी.0
0
Report
भोपाल में शराब के नशे में युवकों का हुड़दंग, कार की छत पर डांस
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल शराब नशे में धुत युवकों का हुड़दंग कार की छत पर खड़े होकर डांस युवकों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ की बदतमीजी नर्मदापुरम रोड पर स्थित पेट्रोल पंप की घटना बागसेवनिया थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
सीहोर के इछावर बस स्टैंड पर दिनदहाड़े मारपीट, वायरल वीडियो से सुरक्षा सवाल
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर सीहोर के इछावर बस स्टैंड पर गुंडागर्दी का तांडव बेल्ट, चैन और डंडों से सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल सीहोर जिले के इछावर बस स्टैंड पर दिनदहाड़े युवकों के बीच हुई हिंसक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बेल्ट, लोहे की चैन और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई और यात्री जान बचाकर भागते नजर आए। बस स्टैंड असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है, जहां आए दिन विवाद, गुंडागर्दी और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं होती रहती हैं। छात्राओं और महिला यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है0
0
Report
Advertisement
EV चार्जिंग पर आग: बिल्डिंग में धुआं, 15-17 लोग सुरक्षित बाहर
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की थाना लिंक रोड क्षेत्र के सूर्य नगर इलाके में चार्जिंग में लगी ईवी गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में आग लगते ही बिल्डिंग में धुआं भर गया और बिल्डिंग में रहने वाले 15 से 17 लोग फंस गए। आग लगने की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकलते हुए आग पर काबू पाना शुरू किया। स्टीलट एरिया में कार खड़ी होने के कारण पूरी बिल्डिंग के अंदर धुआँ भर गया था। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली सिटी मौके के लिए पहुंच गई थी। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग लगने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है।0
0
Report
जापुर विवाद ने पकड़ा तूल, एक पक्ष ने पुलिस से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार
Simbhaoli, Uttar Pradesh:जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव राजापुर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब लगातार तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मामले को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर तेज है, वहीं एक पक्ष ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए और सभी तथ्यों को सामने लाकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।0
0
Report
नोएडा साइबर क्राइम ने 2.10 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में आरोपी को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:कमिश्नर के निर्देशन में नोएडा की साइबर क्राइम पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता। साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों को खाता उपलब्ध कराने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार। मूल रूप से हरियाणा निवासी अमन के रूप में हुई गिरफ्त अभियुक्त की पहचान। शातिर अभियुक्त खाते को साइबर ठगों ने ₹ 2.10 करोड़ की ठगी के लिए किया था इस्तेमाल। साइबर ठगों ने झूठी गिरफ्तारी का भय दिखाकर पीड़ित के साथ की गई थी ₹ 2.10 करोड़ की ठगी। नोएडा की साइबर क्राइम पुलिस ने शातिर अभियुक्त को हरियाणा से किया गिरफ्तार। शातिर अभियुक्त के दो साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल。0
0
Report
Advertisement
चतरा में अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई; 180 लीटर महुआ और 2000 किलो जावा विनष्ट
Ansar Nagar, Jharkhand:BREAKING NEWS चतरा में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई। हंटरगंज के गेन्जना, नावाडीह और पनारी गांव में एक के बाद एक तीन स्थानों पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, आधे दर्जन से अधिक शराब की भठियों को पुलिस ने किया ध्वस्त। 180 लीटर महुआ शराब के साथ साथ 2000 किलोग्राम जावा महुआ को कर दिया गया विनष्ट। उत्पाद विभाग और चतरा पुलिस की की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप। कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ लगे 72 बोतल नकली विदेशी शराब, स्पिरिट, एसेंस, कैरेमल, नकली लेबल और होलोग्राम। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार। उत्पाद अधीक्षक ने कार्रवाई की पुष्टि।0
0
Report
अमेठी: मंगलसूत्र लूट का खुलासा 10 घंटे में, मुठभेड़ में दो शातिर गिरफ्तार
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- महिला के साथ हुई मंगलसूत्र लूट का जायस पुलिस ने किया खुलासा, लूटकांड के 10 घंटे के भीतर जायस पुलिस ने फिल्मी ढंग से किया खुलासा, मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुठभेड़ में 2 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, पुलिस को देख लड़खड़ा कर गिरे बाइक सवार लुटरें, पुलिस पर किया हमला,मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल,भाग रहे दूसरे को पकड़ा, लूटा गया मंगलसूत्र लॉकेट बरामद, बदमाशों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक भी की बरामद, गिरफ्तार आरोपी बन्धन सिंह बताया जा रहा है हिस्ट्रीशीटर, जिसके ऊपर जायस और रायबरेली में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज, पुलिस की जबाबी फायरिंग में घायल बदमाश को इलाज के लिए गया भेजा, जायस थाना क्षेत्र के खरौली के पास से हुई गिरफ्तारी, बाइट ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एएसपी अमेठी0
0
Report
पटना में इनकम टैक्स फलमंडी के पास मोबाइल स्नेचिंग, महिला ई-रिक्शा से गिरकर घायल
Patna, Bihar:पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। इनकम टैक्स फलमंडी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। छीना-झपटी के दौरान महिला चलती ई-रिक्शा से सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को राहगीरों और ई-रिक्शा चालक की मदद से gardiner अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह परिजनों के साथ घर लौट गई। पीड़िता आरती कुमारी ने बताया कि वह तारा मंडल इलाके से ई-रिक्शा पर सवार होकर पटना हाईकोर्ट जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक ई-रिक्शा के पास पहुंचे और अपनी बाइक सटाकर धीमी कर दी। पीछे बैठे बदमाश ने उनके हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की। आरती ने मोबाइल कसकर पकड़ रखा था, जिससे छीना-झपटी शुरू हो गई। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिरकर कुछ दूर तक घिसटती चली गईं। बदमाश मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से अस्पताल में पूछताछ की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
रतलाम में 150 किलो डोडाचूरा जब्त, दो गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माननखेड़ा पुलिस चौकी ने कार्रवाई करते हुए 150 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की एक 407 लोडिंग गाड़ी में डोडाचूरा भरकर जावरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन से 150 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया। मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नागौर राजस्थान निवासी जीवनराम और सुखाराम के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर डोडाचूरा के सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
दमोह के गांव में अवैध शराब माफिया के हिट-एंड-रन प्रयास से सनसनी
Damoh, Madhya Pradesh:गांव में आ रही अवैध शराब की शिकायत करना पड़ा महंगा, हिट एंड रन की कोशिश...एंकर/ दमोह जिले में शराब माफिया के बुलंद हौसलों का एक और मामला सामने आया है जब एक युवक के साथ हिट एंड रन की कोशिश की गई जिसमें वो बच तो गया लेकिन उसके शरीर पर चोटें आई हैं वहीं पूरे मामले में गैसाबाद पुलिस भी कटघरे में खड़ी है। दरअसल गैसाबाद थाने के मुराछ गांव में अवैध शराब बड़ी तादात में आ रही है और इस शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। इसी गांव के एक युवक राघवेंद्र सिंह ने अवैध शराब की शिकायत पुलिस को की जिसके बाद शराब माफिया युवक से नाराज हो गया और जब राघवेंद्र अपने गांव जा रहा था तो इसी माफिया के गुर्गों ने उसे कार से उड़ने की कोशिश की।इस घटना के युवक को गंभीर चोटें आई और पीड़ित गैसाबाद थाने पहुंचा लेकिन शराब माफिया के रसूख के सामने पुलिस बोनी साबित हो गई पीड़ित का मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया . भटकते भटकते जब युवक को मालूम चला कि एसपी उसी के क्षेत्र में है तो राघवेंद्र ने एसपी के पास जाकर अपनी आप बीती बताई और एसपी ने उसे कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। बाइट/ राघवेंद्र सिंह ( पीड़ित) बाइट/ आनंद कलादगी ( एसपी दमोह)0
0
Report
ग्रेटर नोएडा तालाब में डूबे युवक की तलाश जारी, जूते-कैप बरामद
Noida, Uttar Pradesh:तालाब में डूबा युवक ग्रेटर नोएडा - तालाब में नहा रहे युवक के डूबने की सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग और NDRF की टीम, तालाब में युवक की कर रही है तलाश, मौके से युवक के जूते और कैप बरामद, रिश्तेदारी में आया हुआ था युवक, कई घंटों से तलाश जारी, लेकिन अभी तक युवक का नहीं लगा सुराग,सर्च अभियान जारी, इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के सादुलापुर गांव की घटना।0
0
Report
Advertisement
