205001
मैनपुरी में पूर्व जिलाधिकारी ने दिलाया था जमीन पर कब्जा
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में नताशा पुत्री स्वर्गीय संतोष कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उनकी जमीन, जिसकी गाटा संख्या है, पहले जिलाधिकारी द्वारा उन्हें कब्जा दिलाया गया था। अब दबंग लोग जानबूझकर उस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें वहां से हटाने का प्रयास कर रहे हैं। नताशा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी: शिक्षिका पर मुकदमा दर्ज, जांच जारी
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी लेने वाली शिक्षिका पर मुकदमा दर्ज, पुराने अभिलेखों से मिलान में खुली पोल, प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय से जारी नहीं हुआ था. शिकायत के बाद हुई जांच में सामने आया मामला, पुलिस ने शुरू की जांच बहराइच। शिक्षा विभाग में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। शिकायत की जांच के बाद शिक्षिका श्वेता शुक्ला के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षिका के दिव्यांगता प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर प्रमाण पत्र की जांच कराई गई। जांच के दौरान प्रमाण पत्र का पुराने अभिलेखों से मिलान किया गया, जिसमें वह प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय द्वारा जारी किया हुआ नहीं पाया गया। जांच में प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए जाने के बाद इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को दी गई। विभाग के निर्देश पर फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में शिक्षिका के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि शिक्षिका श्वेता शुक्ला संभवतः विशेश्वरगंज क्षेत्र के आसपास किसी विद्यालय में तैनात हैं। अब पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।0
0
Report
हाईकोर्ट ने गणेशराज बंसल के खिलाफ FIR रद्द कर उनकी रिहाई का आदेश दिया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट न्यायाधीश अशोक कुमार जैन की एकल पीठ ने हनुमानगढ़ के वर्तमान विधायक गणेशराज बंसल, उनकी पत्नी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष बंसल और पुत्री वंदना जैन को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। कोर्ट ने पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में दर्ज दो एफआईआर तथा उनसे जुड़ी समस्त आपराधिक कार्यवाहियों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। इसके साथ ही, कोर्ट ने पुलिस हिरासत में मौजूद विधायक गणेशराज बंसल को तुरंत रिहा करने का भी आदेश जारी किया है। 23 साल बाद दर्ज हुई थीं एफआईआर यह मामला मुख्य रूप से वर्ष 2003 के पट्टा आबंटन विवाद से संबंधित है, जब संतोष बंसल हनुमानगढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष थीं। शिकायतकर्ता संदीप सोनी द्वारा सितम्बर 2026 में परिवाद पेश कर आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2003 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी कर सरकारी/नगर परिषद की जमीनों के पट्टे जारी किए गए। पुलिस ने 17 और 18 सितम्बर 2026 को धारा 420, 467, 468, 471 तथा 120-बी (आईपीसी) के तहत मामले दर्ज कर जांच सीआईडी (सीबी) को सौंप दी थी। जांच एजेंसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 सितम्बर को विधायक गणेशराज बंसल को गिरफ्तार कर लिया था। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणियाँ और तर्क याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता कुणाल उपाध्याय एवं अधिवक्ता विनोद शर्मा ने हाईकोर्ट के समक्ष तर्क दिया कि यह मामला पूर्णतः राजनीतिक द्वेष, उत्पीड़न और दुर्भावना से प्रेरित है। वर्ष 2003 की घटनाओं को 23 वर्षों के भारी विलंब के बाद बिना किसी ठोस कारण के आधार बनाया गया। इसके अलावा, वर्ष 2003 में गणेशराज बंसल नगर परिषद के किसी भी पद पर नहीं थे। कोर्ट ने स्पष्ट पाया कि 23 साल बाद अचानक दर्ज कराईं गई यह एफआईआर वैमनस्य और राजनीतिक द्वेष के चलते दर्ज कराई गई थी, जो कि आपराधिक न्याय प्रणाली और कानून का दुरुपयोग है। कोर्ट ने पाया कि शिकायतकर्ता संदीप सोनी द्वारा जनहित याचिका के नाम पर पहले भी कई याचिकाएं लगाई गई थीं, जिन्हें पूर्व में लागत के साथ खारिज किया जा चुका है। वह अपने व्यक्तिगत हित और आपराधिक रिकॉर्ड को छुपाकर लगातार मुकदमेबाजी कर रहा था। कोर्ट ने नोट किया कि 2003 में ही जिला प्रशासन और अधिकारियों की जानकारी में यह मामला आ चुका था, लेकिन किसी भी सक्षम प्राधिकारी ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी। हाईकोर्ट ने प्रसिद्ध हरियाणा राज्य बनाम भजन लाल तथा नीहरिका इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मील के पत्थर फैसलों का संदर्भ देते हुए कहा कि जब किसी मामले में आरोप स्पष्ट रूप से दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत या राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित हों, तो हाईकोर्ट के पास अंतर्निहित शक्तियों के तहत ऐसी कार्यवाहियों को निरस्त करने का पूर्ण अधिकार है। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस या सीआईडी (सीबी) कानून के मुताबिक कार्य करने के लिए बाध्य हैं, न कि किसी के इशारे पर काम करने वाले 'पुतले' हैं। हाईकोर्ट ने दोनों आपराधिक याचिकाएं स्वीकार करते हुए एफआईआर निरस्त की तथा विधायक बंसल की रिहाई के आदेश दिए।0
0
Report
कवर्धा में 12.50 लाख चुराने का मामला: पिता-पुत्र गिरफ्तार, 11.53 लाख बरामद
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा 12.50 लाख की चोरी का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 11.53 लाख बरामद कवर्धा। सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझगांव में घर से चोरी हुए 12.50 लाख रुपये के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। 15 सितंबर की शाम हीरालाल साहू के घर से रकम चोरी हुई थी। साइबर थाना और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के आधार पर आरोपी कमलेश पटेल (19) और उसके पिता भागवत पटेल (50) को 29 सितंबर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कमलेश ने छत के रास्ते घर में घुसकर आलमारी के लॉकर से रकम चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की जानकारी पिता को देने के बाद दोनों ने रकम को पुराने मकान, खेत के बोर कमरे और फिर घर की आलमारी में छिपाया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 11 लाख 53 हजार रुपये बरामद किए हैं। शेष राशि खर्च होने की जानकारी सामने आई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है。0
0
Report
Advertisement
हरदा में कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ जंजीर लेकर विरोध प्रदर्शन किया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में पदयात्रा निकाली और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक हाथ में जंजीर बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया और आयोग की भूमिका को लेकर उनकी कई आपत्तियां हैं, जिन्हें लेकर वे लगातार आवाज उठा रहे हैं। चुनाव आयोग के मुद्दों में लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है।0
0
Report
सिर पर चाकू से वार कर घायल किया
Shahabad, Uttar Pradesh:एक दबंग ने गाली गलौज करने पर मना किए जाने से नाराज होकर ग्रामीण के सिर पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया । वारिपुर निवासी पोथीराम के अनुसार शाम को 7:00 बजे वह अपने दरवाजे पर खाना खा रहा था। उसी समय पिहानी थाना क्षेत्र के महमदपुर मढ़िया निवासी समरजीत सिंह पुत्र नारेंद्र सिंह गांव के किसी लड़के को गाली गलौज कर रहा था। पोथीराम ने उसे अपने चबूतरे से चले जाने के लिए मना किया तो नाराज होकर उसने पोथीराम पर चाकू से हमला कर दिया जिससे पोथीराम के सिर में गंभीर चोटे आई हैं । घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पोथीराम का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली अंतर्गत बिलालपुर शरमा गांव से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ खेत देखने जा रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित सिंह, पुत्र चक्रपाल सिंह, निवासी बिलालपुर शर्मा के रूप में हुई है। अमित सिंह रोज की तरह बुधवार को दोपहर बारह बजे अपने खेत की देखभाल के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
सफाई मित्र सुरक्षा शिविर एवं सम्मान समारोह संपन्न
Shahabad, Uttar Pradesh:नगर पालिका परिषद शाहाबाद स्वछता ही सेवा 2026 द्वारा 'सफाई मित्र सुरक्षा शिविर और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से ज़्यादा सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। आज नगर पालिका परिषद् शाहाबाद जनपद हरदोई ने "सफाई मित्र प्रोत्साहन और सम्मान शिविर 2026" का आयोजन किया। इस मौके पर सफाई मित्रों को नगर पालिका परिषद को साफ़-सुथरा और सुंदर बनाए रखने में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा द्वारा सम्मानित किया गया। सफाई कर्मचारियों के सर्वांगीण कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए, नगर पालिका परिषद ने एक समर्पित मुफ़्त स्वास्थ्य जांच शिविर व अन्य सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए भी काम करने का संकल्प लिया। अधिशासी अधिकारी ने कहा यह पहल हमारे सफाई मित्रों के समर्पण और अथक परिश्रम के प्रति प्रशासन की गहरी कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा "अपने सफाई मित्रों का सम्मान करना एक साफ़-सुथरे शहर की पहचान है।"0
0
Report
अतिवृष्टि से पीड़ित ग्रामीणों को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने राहत सामग्री एवं सहायता राशि दी
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने बुधवार को शाम 4:00 बजे टोडरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत मंझिला के मजरा सिकंदरपुर में अति वृष्टि से पीड़ित ग्रामीणों को सहायता राशि और राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा सरकार पीड़ित किसानों की हर संभव मदद कर रही है, किसी भी किसान को कोई भी परेशानी सरकार नहीं होने देगी। सरकार पूरी मदद करने के लिए तैयार है। इस मौके पर एसडीम डॉक्टर अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।0
0
Report
बगहा कोर्ट ने शराब तस्करी के आरोपी राम सकल सिंह को पांच साल सज़ा
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहां व्यवहार न्यायालय ने शराब बरामदगी के मामले में दोषी राम सकल सिंह को पांच साल सश्रम कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की राशि जमा नहीं देने पर अभियुक्त को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दरअसल बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद प्रतिबंधित शराब की तस्करी मामले में बगहा व्यवहार न्यायालय के special न्यायाधीश मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम राजीव कुमार द्विवेदी की अदालत का बड़ा फैसला आया है। पेशेवर तस्कर को दोषी करार देते हुए सजा दी गई है। मामला उत्तर प्रदेश की सीमा पर धनहा थाना कांड संख्या 412/25 से जुड़ा हुआ है। धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहवा निवासी राम सकल सिंह को मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम की धारा 30ए के तहत दोषी पाया गया। न्यायालय ने अभियुक्त को पांच वर्ष सश्रम कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। 21 दिसंबर 2025 को धनहा पुलिस गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि राम सकल सिंह अपने घर से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पहुंची, आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राम सकल सिंह, उम्र 33 वर्ष, पिता स्वर्गीय जंगबहादुर सिंह, निवासी तमकुहवा बताया जिसे आज कोर्ट द्वारा सज़ा मिली है। तलाशी में ट्रंक के अंदर शराब की पेटियां बरामद हुईं। देशी और विदेशी शराब जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अन्य विवरण के अनुसार आरोपी के घर से कुल लगभग 102 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें 75 लीटर अंग्रेजी शराब और 27 लीटर देसी शराब शामिल थीं। अतिरिक्त जानकारी के अनुसार राम सकल सिंह के खिलाफ शराब से जुड़ा एक अन्य मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है। यह पेशेवर अपराधी है जिसे सजा मिली है; न्यायालय के ऐसे आदेश शराब निर्माण या तस्करी करने वाले अपराधियों के लिए सबक होंगे।0
0
Report
Advertisement
विदाई की बेला में नम हुईं आंखें, यादों में रहेंगे प्रदीप कुमार शर्मा
Basahia Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने की। प्रधानाचार्य डॉ. दीनबन्धु शुक्ल ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए योगदान को याद किया। विदाई के दौरान प्रदीप कुमार शर्मा भावुक नजर आए और विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार, डॉ. अंशुमान त्रिपाठी, दीपांकर पाण्डेय, अजीत श्रीवास्तव, सौरभ पाठक, अजय सैनी धर्मेंद्र सिंह, अजीत सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
बालाघाट में नक्सল मुक्त के पीछे विकास, राहुल गांधी पर राजनीति का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:राहुल गांधी जी इतने दिनों बाद बालाघाट आ रहे हैं। विपक्ष के नेता के रूप में उन्हें नक्सल प्रभावित क्षेत्र की पुरानी परिस्थितियों और वहां के लोगों की समस्याओं के समय संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी। आज उनका वहां पहुंचना केवल राजनीतिक माइलेज लेने का प्रयास है। बालाघाट लंबे समय तक नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में वर्षों पुरानी नक्सल समस्या को समाप्त करने में सफलता मिली है। सरकार ने नक्सलवाद के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की पहुंच बढ़ाई गई, टीकाकरण, ओआरएस-जिंक वितरण सहित नागरिक सुविधाओं का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया गया और अतिरिक्त सीडीपीओ की पदस्थापना की गई। आज बालाघाट नक्सल मुक्त होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में वहां राजनीतिक कार्यक्रम करना केवल राजनीति के लिए राजनीति है। यदि कठिन परिस्थितियों के समय राहुल गांधी जी वहां आते और लोगों के साथ खड़े होते, तो उनकी संवेदनशीलता दिखाई देती। - श्री राजेंद्र शुक्ल, उपमुख्यमंत्री0
0
Report
हुड्डा का तेज हमला: एसआईआर-चुनाव आयोग के खिलाफ, हरियाणा में कानून-व्यवस्था पर सवाल
Nuh, Haryana:Story :- एसआईआर और चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस नेता का हमला, भाजपा पर भी साधा निशाना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। नूंह की पटेल वाटिका में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुड्डा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रहना जरूरी है। हुड्डा ने कहा कि एसआईआर में बेटा-बेटी से संबंधित शर्त को लेकर चुनाव आयोग ने अब कदम पीछे खींचे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग में सुधार नहीं होता और जिम्मेदार लोग इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी। हालांकि, चुनाव आयोग ने हाल में एसआईआर से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को लेकर कई फैसले किए हैं और अपने 26 सितंबर के बयान मेंएसआईआर संबंधी निर्णयों को सर्वसम्मत बताया है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को मताधिकार लंबे संघर्ष और कुर्बानियों के बाद मिला है तथा संविधान ने प्रत्येक पात्र नागरिक को यह अधिकार दिया है। इसमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वोट काटने वाली पार्टियों पर भी निशाना कांग्रेस नेता ने भाजपा की कथित बी-टीम के रूप में काम करने वाले दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दलों का उद्देश्य चुनाव जीतना नहीं, बल्कि विपक्ष के वोटों को बांटना और वोट काटना है। उन्होंने कहा कि ऐसे दलों की भूमिका भाजपा को हराने के बजाय वोटों का विभाजन करने तक सीमित रहती है। हरियाणा की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल हुड्डा ने हरियाणा की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब 60 आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा उनका अपना नहीं, बल्कि सरकार की ओर से सामने आए आंकड़ों पर आधारित है। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई सहित विभिन्न गिरोहों का जिक्र करते हुए प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही एक सरकारी सूचकांक का हवाला देते हुए हरियाणा की कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई। हुड्डा द्वारा प्रदेश में 60 आपराधिक गिरोह सक्रिय होने का दावा हालिया सार्वजनिक बयानों में भी सामने आया है। मेवात में बूचड़खाने की जगह विश्वविद्यालय बनाने की मांग मेवात में बूचड़खाने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि क्षेत्र में बूचड़खाना बनाने की बजाय विश्वविद्यालय बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मौका मिलने पर क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा और विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा तथा विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा। उनका कहना था कि शिक्षा के माध्यम से मेवात के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक पर बयान एसआईआर को लेकर दिल्ली में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के संबंध में हुड्डा ने कहा कि केवल राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि देश की जनता भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि संविधान ने चुनाव आयोग को स्वतंत्र संस्था के रूप में स्थापित किया है, ताकि देश में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं तो यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। हरियाणा चुनाव में वोटों के आंकड़ों में अंतर का आरोप हुड्डा ने एडीआर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान वोटों के आंकड़ों में अंतर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन शाम तक दर्ज वोटों और बाद में सामने आए आंकड़ों में अंतर दिखाई दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की संख्या में इतनी बढ़ोतरी कैसे हुई। उन्होंने चुनाव आयोग से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। हरियाणा के हिस्से का पानी लेने की मांग हरियाणा के पानी के मुद्दे पर भी हुड्डा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर चुनाव प्रचार करते हैं और लोगों से वोट मांगते हैं, लेकिन हरियाणा के हिस्से का पानी लेने के मुद्दे पर पर्याप्त आवाज नहीं उठाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल के दौरान नहरों में पानी की उपलब्धता बेहतर थी, जबकि वर्तमान में स्थिति अलग है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्ष 2022 से सिंचाई से जुड़े बोर्ड में हरियाणा के सदस्य का पद खाली है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि इस पद को भरने तथा हरियाणा के किसानों को उनके हिस्से का पानी दिलाने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है। निलंबित नेता की गतिविधियों पर भी प्रतिक्रिया पार्टी से निलंबित नेता की गतिविधियों को लेकर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि इसी तरह की गतिविधियों के कारण संबंधित नेता को पार्टी से निलंबित किया गया है। उन्होंने कार्रवाई के लिए प्रत्यक्ष प्रमाण की आवश्यकता को लेकर भी सवाल उठाया। Byte :- भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री।0
0
Report
Advertisement
रेंजर हत्याकांड: अवैध ठिकानों पर बुलडोजर, मुख्य आरोपी का मकान ध्वस्त
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत हत्याकांड के बाद पुलिस और वन विभाग ने आरोपियों के अवैध ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। 21 सितंबर को अवैध खनन रोकने के दौरान डंपर की चपेट में आने से रेंजर की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्तियों की जानकारी जुटाने के बाद बुधवार को संयुक्त टीम ने सरकारी, वन और बेनामी भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा के आबादी क्षेत्र में बेनामी भूमि पर बने मकान को ध्वस्त किया गया। वहीं फरार आरोपी लालु मोग्या के वन भूमि पर बने कच्चे मकान को भी बुलडोजर से हटाया गया और अवैध विद्युत कनेक्शन काटा गया। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ विशाल जांगिड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और वृत्ताधिकारी छोटीसादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी छोटीसादड़ी कैलाशचन्द्र के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की ओर से सरकारी, वन और बेनामी भूमि पर किए गए अतिक्रमण की जानकारी जुटाने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामला 21 सितंबर की रात का है। वनखंड सुक्कड़ मोहनपुरा तलाई के पास अवैध खनन की सूचना पर रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत वन विभाग के जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे थे। मौके पर जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर से अवैध खनन किए जाने की बात सामने आई। वन विभाग की टीम ने वाहनों को रुकवाया तो खनन में शामिल लोगों पर गाली-गलौच, धक्का-मुक्की और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है। इसी दौरान मिट्टी से भरा डंपर चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत ने उसका पीछा किया। घाटी वाले बालाजी मंदिर रोड पर डंपर को रोकने दौरान चालक ने कथित तौर पर रेंजर के ऊपर डंपर चढा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पिता चांदमल बावरी, निवासी धामनिया रोड सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश धाकड़, हरिश धाकड़, विक्रम मोग्या, दिनेश मोग्या और नारायण मीणा शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान दिनेश मोग्या की ओर से सरकारी और बेनामी भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। प्रकाश धाकड़ और विक्रम धाकड़ के कब्जे वाली भूमि पर किए गए अतिक्रमण भी हटाए गए। वहीं फरार आरोपी लालु मोग्या के वन भूमि पर बने कच्चे मकान को ध्वस्त करने के साथ अवैध विद्युत कनेक्शन काटा गया। मुख्य आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा के आबादी क्षेत्र में बेनामी भूमि पर बने मकान को भी बुलडोजर से गिराया गया। इधर, राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने रेंजर स्वर्गीय प्रताप सिंह चुण्डावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रताप सिंह चुण्डावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक उदयपुर, उप वन संरक्षक चित्तौड़गढ़, उप वन संरक्षक प्रतापगढ़ और सहायक वन संरक्षक प्रतापगढ़ सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वन मंत्री संजय शर्मा ने परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह चुण्डावत का योगदान और कर्तव्यनिष्ठा वन विभाग के लिए सदैव स्मरणीय रहेगी।0
0
Report
कई दिनों से पानी में डूबी आरसीसी रोड राहगीर परेशान
Basahia Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 6 आजाद नगर तुलसिया टोला में एनएस-730 मार्ग से गांव की ओर जाने वाली आरसीसी रोड बारिश के कारण कई दिनों से जलभराव की चपेट में है। सड़क पर पानी भरा होने से स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं स्कूली बच्चों को भी जलभराव के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित जिम्मेदारों से जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या के समाधान की मांग की है।0
0
Report
बीकानेर में ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के सामने लगभग 8.7 करोड़ के नशीले पदार्थ नष्ट
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में जब्त अवैध मादक पदार्थ करवाए गए नष्ट जिलेभर से जब्त करीब 8 करोड़ 70 लाख रुपये कीमत के नशीले पदार्थों का निस्तारण एसपी मृदुल कच्छावा और एडिशनल एसपी चक्रवर्ती राठौड़ रहे मौजूद 15 मामलों में जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थों को कमेटी की निगरानी में नष्ट किया गया नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 37 किलो डोडा, 2 किलो से अधिक गांजा शामिल 2.37 ग्राम एमडी, 116 ग्राम स्मैक और 12.41 ग्राम एमडीएमए भी किया गया नष्ट पुलिस की कार्रवाई में जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया हुई पूरी0
0
Report
Advertisement
