205001
मैनपुरी में गुरु गोविंद जयंती पर शवन कीर्तन का आयोजन
Mainpuri, Kharoary, Uttar Pradesh:पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में गुरु गोविंद जयंती के प्रकाश उत्सव पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिख समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्हेंने बताया कि प्रकाश उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है जिसके तहत गुरुद्वारे में गुब्बारे और लाइटिंग की सजावट की गई थी। कार्यक्रम में सावन कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे श्रद्धालुओं ने धार्मिक गीतों का आनंद लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपीडा CEO ने उन्नाव एक्सप्रेसवे पर जलभराव और हाईटेंशन लाइन मुद्दे सुलझाने के निर्देश दिए
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव: CEO ने मौके का निरीक्षण कर यूपीडा को सुधार के दिए कड़े निर्देश । गंगा एक्सप्रेस वे पर उन्नाव सीमा में सोनिक के पास बने एग्जिट टोल प्लाजा पर जलभराव का मामला। यूपी के पूर्व मुख्य सचिव व यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के CEO मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे । मनोज कुमार सिंह ने पानी की निकासी को लेकर यूपीडा के अफसरों से किया सवाल-जवाब। CEO ने एक्सप्रेसवे की स्थिति की भी जानकारी ली। CEO ने टोल प्लाजा के पास से निकली हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने के विधुत विभाग के अफसरों को दिए निर्देश। यूपीड़ा व कार्यदाई संस्था अडानी व पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर के कर्मचारी भी रहे मौजूद। जलनिकासी और हाईटेंशन लाइन से जुड़े काम को जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश। सोनिक एग्जिट टोल प्लाजा का मामला।0
0
Report
ज्योलिकोट में दूषित पानी से लोगों की चिंता बढ़ी; रोक
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के ज्योलिकोट में पानी पर संकट अभी खत्म नहीं हुआ है...कुछ पानी के सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने से लोगों की चिंता बढ़ी है...अब प्रशासन ने दूषित और संदिग्ध जल स्रोतों से पानी की सप्लाई पर रोक लगा दी है पानी की एक बूंद जिंदगी बचाती है...लेकिन वही पानी अगर दूषित हो जाए तो बीमारी की वजह भी बन सकता है...ज्योलिकोट में अब सवाल सिर्फ पानी की सप्लाई का नहीं... साफ और सुरक्षित पानी लोगों तक पहुंचाने का है0
0
Report
अयोध्या के महापौर का चुनाव आयोग पर पलटवार; रामलला धरती की सद्बुद्धि की कामना
Ayodhya, Uttar Pradesh:चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार उठाए जा रहे सवालों पर अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनसमर्थन के जरिए सत्ता की राह तलाशनी चाहिए, न कि संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम का वातावरण बनाना चाहिए। महापौर ने 26 सितंबर को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए कहा कि फॉर्म-6, मतदाता सूची और चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद से जुड़े सवालों को आयोग ने स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में आपत्तियों के निस्तारण की संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया है। मतदाता सूची को शुद्ध और जनसुलभ बनाने की प्रक्रिया चुनाव आयोग समय-समय पर करता है। महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह अयोध्या की रामलला की धरती से उनकी सद्बुद्धि की कामना करते हैं।महापौर ने अपने कांग्रेस छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण में योगदान देने की इच्छा थी, लेकिन कांग्रेस में रहते ऐसा करने पर पार्टी से बाहर किए जाने की पीड़ा मन में रहती थी। उन्होंने कहा कि 1989 के बाद उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी, इसलिए हर राजनीतिक नुकसान के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज व मोतिहारी में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण; राहत कार्य तेज करने के निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने हेतु गोपालगंज एवं मोतिहारी का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को सतर्क एवं तत्पर रहने के निर्देश दिए।0
0
Report
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा तुरंत बहाल होने पर राजनीतिक घमासान तेज
Chaka, जम्मू कश्मीर विधानसभा ने हंगामे और BJP के वॉकआउट के बीच पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पास किया; उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इसे आतंकवाद खत्म होने से जोड़ने का मतलब है फैसला पाकिस्तान के हाथ में सौंपना। लगातार विरोध-प्रदर्शन, नारेबाज़ी और BJP सदस्यों के वॉकआउट के बीच, जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश के लिए "पूर्ण राज्य का दर्जा तुरंत और जल्द बहाल करने" का प्रस्ताव पास किया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा 25 सितंबर को पेश किए गए इस प्रस्ताव को लगभग तीन घंटे की तीखी बहस के बाद बहुमत से मंज़ूरी मिली; BJP को छोड़कर सभी पार्टियों ने इसका समर्थन किया। बहस के दौरान BJP विधायक अपनी जगह पर खड़े रहे और प्रस्ताव में 26 जून, 2000 (स्वायत्तता) और 6 नवंबर, 2024 (विशेष दर्जा) के विधानसभा के पुराने फैसलों का ज़िक्र किए जाने पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने उमर अब्दुल्ला की उस टिप्पणी पर भी कड़ी आपत्ति जताई जिसमें राज्य का दर्जा मिलने में देरी को पाकिस्तान से जोड़ा गया था। इन टिप्पणियों पर विपक्ष की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया हुई। BJP सदस्यों ने मुख्यमंत्री पर सदन में "दुश्मन देश का नाम" लाने का आरोप लगाया और विधानसभा के अंदर एक केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऐसे बयान देने की औचित्य पर सवाल उठाए। नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने BJP के रुख को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा: “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि यह एक बहुत महत्वपूर्ण विषय था — हमारे राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा। हमें उम्मीद थी कि जम्मू-कश्मीर का हर निवासी और हर विधायक इसका समर्थन करेगा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।” TANVEER ने आगे कहा: “या तो स्थिति सामान्य हो गई है, इसलिए राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाए। अगर वे स्थिति सामान्य होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो पाकिस्तान कभी नहीं चाहेगा कि यहाँ की स्थिति सामान्य हो।” बीजेपी विधायक आर.एस. पठानिया ने स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, जिसमें उन पर पक्षपात का आरोप लगाया गया और प्रस्ताव को संविधान-विरोधी बताया गया। उन्होंने कहा: “आपका प्रस्ताव सीधे कूड़ेदान में जाने वाला है। आप जम्मू-कश्मीर के लोगों को धोखा क्यों दे रहे हैं?” बीजेपी विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वे इस प्रस्ताव का इस्तेमाल शासन की नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2000 के स्वायत्तता प्रस्ताव को केंद्र पहले ही खारिज कर चुका है और लोग समाधान चाहते हैं, न कि बार-बार प्रस्ताव। उमर की पाकिस्तान वाली टिप्पणी का जवाब देते हुए भारद्वाज ने कहा: “पाकिस्तान और अन्य देशों का जम्मू-कश्मीर के आंतरिक मामलों में दखल नहीं है, भारत का आंतरिक मामला है।” बीजेपी विधायक विक्रम रंधावा ने कहा: “अगर उमर अब्दुल्ला को अभी भी पाकिस्तान से कुछ मिलने की उम्मीद है, तो 5-6 अगस्त, 2019 की घटना याद करें।” अलग-अलग संशोधनों पर चर्चा के बाद प्रस्ताव बहुमत से पारित घोषित किया गया और उम्मीद है कि स्पीकर इसे PMO भेजेंगे; सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। यह नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व वाली सरकार की एक अहम राजनीतिक पहल है, जबकि बीजेपी का कहना है कि राज्य का दर्जा केंद्र सरकार को “सही समय पर” लेना है और स्वायत्तता या अनुच्छेद 370 से जुड़ी मांगों को फिर से उठाने की कोई भी कोशिश मंज़ूर नहीं है।0
0
Report
Kathua में पुलिसकर्मी के कथित रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, ट्रक चालक से 100 रुपये माँगे
Jammu, लोकेशन – कठुआ वायरल वीडियो जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर ट्रक चालक से एंट्री के नाम पर पैसे लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर ऑनलाइन लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी में ट्रक चालक से पैसे मांगता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लखनपुर चेक प्वाइंट का है। ट्रक चालक के पास बिल्टी नहीं होने पर पुलिसकर्मी उससे पैसे मांगता नजर आ रहा है। चालक का कहना है कि ट्रक में लदा सामान ऐसी प्रकृति का है, जिसके लिए बिल्टी की आवश्यकता नहीं है。 बिल्टी, जिसे आमतौर पर ट्रक बिल्टी या लॉरी रिसीट कहा जाता है, सड़क मार्ग से माल भेजे जाने के लिए ट्रांसपोर्ट कंपनी या कैरियर द्वारा जारी किया जाने वाला दस्तावेज होता है, जो माल की प्राप्ति और परिवहन का प्रमाण माना जाता है。 वायरल वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि ट्रक चालक पुलिसकर्मी को 30 रुपये देने की पेशकश करता है, जबकि पुलिसकर्मी कथित तौर पर 100 रुपये की मांग करता है। इसके बाद चालक पुलिसकर्मी को कथित तौर पर 100 रुपये देता है और चेकप्वाइंट से आगे निकल जाता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी पुष्टि की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
खनन विभाग के नए सॉफ्टवेयर से लीज धारकों में हाहाकार, ट्रांजिट पास गड़बड़
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- खनन विभाग में सब कुछ रामभरोसे! करोड़ों रुपए खर्च कर नया सॉफ्टवेयर लागू किया, ढेरों गलतियां। रोज हजारों की संख्या में लीज होल्डर हो रहे परेशान। अब बजरी की एक लीज के 4 लाख किमी दूरी तक के बन गए टीपी। वाहन RJ05GB5278 का 26 सितंबर को गलत ट्रांजिट पास बना। 2.92 लाख किलोमीटर दूरी का बना दिया गया ट्रांजिट पास। इसी तरह RJ20GB9288 का 26 सितंबर को बना गलत ट्रांजिट पास। 3.70 लाख किलोमीटर दूरी का बना दिया गया ट्रांजिट पास। चांडक एसोसिएट्स, सवाईमाधोपुर की बजरी लीज से बनाए गए टीपी। वाहन RJ26GA4673 का 26 सितंबर को 2376 किमी का टीपी बनाया। केवल यह 3 नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में गड़बड़ियां आ रही सामने। टीपी, रवन्ना जारी करने में लीज होल्डर्स के सामने रोज परेशानियां। अक्सर दिन के समय ही अपडेशन के नाम पर बंद रहता सॉफ्टवेयर। जबकि यह सब कार्य किए जा सकते रात के समय भी। आखिर कौन मेहरबान है निजी कम्पनी सीएसएम पर?0
0
Report
उज्जैन की शाही मस्जिद विवाद पर ओवैसी-आरोप और बयानों की सियासत तेज
Ujjain, Madhya Pradesh:*उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर सियासत,कांग्रेस विधायक को नही दिखी पत्थरबाजी,वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष बोले ओवैसी भड़काना बंद करे* - शाही मस्जिद को लेकर आज पत्थर चले पर कांग्रेस विधायक को सब गांधीवादी नजर आया.... - उज्जैन मस्जिद मामले में विधायक आरिफ मसूद का बयान...पुलिस को केन चार्ज नहीं करना था जिसकी में निंदा करता हूँ... - जबदस्ती भ्रम फैलाया जा रहा है,माहौल खराब किया जा रहा है ...वर्षो पुरानी मस्जिद को बेजा परेशान नहीं करना चाहिए ...मुख्यमंत्री से मांग की आपका गृह जिला है इसको गंभीरता से ले... - मुस्लिम समाज से अपील की संयम रखें आप लोग सभी जब तक शहर कमेटी कोई फैसला न ले... ( आरिफ मसूद कांग्रेस विधायक) - मध्य प्रदेश वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल का उज्जैन की शाही मस्जिद विवाद को लेकर बयान ...असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी दिया जवाब ...सनवर पटेल ने कहा, उज्जैन की शाही मस्जिद को ना तो शहीद किया जा रहा है और ना ही विस्थापित किया जा रहा है ...मस्जिद का जो हिस्सा चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहा है सिर्फ उसे समाज तथा मस्जिद कमेटी द्वारा खुद तोड़ा जा रहा है ।प्रशासन के साथ बैठक में शहर काजी और मुस्लिम समाज के तमाम वरिष्ठ लोगों ने मिलकर कल रात को यह तय किया था कि समाज के लोग ही मस्जिद के उसे हिस्से को हटाएंगे प्रशासन इसे नहीं हटाएगा और उसी कड़ी में समाज मस्जिद की उस हिस्से को हटा रहा है ... *असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बोले - असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को नए वक्फ बिल से जोड़कर बयान दे दिया, उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश में मस्जिदे हट रही है, उन्हें में कहना चाहता हूं की ओवैसी साहब शाही मस्जिद नहीं हट है रही है आप लोगों को भड़काने का काम मत कीजिए , और इसमें वक्फ कानून कहां से आ गया कानून में कहीं भी नहीं है कि आप अपने हक के लिए आवाज ना उठाये या न्यायालय ना जाएं , इस मामले में भी मस्जिद से जुड़ी हुई कमेटी तथा पंच मोचीयान समाज न्यायालय में गए परन्तु अंत में शहर और समाज के हित में मस्जिद का कुछ हिस्सा जिसमें कुछ दुकाने हैं, मीनार है उसे हटाने के लिए समाज के लोगों ने प्रशासन के साथ बैठकर तय किया है , आप लोगों को भड़काना बंद कीजिए और वक़्फ़ बिल को बीच में मत लाइए ...* बाइट - सनवर पटेल BJP वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष)0
0
Report
किशनगंज में कांग्रेस नेता के नेतृत्व में धरना, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफे की मांग
Kishanganj, Bihar:किशनगंज में कांग्रेस विधायक कमरुल हुदा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शहर के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओ ने जोरदार प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही विधायक कमरुल हुदा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लोकतंत्र का हत्यारा बताते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर ज्ञानेश कुमार काम कर रहे है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी वोट की चोरी के आरोप लगे थे। उन्होंने कहा, राहुल गांधी सबूतों के साथ यह मुद्दा उठाते रहे हैं। आज वह मुद्दा लोगों के सामने आ गया है। वही विधायक ने कहा कि अगर इस्तीफा नही दिया तो इससे भी उग्र आंदोलन कर नेशनल हाईवे जाम करने का धमकी दिया।0
0
Report
Advertisement
कोचबिहार में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ प्रदर्शन
Cooch Behar, West Bengal:মুখ্য নির্বাচন কমিশনার জ্ঞানেশ কুমারের পদত্যাগের দাবিতে সরব কোচবিহার জেলা কংগ্রেস। মঙ্গলবার জেলা কংগ্রেস কার্যালয়ের সামনে থেকে একটি বিক্ষোভ মিছিল বের করেন কংগ্রেস নেতৃত্ব ও কর্মী-সমর্থকেরা। মিছিল শেষে কোচবিহার জেলাশাসকের দপ্তরে ডেপুটেশন জমা দেওয়া হয়। নির্বাচন কমিশনের ভূমিকা নিয়ে একাধিক আপত্তি রয়েছে বলে দাবি কংগ্রেস নেতৃত্বের। পদত্যাগের দাবিতে মিছিল থেকে স্লোগানও দেন কর্মীরা。0
0
Report
शराब कारोबारी के घर छापेमारी: चार वाहन जब्त, इलाके में हड़कंप
Chapra, Bihar:मांझी थाना क्षेत्र की घोरहाट पंचायत के डुमाईगढ़ गांव में शराब कारोबार से जुड़े आरोपित मुकेश यादव के घर पुलिस ने छापेमारी कर एक बाइक समेत चार वाहन जब्त किए। एकमा-2 के डीएसपी प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से एक मोटरसाइकिल, एक बोलेरो और दो स्विफ्ट कार जब्त की। इसके बाद सहायक थाना प्रभारी विमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल सभी वाहनों को मांझी थाने ले गया। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। सहायक थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि मामले में डॉ. टीपी यादव से पूछताछ की गई है। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया जाएगा। वहीं, मुकेश यादव के भाई को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए वाहनों के कागजात और उनके स्वामित्व की जांच की जा रही है। वैध दस्तावेज उपलब्ध कराने और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वाहनों के संबंध में आगे निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
नगीना चुनाव परिणाम: चंद्रशेखर ने जनता के विश्वास की सराहना की
Noida, Uttar Pradesh:माननीया बहिन जी द्वारा आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग, EVM और नगीना लोकसभा चुनाव के संबंध में मेरे बारे में कही गई बातों को मैंने सुना। खैर, बहनजी का लिखित प्रेस नोट कहीं से भी लिखकर आया हो, लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि जो लोग कभी कहते थे, “कौन चंद्रशेखर?”, उन्हें इस देश की जनता ने बता दिया कि हमारे लिए लड़ने वाला, सड़क पर संघर्ष करने वाला चंद्रशेखर कौन है। मुझे खुशी है कि अब माननीया बहनजी ने यह मान लिया है कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक बड़ी ताकत बन गई है। माननीया बहिन जी के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है। उसी सम्मान के साथ उनसे कहना चाहता हूं कि नगीना की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मुझे 5,12,552 वोट देकर अपना प्रतिनिधि चुना। मेरे लिए यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि नगीना की जनता के भरोसे और प्रेम की जिम्मेदारी है। इस जनादेश के लिए मैं नगीना की जनता का सदैव ऋणी रहूंगा। चुनाव प्रक्रिया और EVM की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाना लोकतंत्र में सभी का अधिकार है। मैं स्वयं भी चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम पारदर्शिता और मतपत्र से चुनाव की मांग करता रहा हूं। लेकिन नगीना की महान जनता ने जिस प्रेम और विश्वास के साथ मुझे अपना प्रतिनिधि चुना, उस जनादेश को किसी षड्यंत्र से जोड़ने से उन लाखों मतदाताओं की भावना भी आहत होती है। मेरी राजनीति किसी व्यक्ति के विरोध पर नहीं, बल्कि बहुजन समाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के संघर्ष पर आधारित है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बहुजन समाज के बीच संवाद, सम्मान और भाईचारा बना रहना चाहिए। माननीय बहिन जी के प्रति मेरा सम्मान कल भी था, आज भी है और आगे भी सदैव रहेगा। आपके आशीर्वाद की प्रतीक्षा हमेशा रहेगी। बस अंत में इतना कहना चाहता हूं कि माननीया बहिन जी आपके आशीर्वाद से हमारी पार्टी का नाम आजाद समाज पार्टी (कांशीरام) है, आजाद समाजवादी पार्टी नहीं। सादर जय भीम! जय भारत!0
0
Report
Advertisement
रणबीर गंगवा की बातचीत के बाद शिकायतों का मौके पर निपटारा; कार्रवाई की चेतावनी
Rewari, Haryana:जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक सुनने पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने zee दिल्ली एनसीआर से की खास बातचीत... कोई भी अधिकारी बरतेगा कोताही तो निश्चित तौर पर होगी कार्रवाई.... 16 में से 12 शिकायतों का किया मौके पर निपटारा.... 4 पर मांगी गई है रिपोर्ट... नगर परिषद के 2 M.E और 2 J.E को किया चार्ज शीट.... Covid के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा किए गए काम की पेमेंट ना होने के चलते लिया एक्शन... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का गौरव बढ़ाने का किया काम ... इसलिए पार्टी और संगठन ने एक माह तक उनके जन्मदिन को सेवा संकल्प के तहत मनाने का किया फैसला.... कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला कहां कांग्रेस आज मुद्दा विहीन.... हरियाणा में कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि है अलग-अलग गुट... केवल मीडिया में बने रहने के लिए करते हैं ऐसे काम.... विधानसभा में जहां आवाज उठानी चाहिए वहां करते हैं हंगामा.... कांग्रेस पार्टी खो चुकी है जनता का विश्वास... कांग्रेस का गिर रहा है लगातार ग्राफ...0
0
Report
द्वारका एंटी नारकोटिक्स ने पहचान बदलकर ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया
New Delhi, Delhi:द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो अपनी पहचान बदलकर लोगों को ठги का शिकार बनाता था। आरोपी की पहचान भलिंदर पाल सिंह उर्फ भलिंदर सिंह उर्फ जीएस बाली उर्फ जस राज सेहगल, उम्र 44 साल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ ठगी, फर्जी पहचान और अन्य मामलों में 25 केस दर्ज हैं। वह 4 मामलों में पहले से घोषित भगोड़ा था, जबकि 4 अन्य मामलों में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे। ताजा मामले में आरोपी ने खुद को एक प्रमुख राजनेता का पति बताकर द्वारका के एक कारोबारी से छात्र की फीस जमा कराने के नाम पर 1 लाख 69 हजार 389 रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने व्हाट्सऐप पर अशोक चिन्ह का लोगो लगाकर खुद को सरकारी और प्रभावशाली व्यक्ति दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने करीब 120 मकानों की जांच के बाद आरोपी को गुरुग्राम के सेक्टर-43 से गिरफ्तार किया। आरोपी वहां जस राज सेहगल की पहचान से रह रहा था। पुलिस के मुताबिक वह पहले खुद को बठिंडा का मेयर, विधायक का पीए और सांसदों का रिश्तेदार बताकर भी लोगों से ठगी कर चुका है। आरोपी के कब्जे से स्कॉर्पियो-एन कार, दो मोबाइल फोन और एक चेकबुक बरामद हुई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके द्वारा की गई अन्य ठगी का पता लगा रही है।0
0
Report
मेयर ने SIR प्रक्रिया पर विपक्ष के आरोप खारिज किए; वोटर लिस्ट का सत्यापन जरूरी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: मेयर सुषमा खर्कवाल ने SIR की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कहा, "मैं पूछना चाहती हूं कि SIR प्रक्रिया में क्या गलत है? वोटर लिस्ट का शुद्धीकरण किया जा रहा है। जो लोग इस दुनिया में नहीं हैं, दसियों साल हो गए, जो इस दुनिया में नहीं हैं, उनका भी नाम अभी वोटर लिस्ट में है... 1983 में सोनिया गांधी ने इस देश की नागरिकता ली थीं? और 1980 में उन्होंने वोट डाला था। किस आधार पर उन्होंने 1980 में वोट डाला था? क्या वह इस देश की नागरिक थीं? लेकिन वोटर लिस्ट खराब थी, गलत थी। कोई भी आकर यहां वोटर बनता है? और वोट डालकर चला जाता है..." लखनऊ, यूपी: मेयर सुषमा खर्कवाल ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कहा, "विपक्ष ने आरोप लगाया, विपक्ष को बोलिए कि कुछ प्रूफ तो दें। कुछ तथ्य तो दें। कोई भी आरोप लगाना है, उस आरोप के पीछे क्या कारण है, बताएं तो सही। उन्होंने कानून की किताब, संविधान की किताब हाथ में पकड़कर घूमते रहे 2024 के चुनाव से। राहुल गांधी से पूछिए कि संविधान के पहले पेज में क्या छपा है, पहले पेज में क्या लिखा है। उनको यह भी मालूम नहीं है..."0
0
Report
Advertisement
