icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
205001
Praveen PandeyPraveen PandeyFollow26 Nov 2024, 11:05 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्वदेशी मूर्तिकल से बाजारों में माँग बढ़ी, महंगाई के बीच स्थानीय कलाकार चमके

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। त्योहारों के इस पावन सीजन में बाजारों में स्वदेशी और स्थानीय स्तर पर निर्मित मूर्तियों की मांग लगातार बढ़ रही है। विदिशा में मूर्तियों का निर्माण कार्य पीढ़ियों से चला आ रहा है, जहां स्थानीय कलाकार पूरी मेहनत और कलाकारी के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां तैयार कर रहे हैं। स्थानीय मूर्तिकार सोनम प्रजापति ने बताया कि उनके परिवार में मूर्तिकला का यह काम पीढ़ियों से चला आ रहा है। उनके यहां गणेश जी, लक्ष्मी जी, गणगौर, हाथी, अक्त्वी और दिए-डबलियां जैसी तमाम मूर्तियां बनाई जाती हैं। वर्तमान में लक्ष्मी जी की मूर्तियों का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिन पर रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। महंगाई की मार और परिवहन का संकट... मूर्तिकारों का कहना है कि आज के समय में महंगाई बहुत अधिक बढ़ गई है। इंदौर और आगरा जैसे बड़े शहरों से कच्चा माल मंगाने में ट्रांसपोर्ट और टिकटों के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि लागत बहुत ज्यादा आती है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर उचित मूल्य पर सुंदर और आकर्षक मूर्तियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। वोकल फॉर लोकल: स्वदेशी अपनाएं आजकल लोग सजावट वाली मूर्तियों को काफी पसंद कर रहे हैं, जो काम पहले लोग बाहर से महंगे दामों पर कराते थे, उसे अब स्थानीय कारीगरों द्वारा बेहद खूबसूरती से किया जा रहा है। मूर्तिकारों ने लोगों से अपील की है कि वे बाहरी या विदेशी सामान खरीदने के बजाय अपने देश और स्थानीय कारीगरों का ही सामान खरीदें। इससे न केवल स्थानीय हुनर को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महंगाई के इस दौर में छोटे कारीगरों को भी आर्थिक संबल मिल सकेगा।
0
0
Report

डबल इंजन सरकार के साथ कायमखानी समाज का मुख्यमंत्री संवाद

Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री का कायमखानी समाज के साथ संवाद सीएम भजनलाल शर्मा ने समाजबंधुओं से की आत्मीय मुलाकात सीएम ने राष्ट्रसेवा में समाज के योगदान की सराहना की कहा,शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता से सशक्त हो रहा समाज युवाओं के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार* ऐतिहासिक हवेलियों का हो रहा संरक्षण, शेखावाटी की जमीन पर आएगा यमुना का जल* विकसित राजस्थान के निर्माण में हर समाज की भागीदारी जरूरी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा* - कायमखानी समाज ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा सोच, वरिष्ठजनों का अनुभव और मातृशक्ति की सहभागिता विकास की नई राह प्रशस्त कर सकती है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों के शिक्षित और सशक्त होने से परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत होती है। ऐसे में समाज के प्रबुद्धजन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने और जरुरतमंद परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री रविवार को कायमखानी समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के अनुरूप डबल इंजन सरकार समृद्ध, सशक्त और विकसित भारत-विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। गांव-गांव में अटल ज्ञान केन्द्र, युवा सपनों को दें उड़ान मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, ई-मित्र एवं ऑनलाइन सेवाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अटल ज्ञान केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। जिनके माध्यम से युवाओं को पढ़ने के लिए संबंधित आवश्यक सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे उनका शहरों की ओर पलायन रूकेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार निरंतर भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता से आयोजित करवा रही है। युवा मन लगाकर पढ़ें, डबल इंजन सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए साथ खड़ी है। शिक्षा समाज की प्रगति का आधार उन्होंने कहा कि शिक्षा और सामाजिक चेतना समाज की वास्तविक प्रगति का आधार हैं। इसी को लेकर राज्य सरकार ने छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में रहने वाले विद्यार्थियों के मैस भत्ते को 2 हजार 500 रुपये से बढ़ाकर 3 हजार 250 रुपये प्रतिमाह किया है। वहीं, विभिन्न योजनाओं के तहत 26 हजार से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को 17 करोड़ 16 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत 4 हजार 786 अभ्यर्थियों को कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। वहीं, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। ऐतिहासिक जल समझौते उतर रहे धरातल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने प्रदेश में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक पहल की है। पानी से जुड़े 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कार्य हाथ में लिए गए हैं। दशकों से लंबित रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल और किशाऊ समझौते सहित विभिन्न परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। इससे पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक विकास के लिए पानी मिलेगा और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। 3 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा शेखावाटी क्षेत्र मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थापत्य कला की पहचान शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन हवेलियों को पर्यटन से जोड़ने पर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। वहीं, प्रदेश में बनाए जा रहे 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में से 3 शेखावाटी क्षेत्र से जुड़े हैं। साथ ही, इस क्षेत्र से एयर कनेक्टिविटी को लेकर भी कार्य किया जा रहा है। राष्ट्र सेवा करने वालों का सरकार कर रही सम्मान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। द्वितीय विश्व युद्ध के नॉन-पेंशनर सैनिकों की आर्थिक सहायता राशि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है, जिससे प्रदेश के 891 परिवार लाभान्वित हुए हैं। इसके अतिरिक्त 450 से अधिक आश्रितों को सरकारी नौकरी दी गई है। वहीं, वीरांगनाओं को 1 हजार बीघा से अधिक कृषि भूमि और फ्लैट्स आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संविदा पर कार्यरत भूतपूर्व सैनिकों के मानदेय में लगातार 2 वर्षों तक 10-10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। नए जिलों में सैनिक कल्याण कार्यालय खोले गए हैं तथा सैनिक परिवारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वेबसाइट शुरू की गई है। साथ ही, जिला स्तर पर 400 से अधिक शिविर आयोजित कर पेंशन संबंधी प्रकरणों का समाधान किया गया है। बिना पेपर लीक आयोजित करवाई 410 से अधिक परीक्षाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसान, गरीब, महिला और युवा सहित प्रत्येक वर्ग की खुशहाली के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए 410 से अधिक परीक्षाएं बिना पेपर लीक के आयोजित करवाई गई हैं। जिनसे 1 लाख 93 हजार से अधिक सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी है और 1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीं, 3 लाख 70 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। साथ ही, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए छात्राओं को 13 लाख 85 हजार साइकिलें और 46 हजार स्कूटियां वितरित की गई हैं। सरकार ने छात्राओं को स्कूटी एवं विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित कर पारदर्शिता सुनिश्चित की है। अन्नदाता को सम्मान, उन्नत खेती के लिए अनुदान उन्होंने कहा कि अन्नदाता के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 हजार रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। साथ ही, राज्य सरकार भी 3 हजार रुपये की किसान सम्मान निधि दे रही है। जिससे अब प्रदेश के किसानों को वार्षिक 9 हजार रुपये की सम्मान निधि मिल रही है। इसके तहत 76 लाख से अधिक किसानों को 15 हजार 735 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित हो चुकी है। इसके अलावा किसानों को तारबंदी, डिग्गी निर्माण, पीएम-कुसुम योजना और ग्रीन हाउस जैसी सुविधाओं में अनुदान दिया जा रहा है। इसी प्रकार स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाकर युवाओं के लिए गांवों में ही रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि किसान की आय बढ़े और कृषि को आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों से सशक्त बनाया जाए। राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं के sashaktikaran के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाकर 1 हजार 450 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया है। गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा देने के लिए मा वाउचर योजना के तहत 5 लाख 74 हजार कूपन जारी किए गए हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत गरीब परिवारों में बालिका के जन्म पर डेढ़ लाख रुपये का सेविंग बॉण्ड दिया जा रहा है। वहीं, प्रदेश में 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है。 संवाद के दौरान प्रदेशभर से आए कायमखानी समाज के लोगों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
0
0
Report
Advertisement

राजसमंद के अनंता़ इंस्टीट्यूट में 2026-27 बैच का व्हाइट कोट सेरेमनी, नैतिकता और सेवा

Udaipur, Rajasthan:राजसमंद के अनन्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिचर्स सेन्टर में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी और ओरिएंटेषन प्रोग्राम का भव्य आयोजन विद्यार्थियों को वाईट कोट पहना कर किया गया। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि समारोह को अनन्ता चेरिटेबल एज्युकेषनल सोसायटी के चेयरमेन नारायणसिंह राव ने सम्बोधित करते हुए नआगंतुक छात्रों से कहा कि सफेद कोट महज एक परिधान नहीं है बल्कि यह मरीजों के प्रति अटूट विष्वास, करूणा समर्पण और समाज सेवा की बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने नवप्रवेषित छात्र-छात्राओं को चिकित्सा पेशे की शुचिता बनाए रखने, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने और नैतिक मूल्यों के साथ निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के शुरूआत में प्रिंसिपल डॉ. संजय गुप्ता और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अंजलि गुप्ता ने चिकित्सा के क्षेत्र और मानवीयता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी के साथ काम करने हेतु ‘महर्शि चरक षपथ’ दिलवाई गई। इस अवसर पर चीफ फाइनेंस कंट्रोलर नरेष खतूरिया, सीएओ डॉ. एस.के. गौतम, प्रषासनिक अधिकारी डॉ.दक्ष षर्मा एवं अनन्ता अस्पताल के वरिश्ठ चिकित्सक उपस्थित थे। राश्ट्रगान एवं राश्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
0
0
Report
Advertisement

राजसमंद के अस्पताल में कैंसर देखभाल के लिए नर्सिंग स्टाफ के लिए केन्े CNई प्रशिक्षण: कौशल बढ़े

Udaipur, Rajasthan:राजसमंद के अनन्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज नर्सिंग स्टॉफ के लिये कैंसर मरीजों की बेहतर देखभाल हेतु ऑन्कोलॉजी CN E कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनंता के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि ‘‘शिक्षित करें -सशक्त बनाएं-कैंसर देखभाल को बेहतर करें’’ की थीम पर यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रकार के आयोजनों से नर्सिंग स्टॉफ का कौशल विकास होता है जिससे मरीजों की बेहतर देखभाल के साथ इलाज हो सकता है। इस दौरान नर्सिंग स्टॉफ को कैंसर देखभाल, कीमोथेरेपी सुरक्षा, साइड इफेक्ट प्रबंधन और रोगी सुरक्षा के गुर सिखाएं गए। कार्यक्रम में लेक्चर, केस डिस्कशन और हैंड्स ऑन स्किल्स सत्र शामिल थे। इस अवसर पर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. जतिन चौधरी एवं इंटरवेशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नवजीत कौर ने कैंसर मरीजों की पैलेटिव थैरेपी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. भ्रातृ भूशण यादव एवं नर्सिंग अधीक्षक महिपाल सिंह सहित संस्थान के चिकित्सक एवं नर्सिंगकर्मी उपस्थित थे।
0
0
Report

रानीपुर टाइगर रिजर्व में इको टूरिज्म सत्र 2026-27 के अंतर्गत जंगल सफारी का हुआ उद्घाटन

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow15m ago
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:तपोभूमि चित्रकूट आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। रानीपुर टाइगर रिजर्व में रविवार से जंगल सफारी की शुरुआत हो गई। फील्ड डायरेक्टर मनोज कुमार शुक्ला ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। अब देश और प्रदेश के सैलानी जंगल के बीच वन्यजीवों को देखने के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का रोमांच भी ले सकेंगे। वन विभाग ने सफारी के लिए वाहनों की व्यवस्था की है। एक सफारी ट्रिप में प्रति व्यक्ति करीब तीन हजार रुपये खर्च आएगा। पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए मारकुंडी डाक बंगले में काटेज भी बनाए गए हैं। सफारी शुरू होने से मानिकपुर और मारकुंडी क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ होटल और परिवहन कारोबार को भी लाभ मिल सकता है। शुभारंभ के मौके पर उप निदेशक प्रत्यूष कटियार, सहायक वन संरक्षक राजीव रंजन, वन्यजीव प्रतिपालक गोविंद प्रसाद, क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील श्रीवास्तव सहित वन विभाग के अधिकारी, स्कूली बच्चे और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। वर्ष 2022 में रानीपुर टाइगर रिजर्व को देश का 53वां और उत्तर प्रदेश का चौथा टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। यह 529.36 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, यहां चार बाघ, 25 तेंदुए, 82 भालू और 60 लकड़बग्घे सहित कई वन्यजीव पाए जाते हैं। चीतल, सांभर, चिंकारा, हिरन और काला हिरन के साथ पक्षियों की 150 से अधिक प्रजातियां भी यहां मौजूद हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व से निकटता के कारण इसे बाघों का प्रमुख गलियारा भी माना जाता है। रानीपुर टाइगर रिजर्व के आसपास शबरी जलप्रपात में प्रदेश का इकलौता ग्लास स्काई वाक ब्रिज पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। वहीं, किहुनिया और जामवंत क्षेत्र में चार स्वीट काटेज बनाए गए हैं। इनमें ठहरने का किराया भारतीय पर्यटकों के लिए तीन हजार रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए छह हजार रुपये प्रति रात निर्धारित है।
0
0
Report

गोरखपुर-मुंबई रूट पर चौथी उड़ान: आकासा एयर से बातचीत आगे

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर-मुंबई रूट पर चौथी उड़ान की तैयारी, आकासा एयर से बातचीत जारी बढ़ते हवाई ट्रैफिक के बीच यात्रियों को मिल सकती है बड़ी राहत, रोजाना 11 से बढ़कर 12 हो सकती हैं उड़ानें। गोरखपुर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर से मुंबई के बीच हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की तैयारी चल रही है। मुंबई रूट पर जल्द ही चौथी फ्लाइट शुरू हो सकती है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की आकासा एयर से बातचीत जारी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो मुंबई जाने वाले यात्रियों को रोजाना चार उड़ानों का विकल्प मिलेगा। इससे न सिर्फ यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार फ्लाइट चुनने का मौका मिलेगा, बल्कि टिकटों की उपलब्धता में भी राहत मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। मार्च 2025 से मार्च 2026 के बीच यहां 11 लाख 30 हजार यात्रियों का फुटफॉल दर्ज किया गया, जो एयरपोर्ट के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। गोरखपुर एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। सबसे ज्यादा मांग वाले रूटों में शामिल गोरखपुर-मुंबई के बीच एक और फ्लाइट शुरू करने की योजना है। फिलहाल गोरखपुर से मुंबई के लिए प्रतिदिन तीन विमानों का संचालन हो रहा है। चौथी उड़ान शुरू होने के बाद यह संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की आकासा एयर से बातचीत चल रही है। हालांकि अभी नई उड़ान की शुरुआत की तारीख और उसका समय निर्धारित नहीं हुआ है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। गोरखपुर से पांच शहरों के लिए सीधी उड़ान: वर्तमान में गोरखपुर एयरपोर्ट से देश के पांच प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध है। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरू, हैदराबाद और कोलकाता शामिल हैं। फिलहाल प्रतिदिन कुल 11 उड़ानों का संचालन होता है। इनमें दिल्ली के लिए पांच, मुंबई के लिए तीन, बेंगलूरू के लिए दो और हैदराबाद तथा कोलकाता के लिए एक-एक उड़ान शामिल है। अगर मुंबई के लिए चौथी फ्लाइट शुरू होती है तो प्रतिदिन संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी। इससे मुंबई रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। एक साल में 11.30 लाख यात्रियों का फुटफॉल: गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मार्च 2025 से मार्च 2026 के बीच यहां 11 लाख 30 हजार यात्रियों का फुटफॉल दर्ज किया गया। यह आंकड़ा एयरपोर्ट के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है। लगातार बढ़ते यात्री ट्रैफिक को देखते हुए एयरपोर्ट पर hवाई सेवाओं और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। इसी बढ़ती मांग के बीच हाल ही में गोरखपुर से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए भी हवाई सेवा शुरू की गई है। इससे यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर की ओर आवागमन के लिए एक और विकल्प मिला है। एक साल में 7050 विमानों का मूवमेंट: सिर्फ यात्रियों की संख्या ही नहीं, विमानों की आवाजाही के मामले में भी गोरखपुर एयरपोर्ट ने अच्छी वृद्धि दर्ज की है। मार्च 2025 से मार्च 2026 के बीच एयरपोर्ट पर कुल 7 हजार 50 विमानों का मूवमेंट रिकॉर्ड किया गया। इनमें 3 हजार 528 विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जबकि 3 हजार 522 विमानों ने यहां से उड़ान भरी। ये आंकड़े पूर्वांचल में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग और गोरखपुर एयरपोर्ट की बढ़ती उपयोगिता को दर्शाते हैं। 2017 के बाद लगातार सुविधाएं: गोरखपुर एयरपोर्ट के एजीएम विजय कौशल के मुताबिक, वर्ष 2017 के बाद से एयरपोर्ट पर लगातार सुविधाओं का विस्तार किया गया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हवाई सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के लिए चौथी उड़ान शुरू करने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। इसके लिए आकासा एयर से बातचीत चल रही है। बातचीत और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद नई हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर गोरखपुर एयरपोर्ट अब पूर्वांचल के प्रमुख हवाई केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि, नए शहरों से कनेक्टिविटी और विमानों की बढ़ती आवाजाही इस बदलाव की तस्वीर पेश कर रही है। अब सभी की निगाहें मुंबई रूट पर प्रस्तावित चौथी उड़ान पर टिकी हैं। अगर आकासा एयर के साथ बातचीत सफल रहती है तो मुंबई जाने वाले यात्रियों को एक और विकल्प मिल सकता है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर प्रदूषण नियमों की अवहेलना, ट्रैफिककर्मी नहीं दिखे

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की अनदेखी! नोएडा। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर कई तरह के प्रतिबंध लागू किए हैं। इसके बावजूद दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर इन नियमों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को चिल्ला बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी तक तैनात दिखाई नहीं दिए। प्रतिबंधित श्रेणी के वाहन भी बिना किसी रोक-टोक के दिल्ली में प्रवेश करते नजर आए। नियमों के मुताबिक, चिल्ला दिल्ली के बाहर पंजीकृत बीएस-6 से नीचे के उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के प्रवेश पर 1 नवंबर से 31 जनवरी तक प्रतिबंध लागू है। वहीं, निर्धारित श्रेणी के व्यावसायिक और यात्री वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। बीएस-6, सीएनजी, एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को नियमानुसार छूट दी गई है। लेकिन जमीनी हकीकत तस्वीरों में कुछ और ही नजर आ रही है। हमारी टीम ने जब चिल्ला बॉर्डर का जायजा लिया तो वहां न तो वाहनों की सघन चेकिंग होती दिखाई दी और न ही प्रतिबंधित वाहनों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नजर आए। सभी वाहन आसानी से दिल्ली में प्रवेश करते दिखाई दिए।
0
0
Report
Advertisement

छठ महापर्व की छटा: भागलपुर में जय छठी मैया शो ने बुने उत्साह का जादू

Naya Chak, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बिहार के लोगों में उत्साह और उमंग बढ़ती जा रही है। छठ की इसी आस्था, परंपरा और संस्कृति को जीवंत करने के लिए भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान स्थित ओपन थिएटर में 'जय छठी मैया' शो का भव्य आयोजन किया गया। जहां पूरा माहौल छठमय नजर आया और श्रद्धा के साथ बिहार की लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस खास आयोजन में शहर के युवक-युवतियां पारंपरिक परिधान में नजर आए। मंच पर छठ महापर्व की परंपराओं को बिल्कुल वास्तविक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। कहीं खरना पूजा की झलक दिखाई गई, तो कहीं महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से खीर, ठेकुआ और फल से सजे पूजा के सूप के जरिए छठ की महिमा को दर्शाया। वहीं, गंगा आरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। छठी मैया के भजनों पर दर्शक भी झूमते नजर आए। दरअसल, स्थानीय युवा इंफ्लुएंसर बिपुल दुबे और उनके साथियों की ओर से पिछले चार वर्षों से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि छठ की परंपरा और संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ना भी है। आयोजकों की कोशिश है कि रोजगार या दूसरे कारणों से बिहार से बाहर रहने वाले लोग भी छठ की इस खूबसूरत झलक को देखकर अपने घर लौटने के लिए प्रेरित हों। क्योंकि छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि बिहार की पहचान, मिट्टी से जुड़ाव और अपनों के बीच लौटने का एक भावनात्मक रिश्ता है। यही वजह है कि 'जय छठी मैया' शो के जरिए लोगों को एक संदेश देने की कोशिश की गई कि चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रहें, छठ की आस्था और अपने घर की याद हमेशा दिल में बसी रहती है।
0
0
Report

भागलपुर में नितिन नवीन का आगमन, एनडीए पदयात्रा से शुरू होगी तैयारी

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में कल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आगमन होने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार भागलपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत और कार्यक्रम को लेकर बीजेपी और एनडीए की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एनडीए के घटक दलों के कई वरिष्ठ नेता भी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत लाजपत पार्क में आयोजित सभा से होगी। इसके बाद वहां से पदयात्रा निकाली जाएगी, जो भामाशाह चौक होते हुए सेवा चौक और घंटाघर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। इस पदयात्रा में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री दीपक प्रकाश, संतोष कुमार सुमन, बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है। वहीं, भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि लगातार कुछ तत्वों की ओर से षड्यंत्र रचकर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लोगों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत अफवाहों के जरिए सत्ता हासिल करने की कोशिश की जा रही है। इसी के विरोध में एनडीए देशभर में पदयात्रा आयोजित कर रहा है। उन्होंने आम लोगों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top