icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पिता के निधन पर शोक: संवेदना संदेश और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना

Noida, Uttar Pradesh: आपके पिता श्री नन्द किशोर गोयन्का जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ । समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित एवं हृदय मर्माहत है। पिताश्री के चले जाने पर जीवन में आई स्चितता को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। आपके परिवार पर आई इस दुःख की घड़ी में मैं गहरी संवेदना एवं शोक व्यक्त करता हूँ। द्वुःख, शोक एवं पीड़ा की स्थिति में दम भारतवासियों को अपने पूज्यशास्त्रों से साठस और बल मिलता है। "श्रीमद् भागवत" में भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं कि 'जिसने जन्म लिया है, उसकी मृत्यु निश्चित है और जिसकी मृत्यु हो गई है, उसका जन्म निधित है। इसलिये यह जन्म-मरण रूप भाव अपरिहार्य है, अर्थात् किसी प्रकार भी इसका प्रतिकार नहीं किया जा सकता है। में, दिवगत जीवात्मा को विनम्र श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की अदम्य शक्ति प्रदान करें।
0
0
Report

सिद्धीकुल्लाह चौधरी: मस्जिद में नमाज़ शांतिपूर्ण, भाईचारे का संदेश

Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता, पश्चिम बंगाल: कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद में नमाज़ पर रोक के मामले में, बांकरा मस्जिद कमेटी के प्रेसिडेंट और पश्चिम बंगाल स्टेट जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रेसिडेंट (और पूर्व मंत्री) सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने कहा, "कल हम शांतिपूर्ण तरीके से नमाज़ पढ़ेंगे। ऐसी बात जो आज तक कभी नहीं हुई, 136 सालों में भी नहीं - आप उसकी बात क्यों कर रहे हैं? बंगाल में 4 करोड़ मुसलमान हैं। हमने उनमें से एक-चौथाई लोगों से नमाज़ पढ़ने को कहा है। यह (काला बैंड) दिखाता हैं? कि हम दुखी हैं। कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं... साथ रहने के लिए शांति और भाईचारा ज़रूरी है। हिंदू हमारे भाई हैं। हिंदू और मुसलमान साथ रहेंगे। हिंदू और मुसलमान अलग नहीं होंगे..."
0
0
Report

नोडल अधिकारी अश्विनी पांडेय पर रिश्वत का आरोप,,एजेंट रखकर अधीनस्थ कर्मचारियों से वसूली,,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow7m ago
Dabhara, Chhattisgarh:सक्ती जिले के सहकारिता विभाग में धान खरीदी 2025-26 के दौरान अनियमितताओं और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए गए हैं। नोडल अधिकारी अश्विनी पाण्डेय,, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी अश्विनी पाण्डेय पर रिश्वत लेने और विभागीय कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप लगे हैं। जिसकी शिकायत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सीईओ से की गई है। धान खरीदी में अनियमितताओं का आरोप शिकायतकर्ता कर्मचारी शशिकांत महंत का आरोप है कि, धान खरीदी वर्ष 2025-26 के दौरान अनुभवहीन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई और इसके लिए कथित तौर पर पैसों का लेन-देन हुआ। शिकायत में यह भी कहा गया है कि, डभरा और चंद्रपुर शाखा क्षेत्र की समितियों से एजेंट के माध्यम से राशि एकत्रित कर संबंधित अधिकारी अश्विनी पाण्डेय तक पहुंचाई जाती है। नियुक्तियों से लेकर लेन-देन तक जांच की मांग शिकायत में नोडल अधिकारी, उनके चालक और कथित एजेंट के बैंक खातों एवं यूपीआई ट्रांजेक्शन की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही धान खरीदी केंद्रों में हुई नियुक्तियों, सीसीटीवी फुटेज और बैंक लेन-देन की जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोपों पर अधिकारी का पक्ष नहीं आया सामने हालांकि, यह सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं और संबंधित अधिकारी अश्विनी पाण्डेय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अधिकारी के पक्ष जानने जब अश्विनी पाण्डेय के दफ्तर पहुंची तब अश्विनी पाण्डेय नदारत मिले। फिलहाल, शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच की मांग की है मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा गैंग से जुड़े तीन साइबर ठग गिरफ्तार: APK फाइल से बैंक खाते चुराते

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद साइबर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर-वज्र के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए झारखंड के जामताड़ा गैंग से जुड़े तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, आरोपी पीड़ित लोगों को फर्जी APK फाइल भेजकर उनके मोबाइल हैक करते थे और बैंक खातों से रकम उड़ा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, कई एक्टिव सिम कार्ड, फर्जी दस्तावेज और नकदी बरामद की है। मुरादाबाद साइबर थाना और कटघर पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और प्रतिबिंब पोर्टल की मदद से कार्रवाई करते हुए जामताड़ा गैंग से जुड़े तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू अंसारी निवासी जामताड़ा तथा रफीक अंसारी और करीम अंसारी निवासी दुमका, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी व्हाट्सएप्प, एसएमएस और टेलीग्राम के माध्यम से बैंक केवाईसी अपडेट, बिजली बिल, कूरियर सेवा और सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी APK फाइलें भेजते थे। जैसे ही पीड़ित लोग इन फाइलों को डाउनलोड और इंस्टॉल करता था, आरोपी उसके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंकिंग ऐप, यूपीआई, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी चुरा लेते थे। इसके बाद खातों से धनराशि निकाल ली जाती थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी कैशबैक, रिवार्ड प्वाइंट और गिफ्ट वाउचर का लालच देकर लोगों से यूपीआई पिन दर्ज करवाते थे। इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग, निवेश और टास्क आधारित कमाई के नाम पर फर्जी वेबसाइट और एप संचालित कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 4 पेन ड्राइव, 23 सक्रिय सिम कार्ड, 10 नए सिम कार्ड, 10 एटीएम और स्मार्ट कार्ड, 11 फर्जी आधार कार्ड, 7 पैन कार्ड तथा 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गूगल सर्च पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर भी डालते थे। लोग बैंक या ई-वॉलेट का नंबर समझकर इनसे संपर्क करते थे, जिसके बाद आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर APK फाइल डाउनलोड कराते और मोबाइल हैक कर खातों से रकम निकाल लेते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों में 16 साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में करीब 60 से 70 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इनके बैंक खातों, यूपीआई आईडी, मोबाइल नंबरों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report

मानगो-उलीडीह के गैंग के चार गिरफ्तार; 12 दुकानों में चोरी का खुलासा

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के मानगो और उलीडीह क्षेत्र में 11 और 12 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि 12 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया हैं. मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में उलीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले शंकर हेम्ब्रम (25), मुकदर सामद (34), गौतम हेम्ब्रम उर्फ डाडू (19) और विक्की मुखी (24) शामिल हैं. इनके पास से लोहे का चापड़, लोहे का रॉड (साबल) और सिलाई मशीन बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शंकर हेम्ब्रम के खिलाफ पहले से भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में मानगो और उलीडीह क्षेत्र की 12 दुकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की है. गौरतलब है कि यह घटना जगदंबा होटल के समीप स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिक, आटा चक्की, फल दुकान, सुमन स्टोर तथा मानगो थाना क्षेत्र के वैभव लक्ष्मी मेडिकल, शिव स्टोर, गीतांजली स्टोर समेत कुल 12 दुकानों में हुई थी. दुकानदारों के लिखित आवेदन दर्ज कराया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने लगातार छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. चारों ने अपना अपराध स्वीकार किया. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

आज पूरे देश में धूमधाम से विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा निकल जा रही है

PBParveen BehlFollow11m ago
Noida, Uttar Pradesh:आज पूरे देश में धूमधाम से विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा निकल जा रही है , बड़े धूमधाम से की गई जगन्नाथ बाबा के स्वागत की तैयारियां देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नोएडा जगन्नाथ मंदिर यात्रा में नहीं होंगी शामिल ,किन्हीं कारणों से नोएडा आना हुआ कैंसिल। वहीं जहां पूरे देश में जगन्नाथ यात्रा निकाली जा रही है वही सेक्टर 18 के गुरुद्वारे से जगन्नाथ यात्रा शुरू होकर नोएडा के इस्कॉन टेंपल पर समाप्त होगी। वहीं श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह गर्मी को देते हुए जलपान की व्यवस्था की गई है और जगन्नाथ बाबा के इंतजार में और बाबा के स्वागत के लिए जगह-जगह पर रंगोलिया बनाई जा रही है।
0
0
Report

48 घंटे में गौतमपुरा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Indore, Madhya Pradesh:एंकर इंदौर के देपालपुर के समीप गौतमपुरा पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर चर्चित अंधे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। 11 जुलाई को गौतमपुरा के बछौड़ा रोड स्थित खेत में 42 वर्षीय बाबू राठौर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने दीपक गुर्जर (22 वर्ष), निवासी बछौड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी मृतक पर समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने पहले मृतक की बेल्ट से उसका गला घोंटा, फिर लोहे के फेंसिंग एंगल से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अलका मेनिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। फिलहाल आरोपी मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में जमीन विवाद: बड़े बेटे ने पिता की लाठी से हत्या, मौत

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में जमीनी विवाद के चलते बड़े बेटे ने अपने पिता की लाठी से पिटाई कर हत्या करने का आरोप है. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने दो दिनों बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरी घटनाक्रम समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के दहियार वार्ड संख्या-7 का है. मृतक की पहचान डोमी पंजियार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बड़े बेटे ने कुछ दिन पहले दरभंगा शहर में करीब 15 धुर जमीन बेच दी थी. इस बात की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को नहीं थी. जब पिता को जमीन बेचने की जानकारी मिली तो उन्होंने बेटे को फटकार लगाई. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. मृतक के छोटे बेटे सुबोध पंजियार ने बताया कि जमीन बेचने के मामले को लेकर पहले भी विवाद हुआ था. वह अपने पिता को अपने साथ ले आया था. लेकिन 21 जून को बड़ा भाई फिर झगड़ा करने लगा और आरोप लगाया कि पिता उसके हिस्से की जमीन छोटे बेटे के नाम करना चाहते हैं. इसी गुस्से में उसने पिता की लाठी छीनकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट में बुजुर्ग का हाथ टूट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां दो दिनों बाद उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top