205001
Mainpuri: उधारी के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट, वीडियो वायरल
Mainpuri, Uttar Pradesh:बरनाहल थाना क्षेत्र के आलमपुर देहा गांव में उधारी के पैसे मांगने पर दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरनाहल में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी जिसका बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गौकशी के अवैध कमाई के कब्जे में अय्यूब गैंग का मकान कुर्क, बाइक भी जब्त
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: गौकशी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति पर जिला प्रशासन का शिकंजा। गैंगस्टर अय्यूब के करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के तीन मंजिला मकान को कुर्क किया गया। करीब 60 हजार रुपये कीमत की एचएफ डीलक्स बाइक भी कुर्क की गई। सीओ दीपक कुमार और तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य की मौजूदगी में की गई कुर्की की कार्रवाई। डीएम कुमार हर्ष के आदेश पर सिकंदराबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की。 सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव तिल बेगमपुर में मुनादी कर गोकशी के दो आरोपियों की संपत्ति कुर्क की गई।0
0
Report
AMIT SHAH ने DR SYAMA PRASAD MOOKERJEE की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WB) union HOME MINISTER AMIT SHAH PAY TRIBUTE TO DR SYAMA PRASAD MOOKERJEE ON THE OCCASION OF his 125 BIRTH ANNIVERSARY / VISUALS0
0
Report
पंजाब कांग्रेस में एकजुटता के संकेत: बाजवा-बघेल ने हाईकमान फैसलों के समर्थन की पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH - पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा कहते हैं, "पार्टी हाईकमान के फैसलों के साथ पूरी पार्टी खड़ी है। हां, कुछ समस्याएं हैं जिन्हें सुलझा लिया जाएगा... मैं सभी गुटों के संपर्क में हूं... हम मतभेदों को दूर कर लेंगे... हम राज्य के चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे..." पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा, "मैं अभी आया हूं और अभी 5 दिनों तक रहूंगा... मैं सभी से बात करूंगा। अभी बैठक है जिसमें मुझे शामिल होना है..."0
0
Report
Advertisement
बहराइच में तेज रफ्तार कार बिजली खंभे से टकराई, चालक की हालत गंभीर
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराई हादसे में कार चालक हुआ गंभीर रूप से घायल नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के कैंप के पास लगे बिजली के पोल से टकराई कार भीषण हादसे में कार का चालाक हुआ गंभीर रूप से घायल घायल कार चालक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया भर्ती; उपचार जारी कोतवाली नानपारा के एसएसबी कैंप के पास की घटना पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
भारी बारिश से भातसा नदी का जलस्तर बढ़ा, पुल वाशिंद-गेरसे मार्ग पर ट्रैफिक बंद
Thane, Maharashtra:मुसळधार पावसामुळे भातसा नदीची पातळी वाढली! वाशिंद-गेरसे मार्गावरील पूल वाहतुकीसाठी पूर्णतः बंद. नागरिकांनी पर्यायी मार्ग वापरावा. सतत होणाऱ्या मुसळधार पावसामुळे भातसा नदीच्या पाण्याची पातळी मोठ्या प्रमाणात वाढली आहे. त्यामुळे प्रशासनाने वाशिंद-गेरसे मार्गावरील भातसा नदीवरील पूल पुढील आदेशापर्यंत वाहतुकीसाठी पूर्णतः बंद केला आहे. पुलावरील कॉंक्रिटचे काम सुरू असून अद्याप ते पूर्ण झालेले नाही. कॉंक्रिटला आवश्यक मजबुती मिळण्यासाठी पुरेसा कालावधी मिळालेला नाही. त्यामुळे सध्या या ठिकाणी प्रवास करणं धोकादायक ठरू शकतं. प्रशासनाने स्पष्ट केलंय की कोणत्याही प्रकारची जोखीम किंवा जबाबदारी प्रशासन स्वीकारणार नाही. पाऊस कमी होऊन नदीची पातळी सुरक्षित झाल्यानंतर आणि संबंधित विभागाकडून परवानगी मिळाल्यानंतरच पूल सुरू केला जाईल. सध्या कोणतीही निश्चित वेळ किंवा तारीख सांगता येणार नाही. त्यामुळे सर्व नागरिकांनी सहकार्य करावं आणि पुढील सूचना मिळेपर्यंत या मार्गाने प्रवास टाळावा.0
0
Report
Korba: राज ज्वेलर्स लूट केस में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Korba, Chhattisgarh:बुधवार 1 जुलाई को कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरीकला में स्थित राज ज्वेलर्स में 3 नकाबपोशों द्वारा किए गए लूट का प्रयास मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभी भी फरार है. सोमवार को पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मामले का खुलासा करते हुए कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों आरोपी पुरुष है जिनमें से एक महिला के भेस में लूट की घटना को अंजाम देने आया था. तीनो पहले भी अलग-अलग अपराधों में जेल जा चुके हैं. जेल में ही इन तीनों की मुलाकात हुई थी जहां इन्होंने लूट की योजना बनाई थी. घटनाक्रम को बताते चने की पिछले बुधवार को दोपहर लगभग 1 बजे जब राज ज्वेलर्स के संचालक अपनी राज ज्वेलर्स में अकेले मौजूद थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे। तीनों ने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से गमछे से चेहरा ढंक रखा था, जिनमें दो पुरुष एवं एक महिला के भेस में थे. आरोपियों ने पहले चांदी की अंगूठी दिखाने के बहाने दुकानदार को काउंटर तक बुलाया। इसी दौरान एक आरोपी ने दुकान का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया तथा दूसरे आरोपी ने देशी कट्टा निकालकर प्रार्थी की छाती पर अड़ा दिया। साथ ही उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालने का प्रयास किया। छीना-झपटी के दौरान आरोपी दुकान में रखे आभूषण अपने बैग में भरने लगी। तीनों आरोपियों ने संयुक्त रूप से दुकान में रखे सामान की लूट का प्रयास किया, किन्तु बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठे होने पर वे मौके से भाग निकले। भागते समय वे अपने साथ लाया गया देशी कट्टा एवं बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद लुटेरों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम को विभिन्न जिलों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश हेतु रवाना किया गया। घटनास्थल एवं आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालें गए, तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल के रास्तों का उपयोग कर रहे थे। पुलिस टीम ने जशपुर, पत्थलगांव, धरमजयगढ़, सीतापुर एवं अंबिकापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चोरी की होना भी जांच में पाया गया। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल गोपाल सिंह गोंड, परदेशी राठिया एवं विष्णु राठिया की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी घटना से इंकार करते रहे लेकिन वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के समक्ष कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी पूर्व में हत्या, दुष्कर्म एवं अन्य गंभीर अपराधों में सजा काटकर जेल से छूटे थे। जेल में रहने के दौरान तीनों की आपस में दोस्ती हुई, जहां उन्होंने रिहाई के बाद लूट की योजना बनाई। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सुनियोजित षड्यंत्र रचते हुए चोरी की मोटरसाइकिल एवं देशी कट्टे का उपयोग कर राज ज्वेलर्स, छुरी में लूट की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है। बाइट- सिद्धार्थ तिवारी एसपी कोरबा0
0
Report
Advertisement
बस्तर में नकली खाद के कारण किसानों का आक्रोश, नमूना भेजा गया
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में नकली खाद के कारण किसानों का आक्रोश देखने को मिला, किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि 1350 रुपये का खाद उन्हें निजी दुकानों से 2000 रुपये में खरीदना पड़ा, लेकिन वह गुणवत्ता में खराब निकला। किसानों का दावा है कि खाद में मिलावट है और इसका असर फसलों पर नहीं दिख रहा, जिससे सैकड़ों किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और तत्काल जांच की मांग की है। वहीं कृषि विभाग का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित खाद का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है और संबंधित दुकान पर उर्वरक बिक्री पर 21 दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। विभाग प्रभावित किसानों की सूची भी तैयार कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक यदि जांच में खाद अमानक पाया जाता है तो कंपनी और वितरक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी, जबकि मुआवजे पर फैसला जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद लिया जाएगा。0
0
Report
सतना के छुलहा टोला की सड़क जर्जर, बच्चों के स्कूल जाने में भारी कीचड़ खतरा
Satna, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सतना जिले से ग्रामीण बुनियादी ढांचे की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी की एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। रैगांव विधानसभा क्षेत्र के नागौद तहसील अंतर्गत आने वाले छुलहा टोला गांव की मुख्य सड़क पहली ही बारिश में पूरी तरह जर्जर होकर दलदल में तब्दील हो चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने क्षेत्र के विकास दावों की पोल खोल कर रख दी है। इस वीडियो में स्कूली बच्चे अपनी यूनिफॉर्म पहने, हाथों में बस्ते थामे घुटनों तक भरे कीचड़ और मलबे से जूझते हुए स्कूल जाने को मजबूर दिख रहे हैं। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, यह करीब 900 मीटर का रास्ता मामूली बारिश होते ही पूरी तरह कीचड़ में बदल जाता है, जिससे यहां पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। इस बेहद मुश्किल और जोखिम भरे सफर के बीच मासूम बच्चों ने अपने सांसद और विधायक से सड़क निर्माण की भावुक गुहार लगाई है। बच्चों का कहना है कि उन्हें रोजाना स्कूल आते-जाते समय भारी तकलीफ और दुर्घटना के डर का सामना करना पड़ता है। इधर जिला पंचायत सीईओ का कहना है कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में स्वीकृत है, लेकिन कृषको के विवाद की वजह से सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है, इसके बावजूद भी रोड को मोटरेबल करने के लिए स्थानीय अधिकारियों और सरपंच सचिव को आदेश दिए गए है।0
0
Report
मथुरा में पुलिस के सामने महिला ने आत्मदाह की कोशिश, प्रशासनिक टीमों पर सवाल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा से बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है.. जहां खाकी और प्रशासनिक अमले के सामने एक बेबस महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की अधिकारियों का कहना है, मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.. लेकिन इस घटना ने पुलिस और राजस्व टीम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं0
0
Report
Advertisement
गांदरबल कृषि विज्ञान केंद्र में विश्व ज़ूनोसिस दिवस जागरूकता कार्यक्रम
Aram Pora, Ganderbal, World Zoonoses Day was celebrated today at Krishi Vigyan Kendra Ganderbal to raise awareness about zoonotic diseases among students. An interactive awareness programme was conducted, highlighting the emergence of zoonotic diseases, their modes of transmission, and the importance of their prevention and control. The session emphasized the role of personal hygiene, biosecurity, responsible animal handling, and public awareness in reducing the risk of zoonotic infections and safeguarding both animal and human health.0
0
Report
पंजाब में साहिल (38) के पोनी गिरने पर SDRF ने बचाव किया, मेडिकल कैंप पहुंचा
Aram Pora, Ganderbal, SSB MRT, with SDRF, rescued Sahil (38), Punjab, after a pony fall near Kali Mata Mandir at Railpathri. Following immediate PHT, he was evacuated safely to the nearest Medical Camp.0
0
Report
पंजाब कांग्रेस के राजा वारिंग बोले: AAP सांसद चले गए, कांग्रेस मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़ (पंजाब): पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा, 'हमें आगे कैसे चलना है उस पर चर्चा होगी। कल जिलाध्यक्षों की बैठक है... कांग्रेस पार्टी बटी नहीं है... AAP के 6 सांसद पार्टी छोड़कर चले गए मगर हमारा तो एक जिले प्रधान भी पार्टी छोड़कर नहीं गया है...'0
0
Report
Advertisement
सीहोर के भेरूंदा किसान आंदोलन से इंदौर-भोपाल हाईवे पर भारी जाम
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर अपडेट | भेरूंदा किसान आंदोलन किसानों का आंदोलन हुआ और उग्र, इंदौर-भोपाल हाईवे पर डटे प्रदर्शनकारी किसानों ने सड़क किनारे ही चाय बनाई और बाटियां सेककर भोजन की व्यवस्था की भेरूंदा में 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। सीहोर कलेक्टर के मौके पर नहीं पहुंचने से किसान अपने फैसले पर अड़े हुए हैं और इंदौर-भोपाल हाईवे पर धरना जारी रखा हुआ है। आंदोलन स्थल पर किसानों ने सड़क किनारे ही चाय बनाई और बाटियां सेककर भोजन की व्यवस्था कर ली है। बड़ी संख्या में किसान अपने साथ राशन और आवश्यक सामान लेकर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि जब तक सीहोर कलेक्टर स्वयं आकर ज्ञापन स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। हाईवे पर जाम के कारण बसों सहित कई छोटे-बड़े वाहन लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर प्रशासन और पुलिस बल तैनात है तथा किसानों से लगातार बातचीत की जा रही है। किसानों की एक ही मांग है कि प्रदेश सरकार 25% नहीं, बल्कि 100% मूंग की खरीदी सुनिश्चित करे।0
0
Report
सीहोर के भैरुंदा में टवेरा पलटने से युवती की मौत, 7 घायल
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर चलती टवेरा अचानक हुई अनियंत्रित, सड़क किनारे पलटी — पूरी घटना CCTV में कैद सीहोर जिले के भैरुंदा क्षेत्र के ग्राम भादाकुई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, खंडवा निवासी लोगों से भरी एक टवेरा वाहन नरसिंहपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। hादसे का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。0
0
Report
2008 के अहमदाबाद बम धमाके के दोषी पेरोल पर उज्जैन पहुंचे
Ujjain, Madhya Pradesh:बेटी के निकाह में शामिल होने परोल पर उज्जैन पहुंचा 2008 अहमदाबाद ब्लास्ट का दोषी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका गुजरात हाईकोर्ट से तीन दिन की पेरोल मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा में लाया गया मोहम्मद अबरार मनियार, रस्म पूरी होने के बाद वापस साबरमती जेल रवाना उज्जैन। वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा दोषी मोहम्मद अबरार मनियार रविवार को अपनी बेटी के निकाह में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच उज्जैन पहुंचा। गुजरात हाईकोर्ट से तीन दिन की पेरोल मिलने के बाद उसे अहमदाबाद की साबरमती जेल से गुजरात पुलिस उज्जैन लेकर आई। इस दौरान बेगमबाग स्थित उसके घर और आसपास के पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बेगमबाग निवासी मोहम्मद अबरार मनियार की बेटी का निकाह रविवार को संपन्न हुआ। पेरोल मिलने के बाद गुजरात पुलिस की विशेष टीम शनिवार रात उसे उज्जैन लेकर पहुंची। टीम में दो एसीपी, दो थाना प्रभारी और करीब 21 अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। वहीं स्थानीय स्तर पर महाकाल थाना पुलिस ने भी सुरक्षा की कमान संभालते हुए पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी। सुरक्षा एजेंसियों ने निकाह से पहले पूरे आयोजन स्थल की सघन तलाशी ली। इसके बाद मोहम्मद अबरार को सुरक्षा घेरे के बीच बेटी के निकाह की रस्म में शामिल कराया गया। इस दौरान घर के बाहर, आसपास के मार्गों और छतों तक पर पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर निगरानी रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। जानकारी के अनुसार न्यायालय के आदेश के अनुसार गुजरात पुलिस मोहम्मद अबरार मनियार को उज्जैन लेकर आई थी। स्थानीय पुलिस ने भी उसी अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद सोमवार सुबह करीब छह बजे उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वापस अहमदाबाद की साबरमती जेल के लिए रवाना कर दिया गया। मोहम्मद अबरार मनियार वर्ष 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इन सिलसिलेवार धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। जांच के दौरान एटीएस ने देशभर से 50 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में 49 आरोपियों को दोषी ठहराया गया, जिनमें 38 को फांसी और 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इन दोषियों में उज्जैन जिले के भी पांच आरोपी शामिल थे। इससे पहले जून 2025 में अहमदाबाद ब्लास्ट मामले का एक अन्य दोषी मोहम्मद शफीक अंसारी भी न्यायालय की अनुमति से अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पेरोल पर उज्जैन आया था। उस समय भी चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित उसके घर और आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। घर के भीतर, बाहर और छतों तक पर पुलिस बल तैनात रहा था।0
0
Report
Advertisement
