205001
Mainpuri - पुलिस और सर्विलांस के सहयोग से दो आरोपियों के साथ भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी करहल पुलिस और सर्विलांस के सहयोग से दो आरोपियों के साथ भारी मात्रा में 120 किलो मादक पदार्थ बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 12 लख रुपए बताई गई है,दो आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। एसपी विनोद कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी है,दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव: 1.51 लाख छात्रों के लिए सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी, शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित
Noida, Uttar Pradesh:आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में 1.51 लाख से अधिक छात्र अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नॉर्थ कैंपस में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है。 सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे नॉर्थ कैंपस को 5 जोन और 23 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी ACP स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है, जबकि हर सेक्टर की निगरानी इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी करेंगे。 पुलिस की ओर से मतदान केंद्रों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है。0
0
Report
गहलोत के निशाने पर डोटासरा, निकाय चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर गहलोत के सवाल, क्या बिना नाम लिए डोटासरा पर साधा निशाना? बोले PCC प्रोग्राम बनाती, सभी नेता प्रचार में उतरते, BJP के रोड शो का जवाब रोड शो से देते तो नतीजे बेहतर हो सकते थे गहलोत के बयान से कांग्रेस के भीतर रणनीति को लेकर उठे सवाल राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद अब पार्टी की रणनीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव प्रचार और संगठन की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की ओर से बेहतर प्लानिंग की जाती और सभी नेता एकजुट होकर प्रचार में उतरते, तो कांग्रेस ज्यादा सीटें जीत सकती थी। गहलोत के इस बयान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में चुनावी तैयारियों पर अप्रत्यक्ष सवाल के तौर पर भी देखा जा रहा है। अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं के आक्रामक चुनाव प्रचार के मुकाबले कांग्रेस को भी अपनी रणनीति बनानी चाहिए थी। अगर PCC कोई प्रोग्राम बनाती, प्रचार के लिए सब नेता जाते, रोड शो का जवाब रोड शो से हम देते, प्लानिंग और बेहतर होती तो मेरा मानना था कि जो माहौल सरकार के खिलाफ था, उसके अच्छे नतीजे आ सकते थे0
0
Report
यूपी कांग्रेस ने लागू किया ग्रेडिंग सिस्टम, 2027 चुनाव तक सक्रियता बरकारार
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में कांग्रेस संगठन को सक्रिय रखने के लिए आलाकमान ने सख्त ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया है। इसके अलावा प्रतिभा खोज से आए नेताओं की अलग से एक सूची बनाई है, जो निष्क्रिय जिला अध्यक्षों का स्थान लेंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के काम की महीने में एक बार केंद्रीय नेतृत्व समीक्षा करेगा। एआईसीसी के संगठन सृजन अभियान के अंतिम चरण में जिला, मंडल और ब्लॉक अध्यक्षों को ए, बी और सी वर्ग में बांटा जाएगा। ए वर्ग में आने वाले जिला, मंडल और ब्लॉक अध्यक्षों को बरकरार रखा जाएगा जो हर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता रखते हैं और पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। बी कैटेगरी में वे होंगे जो पार्टी के अभियानों और बैठकों में रहते हैं लेकिन उनकी सहभागिता में कमी दिखाई पड़ती है। सी कैटेगरी में आने वाले यानी निष्क्रिय अध्यक्षों को नोटिस देकर हटाया जाएगा। इसी मॉडल पर यूपी में जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी होने वाली है। सूत्रों के अनुसार प्रतिभा खोज से आए युवा चेहरों को सी ग्रेड वाले अध्यक्षों की जगह मौका दिया जा सकता है ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन जमीन पर सक्रिय दिखे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक संगठन के कामकाज की निगरानी के लिए एआईसीसी सचिवों को अब अपने प्रभार वाले राज्य में महीने के 15 से 20 दिन रहना अनिवार्य कर दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
10 साल से पक्के मकान की आस पर अनुसूचित जाति के गरीब मजदूर
Ansar Nagar, Jharkhand:10 साल से पक्के मकान की आस में अनुसूचित जाति के गरीब मजदूर जर्जर झोपड़ियों में कट रही जिंदगी चतरा : सरकार गरीबों को पक्का मकान देने और हर जरूरतमंद परिवार को आवास उपलब्ध कराने का दावा तो जरूर करती है, लेकिन हंटरगंज प्रखंड के जोलडीहा पंचायत के कसियाडीह बूढ़ीगडा गांव की तस्वीर इन दावों की हकीकत बयां करने के लिए काफी है। यहां अनुसूचित जाति के करीब एक दर्जन गरीब मजदूर परिवार 10 वर्षों से पक्के मकान की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन उनकी झोपड़ियों पर अब तक सरकारी आवास की छत नहीं पड़ सकी है। ऐसे में इन परिवारों की जिंदगी जर्जर झोपड़ियों में सिमटकर रह गई है। गर्मी हो या जाड़ा या फिर बरसात, हर मौसम इनके लिए परेशानी लेकर आता है। बरसात के दिनों में तो बारिश का पानी जर्जर छप्पर से सीधा घर के अंदर टपकता है। ऐसे में इनका दिन तो किसी तरह कट जाता है लेकिन पूरी रात इन्हें जागकर गुजारना पड़ता है। गरीब मजदूर बताते हैं कि पंचायत सेवक घुस मांगता है वहीं मुखिया यह कहकर भगा देता है कि तुम लोग चुनाव में हमें वोट नहीं दिया इसलिए आवास नहीं मिलेगा। रीता देवी बताती है कि बहुत मुश्किल से मेहनत मजदूरी कर दो वक्त की रोटी की जुगाड़ कर पाते हैं। अगर हमारे पास पैसा होता तो हम घर खुद नहीं बना लेते। उतपन्न स्थिति को देखते हुवे कहा जा सकता है कि इस अंधेर नगरी में पक्का मकान का सपना देखना गरीबों के लिए मुश्किल ही है। यही वजह है कि वर्षों से सरकारी आवास की उम्मीद में वे उसी जर्जर झोपड़ी में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। ऐसी ही हालत गांव के भुनेश्वर भुइयां, रिंकू भारती, प्रयाग भारती, कैलाश भारती, उमेश भारती, वकील भुइयां और कोयली भुइयां समेत कई अन्य अनुसूचित जाति के परिवार की भी है। जो आवास की आस में बाइट 1 : रीता देवी, ग्रामीण बाइट 2 : रिंकू भारती, ग्रामीण0
0
Report
विश्वकर्मा पूजा के बीच मोदी का जन्मदिन विवादों में, बिहार में विपक्षी आरोप तेज
Barh, Bihar:देश भर में विश्वकर्मा पूजा की धूमधाम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी मनाया गया। बिहार में विपक्ष के आरोप और प्रहारों के बीच प्रधानमंत्री का जन्मदिन विवादों में घिर गया है। पूरे देश भर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाने का संकल्प लिया है। इसी दौरान जन्मदिन के अवसर पर \"आशीर्वाद का दिया\" कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्त्ताओं और नेताओं ने मनाया। देशभर में करोड़ों आशीर्वाद के दीप भी जले। इसी कार्यक्रम पर पटना ग्रामीण से भाजपा के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथीदह गोलचक्कर पर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।0
0
Report
इंडो-नेपाल सीमा पर गौतम बुद्ध की सोने की प्रतिमा बरामद, दो गिरफ्तार
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर: एसएसबी ने Indo-Nepal border पर सात केजी सात सौ ग्राम गौतम बुद्ध की प्रतिमा बरामद की है। दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। प्रतिमा सोने की बताई जा रही है और पीले रंग की है। गस्ती के दौरान pillar 441 के समीप रोड़ से स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति आ रहे थे। स्कूटी जांच के दौरान बुद्ध की प्रतिमा बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों में शाहिद अंसारी और सिद्धू खान बताया गया। तस्करों ने कहा नेपाल-बॉर्डर पर प्रतिमा 12 लाख में खरीदी थी और 20 लाख में बेची जाती। मूर्ति सोने की है। एसएसबी ने दोनों तस्करों को गौना थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएसबी और पुलिस तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
रांची में क्लासिकल एक्सपो: GI टैग वाले बुनकरों की रंगारंग प्रदर्शनी
Ranchi, Jharkhand:रांची त्यौहारों का सीजन शुरु होने से पहले रांची के रेडिशन ब्लू में क्लासिल्क एक्सपो का आयोजन किया गया जिसमें देश भर के लगभग 24 राज्यों से बुनकर अपने अपने उत्पाद की प्रदर्शनी में शामिल हुए। यहाँ कुल 65 स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें सभी जीआई टैगिंग उत्पाद उपलब्ध हैं , झारखंड के भी जीआई टैगिंग उत्पाद उपलब्ध हैं । इस तरह के आयोजन का उद्देश्य है देश भर के बेहतर उत्पाद और बुनकरों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म देना है, ताकि उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो और आम लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्राप्त हो। अलग अलग राज्यों से पहुंचे बुनकरों को भी हर साल रांची में होने वाले इस तरह के आयोजन का इंतजार होता है वहीं आम उपभोक्ता भी इस तरह के आयोजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। त्यौहारों का सीजन शुरु हो रहा है ऐसे में यहां पहुंचे बुनकरों के उत्पाद की सराहना भी हो रही और खरीदारी भी हो रही है।0
0
Report
बिहार में मौसम बदला: 19 जिलों में येलो अलर्ट, हवाएं व वज्रपात खतरा
Patna, Bihar:बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है,मौसम विभाग ने आज राज्य के 19 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है, इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैवहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में धूप खिली रहने का भी अनुमान है। राजधानी पटना में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर तक बारिश और बिजली चमकने की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इस मानसून सीजन में बिहार में अब तक सामान्य से करीब 36 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है लेकिन बारिश के बाद बढ़ी नमी और धूप के कारण लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
हरियाणा के सिंगर दलेर खरकीय की गाड़ी पर गोलीबारी, पोस्ट के बाद धमकी
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा सिंगर दलेर खरकीय की गाड़ी पर हुई फायरिंग रेंज रोवर गाड़ी पर हुई फायरिंग हरियाणवी सिंगर के घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर हुई फायरिंग फायरिंग करने की जिम्मेदारी पोस्ट डालकर अनिल पंडित ने ली पोस्ट में लिखा कि या तो हमारी काल का जवाब दे दे नहीं तो तेरी छाती में गोली मारी जाएगी इस फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत हरि बॉक्सर हरमन संधू और अनिल पंडित लेता है0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में तेज कार ने साइकिल सवार युवक की मौत, रोड जाम से हंगामा
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने देर शाम सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सीओ के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद किसी तरह लोगों का गुस्सा शांत हुआ। श्रावस्ती जिले के गिरन्ट थाना क्षेत्र के बंजारन पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देर शाम सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करते हुए आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद सीओ भी मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और सड़क से जाम हटाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और हादसे के कारणों के साथ ही कार और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
PG कॉलेज मैदान बचाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना, पुलिस ने प्राचार्य को घर भेजवाया
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज मैदान को बचाने अनिश्चित कालीन शांतिपूर्ण धरने पर बैठे छात्र छात्राओं ने प्राचार्य को देर रात तक घर नहीं जाने दिया मौके पर पन्चे पुलिस प्रशासन ने हंगामे के बीच प्राचार्य को घर भेजवाया प्राचार्य बोली आश्वासन देने के बाद भी हठधर्मिता कर रहे है आंदोलन कारी शासकीय शहीद भीमा नायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस) के खेल मैदान की बदहाली और अव्यवस्थाओं के खिलाफ समस्त खिलाड़ियों, एथलीट्स और छात्रों ने 16 सितंबर 2026 से कॉलेज परिसर में अनिश्चित कालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का मोर्चा खोल दिया है प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 25 वर्षों के दौरान दर्जनों आवेदन देने और CM हेल्पलाइन पर 80 से अधिक शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद भी मैदान की जमीनी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है खेल मैदान की निरंतर हो रही उपेक्षा से आहत होकर खिलाड़ियों को यह कदम उठाना पड़ा है छात्र छात्राओं के धरने पर बैठने के कारण प्राचार्य डॉक्टर वीणा सत्या भी अपने ऑफिस में बैठी रही सत्या के अनुसार उन्होंने आश्वस्त किया है के एक डेड माह में सारी मांगे पूरी कर दी जाएंगी लेकिन एक मांग पर सहमति नही बन पा रही है आंदोलनकारी चाहते है कॉलेज ग्राउंड पर सार्वजनिक कार्यक्रम ना हो उन्हें बताया है इसकी अनुमति जिला प्रशासन देता है हम नही इसलिए आप जिला प्रशासन से बात करें लेकिन यह मानने जो तैयार नही चेम्बर में सहमति बन जाती है बाहर फिर नारेबाजी शुरू कर देते इस बीच जब प्राचार्य को चेम्बर से बाहर नहीं निकलने दिया गया रात्रि में पुलिस के द्वारा प्राचार्य को चेम्बर से निकाला गया और सकुशल घर छोड़ा गया इस दौरान हंगामे की स्थिति भी निर्मित हो गई थी लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासन ने मामला नियंत्रण में किया गया0
0
Report
एमबीएस अस्पताल में जेबकटोरों को सुरक्षा गार्ड्स ने धर दबोचा
Kota, Rajasthan:एमबीएस अस्पताल में सक्रिय जेबकतरों पर सुरक्षा गार्ड्स का शिकंजा, दो संदिग्ध पकड़े मरीजों की लाइन में घूम रहे थे आरोपी; नयापुरा पुलिस चौकी में पूछताछ जारी कोटा। महाराव भीम सिंह (एमबीएस) अस्पताल में लगातार हो रही जेब तराशी की घटनाओं के बीच गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता मिली है। अस्पताल परिसर में तैनात सुरक्षा गार्डों ने मरीजों की कतार के बीच घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। एमबीएस अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से बदमाशों द्वारा मरीजों और उनके परिजनों की जेब काटने की कई शिकायतें सामने आ रही थीं। इन घटनाओं को देखते हुए अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा गार्ड पूरी तरह सतर्क थे। गुरुवार को जब परिसर में ओपीडी और पर्ची काउंटर के पास मरीजों की भारी भीड़ थी, तब दो युवक संदिग्ध अवस्था में लाइन के आसपास मंडराते नजर आए। गार्ड्स को उन पर संदेह हुआ तो उन्होंने युवकों को रोककर पूछताछ की। सही जानकारी न देने और गोलमोल जवाब मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया और तुरंत अस्पताल स्थित नयापुरा पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। नयापुरा पुलिस चौकी इंचार्ज धनराज चौकीदार ने बताया कि दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे पूर्व में हुई जेब काटने की वारदात में शामिल थे या नहीं।0
0
Report
Advertisement
शामली सिटी के बाद अब कांधला कस्बे में मासूम की मौत,शामली स्वास्थ्य विभाग कुंभकरण नींद सोया,
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला के बाईपास मार्ग स्थित समा अस्पताल में उपचार के दौरान तीन दिन के नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए अस्पताल संचालक व चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे।कि जनपद में एक बार फिर निजी हॉस्पिटलों के डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक परिवार के मासूम ने अपनी जान गवा दी।घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया। पूरा मामला कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला के शमा हॉस्पिटल का है। जहा कस्बे की नई बस्ती निवासी वसीम और उसकी पत्नी बुसरा ने बताया कि उन्होंने अपने तीन दिन के नवजात को उपचार के लिए बाईपास मार्ग स्थित शमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में नवजात को करीब तीन दिन तक उपचार के नाम पर भर्ती रखा गया। इस दौरान जब परिजनों ने नवजात को देखने का प्रयास किया तो उन्हें उसे देखने नहीं दिया गया। परिजनों के अनुसार, गुरुवार देर शाम को अस्पताल की ओर से उन्हें नवजात की मौत की जानकारी दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल का स्टाफ वहां से चला गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने कांधला थाने पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बखरी गोलीकांड: विश्वकर्मा पूजा के दौरान किसान पर गोली, जांच जारी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। बखरी थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा कर रहे एक किसान को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल किसान को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र की हैं, जहां विश्वकर्मा पूजा के दौरान गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि बखरी थाना क्षेत्र के रहने वाले किसान अनमोल महतो रात में अपने घर के सामने विश्वकर्मा पूजा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही अनमोल महतो गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल अनमोल महतो को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।परिजनों का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी गांव के ही रहने वाले हैं और जान मारने की नीयत से अनमोल महतो पर गोली चलाई गई। हालांकि, गोली चलाने के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।0
0
Report
Hanumangarh में हेरोइन तस्करी मामले में वांछित साहिद अली उर्फ मंत्री गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: हेरोइन तस्करी मामले में वांछित गिरफ्तार, आरोपी साहिद अली उर्फ मंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, संगरिया पुलिस को मिली सफलता, टिब्बी में दर्ज NDPS मामले में चल रहा था फरार, हेरोइन तस्कर ने लिया था साहिद अली का नाम, थानाधिकारी अमर सिंह ने टीम सहित किया गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
