मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रक्षपाल सिंह चौहान और नवनियुक्त नगर अध्यक्ष छविराम सिंह उर्फ सत्यवीर सिंह का भव्य स्वागत किया गया। यह समारोह शहर के ज्योति रोड स्थित गोपी नगर में आयोजित किया गया, जहां मंडल प्रभारी जागेश्वर सिंह यादव और जिला अध्यक्ष प्रेम विलास सिंह यादव समेत प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने आगामी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

Mainpuri: सपा सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष का स्वागत
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी नगर में भाजपा जिला अध्यक्ष आशा बाजपेई के नेतृत्व में महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। दर्जनों महिलाओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शुरू होकर नगर के प्रमुख चौराहों से गुजरती हुई वापस वहीं समाप्त हुई। इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष आशा बाजपेई ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया। यात्रा में देशभक्ति और जोश का माहौल देखने को मिला।
निवाड़ी जिले के जेरोन थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद में डीजे संचालक पर जानलेवा हमला किया गया। ग्राम डबिया बाग में डीजे चला रहे एकेंद्र यादव और उसके साथियों से कुछ युवक डांस करने के दौरान डीजे बजाने की ज़िद करने लगे। डीजे का समय समाप्त हो जाने के कारण जब एकेंद्र ने डीजे बंद कर दिया तो युवकों ने पहले डीजे में तोड़फोड़ की और फिर डीजे संचालक और उसके साथियों से मारपीट की। इसके बाद गुस्साए युवकों ने एकेंद्र यादव की हत्या की नीयत से कट्टे से फायर कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक चला हुआ कारतूस और एक बालेनो जीप बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
केंद्रीय पर्यवेक्षक वीके यादव और चुनाव अधिकारी निर्मल सिंह संधू की देखरेख में 41 प्रतिनिधियों का चुनाव कर नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में राम प्रकाश सिंह को अध्यक्ष और संजीव कुमार द्विवेदी को सचिव चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष वीके बाथम, उपाध्यक्ष अकील अहमद, अमित, सतीश त्रिपाठी और अरविंद यादव बनाए गए। प्रवेश सिंह को संयुक्त सचिव, जबकि कालू राम कुशवाहा, गगन यादव, सर्वेश कुमार और जितेन्द्र चक्रवर्ती को सहायक सचिव बनाया गया। शैलेन्द्र सिंह यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में देवेंद्र सिंह, सुनील, ब्रजलाल, लक्ष्मण दास, गजराज, सतेंद्र पाल और रामू यादव का चयन किया गया। मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड मनोज कुमार जाट ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई दी और सभी पदाधिकारियों को कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की शपथ दिलाई।
अमरोहा के मोहल्ला नौगजा स्थित दरगाह मियां मौज में "इंसानियत का पैगाम" फाउंडेशन और ब्लड डोनेशन ग्रुप ने मिलकर एक बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसका उद्घाटन डॉ. सिराज उद्दीन हाशमी और मुफ्ती अफफान ने किया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 40 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया और 100 से ज्यादा लोगों ने अपना ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन जांच करवाया। संस्था के अध्यक्ष अबसार सिद्दीक़ी ने सभी का धन्यवाद किया।
अमरोहा के मोहल्ला बिजली घर नई बस्ती में रविवार को घरेलू विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। एक महिला ने अपने मायके वालों को बुलाकर पति नदीम की सरेआम पिटाई करवा दी। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित नदीम का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे फंसाने की साजिश कर रही है और उसे जान से मरवाने की धमकी दी गई है। नदीम ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हाथरस की नगर पंचायत मेंडू में रविवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लोगों में जबरदस्त जोश और देशभक्ति देखने को मिली। यात्रा नगर पंचायत से शुरू होकर पूरे कस्बे में घूमी। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारों से माहौल देशभक्ति से भर गया। लोगों ने सेना के साहस और शौर्य को salute करते हुए जश्न मनाया।
जनपद हाथरस के मेंडू कस्बे में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा द्वारा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाए गए। यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
राजपुर प्रखंड के तियरा प्लस टू रघुवंशी कुंवरी उच्च विद्यालय में सरकार के निर्देश पर एनडीआरएफ के बैनर तले एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय ने की। उन्होंने बच्चों को बताया कि ग्रामीण क्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं के लिए बहुत संवेदनशील होता है और आपदा के समय जान-माल का भारी नुकसान होता है। इसलिए सभी को सुरक्षा और बचाव की जानकारी होना जरूरी है।
लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग) खारून नदी ब्रिज (दुर्ग से रायपुर) की मरम्मत 19 मई 2025 से शुरू करेगा। 19 से 30 मई तक रात 2 से 4 बजे ब्रिज पूरी तरह बंद रहेगा। 1 से 20 जून तक ब्रिज पर मरम्मत 24 घंटे चलेगी, जिससे ट्रैफिक सिंगल लेन में चलेगा और कुम्हारी तक जाम लग सकता है। यात्रियों के लिए भिलाई सेक्टर-उतई-सेलूद-रायपुर, पुरानी भिलाई-सिरसा-रायपुर और रायल खालसा-उरला-रायपुर के वैकल्पिक रास्ते सुझाए गए हैं।
इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़े पर 20 मई को मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। आज कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट ने राजवाड़े पहुंचकर बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इंदौर की मेजबानी की परंपरा है और कैबिनेट बैठक का सम्मान बनाए रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बैठक में महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया जाएगा। बैठक को होलकर शासनकाल के समय की तरह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।