205261
मैनपुरी--- गंदगी से ग्रामीण त्रस्त ,सफाई कर्मचारी मस्त
Barnahal, Uttar Pradesh:मैनपुरी----विकासखंड बरनाहल के ग्राम नवादा की गलियों में गंदगी का लगा अंबार ,स्वच्छ भारत अभियान पर केंद्र सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन सफाई कर्मचारी पलीता लगाते नजर आ रहे हैं यह नियमित रूप से गांव में नहीं पहुंच रहे हैं जिससे गांव में गंदगी का अंबार लगा है और गाँव की गलियों -चौक चौराहों पर गंदगी फैल हो रही है इससे ग्रामीण को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाकुड़ पुलिस ने हिरणपुर में मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस को हिरणपुर थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है...पुलिस टीम ने लगभग 40 से 50 हजार रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है...जिसके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा چهار इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन, एक चिलम, और एक काले रंग की मोटरसाइकिल सहित अन्य समान बरामद की गई...इस संबंध में एसपी अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि हिरणपुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की अवैध खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी...सूचना के सत्यापन के बाद पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया...पुलिस टीम में हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे...दंडाधिकारी के रूप में हिरणपुर अंचल अधिकारी मनोज कुमार भी टीम का हिस्सा थे...छापेमारी दल हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी स्थित कृष्णा साहा के बंद पड़े घर के पास पहुँचा...वहाँ कुछ लोग सिगरेट, बीड़ी और गांजा का नशा करते पाए गए...पुलिस को देखते ही वे भागने लगे...गठित छापेमारी दल ने अवैध रूप से ब्राउन शुगर और गांजा बेच रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा...इनकी पहचान तारापुर निवासी कृष्णा कुमार साहा और हाथकाठी छिटकापाड़ा निवासी सूरज कुमार दुबे के रूप में हुई...पूछताछ के बाद कृष्णा साहा के बंद पड़े घर की तलाशी ली गई...तलाशी के दौरान 25 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.6 किलोग्राम गांजा, चार इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन, एक चिलम, 1000 पीस प्लास्टिक पन्नी और एक काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की गई...बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 40 से 50 हजार रुपये बताई जा रही है...इस संबंध में हिरणपुर थाना कांड दर्ज किया गया है...वही गिरफ्तार सूरज दुबे का आपराधिक इतिहास रहा है... उसके खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं...0
0
Report
सोनहत के रेत तस्करी विवाद में भाजपा नेता की जिंदा जलाकर हत्या
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा कोरिया जिले के सोनहत में रेत तस्करी विवाद के बाद भाजपा नेता को जिंदा जलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल सोनहत थाना इलाके के नौगई में हुए विवाद में फॉर्च्यूनर वाहन में आग लगा दी गई थी। जिसमे एक ही परिवार के चार से पांच लोग आग से झुलस गए। बेहतर इलाज के लिए कोरिया जिले से रेफर कर अंबिकापुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान आग से झूलसे 28 वर्षीय वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। मामले में कुल अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर रूप से घायल अन्य तीन मयंक कुमार सिंह , योगेंद्र सिंह नागेंद्र सिंह को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।0
0
Report
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली, गन्ने की खोई जलकर राख
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। शुगर मिल के पास बुधवार को गन्ने की खोई (बगास) से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। आग में पूरी खोई जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के फैलाव को रोकने के लिए ट्रॉली को शुगर फैक्ट्री के यार्ड में ले जाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर उसकी तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
IMD: भारत में मानसून देरी, केरल में 4 दिन विलंब; पूर्वी भारत में फैलाव संभव
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, "भारत में मानसून में देरी हो रही है, खासकर केरल में, जहां यह 4 दिन देरी से पहुंचा। अभी तक, यह कर्नाटक के बड़े हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पूरे उत्तर-पूर्वी इलाके में पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में, इसके बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित पूर्वी भारत में और फैलने की उम्मीद है... अगले 4-5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में हल्की बारिश की उम्मीद है। लगातार बारिश के कारण तापमान अभी सामान्य से कम है, और जबकि इसके थोड़ा बढ़ने की उम्मीद है, पंजाब, दिल्ली या राजस्थान में कोई बड़ी हीट वेव का अनुमान नहीं है। हालाँकि, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से और मध्य प्रदेश के आस-पास के इलाकों में हीट वेव का असर पड़ सकता है।0
0
Report
ताजमहल परिसर में बिना अनुमति कॉमर्शियल शूट, ASI पर सवाल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग.... ताजमहल के अंदर कॉमर्शियल शूट का वीडियो वायरल ASI की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल बिना अनुमति साड़ी ब्रांड का हुआ प्रमोशनल शूट लोकल सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर संग बना वीडियो गुजरात की साड़ी प्रदर्शनी के प्रचार प्रसार का दावा ताजमहल परिसर में व्यावसायिक गतिविधि है प्रतिबंधित नियमों के उल्लंघन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ASI को भनक तक नहीं या फिर मिलीभगत? उठे सवाल ASI कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना परमिशन शूट होने के आरोप यूजर्स ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग ताजमहल की गरिमा से खिलवाड़ का आरोप स्मारक सुरक्षा और मॉनिटरिंग पर फिर खड़े हुए सवाल वायरल वीडियो से ASI की कार्यप्रणाली कटघरे में ताजमहल परिसर का मामला0
0
Report
हरियाणा में कृषि कल्याण से किसान सम्मान बढ़ा: MSP पर सभी 24 फसलों की खरीद
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:कृषि कल्याण से बढ़ा किसान सम्मान पिछले साढ़े 11 वर्षों में हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को पारदर्शी ढंग से लाभ पहुँचाया जा रहा है। जहाँ एक ओर किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है वहीं दूसरी ओर फसल बीमा, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। - 48 घंटे में फसल खरीद का भुगतान,किसानों के चेहरों पर मुस्कान। -हरियाणा देश का पहला राज्य, जो सभी 24 फसलों की खरीद एम.एस.पी. पर करता है। -‘PM किसान सम्मान निधि’ से 16 लाख+ किसानों को ₹7562.47 करोड़ मिले। -‘PM फसल बीमा योजना’ से 35.31 लाख किसानों को ₹9888.43 करोड़ का बीमा दावा मिला। -mera पानी-मेरी विरासत: धान की जगह दूसरी फसल बोने पर ₹8000 प्रति एकड़ अनुदान। -पराली प्रोत्साहन योजना – अब ₹1200 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि। -मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल से 12 सीजन में ₹1.85 लाख करोड़ सीधे 12 लाख किसानों के खातों में।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली पहुंची राजस्थान कांग्रेस के 66 अधिकारी: राहुल गांधी से चर्चा, चुनावी रणनीति तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से बड़ी खबर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के 66 पदाधिकारी कल जाएंगे दिल्ली विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रयासों से होगी विशेष बैठक राजस्थान से विभाग के चेयरमैन एमडी चोपदार समेत 66 पदाधिकारी होंगे शामिल सभी को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से रूबरू होने का मिलेगा मौका दिल्ली से आए बुलावे को लेकर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी उत्साहित प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एमडी चोपदार के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दे राहुल गांधी के समक्ष रखे जाएंगे—चोपदार चोपदार ने कहा— नगर निकाय, पंचायती राज और चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 18 जून गुरूवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के करीब 66 पदाधिकारी राहुल गांधी के समक्ष प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय, संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति से जुड़े मुद्दे रखेंगे। राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एमडी चोपदार के नेतृत्व में प्रदेशभर के सभी 50 जिलाध्यक्ष, 15 प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कुल 66 पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक को कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि इसमें राजस्थान के अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सीधे राहुल गांधी के साथ चर्चा होगी। एडवोकेट एमडी चोपदार ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुड़े सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ अल्पसंख्यक समुदाय की अपेक्षाओं और चुनौतियों को राहुल गांधी के समक्ष रखा जाएगा। इसके अलावा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव, पंचायती राज चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही अल्पसंख्यक विभाग को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के सुझाव भी दिए जाएंगे। यह संवाद कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की पहल पर आयोजित किया गया है। बैठक में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राजस्थान में संगठन को मजबूती देने और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से यह बैठक काफी अहम साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें सीधे राहुल गांधी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगे तथा भविष्य की रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे。0
0
Report
धरती सेतु अभियान: महिलाओं के नेतृत्व में ग्रे-वाटर से जल संरक्षण को मजबूती
Jaipur, Rajasthan:विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस के अवसर पर नाथ संस्कृति सेवा संस्थान द्वारा अपने प्रमुख कार्यक्रम “धरती सेतु” के तहत राजस्थान के आमेर, जयपुर, बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों में सामुदायिक पर्यावरण संरक्षण एवं भूमि पुनर्स्थापन अभियान संचालित किया जा रहा है. अभियान की शुरुआत आमेर में कार्यक्रम आयोजित कर की गई. संस्थान की सचिव सरिता योगी ने बताया कि यह पहल जल संरक्षण, भूमि पुनर्स्थापन, जलवायु अनुकूलन और आजीविका को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण समुदायों को जल संकट से निपटने के लिए सशक्त बना रही है. अभियान के अंतर्गत महिला किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीण परिवारों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और विकास के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि विशेष रूप से घरेलू जल प्रबंधन एवं ग्रे-वाटर (अपशिष्ट जल) पुनर्चक्रण को अभियान का प्रमुख केंद्र बनाया गया है. इसके तहत ग्रामीण परिवारों को रसोई, स्नान और कपड़े धोने से निकलने वाले पानी को सरल फिल्ट्रेशन प्रणालियों के माध्यम से पुनः उपयोग करने की तकनीक सिखाई जा रही है. पुनर्चक्रित जल का उपयोग रसोई- बागवानी, वृक्षारोपण, चारा उत्पादन समेत अन्य उत्पादक गतिविधियों में किया जा सकेगा. सरिता योगी ने कहा कि अभियान की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता महिलाओं की सक्रिय और नेतृत्वकारी भूमिका है. संस्थान का मानना है कि महिलाएं परिवार और समुदाय में जल प्रबंधन की प्रमुख भागीदार होती हैं. ऐसे में उनकी सहभागिता से जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रयास अधिक प्रभावी बनते हैं. संस्थान ने आमजन से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जल बचत और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की है. अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और जल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं. इस मौके पर महिलाओं को पौधे वितरित किए गए.0
0
Report
जालौन में नाबालिग किशोरी ने संदिग्ध आत्महत्या, परिवार में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात कारणों के चलते नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के अंदर दुपट्टे से झूलता मिला 16 बर्षीय किशोरी रेशु का शव, किशोरी की फांसी से हुई असमय मौत से परिवार में मचा कोहराम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ कर जांच में जुटी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मंडोरा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
पूरनानगर में रात को आगजनी से गरीब की रोजी-रोटी उजड़ी, आरोपी बाजो पंडित गिरफ्तार
Giridih, Jharkhand:रात के लगभग 1:30 बजे एक सनकी शख्स की खौफनाक करतूत की वजह से पूरनानगर के झोपड़पट्टी इलाके में अफरा-तफरी मच गई. रात के अंधेरे में एक गरीब की सब्जी की दुकान को आग के हवाले कर दिया गया. आग इतनी भयानक थी कि उसने देखते ही देखते बगल में खड़ी अर्जुन पण्डित की कार को भी अपनी चपेट में ले लिया. पल भर में एक गरीब की रोजी-रोटी उजड़ गई और अर्जुन पंडित की लाखों की गाड़ी जलकर कबाड़ हो गई. सुबह जब गाड़ी मालिक अर्जुन पंडित ने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तब इस पूरी साजिश का लाइव खुलासा हुआ. कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि पूरनानगर गांव का ही रहने वाला बाजो पंडित रात के अंधेरे में इस आगजनी की वारदात को अंजाम दे रहा है. जैसे ही सुबह सीसीटीवी फुटेज से अपराधी की पहचान हुई, ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. ग्रामीणों ने सुबह-सुबह आरोपी बाजो पंडित को पकड़ लिया, उसे घसीटते हुए लाए और बिजली के पोल से बांध दिया. मौके पर भारी भीड़ जुट गई और जमकर हंगामा हुआ. स्थानीय लोगों के मुताबिक, 40 वर्षीय आरोपी बाजो पंडित ने दो शादियां की हैं लेकिन कोई भी बीवी उसके साथ नहीं रहती. हाल ही में उसकी मां भी उसे छोड़कर चली गई है और वह घर में बिल्कुल अकेला रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि यह शख्स थोड़ा मानसिक रूप से बीमार चल रहा है. इस आरोपी का इतिहास पहले से ही दागदार रहा है. आज से कुछ महीने पहले पूरनानगर ग्राम पंचायत के राम मंदिर की दान पेटी को भी इसी बाजो पंडित ने चुराया था, जिसके खिलाफ मुफस्सिल थाने में बकायदा आवेदन भी दिया गया था. फिलहाल, सुबह की इस घटना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बाजो पंडित को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और उसे अपने हवाले यानी हिरासत में लेकर थाने ले गई है. अब देखना यह है कि मुफस्सिल थाना पुलिस इस पूरे मामले पर आगे क्या कार्रवाई करती है.0
0
Report
झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार दुर्घटना, दो की मौत, चार घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, डिवाइडर से टकराने के बाद बलेनो कार के उड़े परखच्चे, हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, कार सवार महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल, घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में कराया गया भर्ती, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, झांसी-कानपुर हाईवे पर झांसी की ओर से आ रही बलेनो कर हुई हादसे का शिकार, उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित अजनारी फ्लाईओवर के पास का हादसा।0
0
Report
शामली में स्वतंत्र देव सिंह ने 12 साल के कार्यों का जबरदस्त गुणगान
Shamli, Uttar Pradesh:शामली स्लग भाजपा मंत्री शामली पहुचे。 शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के दिल्ली सहारनपुर हाईवे मार्ग पर स्थित एक मैरिज होम में सरकार के 12 साल कार्यक्रम में बीजेपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। तो वहीं आने वाले 2027 के चुनाव में सब कुछ छोड़कर मोदी और योगी को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब देश का रहने वाला किसान और हर वर्ग का व्यक्ति खुशहाल होता है तब एक देश का प्रधानमंत्री खुश होता है। वह जब उनसे मीडिया कुछ सवाल करने लगी तो वह कैमरे के सामने बचते हुए नजर आए शामली जनपद में आज केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास के विकास के और जनकल्याण के पूर्ण होने के अवसर पर एक आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री जल शक्ति विभाग स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। जहां उनका स्वागत जनपद के सदर विधायक प्रशन चौधरी शामली जिला अधिकारी आलोक यादव और पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने किया वहीं इस दौरान भाजपा के अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। वहीं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में उन्होंने भारत सरकार के 12 साल पूरे होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को केंद्र ओर प्रदेश की सरकार की लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया। वही उन्होंने बताया कि देश का प्रधानमंत्री दिन-रात लगातार12 साल बिना किसी छुट्टी के काम कर रहा है। उसकी एनर्जी उनको देश के लोगों की खुशहाली से मिलती है。 जहां माता बहनों के लिए गांव दर गाव में शौचालय का निर्माण कराया, वहीं पढ़ने वाले बच्चों के लिए प्राइमरी स्कूल से लेकर इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज भी बनवाये। वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए उन्होंने डिग्री कॉलेज की भी स्थापना का जिक्र किया है उन्होंने कहा कि अब देश में चारों तरफ अच्छी सड़कें हैं जिससे कोई भी व्यक्ति समय रहते एक जगह से दूसरी जगह जा सकता है तो वहीं गरीब लोगों के उपचार के लिए आयुष्मान योजना कार्ड, व गरीब लोगों के लिए सरकारी राशन की व्यवस्था की हुई है। उन्होंने कहा कि शामली जनपद में चारों तरफ हाईवे निकालने के बाद अब यहां की जमीन लाखों से करोड़ों रुपए में बिक रही है सरकार को कोई अब जमीन देने के लिए भी किसान राजी नहीं है जबकि मंच से बोलने के बाद जब मीडिया उनसे कुछ सवाल करने लगी तो वह मीडिया के कैमरे से बचते हुए नजर आए वहीं उन्होंने शामली में श्वेता रोजगार करने वाले वह सरकार के द्वारा चलाए जा रहे रोजगार को बढ़ावा देने के भी स्टॉल पर लोगों को प्रोत्साहित करते हुए दिशा निर्देश दिए वहीं आंगनबाड़ी के स्टॉल पर पहुंचकर बच्चों को गोद में लेकर सत्तू पिलवाया。0
0
Report
Advertisement
रामनगर में NH 309 पुलिया निर्माण से पर्यटन सीजन में जाम का बड़ा संकट
Noida, Uttar Pradesh:पर्यटन सीजन के पीक पर एनएच का निर्माण कार्य बना मुसीबत,पूरे_ramनगर_को_घंटों_जाम_में_झोंका! बिना समन्वय शुरू की पुलिया खुदाई, प्रशासन ने जताई नाराजगी लोगों ने उठाए एनएच विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल एंकर.-जून की छुट्टियों के चलते इन दिनों रामनगर और कुमाऊं-गढ़वाल के पर्यटन स्थलों की ओर पर्यटकों का भारी दबाव बना हुआ है। नैनीताल, भवाली, रानीखेत, अल्मोड़ा समेत पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले हजारों वाहन प्रतिदिन रामनगर से होकर गुजर रहे हैं, ऐसे संवेदनशील समय में राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय भरतपुरी रामनगर के समीप एनएच विभाग द्वारा नेशनल हाईवे 309 पर पुलिया निर्माण एवं खुदाई कार्य शुरू कर दिए जाने से पूरा शहर कई किलोमीटर लंबे जाम की गिरफ्त में आ गया. बुधवार को भी शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जाम का असर रानीखेत रोड, आमडंडा, भवानीगंज, कोसी बैराज और हाईवे से जुड़े अन्य क्षेत्रों तक दिखाई दिया, काफी देर तक लोग वाहनों में फंसे रहे, जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. मामले पर उपजिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान ने भी नाराजगी जताई, उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान इस तरह का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्रशासन को विश्वास में लिया जाना चाहिए था, उनके अनुसार एनएच विभाग ने प्रशासन को कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी, यदि पहले जानकारी मिलती तो ट्रैफिक प्रबंधन के लिए पुलिस बल और वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा सकती थीं. एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर एनएच अधिकारियों से बातचीत की गई थी और उन्हें दिन के समय खुदाई कार्य न करने की सलाह दी गई है, उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्तमान में पर्यटकों का अत्यधिक दबाव है, इसलिए दिन में निर्माण कार्य कराना उचित नहीं है, प्रशासन ने एनएच विभाग को निर्देश दिए हैं कि यदि कार्य आवश्यक है तो उसे रात के समय कराया जाए ताकि दिन के दौरान यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। वहीं स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी एनएच विभाग के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जब पर्यटन सीजन अपने चरम पर है और पहले से ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है, तब बिना समुचित योजना और ट्रैफिक प्रबंधन के निर्माण कार्य शुरू करना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है, नागरिकों का आरोप है कि एनएच विभाग की इस कार्यशैली का खामियाजा आम जनता और पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है. अब बड़ा सवाल यह है कि जब प्रशासन स्वयं इस कार्य को लेकर अनभिज्ञ था, तो आखिर किस आधार पर एनएच विभाग ने इतनी व्यस्त अवधि में निर्माण कार्य शुरू कर दिया? फिलहाल शहरवासी यही उम्मीद कर रहे हैं कि विभाग जल्द स्थिति को सुधारते हुए यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए ठोस कदम उठाएगा।0
0
Report
पटना का नाम बदलेगा पाटलिपुत्र, मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा अपराधी नेपाल भागेंगे
Danapur, Bihar:पटना का नाम होगा अब पाटलिपुत्र, मंच से फुलवारी शरीफ में सहयोग सह जन-कल्याण शिविर का उद्घाटनके मौके पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, अपराधियों को नेपाल भगाने कि कही बात खबर पटना के फुलवारी शरीफ से है जहां फुलवारी शरीफ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के साथ मंत्री रामकृपाल और पूर्व मंत्री श्याम रजक पहुंचे यहां उन्होंने प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण कार्यक्रम का उद्घाटन किया इस मौके पर जहां मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का उद्घाटन और वितरण किया वहीं अपराधियों पर बरसते नजर आए उन्होंने कहा कि अपराधी अब बिहार से नेपाल भाग में क्योंकि उन्हें अब कोई चारा नहीं है ना तो अप भाग सकते हैं ना बंगाल भाग सकते हैं यूपी में योगी जी की सरकार है और बंगाल में सुवेंदु सरकार है इसलिए उन्हें नेपाल ही भागना पड़ेगा यहां हम रहने नहीं देंगे. उन्होंने आर के शाहपुर में पुलिस पर एक व्यक्ति द्वारा हथियार हटाने जाने का वीडियो viral होने पर भी चिंता जाहिर किया बाद में उन्हें भी पता चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है इसी वजह से पुलिस ने कुछ नहीं किया था उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं उन्होंने यह अलाउंस भी किया कि मगध की राजधानी पाटलिपुत्र हुआ करती थी उसी तर्ज पर मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र रख दिया है. हलका इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है. बाईट सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बिहार0
0
Report
मतदाता पुनरीक्षण अभियान कुरुक्षेत्र में तेज, SDM अमन कुमार ने घर-घर पहुंचकर चेक किया डेटा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज घर-घर पहुँच रहे BLO अधिकारी SIR अभियान के तहत वोटर लिस्ट अपडेट मतदाता सूची में त्रुटियां दूर करने का काम जारी नए और स्थानांतरित मतदाताओं की हो रही जांच। कुरुक्षेत्र के थानेसर के SDM अमन कुमार भी छुट्टी वाले दिन फील्ड में उतर रहे हैं BLO के साथ-साथ ब्रिकी से जांच कर रहे हैं और साथ-साथ घर-घर जा रहे हैं आज ऐसे ही एक दृश्य कुरुक्षेत्र के गांव भवानी खेड़ा में देखने को मिला है जहां पर खुद SDM अमन कुमार फील्ड में उतरे साथ में BLO नजर आ रहे हैं और घर-घर जा रहे हैं और मतदाता को SIR के फॉर्म दे रहे हैं साथ जानकारी भी दे रहे हैं कहीं ना कहीं भी BLO और SDM का मतदाता साथ देते नजर आई। मतदाता भी कहीं ना कहीं इस मुहिम में साथ दे रहे हैं—अपनी जानकारी खुद फॉर्म के माध्यम से दे रहे हैं और भी सभी लोग इसकी जानकारी खुद दें अपनी वोट अधिकार सुरक्षित रहे। सुनिए SDM अमन कुमार ने खास बात चीत से क्या कहा।0
0
Report
Advertisement
