205261
Mainpuri: जल भराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Barnahal, Uttar Pradesh:जनपद मैनपुरी के बरनाहल ब्लॉक के गांवों में जल भराव की समस्या से लोग परेशान हैं। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर ग्राम प्रधान और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की लेकिन ग्राम प्रधान और प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जल भराव के कारण स्कूल जा रहे बच्चे और महिलाएं गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं के वृंदावन धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्तों का उमड़ा सैलाब
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के भड़ौंदा कलां वृंदावन धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब पंच पेड़ पर मौली-नारियल बांधकर श्रद्धालु मांग रहे मन्नतें पुरुषोत्तम कुंड में आस्था की डुबकी, बाल गोपाल को झूला झुला रहे श्रद्धालु शाम को भजन-कीर्तन, कोलकाता के भजन गायक जमाएंगे कृष्ण भक्ति का रंग रात 12 बजे होगा भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जयकारों से गूंजेगा वृंदावन धाम झुंझुनूं का वृंदावन धाम हो या मथुरा का मूल वृंदावन—दोनों ही स्थानों पर आज भक्ति और उत्साह की अद्भुत छटा देखने को मिल रही है। झुंझुनूं के भड़ौन्दा कलां स्थित वृंदावन धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह से ही धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई हैं । बाबा पुरुषोत्तम आश्रम के पास स्थित पंच पेड़ पर श्रद्धालु मौली और नारियल बांधकर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत बाबा पुरुषोत्तमदास पूरी करते हैं। वहीं पुरुषोत्तम कुंड में श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु बाल गोपाल को झूला झुलाकर भी अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं। श्री बिहारीजी मित्र मंडल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह जलाभिषेक के साथ हुई। इसके बाद श्री पुरुषोत्तमदास बाबा का संगीतमय मंगल पाठ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए। आयोजन समिति के कैलाश सुल्तानिया ने बताया कि शाम को मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसमें कोलकाता से आए प्रसिद्ध भजन गायक अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को कृष्ण भक्ति के रंग में रंगेंगे। महोत्सव का सबसे खास और भव्य आयोजन रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के रूप में होगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठेगा। श्रद्धालु भगवान के जन्मोत्सव के इस अलौकिक क्षण के साक्षी बनेंगे। कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर पूरे वृंदावन धाम को आकर्षक रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बन रहा है और पूरा धाम कृष्णमय नजर आ रहा है。0
0
Report
PM Modi to flag off MEMU train on Pratapnagar-Tanda Road
Jobat, Madhya Pradesh:प्रतापनगर-टांडा रोड मेमू ट्रेन को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, गुजरात और MP के आदिवासी अंचल के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित गुजरात के प्रतापनगर से मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र आलीराजपुर और धार जिले के टांडा रोड तक सीधी रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 8 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इस नई मेमू (MEMU) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन के सफल ट्रायल के बाद अब इसे नियमित रूप से चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। रोजाना संचालन: मेमू ट्रेन का संचालन प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना किया जाएगा, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवाजाही बेहद सुगम हो जाएगी। टांडा स्टेशन पर भव्य आयोजन: धार जिले के टांडा रोड रेलवे स्टेशन पर 8 सितंबर को कार्यक्रम की भव्य तैयारियां की जा रही हैं, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहेंगे। व्यापार और रोजगार को बढ़ावा: गुजरात और मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल के बीच सीधा संपर्क बनने से स्थानीय व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। क्षेत्रवासियों में उत्साह: लंबे समय से उठ रही इस मांग के पूरे होने और मेमू ट्रेन का सफल ट्रायल पूरा होने से स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है।0
0
Report
कटिहार में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने आपात तैयारी शुरू कर दी
Katihar, Bihar:भारी वर्षा एवं संभावित बाढ़ को लेकर कटिहार जिला प्रशासन अलर्ट मोड में नदियों के जलस्तर की स्थिति पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है बाढ़ की स्थिति में राहत हेतु सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी गंगा नदी के स्तर में धीमी बढ़त आवागमन हेतु 23 नावों का परिचालन शुरू कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी कटिहार जिला में लगातार हो रही वर्षा एवं नदी के जलस्तर में धीमी बढ़त के कारण संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कुर्सेला प्रखंड के जरलाही पंचायत के गुमटी टोला एवं 12 नंबर स्पर पर स्थल निरीक्षण करने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे डीएम ने नदी के बढ़ते जलस्तर तथा आसपास के जल प्रभावित गांवों का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। बाढ़ आने की स्थिति आपदा विभाग के मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी कार्य करने का सख्त निर्देश भी दिया गया। इसके लिए सभी तैयारी अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। डीएम कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि गंगा, कोशी के जलस्तर की सतत निगरानी की जा रही है । जल प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सुरक्षात्मक एवं राहत कार्य चलाया जाएगा । क्षतिग्रस्त सड़कों एवं संपर्क मार्गों की शीघ्र मरम्मति सुनिश्चित की जा रही है । आवश्यकतानुसार वैकल्पिक आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है । प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है । वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर लगातार निगरानी करने का निर्देश देते हुए कहा कि आपात स्थिति में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम करेंगे। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार मेडिकल टीम भेजने तथा जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य संबंधी सलाह उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। आमजनों से अपील करते हुए जिला प्रशासन ने भारी बारिश एवं नदियों के जल स्तर वृद्धि की स्थिति को देखते हुए जलजमाव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों एवं तेज बहाव वाले पानी में अनावश्यक रूप से प्रवेश न करें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन या नियंत्रण कक्ष को सूचना दें।0
0
Report
Advertisement
ब्रेक फेल से पलटी निजी बस; खरगोन-झिरन्या मार्ग पर 8 घायल
Khargone, Madhya Pradesh:अनियंत्रित निजी यात्री बस पलटी, 8 यात्री घायल. ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा. खरगोन से बुरहानपुर जा रही थी निजी यात्री बस. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चैनपूर पुलिस. सभी घायलों को झिरन्या के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया. चैनपुर थाना क्षेत्र के पाडल्या में हुआ हादसा. सभी घायल खतरे से बाहर.0
0
Report
इंदौर में अवैध शराब के बड़े जाल का पर्दाफाश, कंटेनर से शराब बरामद
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. आबकारी विभाग की टीम ने बायपास क्षेत्र में एक कंटेनर की जांच की. जांच के दौरान कंटेनर से हरियाणा निर्मित शराब की सैकड़ों पेटियां बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई जा रही है. शराब को जब्त कर कंटेनर को भी अभिरक्षा में लिया गया है. अब आबकारी विभाग शराब के स्रोत और उसके गंतव्य के साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा है. इंदौर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बायपास क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी जांच की. तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर हरियाणा निर्मित शराब की सैकड़ों पेटियां मिलीं. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई जा रही है. आबकारी विभाग ने शराब को जब्त करने के साथ ही कंटेनर को भी अपनी अभिरक्षा में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में मामला अंतरराज्यीय अवैध शराब परिवहन और तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है. अब विभाग की जांच इस बात पर केंद्रित है कि शराब हरियाणा से कहां से लाई गई थी और इसे इंदौर के रास्ते कहां पहुंचाया जाना था. फिलहाल आबकारी विभाग ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.0
0
Report
हटा में कच्चे मकान की दीवार गिरी, बुजुर्ग महिला दर्द से तड़पती रही
Damoh, Madhya Pradesh:रात में गिरी कच्चे मकान की दीवार, रात भर दर्द से कराहती रही महिला गिर ट्रैक्टर से किया नाला पार.. यह तस्वीरें सामने आई है जिन्हें देखने और उसकी हकीकत सुनने के बाद आप भी सिस्टम को कोसने मजबूर होंगे। दरअसल जिले के हटा ब्लाक के आदिवासी बहुल्य गाँव पाटन में एक कच्चे मकान की दीवार बीती रात गिर गई, इस दीवाल के मलबे के नीचे एक बुजुर्ग महिला मंजली बहु दब गई। परिजनों ने जैसे तैसे उन्हें बाहर निकाला लेकिन वो गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बुजुर्ग महिला को इलाज की दरकार थी और परिजन भी उसे इलाज देना चाह रहे थे लेकिन गांव में कोई इंतजाम नहीं था, आसमान से लगातार बारिश जारी थी और ऐसे में इस आदिवासी परिवार के पास कोई चारा नहीं था। एक बुजुर्ग के ऊपर दीवाल का पूरा मलबा गिरे तो उसे कितनी चोटें आई होंगी और उसे कितनी तकलीफ होगी लेकिन शायद महिला की किस्मत में ये दर्द सहना लिखा था और इसकी वजह गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सड़क का न होना था। जो रस्ता गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ता है उस रास्ते में कीचड़ के अलावा कुछ नहीं, जैसे तैसे लोग इस कीचड़ से भी मरीज को ले आते लेकिन इसी रास्ते में एक बड़ा नाला भी है जो उफान पर था और इसे पार करना मतलब मौत को दावत देना था और इन हालातों के आखिर कैसे महिला को इलाज मिलता, घंटों तक दर्द से तड़पती बुजुर्ग की हालत बिगड़ रही थी गांव के लोगों ने एंबुलेंस को फोन लगाया, एंबुलेंस आई भी लेकिन नाले के इस पार ही खड़ी रही और चाह कर भी वो मरीज तक नहीं पहुंच पा रही थी। नाले के इस पार जब सुबह लोगों ने एंबुलेंस को देखा सारी जानकारी ली तो फिर कुछ भले लोगों ने जुगत बैठाई नाले के उस पार रिस्क लेकर एक ट्रैक्टर भेजा और उस ट्रैक्टर में बुजुर्ग महिला को लेकर लोग इस पार आए और फिर एंबुलेंस के जरिए महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर हटा सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं इस घटना ने फिर एक बार विकास के दावों की हकीकत सबके सामने ला दी है और लोग सिस्टम से शायद यही सवाल करेंगे कि यहां तक आते आते विकास कहां गायब हो गया?0
0
Report
Advertisement
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले CEO नियुक्ति पर मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:बरेली: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के तौर पर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) की नियुक्ति पर कहा, \"यह अच्छी बात है। भाजपा रामभक्त है और साधुओं का सम्मान करना भाजपा का एक लक्ष्य भी है। पैसे-पैसे का हिसाब रहे, इसके लिए नए CEO की नियुक्ति हुई है...\"0
0
Report
जायस कोतवाली ने नोटिस के बाद मोहम्मद मोसिम पर धारा 83 कुर्की की तैयारी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - न्यायालय के आदेश पर जायस कोतवाली पुलिस ने फरार अभियुक्त मोहम्मद मोसिम के घर पर धारा 82 की तहत नोटिस की चस्पा, विभिन्न मुकदमे में दर्ज अभियुक्त मोहम्मद मोसिम लम्बे समय से चल रहा है फरार, न्यायालय ने वांछित अभियुक्त मोहम्मद मोसिम के विरूद्ध धारा 82 के तहत कार्यवाही करते हुऐ नोटिस करवाई चस्पा, जायस कोतवाली पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराते हुए लोगों को न्यायालय के द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए नोटिस की चस्पा, पुलिस ने मुनादी के दौरान कहां की अगर अभियुक्त अभी भी हाजिर नहीं होता है तो आगे न्यायालय के आदेश पर धारा 83 के तहत की जायेगी कुर्क की कार्यवाही, फरार अभियुक्त पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज0
0
Report
अमेठी के सरकारी अस्पतालों में जी मीडिया टीम का रियलिटी चेक: इमरजेंसी सुविधाएं संतोषजनक
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी जी मीडिया की अलग अलग टीमें पहुंची सरकारी अस्पतालों की रियलिटी चेक करने अमेठी में भी जी मीडिया की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो में किया रियलिटी चेक रियलिटी चेक के दौरान इमरजेंसी में चिकित्सक रहे मौजूद डॉक्टरों ने बताया इमरजेंसी में लगी ड्यूटी के दौरान दी जाने वाली सभी सुविधाएं मरीजों को दी जा रही हैं। अमेठी में रियल्टी चेक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो हुआ है पास0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में 1215 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटने का अभियान तेज
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर जिले के मंदिर मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाए गए; एसपी केके विश्नोई ने 1215 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए. अभियान में 713 मस्जिद, 476 मंदिर और 26 गुरुद्वारे शामिल हैं. यह अभियान अभी दो दिन और चला रहेगा. जेल निरीक्षण के दौरान अजान की आवाज सुनाई दी; इसके बाद पुलिस ने कुम्हारों वाली मस्जिद से लाउडस्पीकर हटवाए और कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ध्वनि प्रसारण पर कदम उठाए. शुक्रवार तक 713 मस्जिद, 476 मंदिर और 26 गुरुद्वारे के लाउडस्पीकर हटाए गए.0
0
Report
दही हांडी बांधते समय युवक हाईटेंशन तार की चपेट में, अस्पताल में भर्ती
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।राजीव गांधी चौक के पास दahi हांडी बांधने के दौरान एक युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। हादसे में रेहान खान नाम का युवक करंट की चपेट में आने से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। हादसे की सूचना के बाद संबंधित टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दही हांडी कार्यक्रम के दौरान हाईटेंशन तार के बेहद करीब गतिविधि होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पूरे घटना की जांच की जा रही है0
0
Report
निवाड़ी में तेज बारिश से उफान पर नदियां; पुल पार करते लोग जोखिम उठाते
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे जिले के सभी नदी नाले उफान पर, झांसी टीकमगढ़ मुख्य मार्ग पर ज्योरा मोरा गांव के पास स्थित नाले पर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिसके कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी है, ऐसे में प्रशासन की ओर से पुल पर कोई सुरक्षा व्यवस्था ना होने के चलते लोग जान जोखिम में डालकर बस कार एवं मोटरसाइकिलों से पुल पार कर रहे है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर: बदमाशों ने अम्बामाता में देर रात फायरिंग कर दहशत फैलाई
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में बदमाशों के हौसले बुंलद होते जा रहे है। पुलिस से बेख़ौफ़ हुए बाइक सवार दो बदमाशों ने देर रात शहर के अम्बामाता थाना इलाके में एक घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना गांधी नगर इलाके की बताई जा रही है। जहां रात करीब सवा एक बजे बाइक सवार दो युवकों ने दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही बदमाशो ने फायरिंग के बाद घर पर बीयर की बोतलें भी फैंकी। यह पूरा घटना क्रम वहां लजे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। जिसमे साफ दिख रहा है कि कैसे बदमाश बेख़ौफ़ खुले आम फायरिंग कर फरार हो रहे। सूचना मिलने पर अम्बामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुवायना कर मामले की जानकारी ली। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो की तलाश कर रही है।0
0
Report
कोंडागांव में जन्माष्टमी उत्साह: बच्चों ने मटकी फोड़, रस्साकशी और रेस से मचाया धमाल
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम है… शहर के मंदिरों से लेकर पुलिस लाइन तक जन्माष्टमी का उत्साह देखने को मिला। पुलिस लाइन ग्राउंड में जीवन दिशा अकैडमी के प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। मटकी फोड़, रस्साकशी और रिले रेस में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं कृष्ण के रूप में सजी बच्ची ने माखन से भरी मटकी फोड़कर सभी का ध्यान खींचा। सुबह से ही शहर में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल रहा। पुलिस लाइन ग्राउंड में जीवन दिशा अकैडमी की ओर से बच्चों के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने जमकर उत्साह दिखाया… तो वहीं रस्साकशी और रिले रेस में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। कृष्ण के रूप में सजी बच्ची ने माखन से भरी मटकी फोड़ी, जिसके बाद पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। बच्चों के इस उत्साह को देखने नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल भी पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। बाइट--नरपति पटेल — नगर पालिका अध्यक्ष0
0
Report
बिजनौर में 1215 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाये गए, साइलेंसर कड़े एक्शन
Noida, Uttar Pradesh:ये नेशनल से ड्रेग करें Feed id Raju bijnor input Total 1215 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए जिसमें 476 मंदिर 713 मस्जिद 26 गुरुद्वारा 118 मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक पकड़ी गई उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नॉइस पॉल्यूशन के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन दो दिनों के अंदर इंदौर पुलिस ने 1215 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे इसके लिए पुलिस ने अमन कमेटी के साथ मीटिंग की और सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के तहत सभी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के तहत लिक इलाकों में दिन में 55 डिसिबल रात में 45 डिसिबल वही कॉमर्शियल एरिया में दिन में 65 डेसिबल और रात में 55 डिसिबल हैँ. बिजनौर पुलिस का कहना है की लगातार उनके सीयूजी नंबर पर बच्चों के द्वारा यह शिकायत आ रही थी कि साउंड पॉल्यूशन की वजह से पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे इसके साथ-साथ कई सरकारी महक में भी शिकायत की गई थी की अजान और धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर की आवाज से डिस्टरबेंस होता था इसी के चलते बिजनौर जिले में एक बड़ी कार्रवाई की गई इसके साथ-साथ सड़कों पर मॉडिफाइड बाइक के साइलेंसर की वजह से जो शोर हो रहा था उसके खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई गई बाइट कृष्ण कुमार बिश्नोई sp बिजनौर0
0
Report
Advertisement
