205001
Mainpuri - जिम में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Mainpuri, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के भदावर हाउस के पास एक जिम में दो पक्षों में मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, वीडियो हुआ वायरल।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड में 150 महिला-नेतृत्व ग्रामीण उद्यमों को IIM कोलकत्ता का तीन साल का सहयोग
Ranchi, Jharkhand:रांची से शुरू हुई राज्यव्यापी पहल, 150 महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को मिलेगा IIM कलकत्ता का तीन वर्षों तक विशेष सहयोग* झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में राज्य स्तरीय झारखंड इनक्यूबेटर प्रोग्राम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड इनक्यूबेटर प्रोग्राम की आधिकारिक वेबसाइट और ठाकुर गंगटी मँडरो सखी सिल्क हैंडलूम वीवर्स की वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि अब तक झारखंड की पहचान मुख्य रूप से खनिज संपदा के लिए होती रही है, लेकिन राज्य की महिलाओं ने अपनी मेहनत, कौशल और आत्मविश्वास के बल पर यह साबित किया है कि वे सफल उद्यमी बनने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य इन महिलाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल 150 उद्यमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उद्देश्य पूरे राज्य में महिला उद्यमिता का मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजना आने वाले समय में और अधिक नॉलेज पार्टनर्स को जोड़कर इस पहल का विस्तार करने की है, ताकि JSLPS से जुड़े 1.54 लाख से अधिक उद्यमों को चरणबद्ध तरीके से बेहतर बाजार, तकनीक, प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जा सके। मंत्री ने कहा कि "हमारा राज्य अभी केवल 25 वर्ष पुराना है। लंबे समय तक हमने बुनियादी आवश्यकताओं और विकास की चुनौतियों का सामना किया है। अब समय आ गया है कि झारखंड केवल खनिजों के लिए नहीं, बल्कि अपने नवाचार, महिला उद्यमिता और सफल ग्रामीण एंटरप्राइजेज के लिए भी देशभर में पहचाना जाए।" उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 10,000 से अधिक ऐसे उद्यम हैं जो उपलब्ध संसाधनों के साथ उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इन्हीं महिलाओं के प्रयासों से पलाश और आजीविका जैसे ब्रांड राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। सरकार इन सफल मॉडलों को और सशक्त बनाकर राज्य में लाखों महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ना चाहती है। दीपिका पांडेय सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि IIM कोलकाता इनोवेशन पार्क के तकनीकी सहयोग, JSLPS के मजबूत नेटवर्क तथा राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से झारखंड महिला-नेतृत्व वाली ग्रामीण उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी अलग पहचान बनाएगा। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और IIM कलकत्ता इनोवेशन पार्क (IIMCIP) के सहयोग से संचालित यह तीन वर्षीय राज्यव्यापी कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा संचालित सूक्ष्म एवं नैनो उद्यमों को पहचान, प्रशिक्षण, मेंटोरिंग, वित्तीय सहायता, बाजार से जुड़ाव, ब्रांडिंग तथा औपचारिक स्वरूप प्रदान कर उन्हें प्रतिस्पर्धी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में 150 महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों का चयन कर उन्हें तीन वर्षों तक व्यापक इनक्यूबेशन सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें व्यवसाय का मूल्यांकन, मेंटोरिंग, क्षमता निर्माण, प्रमाणन, वित्तीय एवं बाजार से जुड़ाव, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ई-कॉमर्स, ब्रांडिंग और व्यवसाय विस्तार जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम के तहत रांची में एक केंद्रीय हब तथा संभागीय स्तर पर पाँच क्षेत्रीय स्पोक स्थापित किए जाएंगे, जिससे पूरे राज्य में उद्यमियों तक अंतिम छोर (Last Mile) तक गुणवत्तापूर्ण सहायता पहुंचाई जा सके। इस मौके पर विभागीय सचिव मनोज कुमार, जेएसएलपीएस सीईओ अनन्य मित्तल, झारक्राफ्ट एमडी गरिमा सिंह, अटल इनोवेशन मिशन के डायरेक्टर हिमांशु जोशी सहित विभागीय अधिकारी और महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही. *सखी सिल्क को लेकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा* हमने सखी सिल्क का वेब पोर्टल लॉन्च किया है। इसके माध्यम से ठाकुरगंगटी के भगैया सिल्क बुनकरों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हमारी दीदियों को एक मजबूत प्लेटफॉर्म मिलेगा। एफपीओ के माध्यम से उनके उत्पाद लिए जाएंगे, उनकी ब्रांडिंग सखी सिल्क के तहत की जाएगी और उन्हें पलाश एवं अदिवा स्टोर्स के माध्यम से भी बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। यह हमारे लिए लंबे समय से एक सपना था कि झारखंड के सिल्क को उसकी वास्तविक पहचान मिले। अब तक भगैया सिल्क को लोग भागलपुर सिल्क के नाम से जानते थे, जबकि इसके असली बुनकर गोड्डा और दुमका के विभिन्न प्रखंडों में हैं। जीआई टैग मिलने के बाद अब इन बुनकरों और हमारी महिला दीदियों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान और पहचान मिलेगी।मुझे पूरा विश्वास है कि यह पहल न केवल भगैया सिल्क को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाएगी, बल्कि हमारे बुनकर परिवारों और महिला उद्यमियों की आय बढ़ाने के साथ-साथ झारखंड की पारंपरिक हस्तशिल्प विरासत को भी नई पहचान दिलाएगी।0
0
Report
कैथल कैथल: विजिलेंस ने 28 हजार रिश्वत मांगते VLDA को रंगे हाथ गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:कैथल में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वीएलडीए (वेटरनरी लाइवस्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुर वीएलडीए के रूप में हुई है, जिसकी ड्यूटी पट्टी अफगान क्षेत्र में तैनात है। जानकारी के अनुसार, राममेहर निवासी सोंगरी, जिसने प्रताप गेट क्षेत्र में भैंसों की डेयरी संचालित की हुई है, से भैंसों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने के एवज में आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस कैथल के इंस्पेक्टर सुबह सिंह के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अंकुर को विश्वकर्मा चौक, कैथल से करीब 3:25 बजे 28,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को अपने कार्यालय ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बाइट: सूबे सिंह इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो0
0
Report
छतरपुर बस यूनियन की चेतावनी: 7 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में बस ऑपरेटरों ने मोर्चा खोल दिया है। बस यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और 7 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। बस यूनियन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। यूनियन का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 7 तारीख से छतरपुर जिले में सभी बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इससे जिले भर के यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रशासन ने यूनियन को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर जल्द विचार किया जाएगा। अब देखना होगा कि 7 तारीख से पहले कोई समाधान निकलता है या नहीं।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र: शाहबाद थाने में चौथा जनता दरबार, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार की श्रृंखला में थाना शाहबाद में लगाया चौथा जनता दरबार। 30 से ज्यादा शिकायतकर्ताओं ने थाना में पहुंचकर रखी अपनी बात। करीब 20 शिकायतों का मौका पर निपटारा, ज्यादातर शिकायतकर्ता सन्तुष्ट पाए गए। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं को गहराई से समझने और उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से एक विशेष जनता दरबार की मुहिम शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक हर सप्ताह एक थाना में जनता दरबार लगाकर आमजन की शिकायतें और समस्या सुनते हैं। इसी कड़ी में दिनांक 30 जुलाई 26 को पुलिस का चौथा दरबार थाना सदर शाहबाद में लगाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन नागरिकों की शिकायतों का निवारण करना है, जिनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय थाना स्तर पर नहीं हो पा पाता, या जो लोग अपनी बात रखने के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने में असमर्थ हैं। जनता दरबार में थाना एरिया के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे。 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चन्द्र मोहन ने थाना परिसर में आमजन की शिकायतें सुनी। पुलिस अधीक्षक ने मौका पर शिकायतों का निपटारा किया तथा थाना प्रभारी को करवाई करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई और रिकॉर्ड रखने सम्बन्धी जरुरी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना में तैनात सभी अनुसंधानकर्ताओं की मीटिंग ली तथा शिकायतों और केसों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निपटारे के लिए हर सप्ताह एक विशेष थाने में इसी प्रकार दरबार लगाया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से बहुउद्देशीय कार्यक्रम है। इसके तहत न केवल आम जनता की शिकायतें सुनी जा रही हैं, बल्कि थाने की कार्यशैली, दैनिक कामकाज और पेंडिंग मामलों का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि थाना शाहबाद में जनता दरबार में करीब 30 से ज्यादा शिकायतकर्ता आए उनमें से लगभग करीब 20 समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया और काफी लोग इससे संतुष्ट भी दिखे। जिनके अंदर कार्रवाई पेंडिंग थी उनको जल्द कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस किसी अगर कर्मचारी की उसमें लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी हम कार्रवाई करतेहैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामले ज़मीन संबंधित पाए गए, उसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी अनुसंधानकर्ताओं की मीटिंग भी ली गई। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि जनता के प्रति अपनी जो है छवि को भी सुधारा जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाए। कुछ जगहों पर सुधार की ज़रूरत है जिन पर सुधार भी किया जाएगा। थाना परिसर का निरिक्षण किया गया तथा साफ सफाई सम्बन्धी निर्देश दिए गए।0
0
Report
नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभा यात्रा, सुरक्षा के कड़े प्रबंध—800 पुलिसकर्मी तैनात
Nuh, Haryana:ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभा यात्रा, प्रशासन ने कसी कमर, सात कंपनियां और 800 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात। नूंह में आगामी 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में गुरुवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अखिल पिलानी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, यात्रा मार्ग से जुड़े ग्राम सरपंचों, मंदिर समितियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पक्षों ने यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू रहेंगे। बिना अनुमति लाउडस्पीकर, डीजे, ड्रोन उड़ाने तथा हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा यात्रा मार्ग और प्रमुख मंदिरों की निगरानी के लिए ड्रोन एवं विशेष निगरानी दल भी तैनात किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। यात्रा के लिए सात अतिरिक्त पुलिस कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इसके अलावा जिले के लगभग 800 पुलिसकर्मी, 10 से अधिक डीएसपी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी यात्रा मार्ग, मंदिरों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। उन्होंने बताया कि पूरी यात्रा की 40 स्थानों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी, जबकि सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नल्हड़ शिव मंदिर समिति के चेयरमैन सरदार जी.एस. मलिक ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी यात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से मेवात से पूरे देश में भाईचारे और एकता का सकारात्मक संदेश जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि यह यात्रा संतों के मार्गदर्शन में निकलेगी और सभी समाज के लोग मिलकर इसका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि नूंह की ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभा यात्रा सामाजिक समरसता, सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनेगी। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग करें।0
0
Report
Gen Alpha की ग्रामीण आह्वान: स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर प्रदर्शन
Gaya, Bihar:स्कूल में नहीं मिली बुनियादी सुविधाएं सुविधा, Gen Alpha ने स्कूल की बदहाली पर छात्रों का प्रदर्शन, Gen Alpha के प्रदर्शन की जी मीडिया ने किया रियलिटी चेक। Gen Alpha के छात्रों से किया खास बातचीत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन की गूंज अब गांवों तक पहुंचती दिख रही है। बदलते दौर की Gen Alpha अब केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं के लिए खुलकर आवाज उठा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मिडिल स्कूल सिमुआरा के 40 से अधिक छात्र-छात्राएं अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन करते हुए अपनी समस्याओं से अधिकारी को अवगत कराया। छात्रों की बुनियादी सुविधाएं जैसे- पेयजल, स्वच्छता, मध्याहन भोजन की गुणवत्ता को लेकर आक्रोशित छात्रों ने पूरे विद्यालय की पोल अधिकारी व आम जन के सामने पोल खोल कर रख दी। स्कूल की अव्यवस्थाओं के विरोध में टिकारी अनुमंडल कार्यालय पहुंच गए और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नारेबाजी की। अचानक बड़ी संख्या में बच्चों के एसडीएम कार्यालय पहुंचने से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई। इस घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद जी मीडिया की टीम उस विद्यालय में पहुँची जँहा के सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया था और उन छात्र छात्राओं से उनकी इस बुनियादी समस्या को लेकर किया खास बातचीत में छात्रों ने बताया कि स्कूल में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। मिड-डे मील की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं रहती, चापाकल खराब है, शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होती और खेल सामग्री भी उपलब्ध नहीं है। छात्रों ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, इसलिए उन्हें प्रशासन का दरवाजा खटखटाना पड़ा। वॉक थ्रू फ़ॉर छात्र वंही इस मामले को लेकर एसडीएम प्रवीण कुंदन ने फ़ोन पर बताया की कुछ छात्र और छात्रा आये हुए थे मेरे पास अपने स्कूल में सुविधा नहीं रहने की शिकायत को लेकर और हमने सभी छात्रों से सभी बातों को सुना और एक टीम का गठन कर जाँच के लिए स्कूल भेजा है और जल्द से जल्द स्कूल में बच्चो की सुविधा को लेकर सभी आवश्यक कार्य करने के लिए कहा है बरहाल नई पीढ़ी अब अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए शांत दर्शक नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदार बन रही है। जिससे कि अब ग्रामीणों क्षेत्रो में भी अपने हक और अधिकार को लेकर छात्र जागरूक हो गए है लेकिन छात्रो के इस प्रदर्शन के बाद ये सवाल भी खड़ा हो रहा है कि जँहा बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है तो वंही उनके ही कुछ कर्मी व अधिकारी उनकी इस व्यवस्था को व्यवस्थित करने में नाकाम साबित हो रहे है जो शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता का विषय है0
0
Report
Advertisement
बक्सर में 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
Buxar, Bihar:बक्सर के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरजिला गिरोह के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि नया भोजपुर क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप की डील होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर मौके से पांच तस्करों को दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का एक सदस्य पूर्वी चंपारण से ब्राउन शुगर की खेप लेकर भोजपुर पहुंचा था, जहां इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित अंतरजिला तस्करी गिरोह है, जिसके तार अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और जल्द ही इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने MDMA ड्रग्स के साथ चार्टर फ्लाइट पायलट गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम, हरियाणा: ACP क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि सेक्टर 39 क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि एक शख्स गुरुग्राम में भारी मात्रा में MDMA लेकर घूम रहा है और उसे विभिन्न जगहों पर बेचने की तैयारी है. टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम अरशाद अली उर्फ अज्जू है, 33 वर्ष, केरल के कोझीकोड का रहने वाला. वह तीन साल से नोएडा स्थित एक विदेशी एविएशन कंपनी के लिए काम कर रहा है और निजी चार्टर फ्लाइट्स ऑपरेट करता है. हमने उसके पास से लगभग 35 लाख रुपये की MDMA जब्त की है.0
0
Report
योगी के गाजी-सुहेलदेव संदर्भ से विपक्ष पर निशाना: बीजेपी की राष्ट्रवादी राजनीति?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- योगी लगातार गाजी और महाराजा सुहेलदेव का जिक्र कर विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं...क्या ये बीजेपी की राष्ट्रवाद वाली राजनीति का हिस्सा है0
0
Report
Advertisement
प्रदेश भर में भारी बारिश से जलभराव के दौर, राहत-बचाव के निर्देश जारी
Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश भर में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई इलाकों में जलभराव और डूबान जैसे हालात, सरकार ने दिए राहत-बचाव के निर्देश0
0
Report
30 किलोमीटर पैदल पहुंचीं शहडोल की छात्राएं, छात्रावास सुविधाओं पर प्रशासन से मांग तेज
Shahdol, Madhya Pradesh:दिल्ली में Gen-Z छात्र आंदोलनों की गूंज अब शहडोल में भी सुनाई देने लगी है। अपने हक और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आदिवासी छात्राएं सड़क पर उतर आईं। शहडोल जिले के बुढार विकासखंड के माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की दर्जनों छात्राएं छात्रावास में बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर करीब 30 किलोमीटर पैदल कलेक्टर से मिलने निकल पड़ीं। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और बीच रास्ते में छात्राओं को रोककर उनकी समस्याएं सुनीं। अब इस पूरे घटनाक्रम ने छात्रावास की व्यवस्था के साथ-साथ छात्राओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहडोल जिले के बुढार विकासखंड के ग्राम कटकोना स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में लंबे समय से बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। आखिरकार परेशान होकर छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से मिलने का निर्णय लिया और पैदल ही निकल पड़ीं। लगभग 30 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। जिला पंचायत सीईओ शिवम प्रजापति, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं से चर्चा की। अधिकारियों ने जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद छात्राएं वापस छात्रावास लौट गईं। हालांकि इस पूरी घटना ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर छात्रावास की छात्राएं बिना किसी रोक-टोक के करीब 30 किलोमीटर कलेक्ट्रेट के लिए निकल सकती हैं, तो छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है? वहीं, यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर शिकायतों के बावजूद मूलभूत सुविधाओं का समाधान समय पर क्यों नहीं किया गया। अब प्रशासन का कहना है कि सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया जाएगा। फिलहाल प्रशासन ने छात्राओं को भरोसा देकर वापस भेज दिया है, लेकिन यह घटना साफ संकेत देती है कि छात्रावासों में मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी कितनी जरूरी है。0
0
Report
माओवादीियो को बड़ा झटका: पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा गिरफ्तार, दस्ते ने आत्मसमर्पण किया
Jagdalpur, Chhattisgarh:माओवादी संगठन को लगा अंतिम झटका, पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा गिरफ्तार, दस्ते ने किया आत्म समर्पण0
0
Report
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची में 14वीं JPSC धांधली के विरोध में आदिवासी छात्रों का प्रदर्शन
Ranchi, Jharkhand:14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची की सड़कों पर छात्रों का आक्रोश लगातार देखने को मिल रहा है। बारिश की फुहारें भी छात्रों के हौसले को डिगा नहीं सकीं। हाथों में छतरियां लिए बड़ी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इसी क्रम में आज आदिवासी छात्रावास से आदिवासी छात्रों ने विरोध मार्च निकाला। यह मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख चौकों से होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा, जहां छात्रों ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार से मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक पूरे मामले की पारदर्शी जांच नहीं होती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
पत्नी के प्रेमी संग मिली हत्या की साजिश: दिव्यांग पति की हत्या में 4 गिरफ्तार
Gaya, Bihar:पत्नी ने प्रेमी संग रची दिव्यांग पति की हत्या की साजिश, 4 गिरफ्तार, गया पुलिस ने किया खुलासा गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में दिव्यांग राजदेव भारती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। ग्रामीण एसपी दिव्यांजली ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध की कहानी सामने आई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी का राजा आलम के साथ प्रेम संबंध था और इसी संबंध के चलते पति की हत्या की साजिश रची गई। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी राजा आलम को रास्ते से पति को हटाने के लिए उकसाया। इसके बाद आरोपी राजा आलम ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजदेव भारती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मामले को छिपाने की भी कोशिश की गई, लेकिन वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। ग्रामीण एसपी दिव्यांजली ने बताया कि इस मामले में अब तक रोहित कुमार, राजा आलम, मोहम्मद मुन्ना तथा मृतक की पत्नी समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है0
0
Report
छोटा राजन को फर्जी पासपोर्ट मामले में 7 साल की सजा; CBI कोर्ट सुनाया फैसला
Noida, Uttar Pradesh:छोटा राजन को फर्जी पासपोर्ट मामले में 7 साल की सजा, CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला... CBI की विशेष अदालत, चेन्नई ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन उर्फ विजया कदम, राजेंद्र और नाना को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने के मामले में 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। छोटा राजन को धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी पहचान का इस्तेमाल (चीटिंग बाय पर्सोनेशन) और झूठे दस्तावेज देकर पासपोर्ट हासिल करने का दोषी पाया गया। फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है, जहां वह पहले से ही एक अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है。 क्या है पूरा मामला? CBI ने यह मामला 19 मार्च 2002 को दर्ज किया था। जांच में आरोप लगा कि छोटा राजन ने रीजनल पासपोर्ट ऑफिस, चेन्नई को धोखा देकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था। जांच में सामने आया कि उसने "विजया कदम" नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। इसके लिए उसने स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, डिमांड ड्राफ्ट (DD) समेत कई फर्जी दस्तावेज जमा किए थे。 CBI की जांच में यह भी पता चला कि "विजया कदम" नाम से पासपोर्ट लेने वाला व्यक्ति वास्तव में मुंबई निवासी राजेंद्र उर्फ नाना उर्फ छोटा राजन, पिता सदाशिव, था। उसने फर्जी पहचान अपनाकर उम्र और पते से जुड़े नकली दस्तावेज जमा किए और उन्हें असली बताकर पासपोर्ट हासिल किया。 2004 में दाखिल हुई थी चार्जशीट.. मामले की जांच पूरी होने के बाद CBI ने 22 जनवरी 2004 को छोटा राजन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। लंबी सुनवाई के बाद अब चेन्नई की CBI अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए 7 साल की सजा और 55 हजार रुपये जुर्माने का आदेश दिया है。0
0
Report
Advertisement
