Mainpuri - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक के लेट आने का वीडियो हुआ वायरल
Barnahal, Uttar Pradesh:सलूक नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला चिकित्सक के लेट आने को लेकर हुआ विवाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पत्नी का चेकअप कराने आए भाजपा नेता दीपक मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से महिला चिकित्सक की शिकायत की और लेट आने का उनका वीडियो भी बनाया। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रबदीप ने कार्रवाई करने कि कही है, पूरा मामला बरनाहल के सलूक नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार साल के मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत के बाद गांव में हंगामा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:लोकेशन नोएडा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार साल के मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत के बाद गांव में हंगामा नोएडा के बरौला गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। मासूम की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मामला थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन मौजूद हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बाइट: पीड़ित पिताहापुड -पत्रकार नसीम हत्याकांड मामला, आटा मिल मालिक सहित 3 गिरफ्तार
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़: देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्रकार नसीम हत्याकांड में शामिल आटा मील मालिक सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कल दिनांक 18.10.2026 को मृतक नसीम अपने सहयोगियों के साथ जरौठी रोड स्थित आटा मील पर विज्ञापन लेने के लिए गए थे। जहाँ आटा मील मालिक और उसके लोगों ने एक राय होकर नसीम व उसके साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हुए पत्रकार नसीम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
