मैनपुरीः अनियंत्रित कार रजवाहा में गिरी, दो घायल
Mainpuri, Uttar Pradesh:थाना एलाऊ के पास अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर गहरे रजवाहा में जा गिरी। सड़क पर मोड़ और पुलिया में रेलिंग ना होने की वजह से यह हादसा हुआ। कार में परिवार के 6 लोग सवार थे जिसमें एक महिला समेत 2 लोग घायल हुए हैं। कार के एयरबेग खुलने से बड़ा हादसा होने से बच गया। कार सवार थाना एलाऊ के दौलतपुर के रहने वाले हैं। नई कार से बाबा नीमकरौली के दर्शन करके लौट रहे थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धक्का मारकर भागने वाला ड्राइवर हुआ गिरफ्तार
Mau, Uttar Pradesh:मऊ के घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र में 9 अप्रैल की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा मधुबन रोड स्थित टाइटन हॉस्पिटल के पास रात करीब 11 बजे हुआ था, जब एक टीयूवी 300 वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। घोसी सी ओ जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी
