icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

60वें अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कुचामन-डीडवाना में साक्षरता के नए आयाम

Didwana, Rajasthan:एंकर। - डीडवाना-कुचामन जिले में 60वां अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। श्री कुचामन पुस्तकालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निरक्षरता से साक्षरता की प्रेरणादायक यात्रा तय करने वाली मीरा देवी का विशेष सम्मान किया गया। मीरा देवी ने शादी के बाद ससुराल आने पर साक्षर बनने का संकल्प लिया और सरकार के साक्षरता अभियान से जुड़कर पढ़ना-लिखना सीखा। साक्षर बनने के बाद उन्होंने अपनी संतानों को भी उच्च शिक्षा दिलाई। आज मीरा देवी स्वयं अपने गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों को साक्षर बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी कहानी कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र रही। जिला स्तरीय समारोह में उपस्थित लोगों को समाज में शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूकता फैलाने तथा क्षेत्र से निरक्षरता का दंश मिटाने में सहयोग करने की शपथ भी दिलाई गई। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता अभियान से जुड़े शिक्षकों और नवसाक्षरों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा शिक्षा के माध्यम से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में बताया। जिला साक्षरता प्रभारी चंपा लाल कुमावत ने बताया कि इस आयोजन में लर्नर, ब्लॉक समन्वयक,नव साक्षर, स्वयंसेवी शिक्षक, साक्षरता प्रभारियों को सम्मानित किया गया । उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार के जागरूकता अभियानों के लोगों ने जागरूक होकर साक्षर होने की उपलब्धि हासिल की हैं कार्यक्रम में साक्षरता अभियान से जुड़े अधिकारी, शिक्षक, शहर के प्रबुद्धजन एवं नवसाक्षर उपस्थित रहे। बाइट 01 – चंपा लाल कुमावत, जिला साक्षरता अधिकारी ( बाइट 02 – मीरा देवी, नवसाक्षर महिला बाइट 03 – भंवर लाल कुमावत, शिक्षक (गले में आई कार्ड की डोरी नज़र आ रही है )
0
0
Report

अंबाला में मच्छरों के डंक से स्वास्थ्य विभाग चिंतित: मलेरिया 8, डेंगू 1 केस

Ambala, Haryana:अंबाला में मच्छरों के डंक से स्वास्थ्य विभाग चिंतित: मलेरिया 8, डेंगू 1 केस अंबाला जिला पिछले तीन-चार सालों से मलेरिया मुक्त रहने की दिशा में आगे बढ़ रहा था, लेकिन इस बार मच्छरों के डंक ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक मलेरिया के 8 और डेंगू के 1 मामला सामने आया हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मलेरिया के सामने आए 8 मामलों में से 7 मरीज ऐसे हैं, जो दूसरे राज्यों से यात्रा करके अंबाला लौटे थे। इनमें से कुछ मरीज उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद और सीतापुर जैसे क्षेत्रों की यात्रा करके लौटे थे। वहीं, एक मरीज अंबाला के नया गांव क्षेत्र का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब मरीज के घर जांच करने पहुंची तो वहां पानी में मच्छरों का भारी मात्रा में लार्वा मिला। टीम ने मौके पर ही लार्वा नष्ट करवाया और परिवार को आसपास पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों के घरों और आसपास जमा पानी की जांच शुरू कर दी है। विभाग की ओर से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि घरों में पानी जमा न होने दें और मच्छरों की रोकथाम के लिए जरूरी सावधानियां बरतें। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में अंबाला में मलेरिया का केवल एक मामला सामने आया था। वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 7 हो गई, जबकि वर्ष 2025 में मलेरिया के कुल 18 केस सामने आए थे। इनमें 16 केस बाहर के थे और 2 स्थानीय मामले थे। इस साल अब तक सामने आए नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को एक बार फिर सतर्क कर दिया है। विभाग की टीमें मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी कर रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

कुलदीप शर्मा बोले 2029 तक कांग्रेस का मजबूत संगठन बनेगा

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के लाडवा उपमण्डल में आयोजित डी.एस.बी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में जय राम संस्थाओं के ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 22वीं श्रद्धांजलि समारोह में शिरकत करने पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके दिखाएं मार्ग पर चलते हुए जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मीचारी शिक्षा तथा समाजसेवा की अलख जगाए हुए है कुलदीप शर्मा बोले बोले नई पीढ़ी के लिए ज्ञान व ज्योति केंद्र बनेगा डी.एस.बी इंटरनेशनल संस्थान, उन्होंने कहा की सफाई कर्मचारियों की मांग पर प्रदेश सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करें व हड़ताल खत्म करवाए कुलदीप शर्मा बोले जल्द बनेगा कांग्रेस का मजबूत संगठन निचले स्तर तक भी बन जाएगा हालांकि जिला/ ब्लॉक स्तर पर संगठन बन चुका है और इसी मजबूत संगठन के बूते पर 2029 में कांग्रेस सरकार बनाएगी ऐसा उनका विश्वास है क्योंकि आज समाज का हर वर्ग कर्मचारी,व्यापारी, युवा, बुजुर्ग हो या महिलाएं सब परेशान है ,भ्रष्टाचार चरम पर है बेरोजगारी में प्रदेश का अव्वल स्थान पर है कानून व्यवस्था चरमराई हुई है उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग उनके खिलाफ षड्यंत्र रचते हैं और खुद जिन्होंने बीजेपी से हाथ मिलाया हुआ है लेकिन उन्हें हर तीसरे महीने बीजेपी में भेज देते हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनके शुभचिंतकों की संख्या बढ़ रही है
0
0
Report

रायसिंहनगर नगर पालिका चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कल मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। रायसिंहनगर केपीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया । प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान करवाने को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। रायसिंहनगर नगर पालिका क्षेत्र के 35 वार्डों में मतदाता अपने-अपने वार्ड के पार्षद का चुनाव करेंगे। मतदान को लेकर प्रत्याशियों के साथ-साथ मतदाताओं में भी उत्साह नजर आ रहा है। अब सभी की निगाहें मतदान दिवस पर टिकी हैं, जब मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।
0
0
Report

मधुबनी के सरकारी स्कूल परिसर में रात के नाच-गाने पर सुरक्षा सवाल उठे

Madhubani, Bihar:मधुबनी के कलुआही प्रखंड से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा और परिसर के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि हरिपुर गौरी नारायण टोल स्थित एक सरकारी विद्यालय परिसर में रात में नाच-गाने का आयोजन हुआ। वीडियो में बार बाला सिगरेट का कस मार रही है और हाथ में पिस्तौल जैसी वस्तु लिए ठुमके लगा रही है। हालांकि वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्कूल परिसर में बार वाला डांस ने सरकारी विद्यालय परिसर के इस्तेमाल और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। सवाल यह है कि जिस विद्यालय में दिन के समय बच्चे पढ़ाई करने पहुंचते हैं, वहां रात में इस तरह का आयोजन किसकी अनुमति से हुआ। क्या विद्यालय परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश की अनुमति दी गई थी, वीडियो में दिखाई दे रही कथित बंदूक जैसी वस्तु की वास्तविकता क्या है? वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी मामले को लेकर चर्चा तेज है। अब लोगों की नजर प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी है। विद्यालय परिसर में रात के समय कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति किसने दी? और वीडियो में दिखाई दे रही कथित हथियार जैसी वस्तु की भी जांच जैसे सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल मामले में आधिकारिक पुष्टि और प्रशासनिक जांच का इंतजार है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वीडियो कब का है, विद्यालय परिसर में वास्तव में क्या हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। देखना है कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग मामले में क्या कदम उठाते हैं.
0
0
Report
Advertisement

PM मोदी के 25 साल पूरे: 17 सितम्बर से सेवा संकल्प और रक्तदान अभियान

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक पीएम मोदी के 25 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। अभियान के पहले दिन, 17 सितंबर को युवा मोर्चा की ओर से बड़े स्तर पर रक्तदान किया जाएगा। 17 सितंबर को ही केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी अपने-अपने घरों में दीप जलाएंगे। एक महीने में 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांसद से लेकर पंचायत स्तर तक लाखों जनप्रतिनिधि जुटेंगे और वंदे मातरम् के छह छंदों का सामूहिक गायन करेंगे। इस कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम भी मौजूद रहेगी। बाइट — संजय सरावगी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
0
0
Report
Advertisement

आईएएस नेहा मारव्या के चौथे ट्रांसफर पर नाराजगी का विवाद

Bhopal, Madhya Pradesh:2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या का फिर से ट्रांसफर हुआ है...ट्रांसफर के बाद उन्होंने आईएएस एसोसिएशन के ग्रुप में एक पोस्ट डाला है। इस पोस्ट में उन्होंने अपना दर्द डाला है। साथ ही लिखा है कि एक साल में मेरे चार ट्रांसफर हुए हैं। अगर मैं कही रहूंगी नहीं तो काम कैसे कर पाऊंगी। नेहा मारव्या के इस पोस्ट के बाद कॉग्रेस विधायक ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र सीनियर आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या ने ग्रुप में पोस्ट डाला, उसमें लिखा कि मैं ट्रांसफर की सूची देखकर बहुत परेशान हूं। पांच सितंबर को आई सूची में मेरा भी नाम है, जबकि मुझे ज्वाइन किए 50 दिन ही हुए हैं। इसे देखकर मैं विचलित हूं। यह एक साल में चौथी बार है, जब मेरा नाम ट्रांसफर सूची में आया है। मैं समझती हूं कि एमपी आईएएस एसोसिएशन का ग्रुप सिर्फ बर्थडे विश करने और बधाई देने कि लिए हैं। आगे लिखा कि मैं यहां अपनी नाराजगी जाहिर करना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि मुझे कोई समाधान मिलेगा। नेहा ने आईएएस एसोसिएशन ग्रुप में लिखा मुझे कोई समाधान मिलेगा... मैं यहां अपनी नाराजगी जाहिर करना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि मुझे कोई समाधान मिलेगा। मैं अच्छी तरह से समझती हूं कि एक आईएएस अधिकारी के तौर पर, राज्य सरकार जहां चाहे, वह मुझसे ड्यूटी करने के लिए कह सकती है और मैंने हमेशा सम्मान के साथ इन आदेशों को स्वीकार किया हूं। मैं बहुत निराश हूं आईएएस नेहा मारव्या ने लिखा कि मैं इस बार बहुत निराश हूं। मेरा ट्रांसफर इसलिए कर दिया गया क्योंकि जिन कर्मचारियों का काम सीधे मेरे अधीन नहीं बल्कि विभाग के अधीन है, उन्होंने मेरे खिलाफ बगावत कर दी, वे मेरी मेज पर हाथ पटककर तबादला करवाने की धमकी दे रहे थे। मैंने सही प्रक्रिया के जरिए उनके अनुशासनहीन होने, फाइलें दबाकर रखने और विभाग में मेरे साथ किए गए बुरे बर्ताव की शिकायत की थी, ताकि जरूरी कार्रवाई हो सके। लेकिन इसके बजाय, मेरा ही तबादला कर दिया गया।इतना कमजोर होता है आईएएस अधिकारी उन्होंने लिखा कि इससे क्या संदेश जाएगा। क्या एक आईएएस अधिकारी इतना कमजोर होता है कि मेरी बात छोड़िए, मुझे नहीं लगता कि कोई आईएएस अधिकारी ऐसा कुछ कर सकता है, जिससे ज्वाइन करने के एक महीने के भीतर की बगावत कर दें। एक महीने में तो अधिकारी काम को ठीक से समझ भी नहीं पाता। लेकिन अधीनस्तों की बगावत के कारण हुए इस तबादले से मुझे अपमानित होना पड़ा है। मैं कैसे काम कर पाऊंगी मेरा कार्यकाल सिर्फ 2-3 महीने का होता है, जब तक मैं अपनी जिम्मेदारी को ठीक से समझ पाती हूं, तब तक मेरा तबादला हो जाता है। मेरे नीचे काम करने वाले लोग भी मुझे आसान शिकार समझते हैं, अगर मैं उनकी मर्जी से काम न करूं तो वे मेरा तबादला करवा सकते हैं। मैंने कई सालों तक खामोशी और सब्र से काम लिया, मुझे दरकिनार किया गया और कोई काम नहीं दिया गया। इस उम्मीद में कि हालात सुधरेंगे, लेकिन स्थिति औऱ बिगड़ गई। अब मेरे नीचे काम करने वाले लोग मुझे धमकाने लगे हैं। गौरतलब हो की 14 साल तक कलेक्टर बनने का इंतजार करती रही आईएएस नेहा मारव्या फिर डिंडौरी कलेक्टर बनीं लेकिन 8 महीने में हटा दी गईं. एक साल में 4 ट्रांसफर,नेहा मारव्या का मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसमें कई परतें हैं. एक अधिकारी जिसे 14 साल तक फील्ड पोस्टिंग नहीं मिली और फिर पहली कलेक्टरी मिली तो राजनीतिक विरोध झेलना पड़ा. बाद में संवेदनशील विभाग मिला तो कर्मचारियों से टकराव की खबरें सामने आने लगी. नतीजा ये हुआ कि एक साल के भीतर उनका चार बार तबादला हो गया. नेहा मारव्या के समर्थन में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने सीएम को पत्र लिखकर कहा ईमानदार अधिकारी को परेशान किया जा रहा है...नेहा मारव्या जंहा पोस्टेड रही भ्रष्टाचार फलने-फूलने नही दिया...इसी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है...
0
0
Report

शहापुर में आदिवासी वन-हक के लिए उग्र प्रदर्शन, 27 अक्टूबर को मुंबई मोर्चा तय

Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यातील आदिवासींच्या वनहक्कासाठी शहापूरात हजारो आदिवासी एकवटले होते. श्रमजीवी संघटनेचे संस्थापक विवेक पंडित यांच्या नेतृत्वाखाली जाहीर संविधान सभा घेण्यात आली आणि १५ डिसेंबरपर्यंत वनदावे निकाली न काढल्यास तीव्र आंदोलनाचा इशारा देण्यात आला आहे. ७ सप्टेंबर रोजी शहापूर येथे झालेल्या या जाहीर सभेला तालुक्यातील गाव-पाड्यांमधून हजारो आदिवासी बांधव उपस्थित होते. पिढ्यानपिढ्या वनजमीन कसूनही हक्कपत्र मिळत नसल्याने संताप व्यक्त करण्यात आला. विवेक पंडित यांनी सरकारला जाब विचारताना सांगितले की, वनहक्क हा उपकार नाही तर संविधानाने दिलेला अधिकार आहे. प्रशासनाच्या दिरंगाईमुळे आदिवासी वंचित राहत आहेत. यावेळी १५ डिसेंबर २०२६ पर्यंत सर्व प्रलंबित वनहक्क दावे निकाली काढण्याची मागणी करण्यात आली. तसे न झाल्यास २७ ऑक्टोबरला शहापूरसह राज्यातील सर्व दावेदार मुंबईकडे मोर्चा घेऊन जाणार असल्याची घोषणा करण्यात आली. गावठाण, पाणी, रस्ते, शिक्षण या मूलभूत प्रश्नांवरही यावेळी प्रशासनाला धारेवर धरण्यात आले.
0
0
Report

राजस्थान विश्वविद्यालय में RUPA संयोजक इस्तीफा: स्वास्थ्य कारणों व PhD प्रवेश विवाद

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय में RUPA संयोजक का पद से इस्तीफा । पीएचडी की खाली सीटों के विवाद के बाद दिया इस्तीफा। CAS निगरानी समिति के संयोजक पद से भी मुक्त करने का किया अनुरोध। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर कुलपति को सौंपा इस्तीफा。 लंबे समय तक काम और अनियमित भोजन से स्वास्थ्य प्रभावित होने की बात。 पीएचडी प्रवेश को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का भी किया जिक्र。 लगातार तनाव और व्यस्तता से शारीरिक-मानसिक परेशानी का हवाला。 कुलपति से दोनों जिम्मेदारियों से मुक्त करने और इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध।
0
0
Report
Advertisement

मानिकपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कलेक्टरेट घेराव कर सरपंच बर्खास्तगी की मांग

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले की ग्राम पंचायत मानिकपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टरेट का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए सरपंच सचिव को बर्खास्त करने की मांग की है साथ ही पंचायत में कराये गए निर्माण कार्यों में नियम विरुद्ध परिजनों को लाभ दिए जाने पर जाँच एवं कार्यवाही की मांग की है इसके अलावा ग्रामीणो ने यह भी बताया है कि कई आवश्यक स्थानों पर आवागमन के लिए सड़क और पुल की मांग ग्रामवासियों द्वारा वर्षो से की जा रही है लेकिन सरपंच सचिव अनसुना कर रहे हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरपंच द्वारा मनरेगा के कार्यों में नियम विरुद्ध अपने घर के सदस्यों के नाम से हाजिरी भरकर राशि आहारित कर ली गई है इसके अलावा आवास योजना के पात्र हितग्राहियों से हजारों रुपये कमीशन भी लिया गया है बता दें ग्राम पंचायत मानिकपुर अंतर्गत चार सम्मिलित ग्राम है जिनमें कारीगढ़री, बीजापुरी, सेमरिया एवं दिठौरी शामिल है. ग्रामीणो ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे.
0
0
Report

AIMIM ने शाजापुर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में कार्रवाई की मांग

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी को लेकर शाजापुर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इंस्टाग्राम आईडी mr_iam_indriya_patidar नाम के खाते से एक व्यक्ति द्वारा अल्लाह की शान में अत्यंत आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी की गई, जिससे मुस्लिम समुदाय में रोष है। पार्टी का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव और अशांति का माहौल पैदा कर सकती हैं। AIMIM पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संबंधित स्क्रीनशॉट और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर टिप्पणीकर्ता की पहचान की जाए तथा भारतीय न्याय संहिता एवं अन्य लागू कानूनों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी के स्क्रीनशॉट की डिटेल भी संलग्न की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top