Mainpuri: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का डिंपल यादव पर विवादित बयान
Mainpuri, Uttar Pradesh:पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ विवादित बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि जब सनातन धर्म संस्कृति का कार्यक्रम हो रहा है तो डिंपल जी को इससे क्या परेशानी है हमें तो लगता है कि उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल में हलचल मच गई है और विपक्ष ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
