205267
मैनपुरीः आज पुलिस ने कस्वा में की पैदल गश्त, क्षेत्रीय मस्जिदों का भ्रमण भी किया
Bichhawan, Uttar Pradesh:शुक्रवार को थाना पुलिस क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दी। क्षेत्र की मस्जिदों पर भी निगाह बनाए रखी। वहीं कस्वा में पैदल गश्त किया जिससे जनमानस में शांति व्यवस्था दिखाई दे। 6 दिसंबर हाई एलर्ट के चलते शुक्रवार को थाना पुलिस सुबह से ही हाई एलर्ट मोड़ पर दिखाई देने लगी थी। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने कस्वा में पैदल गश्त किया और संदिग्धों की चेकिंग की। वहीं वाहनों की भी चेकिंग की गयी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान में लंपी केस घटे; रोकथाम तेज, रिंग वैक्सीनेशन शुरू
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में लंपी स्किन डिजीज के संक्रमण में अब कमी देखने को मिल रही है। हालांकि सावधानीवश संक्रमित जिलों में पशुओं के परिवहन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। राज्य सरकार ने अब जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीशकों को रोकथाम के सम्बंध में निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव ने कलेक्टरों-एसपी से अपील भी की है। गौवंश में होने वाली लम्पी स्कीन डिजीज राज्य के 10 जिलों में फैल चुकी है। विभागीय अधिकारी अब नए केस आने की रफ्तार कम होने की बात कह रहे हैं। पिछले 10-15 दिनों में प्रदेश के 10 जिलों में स्पोरेडिक केस सामने आए हैं। रोग के नियंत्रण, रोकथाम और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कवायद की जा रही है। टीकाकरण बढ़ाने, संक्रमित पशुओं को अलग रखने और 87 प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल होने के साथ ही अब टीकाकरण का कार्य जारी है। मरीज गांवों और क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है ताकि अधिक फैलाव न हो सके। केंद्र और राज्य प्रशासन मिलकर टीकाकरण के आँकड़े मजबूत करने के लिए सक्रिय हैं। निर्देशों के अनुसार रोग प्रभावित गांवों की सूची जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को दी जाएगी और नियमित अपडेट किया जाएगा। दायरे में 5 से 10 किलोमीटर के भीतर रिंग वैक्सीनेशन किया जाएगा, और उपलब्ध वैक्सीन के तकनीकी प्रोटोकॉल के अनुसार उपयोग होगा। संक्रमित पशुओं को टीकाकरण किए गए स्वस्थ पशुओं से अलग रखने, उपचार और आइसोलेशन के इंतजाम भी सुनिश्चित होंगे। संक्रमित क्षेत्रों से पशुओं के अंतर-जिला/ अंतर-राज्यीय परिवहन पर कड़ी निगरानी और निरोधात्मक कदम उठाए जाएंगे, चेक-पोस्ट स्थापित होंगे यदि आवश्यक हो। पशु मेले, हाट और बाजारों पर भी नियंत्रण रहेगा; संक्रमित क्षेत्र से किसी अन्य जगह पर पशु ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और आवश्यक सफाई तथा संक्रमणरोध के उपाय लागू होंगे। पशुपालकों को रोग के लक्षण दिखने पर नजदीकी पशु चिकित्सा संस्थाओं को सूचना देने और संक्रमित पशुओं को अलग रखने के संबंध में जागरूक किया जाएगा।0
0
Report
जल जीवन मिशन में लापरवाही पर उच्चाधिकारियों की फटकार, इंजीनियर्स पर चार्जशीट संभव
Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन में लापरवाही,खामियों पर प्रमुख सचिव-एमडी की इंजीनियर्स को फटकार, जताई गहरी नाराजगी जयपुर-राजस्थान जल जीवन मिशन में लगातार फिसड्डी साबित हो रहा है इंजीनियर्स को लापरवाही, उदासीनता के बाद उच्च अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई। अब लापरवाही के बाद अब इंजीनियर्स को चार्जशीट थमाई जा सकती है. इंजीनियर्स की लापरवाही,अफसरों को फटकार- जल जीवन मिशन में राजस्थान देश में फिसड्डी राज्यों में लंबे समय से खुमार है. प्रमुख सचिव हेमंत गेरा और एमडी राजन विशाल ने इंजीनियर्स की क्लास लगाई. प्रदेश के सभी इंजीनियर्स की वीसी के दौरान जेजेएम की प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई. वीसी के दौरान करौली,सीकर,अलवर,श्रीगंगानगर,धौलपुर,बहरोड,डूंगरपुर में लापरवाही पर एडिशनल चीफ इंजीनियर, सुप्रीडेंट इंजीनियर, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को फटकार लगाई. स्पर्श पोर्टल में एंट्री में खामियां, कनेक्शन में फिसड्डी, VWSC में हैंडओवर में देरी के कारण फटकार लगी. स्पर्श पोर्टल में एक्सईएन स्कीम्स के पैमेंट की प्रक्रिया में 10 स्टेप्स को गाइडलाइन के मुताबिक पूरा नहीं कर पा रहे. जिस कारण स्कीम्स में ठेकेदारों का पैमेंट नहीं हो पा रहा. मीटिंग में एक्सईन की अधूरी स्पर्श पोर्टल की ट्रेनिंग को लेकर भी उठा मुद्दा. इसी पोर्टल से स्कीम्स का पैमेट किया जाता है. प्रदेश में 12500 में से 2500 स्कीम्स को वीडब्लूएससी को हैंडओवर किया जा चुका है. फिलहाल हर घर नल योजना में राजस्थान 31 वे पायदान पर है. लंबड़े समय से रैंकिंग में भी कोई सुधार नहीं हुआ. अधिकतर स्कीम्स में ग्राम पंचायतों को हैंडओवर में दिक्कते आ रही है. भुगतान और लंबित मामलों पर बड़े फैसले- इस से पहले ठेकेदारों के साथ हुई मीटिं में OTMP के ₹88 करोड़ के बिल आगामी 7 दिनों में अपलोड करने का निर्णय हुआ. वहीं ₹150 करोड़ के NRW बिल Wages & Means के माध्यम से 7 दिनों में प्रस्तुत किए जाएंगे। AMRUT 2.0 के तहत Cyber Treasury के लिए U.O. Note जारी करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ACS Finance की ओर से Treasury में लंबित इनवॉइस के भुगतान और क्लीयरेंस की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। SD राशि का अधिकतम 70 फीसदी तक रिलीज होगा- ठेकेदारों की Security Deposit यानी SD राशि का अधिकतम 70 फीसदी तक रिलीज करने पर सहमति बनी है। इसके लिए Finance Department को 7 दिन में पत्र भेजा जाएगा और SD रिलीज के लिए दो स्लैब का मॉडल अपनाया जाएगा। GST Refund के मामलों में Tax Rate Difference Clause 36E वाले टेंडरों की फाइल दोबारा प्रस्तुत की जाएगी। यह प्रक्रिया 18 सितंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। फाइनेंस को भेजा जाएगा प्रस्ताव- Time Extension के मामलों में प्रत्येक ठेकेदार और प्रकरण के आधार पर फैसला होगा। MP Model के अनुसार प्रस्ताव Finance Department को 30 सितंबर तक भेजा जाएगा। Price Variation Clause वाले सभी टेंडरों के लिए Finance Department को अनुशंसा भेजी जाएगी। इसकी समय-सीमा अक्टूबर के पहले सप्ताह तक तय की गई है。0
0
Report
सिम्स स्टोर ऑफिस में धमकी और हंगामा, वीडियो वायरल—अस्पताल परिसर में सुरक्षा पर सवाल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सिम्स परिसर स्थित स्टोर ऑफिस में कर्मचारी को धमकी देने और हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति ऑफिस के अंदर कर्मचारी से बहस और अभद्रता करता नजर आ रहा है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने कर्मचारी को धमकाते हुए कार्यालय में हंगामा किया और कामकाज में बाधा पहुंचाई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यालयों में अनुशासन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।सिम्स के स्टोर ऑफिस में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में एक व्यक्ति कर्मचारी से बहस करता और धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। अचानक हुए इस हंगामे से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के बीच भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे धमकी दी। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के पीछे की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सिम्स प्रबंधन या पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। अब सवाल है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में कर्मचार से इस तरह का व्यवहार करने वालों पर क्या कार्रवाई होती है....0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के मोती बाग गुरुद्वारे में स्पेशल समागम, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने माथा टेका़
Noida, Uttar Pradesh:फूलो से सजाए गए गुरुद्वारे दिल्ली के मोती बाग गुरुद्वारे में स्पेशल समागम दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मोती बाग साहिब गुरुद्वारे में टेका माथा उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को सरोपा भेट किया गया इस मोके पर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा की गुरूद्वारे में गुरु महाराज का आशीर्वाद मिला है ... इस गुरद्वारे में काफी लगाव रहा है .. ऐसे में यह सेवा करने का भी मौका मिला है .... आज अरदास की है की दिल्ली की तररकी करवाए0
0
Report
जबलपुर जीरो डिग्री पर स्टंट वीडियो वायरल: पुलिस जांच की तैयारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में रईसजादों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जबलपुर के जीरो डिग्री पर कर में कई युवा स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं; दरवाजे पर लटक कर, खिड़की से सिर बाहर निकाल कर यह युवा स्ट stunt कर रहे हैं लेकिन अंदाजा नहीं है कि यह स्टंट उनकी जान भी ले सकता है. अपनी जान की परवाह किए बिना सड़क पर खुलेआम स्टंट हो रहा है, यह जबलपुर में पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है. बताया जाता है कि जीरो डिग्री का यह मामला है जिसमें सड़क पर स्टंट करते कुछ युवा दिखाई दे रहे हैं. लग्जरी कारों में बैठे युवा खिड़की से बाहर निकाल कर दरवाजे से लटक कर स्टंट करते देख रहे हैं. युवाओं की यह मस्ती उनकी जान पर भी भारी पड़ सकती है. फिलहाल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है. जबलपुर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि संबंधित थाना प्रभारी को वीडियो की जांच करने के लिए कहा गया है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
मैनपुरी-करहल गौशाला में नेपियर प्लान,गौसेवा आयोग सदस्य का निरीक्षण ।
Saman Katra, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कान्हा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला में चारा-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया,इस दौरान उन्होंने गायों को गुड़ और केला खिलाया। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि प्रदेश की गौशालाओं में हरे चारे के लिए गोचर भूमि खाली कराकर नेपियर घास उगाई जा रही है। जहां गोचर भूमि नहीं है,वहां किसानों से अनुबंध कर नेपियर उगाया जा रहा है,इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार गौसेवा के इच्छुक युवाओं को रोजगार से जोड़ रही है। युवा 4 गाय लेकर पालन कर सकते हैं, सरकार 50 रुपये प्रति गाय सहायता दे रही है। गोबर से गैस और जैविक खाद से अतिरिक्त आय होगी। उन्होंने नंदिनी योजना की भी जानकारी दी और रोटी संग्रह वाहन की सराहना की। निरीक्षण के बाद वे आशीष पांडेय के आवास पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
BRICS समिट में बिहार के सत्तू को ग्लोबल ब्रांड बनाने की पहल सामने आई
Patna, Bihar:BRICS समिट की वेलकम किट में बिहार के सत्तू को शामिल किए जाने के बाद इसकी ग्लोबल पहचान को लेकर चर्चा तेज है, सत्तूज़ के को-फाउंडर शाश्वत किशोर ने बताया कि बिहार के लोकल प्रोडक्ट को ग्लोबल ब्रांड बनाने का लक्ष्य शुरू से रहा है, BRICS में सत्तू की एंट्री को उन्होंने पिछले 5-6 वर्षों की मेहनत का बड़ा नतीजा बताया साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार और धन्यवाद किया है कि उन्होंने बिहार की पहचान सत्तू को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर रखा है तो जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भी ट्वीट करके इसे बिहार के लिए गौरव की बात बताई है सत्तूज़ की नई पैकेजिंग में पूरे बिहार को दिखाने की कोशिश की गई है, इसमें राजगीर, गया, रोहतास का वॉटरफॉल, सासाराम का किला, पटना का दरभंगा हाउस, भागलपुर का घंटाघर और भभुआ का मां मुंडेश्वरी मंदिर जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को जगह दी गई है साथ ही मिथिला आर्ट समेत बिहार की स्थानीय कलाओं को भी पैकेजिंग का हिस्सा बनाया गया है। खास बात ये है कि बॉक्स पर कंपनी की ब्रांडिंग नहीं है बल्कि बिहार को एक ब्रांड के तौर पर प्रस्तुत किया गया है। शाश्वत किशोर ने सत्तू को गरीब का प्रोटीन कहे जाने की धारणा को बदलने की जरूरत बताई, उन्होंने कहा कि सत्तू country में पर्याप्त मात्रा में पैदा होता है इसलिए किफायती है और इसे भारत का प्रोटीन माना जाना चाहिए, उन्होंने बताया कि BRICS के बाद अंतरराष्ट्रीय डेलीगेट्स और पत्रकारों की ओर से सत्तू और इसकी पैकेजिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और ऑर्डर्स भी आने लगे हैं। आगे की योजनाओं को लेकर उन्होंने बताया कि सत्तूज़ बिहार की खाजा और अनरसा जैसी पारंपरिक मिठाइयों को भी ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है, MAP यानी Modified Atmosphere Packaging तकनीक के जरिए बिना केमिकल के मिठाइयों की शेल्फ लाइफ 6 से 9 महीने तक करने पर काम चल रहा है वहीं बिहार के युवाओं से उन्होंने स्टार्टअप शुरू करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में स्टार्टअप के लिए बेहतर माहौल और सरकारी सहयोग मिल रहा है। IV - शाश्वत किशोर, CO-FOUNDER, SATTUZZ0
0
Report
बस्तर में पांच दिवसीय सहकार मेले से स्थानीय कारीगरों को मिलेगा बड़ा बाजार
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में सहकारिता को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों, किसानों और स्वसहायता समूह की महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांच दिवसीय सहकार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जगदलपुर के कुम्हार पारा स्थित महेश्वरी भवन में लगने वाले इस मेले में हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, किसान उत्पाद और महिला स्वसहायता समूहों के उत्पाद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे, मेले में कुल 60 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें 10 स्टॉल खास तौर पर बस्तर के स्थानीय कारीगरों के लिए आरक्षित रहेंगे, खास बात यह है कि स्टॉल पूरी तरह निःशुल्क होंगे। वहीं सहकारिता के जरिए अंदरूनी क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है, मछली पालन, मुर्गी पालन समेत अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने और सहकारी बैंक की सुविधाओं को ग्रामीण और अंदरूनी इलाकों तक पहुंचाने की दिशा में काम करने की बात कही गई है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने सहकार मेले को लेकर आयोजित पत्रवार्ता में उक्त जानकारी साझा की。0
0
Report
महासमुंद में मोदी के 25 वर्ष जनसेवा पर भाजपा ने विशेष संकल्प अभियान शुरू किया
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद महासमुंद-भाजपा कार्यालय में खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा इस बार विशेष सेवा संकल्प अभियान आयोजित करेगी। प्रेसवार्ता में बताया गया कि यह अभियान एक महीने तक चलेगा। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने जनसेवा की राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। भाजपा के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 को उनकी जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी Government के कार्यकाल में गरीबों के लिए आवास, राशन, शौचालय, सामाजिक सुरक्षा और कोविड टीकाकरण जैसी योजनाओं से बड़े स्तर पर बदलाव आया है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री को मिले 37 अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक पुरुषार्थ का सम्मान हैं। अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बाइट-संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम0
0
Report
Advertisement
छतरपुर में बलराम कृषि महोत्सव: किसान नई तकनीक और जैविक खेती से सशक्त
Chhatarpur, Madhya Pradesh:सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर छतरपुर स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए. मंडी परिसर में कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और आधुनिक खेती की तकनीकों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहाँ किसानों को आधुनिक खेती, जैविक खेती, पशुपालन और कृषि नवाचारों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाइव माध्यम से किसानों से संवाद किया और कृषि क्षेत्र में सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों की जानकारी दी. किसानों ने भी जैविक खेती, पशुपालन, फल उत्पादन और पौधरोपण सहित खेती में किए जा रहे नवाचारों के अनुभव साझा किए. कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक और नवाचारों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि किसान अब जैविक खेती के साथ-साथ पशुपालन, फल उत्पादन और पौधरोपण जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रहे हैं. किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं.0
0
Report
बैतूल में रक्तदान अभियान से स्वैच्छिक रक्तदान बढ़ाकर मरीजों को समय पर रक्त मिला
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में कभी ऐसा वक्त था जब जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी चिंता का कारण बनी रहती थी। आदिवासी बाहुल्य जिले में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के चलते लोग रक्तदान करने से भी कतराते थे। लेकिन अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है। जिला प्रशासन और ब्लड बैंक की योजनाबद्ध पहल ने लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई है। इस बदलाव की शुरुआत प्रशासनिक स्तर से हुई,जब कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और जिले के प्रमुख अधिकारियों ने खुद रक्तदान कर लोगों को संदेश दिया कि रक्तदान न सिर्फ सुरक्षित है,बल्कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा माध्यम भी है।इसके बाद शासकीय कर्मचारियों और आम लोगों को रक्तदान के लिए लगातार प्रेरित किया गया। रक्तदान शिविरों की कार्ययोजना तैयार कर उन्हें नियमित रूप से आयोजित किया गया और अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। अगस्त 2026 में बैतूल जिले में कुल 1235 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। इसमें अलग-अलग स्थानों पर आयोजित 13 रक्तदान शिविरों से 942 यूनिट रक्त जुटाया गया। खास बात यह है कि अब लोग सिर्फ किसी आपात स्थिति या रक्तदान शिविर का इंतजार नहीं कर रहे,बल्कि स्वेच्छा से ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर रहे हैं। जन्मदिन और दूसरे विशेष अवसरों पर रक्तदान करने का चलन भी बढ़ रहा है। इस पूरी व्यवस्था को मजबूत बनाने में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की पहल और ब्लड बैंक ऑफिसर डॉ. अंकिता सीते की सक्रिय भूमिका अहम रही है। इस बढ़े हुए रक्त संग्रह का सीधा फायदा उन मरीजों को मिला, जिन्हें समय पर रक्त की जरूरत होती है। अगस्त महीने में 80 सिकल सेल मरीजों और 43 थैलेसीमिया मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया गया। वहीं 102 गर्भवती महिलाओं को बिना एक्सचेंज और निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया। यानी बैतूल में रक्तदान को लेकर जो झिझक और भ्रांतियां कभी बड़ी चुनौती हुआ करती थीं, अब वही तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है। प्रशासन का लक्ष्य साफ है जरूरत के वक्त किसी मरीज या उसके परिजन को रक्त के लिए भटकना न पड़े और हर जरूरतमंद को सुरक्षित रक्त समय पर उपलब्ध हो सके। एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है और बैतूल में अब यही संदेश लोगों तक पहुंचाने की कोशिश रंग लाती नजर आ रही है।0
0
Report
हमीरपुर में DIG व मंडलायुक्त ने फरियादें सुनीं; तीजा मेले की सुरक्षा पुख्ता
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-डीआईजी राजेश एस व मंडलायुक्त अजीत कुमार सुमेरपुर पहुंचे, समाधान दिवस में मंडलायुक्त और DIG ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, 10 शिकायतों का तत्काल मौके पर किया गया निस्तारण, थाना समाधान दिवस के बाद ऐतिहासिक तीजा मेला महोत्सव की तैयारियों का भी लिया जायजा, सुमेरपुर में करीब 176 साल पुराना है ऐतिहासिक तीजा महोत्सव, तीजा महोत्सव को लेकर सुरक्षा के भी किए गए हैं पुख्ता इंतजाम, मेले में 352 पुलिसकर्मी, पीएसी और फायर टीम रहेगी तैनात, 14 से 17 सितंबर तक 3 दिवसीय भव्य तीजा मेले का होगा आयोजन, सुमेरपुर थाना कस्बे का मामला。0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में आयुष्मान, उज्ज्वला और लाडो लक्ष्मी से गरीबों को बड़ा लाभ
Jhajjar, Haryana:सरकार ने आयुष्मान कार्ड को लेकर गरीब लोगों को ₹500000 का मुफ्त इलाज योजना चलाई हुई है उसको लेकर हम लोगों को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है अगर इस तरह की स्कीम सरकार द्वारा नहीं चलाई जाती तो पता नहीं इलाज के लिए कितने पैसे प्राइवेट अस्पतालों में देने पड़ते। आयुष्मान की योजना को लेकर लाभार्थियों ने स्वयं अपनी समस्या बताते हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। और आगे भी इस योजना को और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। कुछ महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना की सराहना की हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ₹2100 लाडो लक्ष्मी योजना के तहत वह उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं के घरों में मुफ्त में सिलेंडर उपलब्ध कराया गया पहले घरों में चूल्हे पर रोटियां बना बनाई जाती थी आंखें भी कमजोर हो जाती थी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब महिलाओं आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें उज्ज्वला योजना स्कीम के तहत फ्री में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया हरियाणा सरकार का महिलाओं ने धन्यवाद किया। बीपीएल धारकों को ढाई लाख रुपये घर की रिपेयरिंग के लिए व सेक्टर में 30 ,30 गज के प्लॉट दिए गए उसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री का आभार जताया। किसानों को भी सब्सिडी के तहत कृषि यंत्र उपलब्ध हो रहे हैं हरयाणा स्कीम के तहत हरियाणा के किसानों ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद कहां साल में ₹6000 किसानों को देश के प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे हैं व सब्सिडी पर कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं एसपी पर फसल भी खरीद हो रही है उसको लेकर किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का आभार जताया। बुढ़ापा पेंशन विधवा पेंशन बनवाने के लिए अब चक्कर नहीं काटने पड़ रहे जब से भाजपा सरकार आई है तब से बुढ़ापा पेंशन अपने आप बन जाती है जिसको लेकर बुजुर्ग महिलाओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।0
0
Report
दिल्ली में नियम सब पर समान: बड़े बिल्डरों के खिलाफ सख्ती की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में पाँचवीं मंज़िल, सीलिंग और डैमेज बिल्डिंग के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर जिस तरह अभियान चल रहा है, उसे लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेरे क्षेत्र में तस्वीर साफ दिखाई दे रही है—आम आदमी अपने छोटे से मकान का निर्माण करता है तो सीलिंग और डेमोलिशन की कार्रवाई हो जाती है। लेकिन दूसरी तरफ बड़े-बड़े बिल्डर पाँच-पाँच, छह-छह मंज़िल की इमारतें और दर्जनों कमरों वाले प्रोजेक्ट खड़े कर रहे हैं—उन पर वही सख्ती क्यों दिखाई नहीं देती? अगर नियम सबके लिए हैं, तो कार्रवाई भी सब पर समान होनी चाहिए। दिल्ली की जनता ने बदलाव और सुशासन की उम्मीद में सरकार चुनी थी। दिल्ली को ऐसा तंत्र नहीं चाहिए जहाँ कानून गरीब के घर तक पहुँच जाए और बड़े बिल्डर तक पहुँचते-पहुँचते रुक जाए।0
0
Report
रायबरेली में प्रेम संबंध के चलते पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर दी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में प्रेम संबंध का बेहद खौफनाक अंजाम सामने आया है। यहां शादीशुदा प्रेमिका ने पहले प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया और फिर पति के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव का है। मृतक प्रेमी की पहचान हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रमाकांत के पास शादीशुदा महिला का फोन आया था, जिसके बाद वह अपनी कार से उससे मिलने खैरहनी पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद महिला और उसके पति ने रमाकांत पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमाकांत की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शादीशुदा प्रेमिका और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर प्रेम संबंध में ऐसा क्या हुआ कि मुलाकात के लिए बुलाए गए प्रेमी की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई।0
0
Report
Advertisement
