205001
Mainpuri: होली पर जिले में कड़ी सुरक्षा, पुलिस तैनात
Mainpuri, Uttar Pradesh:जिले के SP गणेश प्रसाद साहा ने होली के त्योहार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जरूरी स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केके रेल लाइन पर लैंडस्लाइड: हवा में लटकीं पटरियां, सभी गाड़ी रद्द; करोड़ों के नुकसान की आशंका
Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बावजूद मुश्किलें बरकरार हैं। विशाखापट्टनम-किरंदुल (केके) रेल लाइन पर मल्लीगुड़ा और छत्रीपुट रेलवे स्टेशन के बीच भारी लैंडस्लाइड से पटरियों के नीचे की जमीन खिसक गई है, जिससे रेल ट्रैक हवा में लटक गया है। ट्रैक पर लगातार मलबा गिरने के कारण इस मार्ग की सभी पैसेंजर और मालगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर तैनात हैं और युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य जारी है। इस व्यवधान से रेलवे को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है।0
0
Report
दबंगों ने रंजिशन पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना के ग्राम गाजीपुर मजरा फत्तेपुर में दबंगों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया।रामपाल पुत्र छोटे के अनुसार उसका पुत्र पिंकू वर्मा सुबह करीब 8.30 पर गांव के पश्चिम गन्ने का खेत देखने जा रहा था। रास्ते में गांव के प्रवीण पुत्र राजपाल ने अपने पिता,सत्यपाल पुत्र मुंशी और धर्मराज पुत्र रामलाल के साथ मिलकर उसके पुत्र को लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मार डालने के इरादे से गन्ने के खेत में खीच ले गए और उसकी गर्दन पर लाठी रखकर मरना चाहा। पुत्र के शोर मचाने पर गांव वालों को आता देख विपक्षी जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करवाया है।0
0
Report
गृह राज्यमंत्री बेढम ने कांग्रेस पर पलटवार, संवैधानिक संस्थाओं की सुरक्षा पर जोर
Jaipur, Rajasthan:गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश कर रही कांग्रेस हार की हताशा में जनता को गुमराह कर रही है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए दुष्प्रचार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस द्वारा एसआईआर और निर्वाचन आयोग को लेकर आरोप और प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों से कांग्रेस देश की जनता के सामने झूठ फैलाकर चुनाव आयोग को आरोपित करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर हल्ला मचाया, न्यायिक प्रक्रिया का भी सहारा लिया, लेकिन कांग्रेस की साजिश कामयाब नहीं हुई। अब कांग्रेस अपनी हताशा में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को बार-बार नकारा है, लेकिन कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय चुनाव आयोग, ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और राजनीतिक स्वार्थों के लिए इन संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करना और दुष्प्रचार करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।0
0
Report
Advertisement
सर्राफा कारोबारी से लूट के बाद ककर घटा स्थित बजरी प्लांट का एसपी ने किया निरीक्षण
Shahabad, Uttar Pradesh:रविवार को रात्रि 9:00 बजे शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे सराफा कारोबारी से 5 किलो चांदी लूटने की खबर पाकर पुलिस मोहकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सर्राफा कारोबारी हृदय राम सोनी अपनी स्विफ्ट कार से लखनऊ जा रहे थे। रविवार को रात्रि लगभग 9:00 बजे के आसपास का ककर घटा स्थित बजरी प्लांट के पास पीछे से वेगनार कार ने ओवरटेक किया और वेगनार कार से निकले चार बदमाशों ने शीशा तोड़कर उनका 5 किलो चांदी से भरा हुआ बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सभी थानों की पुलिस को सतर्क कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा रात्रि लगभग 10:00 बजे मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।0
0
Report
जयपुर के प्रदर्शन पर राजेन्द्र राठौड़ की तीखी टिप्पणी: संवैधानिक संस्थाओं पर उठे सवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की तीखी प्रतिक्रिया ‘देश में घटते जनाधार और चुनावों में लगातार मिल रही हार से बौखलाई कांग्रेस’ ‘संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर भ्रम फैलाना कांग्रेस की आदत’ ‘एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण’ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में घटते जनाधार और चुनावों में लगातार मिल रही हार से कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है। इसी के परिणामस्वरूप कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर अपनी 정치 असफलता से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। राठौड़ ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जिस प्रकार के प्रदर्शन कर रही है, उससे उसकी राजनीतिक बेचैनी नजर आ रही है। भारतीय सेना के शौर्य और निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा बन गया है। निर्वाचन आयोग और सर्वाेच्च न्यायालय जैसे संवैधानिक संस्थाओं के निर्णयों पर सवाल उठाने की बजाय राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए। राजेन्द्र राठौड़ ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा कि 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण की वैधानिकता को बरकरार रखा था। इसके बावजूद निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठाकर भ्रम का वातावरण बनाने का प्रयास जनता के बीच प्रभावी नहीं होगा۔0
0
Report
चंपारण तटबंध टूटने से बाढ़ का खतरा, इलाके में पानी का तेज प्रवाह
Bagaha, Bihar:बिग ब्रेकिंगबगहा चंपारण तटबंध का बांध टूटा चखनी के खैरटवा में टूटा गंडक नदी का बांध बाढ़ के कारण तेज प्रवाह में टूटा बांध तेजी से फैल रहा है रिहाईसी इलाकों की ओर नदी का पानी सूचना पर आनन फ़ानन में पहुंचे अधिकारी जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर बांध टूटने के बाद इलाके में मची है अफरा तफरी कार्यपालक अभियंता नेमी शरण नें किया पुष्टि0
0
Report
Advertisement
सिरदार नगर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के शाहजहांपुर हाईवे पर सिरदार नगर गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार के पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल भेजा गया है। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा का रहने वाला पुरुषोत्तम सोमवार को शाम 7 बजे डीजल लेकर अपने घर वापस जा रहा था। वह जैसे ही सिरदार नगर पुल के पास पहुंचा पीछे से एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल भेजा गया है।0
0
Report
राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सरकंडा थाना पुलिस ने राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद और सदस्यता दिलाने का झांसा देकर 82,63,194 रुपये की ठगी करने वाली शातिर आरोपी निखत परवीन शाबरी को खोंगापानी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित चेतन आनंद दुबे से पार्टी फंड और कागजी कार्रवाई के नाम पर यह रकम ऐंठी थी। रकम वापस मांगने पर उसने पीड़ित को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।0
0
Report
मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने के दौरान दीवार गिरने से लड़की घायल, कार्रवाई रोक दी गई
Motihari, Bihar:मोतिहारी के सुगौली प्रखंड कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण हटाने के दौरान एक हादसा हो गया। अतिक्रमण हटाने के क्रम में अचानक एक दीवार गिर गई, जिससे एक लड़की दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। बताया गया कि एनएच विभाग की ओर से मुख्य मार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। नोटिस मिलने के बाद कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया था, जबकि कुछ लोगों द्वारा अब भी अतिक्रमण किया गया था। सोमवार को इसी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई चल रही थी। उसी दौरान एक दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से लाडली खातून दबकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद अतिक्रमण हटाने में जुटा बुलडोजर मौके से भाग गया। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। घटना के बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को रोक दी गई।0
0
Report
Advertisement
किशनगंज पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, 300 ग्राम मादक पदार्थ के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
Kishanganj, Bihar:किशनगंज पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त रूप से कार्रवाई कर दो अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर 300 ग्राम मादक पदार्थ के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने सात लाख 31 हजार 800 रुपये बरामद किया है जिसमें से एक लाख 34 हजार रुपये जाली नोट निकला। साथ ही सोना-चांदी के आभूषण, 2 बाइक और 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। किशनगंज पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा चौक के पास लक्की नामक ढाबा में छापा मार कर ढाबे से स्मैक सोना चांदी और जाली नोटों को बरामद किया गया है, जहां विकास कुमार पंडित और शाहनवाज शाह को मौके से गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर किशनगंज बस स्टैंड से 100 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी अनूप और असराफुल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार असराफुल पश्चिम बंगाल के चाकुलिया निवासी बताया जाता है। एसपी ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है। तस्करी में शामिल अपराधियों के द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति की पहचान कर उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
लौरिया-बगहा मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, दो युवक घायल हो गए हैं. हादसा लौरिया-बगहा मार्ग पर सिसवनिया के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर से हुआ. घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि घायलों में एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. मृत युवक का नाम विनय कुमार बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.0
0
Report
दिल्ली के पार्कों में अंधेरा खतरा बन गया: आस्था कुंज पार्क में गैंगरेप
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित आस्था कुंज पार्क में 21 सितंबर की रात एक 17 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था इसके बाद दिल्ली के पार्कों में महिलाओं के सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे दिल्ली के ज्यादातर पार्कों में डार्क स्पॉट की समस्या देखी जाती है जिसका फायदा उठाकर अपराधी अपराध को अंजाम देते हैं इसी करी में जी मीडिया की टीम आस्था कुंज पार्क का जायजा लेने के लिए जब रात 8:00 बजे पहुंची तो देखा गया कि पार्क में घना अंधेरा छाया हुआ है जबकि यह पार्क दिल्ली विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आता है और इस पार्क में कई जगह पर डार्क स्पॉट की समस्या सामने आए जिसका फायदा उठाकर अपराधी अपराध को अंजाम देते थे 21 सितंबर की रात भी अपराधियों ने डार्क स्पॉट वाले जगह पर आस्था कुंज पार्क के अंदर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था जो दिल्ली के पार्कों में सुरक्षा और डार्क स्पॉट पर सवाल खड़ा करता है देखिए जी मीडिया की यह रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
कैथल में प्रदर्शन: चुनाव आयुक्त इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस के आरोप
Kaithal, Haryana:आदित्य सुरजेवाला की अगुवाई में कैथल में प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग चुनावी धांधली के आरोपों पर गरजे आदित्य सुरजेवाला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा शहीद स्मारक से नवग्रह चौंक तक विरोध प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग एंकर :चुनाव प्रक्रिया में कथित वोट चोरी, धांधली और मतदाता सूची से जुड़े गंभीर सवालों को लेकर आज कैथल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन की शुरुआत हरियाणा शहीद स्मारक से हुई और यह नवग्रह चौंक तक मार्च के रूप में आगे बढ़ा और नवग्रह चौंक पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और चुनाव आयोग पर निष्पक्षता के साथ काम न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में विशेष रूप से मौजूद कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाता सूची की शुद्धता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर टिकी होती है। अगर इनमें गड़बड़ी के आरोप सही पाए जाते हैं तो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो जाते हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में अनियमितताएं, डुप्लीकेट एंट्री और अन्य गंभीर खामियां मौजूद हैं, जिनसे वोट चोरी और धांधली की आशंका पैदा हो रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से इन मुद्दों की तुरंत और निष्पक्ष जांच की मांग की तथा कहा कि जब तक जनता का भरोसा बहाल नहीं होता, मुख्य चुनाव आयुक्त को पद छोड़ देना चाहिए। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने उन्होंने कहा कि वोट के ढोल की पोल खुल चुकी है। चुनाव आयोग ही चोरी करवा रहा है। सुरजेवाला ने दावा किया कि जून 2025 से लेकर अब तक 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। उन्होंने इस आंकड़े को बेहद चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि यह संख्या जर्मनी, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम की पूरी आबादी से भी ज्यादा है तथा अमेरिका की कुल वोटिंग आबादी के लगभग बराबर है। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग नौजवानों के वोट काट रहा है, अपने पोर्टल के अंदर हेराफेरी कर रहा है, एसडीएम और तहसीलदार (इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारी) के अधिकार छीन रहा है तथा देश के कानून की अवहेलना कर रहा है। उन्होंने पूरी एसआईआर प्रक्रिया को झूठी, छल और कपट से ग्रस्त करार दिया तथा कहा कि चुनाव आयोग अब सत्ताधारी सरकार का पिठ्ठू बन चुका है। प्रदर्शन के दौरान आदित्य सुरजेवाला ने स्पष्ट मांगें रखते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का तुरंत इस्तीफा और गिरफ्तारी की जाए। चुनाव आयोग को सिरे से भंग कर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नई जांच हो। जिन 13 करोड़ वोटरों के नाम काटे गए, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए और नई प्रक्रिया शुरू की जाए। धांधली करने वाले चुनाव आयोग के सभी अधिकारियों पर परचा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी। रामचन्द्र गुर्जर ढाँड ने आरोप लगाया कि आम मतदाताओं को अपने नाम, पते और मतदाता सूची में दर्ज विवरण को लेकर अनेक सवालों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों और जनता की शिकायतों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए। विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा विरोधी नारे लगाते हुए नवग्रह चौंक पहुंचे और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग की। बाइट: आदित्य सुरजेवाला कांग्रेस विधायक कैथल0
0
Report
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में IGL गैस पाइपलाइन लीक से भीषण आग
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में IGL गैस पाइपलाइन लीक होने से भीषण आग लग गई।आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर दमकल की गाड़ियां और IGL की टीम मौके पर पहुंची और गैस सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।0
0
Report
विकासपुरी थाने के बाहर प्रदर्शन; पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की, भारद्वाज बोले दलाल बीजेपी
Delhi, Delhi:विकासपुरी थाने के बाहर आप का प्रोटेस्ट दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री के थप्पड़ कांड के बाद नहीं हुई एफआईआर दर्ज दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री के थप्पड़ कांड को लेकर सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के नेता कार्यकर्ता विकासपुरी थाने पर जब प्रदर्शन करने पहुंचे तो सौरव भारद्वाज को थाने के भीतर बुलाया गया लेकिन डेढ़ घंटे के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं हुई जब बाहर आए उन्होंने कहा कि पुलिस वाले ने उन लोगों को बेवकूफ बनाया उनका समय खराब किया अब पुलिस वाले कह रहे हैं कि हम एफआईआर दर्ज नहीं कर सकते ऐसे में सौरभ भारद्वाज ने पुलिस वालों को बेशर्म बीजेपी का दलाल तक कह दिया।0
0
Report
Advertisement
