Mainpuri: फर्दपुर में शिव श्याम कृष्ण कलेक्शन दुकान में चोरी
Bichhawan, Uttar Pradesh:फर्दपुर थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर भनऊ मार्ग पर स्थित श्याम सिंह मार्केट में एक कपड़े और ज्वेलरी की दुकान, शिव श्याम कृष्ण कलेक्शन, में चोरी की घटना सामने आई है। दुकान के मालिक अंकित चौहान ने पुलिस में तहरीर दी है जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में उनके मित्र उत्कर्ष वर्मा ज्वेलर्स की दुकान भी चलाते हैं। रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपए का कपड़ा और चांदी के जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में शीतलाष्टमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा के प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अचानक बढ़ने और अव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस हादसे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।