205001
Mainpuri: पीड़ित परिवार ने SP कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार
Mainpuri, Uttar Pradesh:तहसील भोगांव क्षेत्र के निवासी एक पीड़ित परिवार ने पड़ोसी से परेशान होकर SP कार्यालय में शिकायत की। पीड़ित का आरोप है कि उनके पड़ोसी उनकी जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। परिवार न्याय की उम्मीद में प्रशासन से मदद की मांग कर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैंट में 'तेंदुए' का खौफ, वन विभाग के हाथ अब भी खाली; 48 घंटे से ड्रोन-पिंजरे से तलाश जारी
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। वाराणसी कैंट छावनी क्षेत्र पिछले 48 घंटे से दहशत में है। यहां बंगलों, स्कूलों और आर्मी एरिया में तेंदुआ देखे जाने की अफवाह ने पूरे इलाके को सहमा रखा है। वन विभाग ने बंगला नंबर 61 में पिंजरा लगा दिया है और ड्रोन से जंगल-झाड़ियों की निगरानी की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक तेंदुए की मौजूदगी का एक भी पुख्ता सबूत नहीं मिला है। मयंक कश्यप की ग्राउंड रिपोर्ट कैंट में चर्चा है कि कभी वरुणा पुल के पास, तो कभी सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल और 39 जीटीसी परिसर में तेंदुआ देखा गया। इसी सूचना के बाद वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार की टीम ने बंगला नंबर 61 में पिंजरा लगाया और आसपास के बंद पड़े बंगलों की तलाशी ली। ड्रोन से भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कैमरे में तेंदुआ कैद नहीं हुआ। स्कूल बंद, अभिभावकों में डर इस अफवाह का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल को एहतियातन बंद कर दिया गया था, अब छावनी परिषद के स्कूल भी बंद होने की सूचना है। अभिभावक बच्चों को अकेले बाहर भेजने से कतरा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि बंगला नंबर 42, 43 और 61 सालों से खाली पड़े हैं और वहां घनी झाड़ियां उग आई हैं। यही तेंदुए के छिपने की सबसे मुफीद जगह हो सकती है। लोगों ने वन विभाग से इन तीनों बंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाने की मांग की है। वन विभाग ने क्या कहा? वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार ने बताया कि "अभी तक तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों से अपील है कि अफवाह न फैलाएं। यदि कहीं वन्यजीव दिखे तो उसे घेरने की कोशिश न करें, तुरंत वन विभाग को सूचना दें।" फिलहाल कैंट में पिंजरा लगा है, ड्रोन उड़ रहा है, लेकिन तेंदुआ है या अफवाह... इसका खुलासा होना अभी बाकी है।0
0
Report
बाराद्वार पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब और देशी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Sakti, अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूद्ध बाराद्वार पुलिस एवं आबकारी विभाग के सयुकत टीम द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही किया गया भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब व 01 नग देशी कटटा जप्त किया गया है। प्रकरण में 01 आरोपी से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 01 नग देशी कट्टा जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर जेल भेजा गया है। अपराध क्रमांक 408/26 धारा 34(2) आब. एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट। नाम आरोपी - हरिश कुमार कुर्रे जिला सक्ती के थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामों मे चल रहें अवैध जुआ/सटटा, अवैध गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालो अपराधियों के उपर कार्यवाही करने एवं अपराध पर अकुंश लगाने हेतु थाना प्रभारी बाराद्वार एवं आबकारी विभाग के संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मुक्ताराजा के आरोपी हरीश कुमार कुर्रे में रेड कार्यवाही कर आरोपी हरिश कुमार कुर्रे के घर से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती 3000/-रूपये एवं 01 नग देशी कट्टा को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोेपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बाइट प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक0
0
Report
उधम सिंह नगर में शादाब के कथित धोखे, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला
Bahara Boj, Uttarakhand:स्थान– उधम सिंह नगर पीलीभीत के ग्राम भोली सरदार नगर के रहने वाले शादाब की फोन पर दिनेशपुर की रहने वाली से दोस्ती हो गई। जिसके बाद शादाब महिला को अस्पताल ले गया और उसने वहां नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो बना ली। वीडियो बनाने के बाद शादाब ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले शादाब ने अश्लील वीडियो पति को दिखाकर महिला का तलाक करा दिया। फिर आरोपी महिला को अजमेर शरीफ ले गया। वहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम रजिया रख दिया। धर्म परिवर्तन के बाद आरोपी ने महिला से मारपीट करना शुरू कर दिया और प्रतिबंधित मांस भी खिलाया। इधर महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
मेरठ में गौकशी इनामी बदमाश गिरफ्तार, जीवित गाय समेत पिकअप बरामद
मेरठ के किठौर में गौकशी के 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक जीवित गाय और बिना नंबर की महिन्द्रा पिकअप बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में एसपी ग्रामीण के पर्यवेक्षण और सीओ किठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 29.10.2026 की रात प्रभारी निरीक्षक किठौर पुलिस टीम के साथ ग्राम बहरोड़ा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप से गोवंश को गौकशी के लिए सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी। इसी दौरान एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में भगाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आगे जाकर पिकअप अनियंत्रित होकर यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद चालक गाड़ी से उतरकर भागने लगा। भागते समय वह रास्ते में पड़े पत्थर से टकराकर गिर गया, जिससे उसके दाहिने पैर में चोट आई। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुलदीप उर्फ सोनू पंडित पुत्र बिजेन्द्र निवासी कासमपुर माछरा थाना किठौर जनपद मेरठ बताया। अभियुक्त ने कबूल किया कि वह पहले भी गोवंश की तस्करी कर गौकशी के लिए सप्लाई करता रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में अभियुक्त थाना किठौर पर दर्ज मु0अ0सं0 422/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/5/8 गौवध अधिनियम में वांछित था और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पिकअप की तलाशी लेने पर पीछे पैर बंधी हुई एक लाल छांव रंग की जीवित गाय बरामद हुई। गाड़ी पर आगे-पीछे कहीं भी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने गाय को मुक्त कराकर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया है और घायल अभियुक्त को उपचार के बाद हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
राजapur के हनुमानगंज में मारपीट के बाद आगजनी, मकान जलकर राख
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हनुमानगंज टोला में एक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष की स्थिति बन गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, मारपीट के बाद एक मकान में आग लगाए जाने की बात सामने आई है, जिसमें ननकी सोनकर का मकान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक, हनुमानगंज टोला में सिब्भा, प्रभा, लक्ष्मी, सोनकर और ननकी सोनकर के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी खींचतान के बीच कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इस घटना का सबसे गंभीर पहलू मारपीट के बाद हुई आगजनी है। आरोप है कि ननकी सोनकर के मकान में आग लगा दी गई, जिससे मकान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अब सवाल यह है कि आखिर विवाद ने इतना गंभीर रूप कैसे ले लिया और आगजनी की घटना किन परिस्थितियों में हुई? इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में पुलिस अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर आधिकारिक जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में घटना को लेकर पुलिस का पक्ष सामने आना बेहद जरूरी है। हालांकि, पुलिस की प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं होने मात्र से किसी तरह की लापरवाही साबित नहीं होती, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आधिकारिक जानकारी की अपेक्षा की जा रही है。 फिलहाल, राजापुर के हनुमानगंज टोला में हुई मारपीट और आगजनी की इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जमीन विवाद में खूनी संघर्ष क्यों हुआ? मकान में आग कैसे लगी? घायलों की वास्तविक संख्या कितनी है? और इस पूरे मामले में पुलिस की जांच कहां तक पहुंची? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी0
0
Report
पटना नगर निगम की 26वीं बैठक: 7500 स्ट्रीट लाइट, चार साल का ठेका चर्चा
Patna, Bihar:पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 26वीं सामान्य बैठक आज आयोजित होगी। बैठक सुबह 12:30 बजे पटना नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। महापौर सीता साहू बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इस बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, नाला निर्माण और विकास कार्यों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। त्योहारों को देखते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती और वाहनों के परिचालन पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही पटना के 75 वार्डों में कुल 7 हजार 500 स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रत्येक वार्ड में 100-100 स्ट्रीट लाइट लगाने और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी एजेंसी को देने पर चर्चा होगी वहीं, डोर-टू-डोर कचरा उठाव और सफाई व्यवस्था के लिए चार साल की एजेंसी के चयन पर भी मंथन होगा, इसके अलावा वार्डों में नाला निर्माण, तालाबों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर भी समिति विचार करेगी।0
0
Report
Advertisement
बिहार विधान परिषद चुनाव में सभी विजेताओं को बधाई; शिक्षित समाज का स्पष्ट जनादेश
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। दशकों बाद राजद के विजेता उम्मीदवार डॉक्टर संजीव कुमार और श्री अनिल झा जी को विशेष शुभकामनाएँ एवं बधाई तथा मतदाताओं का हार्दिक अभिनंदन व आभार। शिक्षण और स्नातक का यह निर्वाचन एनडीए सरकार के भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग, शिक्षकों एवं युवाओं पर बीजेपी की दमनात्मक कारवाई तथा एनडीए की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षित समाज का खुला जनादेश है। एनडीए सरकार के सर्व समाज पर अन्याय, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, धर्म आस्था और सरकारी संसाधनों का उपयोग कर जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य-कानून व्यवस्था और नौकरी रोजगार जैसे मुद्दों से भटकाया है यह उसके विरुद्ध जनता का स्पष्ट संदेश है। यह बदलाव का पैगाम है। विधानसभा चुनाव के बाद बिहार विधान परिषद् के भोजपुर स्थानीय प्राधिकार उपचुनाव तथा इन चुनावों में एनडीए की हार से स्पष्ट है कि विधानसभा चुनावों में Money, Machine और Administrative Machinery से ही बीजेपी को जीत हासिल हुई थी।0
0
Report
त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस ने 1073 किलो पटाखे ज़ब्त कर सुरक्षा सुनिश्चित की
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस ने कुल 1073.426 किलो पटाखे when seized? Wait this is in provided content: We must not alter. The input content: पुलिस ने कुल 1073.426 किलो पटाखे जब्त किए।त्योहारों के मद्देनजर सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कार्रवाई।थानावार बरामदगी:सब्जी मंडी: 622.88 किलो पटाखे जब्त।बाड़ा हिंदूराव: 178.50 किलो पटाखे जब्त।कोतवाली: 107.60 किलो पटाखे जब्त।लाहौरी गेट: 88.916 किलो पटाखे जब्त।बुराड़ी: 75.530 किलो पटाखे जब्त।0
0
Report
JTET 2026: 30 centers in Pakur to host two shifts on November 1
Pakur, Jharkhand:एंकर इंट्रो-- पाकुड़-झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (JTET) का आयोजन 1 नवंबर को पाकुड़ जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित किया जाएगा...उच्च प्राथमिक स्तर कक्षा 6 से 8 की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और प्राथमिक स्तर कक्षा 1 से 5 की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से साढ़े चार 4:30 बजे तक आयोजित होगी... इसकी तैयारी जोरशोर से चल रहीं हैं...परीक्षा के सफल संचालन को लेकर रविन्द्र भवन में जोनल दंडाधिकारी, पेट्रोलिंग दण्डाधिकारी, स्टैटिक दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों की ब्रीफिंग आयोजित की गई...डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित दायित्वों का गंभीरता एवं तत्परता से निर्वहन करने का निर्देश दिया... डीसी मेघा भारद्वाज ने कहा कि परीक्षा का निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है...उन्होंने प्रश्नपत्रों के सुरक्षित एवं समयबद्ध परिवहन, सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और एसओपी एवं चेकलिस्ट का अनुपालन करने का निर्देश दिया...साथ ही शत-प्रतिशत फ्रिस्किंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं पावर बैकअप सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया...उन्होंने प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने, महिला अभ्यर्थियों की जाँच के दौरान गोपनीयता बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय एवं प्रतीक्षा क्षेत्र जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है...केंद्रों की तैयारियों का निरीक्षण कर निर्धारित समय तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष एवं वरीय पदाधिकारियों को देने को कहा है... वही एसपी अनुदीप सिंह ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं पुलिसकर्मियों को सुबह 6 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया है...उन्होंने अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, कतार प्रबंधन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया...उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कर्मी आपसी समन्वय के साथ शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करेंगे...0
0
Report
Advertisement
गोवंश के कटा सिर मामले में जल्द गिरफ्तारी की मांग, NH-62 जाम की चेतावनी
Sri Ganganagar, Rajasthan:गोवंश का कटा सिर मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गौ रक्षा दल ने सिटी पुलिस थाने में प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। भाटिया आश्रम के सामने एक गली में गोवंश का कटा सिर मिला था। घटना के बाद गौ रक्षा दल के सदस्यों और व्यापारियों में रोष व्याप्त है। गुरुवार को प्रदर्शनकारी त्रिमूर्ति मंदिर मार्केट क्षेत्र से नारेबाजी करते हुए सिटी थाना पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने और कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर NH-62 को जाम किया जायेगा। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में गौ प्रेमी और व्यापारी शामिल हुए।0
0
Report
कोटपूतली-बहरोड़ पंचायत चुनाव: 969 दावेदार, 444 केंद्र, मतदाता उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण में चार पंचायत समितियों की 130 ग्राम पंचायतों मैं 969 दावेदार मैदान में, कोटपूतली, बानसूर, नारायणपुर और पावटा पंचायत समितियों में कुल 444 मतदान केंद्रों पर 3 लाख 95 हजार 206 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग, गांवों की सरकार चुनने को लेकर ग्रामीणों में जोरदार उत्साह है। मतदान केंद्रों पर 7 बजे सवेरे से मतदाता पहुंचने लगे मतदान केंद्र, कल से हों रही लगातार बारिश ने बिगाड़ खेल, मतदान केंदो पर मतदाता बारिश के कारण आये कम नजर, प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं से वोट की अपील करते आ रहे है नजर।0
0
Report
गोड্ডा में 11 हजार वोल्ट तार से ससुर-बहू मौत, लापरवाही का आरोप
Godda, Jharkhand:गोड़्डा में 11 हजार वोल्ट के तार में सटकर ससुर और बहू की दर्दनाक मौत हो गई है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की है. यह दुर्घटना लालडंगाल के बहियार आर्य समाज मंदिर के समीप हुई. मृतकों में धनकिशटा मंडल (उम्र लगभग 65 वर्ष) और उनकी बहू पुतली देवी (उम्र लगभग 35 वर्ष) शामिल हैं. परिजनों के अनुसार दोनों धान के खेत देखने गए थे और बकरी चरा रहे थे. बकरी को पकड़ने के दौरान वे गिरे हुए तार के संपर्क में आ गए. उसी समय खेत में 11 हजार वोल्ट का तार गिरा था. बारिश होने के कारण करेंट पूरे क्षेत्र में फैल गया, जिससे दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. प्रशासन की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है.0
0
Report
Advertisement
ईसापुर में जमीन कारोबार विवाद के चक्कर में कारोबारी गोली मारकर घायल
Danapur, Bihar:जमीन कारोबार के विवाद में कारोबारी को मारी गोली! ईसापुर में दो बाइक से पहुंचे चार अपराधियों ने किया हमला, पीठ में लगी गोली; जमीन के धंधे से जुड़े विवाद समेत कई एंगल पर पुलिस की जांच राजधानी पटना में जमीन कारोबार से जुड़े अपराध का एक और मामला सामने आया है। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर में गुरुवार की देर शाम दो मोटरसाइकाइल पर सवार चार अपराधियों ने जमीन कारोबारी मोहम्मद छोटू को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। अपराधी हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घायल कारोबारी ईसापुर स्थित पुरानी मस्जिद के निवासी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहम्मद छोटू जमीन की खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं। गुरुवार की देर शाम वह घर से निकलकर पुरानी मस्जिद के पास अंडा खाने पहुंचे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। एक गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पटना एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-1 नारायण उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों के भागने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जमीन कारोबार से जुड़े व्यक्ति को इस तरह निशाना बनाए जाने के बाद पुलिस के सामने कई सवाल हैं। क्या वारदात के पीछे जमीन की खरीद-बिक्री का विवाद है? क्या किसी जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी या फिर कारोबार में वर्चस्व कायम करने के लिए हमला किया गया? हालांकि, इन कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है。 फिलहाल पुलिस घायल कारोबारी के बयान, उनके जमीन कारोबार से जुड़े विवादों और आपसी रंजिश के बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है। इस वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।0
0
Report
चतरा में तेज रफ्तार ने की कार–दंपति घायल, चालक घटनास्थल छोड़कर फरार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : तेज रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से दंपति घायल। चाचा के अंतिम संस्कार में जा रहे थे दोनों। हंटरगंज थाना क्षेत्र के ढेबो-सतघरवा गांव के समीप की है घटना। हंटरगंज-औरुगेरुआ मुख्य पथ पर तेज रफ्तार मारुति सुजुकी अर्टिगा कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए。 घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के मंझगवां निवासी अनिल सिंह (40) और उनकी पत्नी दीपा देवी (35) के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अनिल सिंह की जांघ और पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।0
0
Report
पलामू के मेदिनीनगर में अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस पर तीखा हमला
Babhandih, Jharkhand:रिपोर्ट - श्रवण सोनी, पलामू पलामू जिले के मेदिनीनगर में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस की विचारधारा पर सवाल उठाए।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता आज भी राजशाही वाली है। कांग्रेस के नेता यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि देश का एक गरीब परिवार का बेटा प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चाहती है कि सोनिया गांधी के परिवार के लोग ही सत्ता के शीर्ष पदों पर बने रहें।अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर कड़ी भर्त्सना की और कहा कि इस तरह की सोच लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के बयानों की निंदा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। बाइट - अन्नपुर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री0
0
Report
Advertisement
