205261
Mainpuri - खबर का हुआ असर
Barnahal, Uttar Pradesh:3 दिन पूर्व में PINEWZ ने विकासखंड बरनाहल ग्राम भगवतीपुर की गौशाला मे गोवंशों के शवों को कुत्ते द्वारा खाते हुए प्रमुखता से खबर दिखाई थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है ,ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव, को खंड विकास अधिकारी ने नोटिस भेज स्पष्टीकरण मांगा तो वहीं आज जिला अधिकारी अंजनी कुमार ने कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संबित पात्रा बोले- राहुल गांधी सत्ता परिवर्तन के लिए लड़ रहे, गांधी परिवार पर विदेशी हाथ
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: बीजेपी सांसद संबित पात्रा कहते हैं, "प्रशांत भूषण ने कहा कि यह संघर्ष सत्ता परिवर्तन के लिए है। मैं बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूँ: यह देश किसी की निजी संपत्ति नहीं है। यह किसी एक परिवार की जागीर नहीं है। यह 1.4 अरब लोगों का देश है। जब वे कहते हैं कि वे सत्ता परिवर्तन के लिए लड़ रहे हैं, तो इससे वही बात साबित होती है जो भारतीय जनता पार्टी और देश के आम नागरिक हमेशा से कहते आए हैं: राहुल गांधी और उनके साथियों का असली मकसद SIR (एसआईआर) मुद्दे से जुड़ा नहीं है, और न ही वे हमारे बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता परिवर्तन करना, सत्ता पर कब्ज़ा करना और किसी भी कीमत पर अपनी सरकार बनाना है—बिना चुनाव लड़े या बिना कोई मेहनत किए—क्योंकि जनता उन्हें बार-बार नकार रही है। हमारा संविधान सरकार बदलने की एक स्पष्ट प्रक्रिया देता है। इस देश में हर पाँच साल में चुनाव होते हैं, जहाँ लोग अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हैं। सत्ता में बदलाव के लिए यही वैध तरीके हैं। लेकिन आप इस प्रक्रिया में विश्वास नहीं करते। आप अराजकता में विश्वास करते हैं। आप अव्यवस्था में यकीन रखते हैं। आज, प्रशांत भूषण ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर यह बात स्वीकार कर ली है। यह साफ है और अब मान भी लिया गया है कि यह सोच—चाहे वह राहुल गांधी की हो, प्रशांत भूषण की हो, या उनके पूरे समूह की—एक खास तरह की मानसिकता को दर्शाती है। मैं बस इतना कहना चाहूँगा कि वे अपने खुद के नेता को भी नहीं बदल पाए हैं। जब से राहुल गांधी उनके नेता बने हैं, तब से वे एक भी चुनाव नहीं जीते हैं। गुजरात और मध्य प्रदेश से लेकर अन्य राज्यों तक, कांग्रेस सालों से सत्ता से बाहर है। वे अपने खुद के नेता को तो बदल नहीं सकते, लेकिन चले हैं सत्ता परिवर्तन करने! यही राहुल गांधी और गांधी परिवार की सच्चाई है। इन गद्दारों ने खुद को विदेशी ताकतों के हाथों बेच दिया है..."0
0
Report
मंदसौर में कार से 1.29 करोड़ रुपए नगद बरामद, तीन आरोपी हिरासत में
Mandsaur, Madhya Pradesh:कार से एक करोड़ 29 लाख बरामद मंदसौर: शामगढ़ पुलिस ने एक महिंद्रा स्कारपियो एन कार से 1 करोड़ 29 लाख रुपये नगद बरामद की है. उक्त कार उत्तर प्रदेश की है. तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. शक है कि इतना बड़ा पैसा अवैध गतिविधियों के लिए ले जाया जा रहा था. नगदी स्कारपियो एन कार के भीतर छुपाकर रखी गई थी. तीनों व्यक्ति बरखेड़ा उदा थाना शामगढ़ के आसपास के क्षेत्र से बताए गए नामों के हैं: भवानी शंकर मीणा (49), मोहम्मद इस्लाम (47), सूर्य प्रकाश (59) – सभी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले. पुलिस ने कार और नगदी जप्त कर आगे की पूछताछ की. आयकर विभाग को सूचित कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
अररिया में पिकअप से 481 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया में पुलिस ने एक पिकअप में लोड 481 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कुर्साकांटा में पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजा की खेप लेकर एक पिकअप आ रही है जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग लगाकर पिकअप को रोका। चेकिंग के दौरान पुलिस को गाड़ी में एक पैकेट में भरा गांजा मिला जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी चालक समेत गाड़ी को जब्त किया। पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है0
0
Report
Advertisement
दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा की घोषणा
Bhopal, Madhya Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्रीदिग्विजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस दशहरे से शुरू होगी सत्य सनातन यात्रा दिग्विजय सिंह सत्य सनातन यात्रा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस 20 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा सुबह 9 बजे महाकाल के दर्शन करेंगे दिग्विजय सिंह उज्जैन से अयोध्या तक निकलेगी पदयात्रा SIR को लेकर दिग्विजय सिंह का चुनाव आयोग पर हमला SIR के खिलाफ मैंने भी पिटीशन दायर की, जो एडमिट हो गई: दिग्विजय सिंह नाम जोड़ने और काटने के अधिकार को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल SIR के चलते 13 करोड़ नाम काटे जाने का दावा फॉर्म-6 में बदलाव के अधिकार को लेकर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल ज्ञानेश कुमार के चयन को लेकर भी दिग्विजय सिंह का बयान सॉफ्टवेयर बनाने को लेकर चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप0
0
Report
घर से निकला किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में घटना के 6 घंटे बाद 60किमी दूर अचेतावस्था में मिला।
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के इमामगंज मजरे खैरहना गांव में बुधवार की दोपहर घर से साइकिल से चौराहे निकला 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता किशोर 6 घंटे बाद गांव से 60 किलोमीटर दूर रेल कोच कारखाना के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अचेतावस्था में मिला। परिजनों ने किशोर को अज्ञात लोगों द्वारा अगवा कर छोड़ने की शंका जाहिर की है। गांव निवासी मोहम्मद अंसार रोजी रोटी कमाने के लिए पत्नी के साथ बाहर रहते हैं।घर पर 17 वर्षीय बेटा समीर व छोटी बेटी रहते हैं। बुधवार की दोपहर समीर साइकिल से खैरहना चौराहे के लिए निकला था।मदरसे के पास साइकिल की उतरी चैन चढ़ाते समय पास से गुजरी कार के पहुंचने पर वह अचेत हो गया। घटना के करीब छः घंटे बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से करीब 60 किलोमीटर दूर लालगंज स्थित रेल कोच कारखाने के पास अचेतावस्था में एक दंपति को मिला। दंपत्ति ने फोन पर किशोर की परिजनों से बात कराई, और किशोर को रेल कोच कारखाने की सुरक्षा में लगे जवानों के हवाले कर दिया।समीर के परिजन मोहम्मद शरीफ,दिलशेर व मोहम्मद शरीफ देर रात रेल कोच कारखाने पहुंचे और समीर को अपने साथ घर वापस लेकर आएं। हालांकि पुलिस ने मामला संज्ञान में न होने की बात कहते हुए घटना को संदेहास्पद बताया है।दिन दहाड़े हुई घटना के बाद से ग्रामीण बच्चों की सुरक्षा के प्रति भयभीत नज़र आ रहे हैं।0
0
Report
नवरात्रि के पांचवें दिन विठ्ठल-रुक्मिणी के पारंपरिक अलंकार ने सबका ध्यान खींचा
Pandharpur, Maharashtra:नवरात्र महोत्सव पाचव्या दिवशी श्री विठ्ठल व माता रुक्मिणीला पारंपारिक पोषाखासह अलंकार परिधान करण्यात आले आहेत. त्यामध्ये रूक्मिणी मातेस वनदेवी माता पोषाख परिधान करण्यात आला श्री विठ्ठलास सोन्याचा मुकुट, कौस्तुभ मणी, दंडपेठया जोड मोठा, मोत्याचा तुरा, शिरपेच मोठा दहा लोलक असलेला, शिरपेच मोठा दोन लोलक असलेला, चांदीचा मत्स्य, तोडे जोड, मोहरांची माळ, पुतळ्यांची माळ, मोत्याची कंठी दोन पदरी, इमिटेशन नेकलेस इत्यादी प्रकारचे अलंकार परिधान करण्यात आलेले आहेत. तसेच रुक्मिणी सोन्याचा मुकुट, सोने मोती चांदवड, चिंचपेटी हिरवी, तोडेजोड, मोठी नथ, मोत्याचा कंठा, पैंजण जोड असे अलंकार परिधान केले0
0
Report
Advertisement
पाकिस्तान के स्कूल से जुड़ी खबर पर ताजा जानकारी जारी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
करौली में तेज हवा-बादल बरसात से मौसम बदला, तापमान गिरा
Karauli, Rajasthan:करौली में मौसम ने बदली करवट, तेज हवा के साथ बारिश, करौली जिला मुख्यालय सहित करौली, हिंडौन और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवा के साथ उड़ती धूल से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने से आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगीं और बूंदाबांदी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। कई इलाकों में हल्की बारिश देर तक जारी रही। बारिश के चलते सड़कों पर पानी बहने लगा। अचानक बदले मौसम का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग ने भी मौसम खराब होने और बारिश की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है। खेतों में कटाई के बाद पड़ी बाजरे की फसल को भी बारिश से नुकसान होने की आशंका है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
राजस्थान में पुलिस के व्यवहार में सुधार के लिए तीन दिवसीय सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग शुरू
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पुलिसकर्मियों के व्यवहार में बदलाव लाने की कवायद शुरू हो गई है। अब थाने में आने वाले फरियादी के साथ पुलिसकर्मी किस तरह पेश आएं, उसकी परेशानी को कैसे सुनें और तनाव के बीच भी संयम कैसे बनाए रखें, इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। जयपुर में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में तीन दिवसीय सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू हुआ है। इसका मकसद पुलिसिंग को ज्यादा संवेदनशील और नागरिक केंद्रित बनाना है। हालांकि, पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर हाल के दिनों में सामने आए विवादों के बीच इस पहल को अहम माना जा रहा है। थाने में फरियादी से व्यवहार सुधारने की पहल थाने... जहां आम आदमी अपनी शिकायत लेकर पहुंचता है। किसी को न्याय की उम्मीद होती है, तो कोई अपनी परेशानी का समाधान चाहता है। ऐसे में पुलिसकर्मी का व्यवहार पीड़ित के लिए राहत भी बन सकता है और उसकी परेशानी बढ़ा भी सकता है। इसी व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए राजस्थान पुलिस ने सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग शुरू की है। जयपुर में सांगानेर एयरपोर्ट के पास स्थित IIHMR यूनिवर्सिटी में 15 से 17 अक्टूबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है, पुलिसकर्मियों की सोच, संवाद शैली और आमजन के प्रति व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना। डीजीपी राजीव शर्मा ने उद्घाटन समारोह में कहा कि पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत। थाने में आने वाले परिवादी के साथ संवेदनशील व्यवहार होना चाहिए। परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण हों, नागरिक से अच्छा व्यवहार किया जा सकता है। संवेदनशीलता का अर्थ कानून के पालन में ढिलाई नहीं, बल्कि विधिक प्रक्रिया के तहत राहत देने का प्रयास है। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मियों को लंबी ड्यूटी, त्वरित फैसलों और लगातार बदलती चुनौतियों के बीच काम करना पड़ता है। इसके बावजूद आमजन के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस के पास आने वाले व्यक्ति की परेशानी को ध्यान से सुना जाए और कानून के दायरे में उसके समाधान का प्रयास किया जाए। डीजीपी के मुताबिक, यह केवल औपचारिक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि विचार-मंथन के बाद तैयार किया गया एक विशेष प्रयास है। इसका उद्देश्य जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पुलिस की छवि और व्यवहार को बेहतर बनाना है। तीन दिन में व्यवहार सुधारने का प्रशिक्षण तीन दिवसीय कार्यक्रम को अलग-अलग विषयों में बांटा गया है। पहले दिन 'खुद को जानें, खुद का नेतृत्व करें' विषय के तहत आत्म-जागरूकता, व्यावसायिक पहचान, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच पर जोर दिया जा रहा है। दूसरे दिन तनावपूर्ण परिस्थितियों में पुलिसिंग की ट्रेनिंग होगी। इसमें नाराज शिकायतकर्ताओं से बातचीत, भावनात्मक परिस्थितियों में संयम और प्राथमिकताएं तय करने जैसे विषय शामिल हैं। तीसरे दिन प्रशिक्षण से मिली सीख को व्यवहार में उतारने पर फोकस रहेगा। प्रभावी संवाद, ध्यान से सुनने, आपसी संबंध मजबूत करने और नागरिकों के साथ विश्वास कायम करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए जाएंगे।प्रशिक्षण में केस स्टडी, भूमिका-अभिनय, समूह अभ्यास और अनुभव साझा करने जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं। राजस्थान में हाल के दिनों में पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर कई विवाद सामने आए हैं। जयपुर ग्रामीण के नरेना थाने में संघ प्रचारक के साथ कथित मारपीट का मामला हो या किशनगढ़ में महिला पुलिस अधिकारी और वकील के बीच विवाद, इन घटनाओं ने पुलिस के व्यवहार और जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं। अन्य मामलों में भी पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार और हिरासत में मारपीट के आरोप सामने आते रहे हैं। ऐसे में सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग को पुलिसिंग में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। हालांकि, इसका वास्तविक असर तभी दिखाई देगा, जब प्रशिक्षण में सिखाए गए व्यवहार को पुलिसकर्मी थानों और फील्ड में भी अपनाएंगे।0
0
Report
Advertisement
दीपावली से पहले AVVNL MD ने 80 मेगावाट उत्पादन और कनेक्शन सुधार पर समीक्षा
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन में 46 कुसुम प्लांट से 80 मेगावाट उत्पादन दीपावली से पहले निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर AVVNL एमडी मुकेश कुमार बल्दी ने ली समीक्षा बैठक लंबित कनेक्शन पूरे करने और बिजली चोरी पर कार्रवाई के निर्देश दीपावली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार बल्दी ने डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में विद्युत विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री कुसुम योजना और पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से बिजली की उपलब्धता बढ़ाने, राजस्व वसूली में सुधार, विद्युत छीजत (लाइन लॉसेज) कम करने तथा लंबित कनेक्शनों को दीपावली से पहले पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में डीडवाना-कुचामन के अधीक्षक अभियंता (एसई) एफआर मीणा सहित जिलेभर के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) और सहायक अभियंता (एईएन) उपस्थित रहे। एमडी ने अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी करने और उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। कुसुम योजना के 46 प्लांट से 80 मेगावाट बिजली उत्पादन एमडी मुकेश कुमार बल्दी ने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना विद्युत विभाग के लिए लाभकारी साबित हो रही है। योजना के तहत जिले में अब तक 46 प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिनसे लगभग 80 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इन प्लांटों से दिन के समय बिजली की उपलब्धता बढ़ी है। साथ ही, प्लांट ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) के नजदीक होने के कारण बिजली की आपूर्ति में होने वाली छीजत को कम करने में भी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि कुसुम योजना के माध्यम से दिन में बिजली की उपलब्धता बढ़ने से विद्युत व्यवस्था को मजबूती मिल रही है। ऐसे में योजना के प्रभावी संचालन और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर ध्यान दिया जा रहा है। सूर्यमुखी योजना के जिले में 6 हजार कनेक्शन एमडी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिलेभर में अब तक करीब 6,000 कनेक्शन हो चुके हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने और अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को सरकारी प्रावधानों के अनुसार लगभग एक लाख रुपये तक की सब्सिडी का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, सोलर प्लांट से उत्पादित अतिरिक्त बिजली के लिए भी नियमानुसार डिस्कॉम की ओर से भुगतान किया जाता है। बल्दी ने कहा कि सूर्यघर योजना से उपभोक्ताओं को बिजली खर्च में राहत मिल सकती है और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना की जानकारी अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें। दीपावली से पहले लंबित कनेक्शन पूरे करने के निर्देश समीक्षा बैठक में एमडी ने राजस्व वसूली, विद्युत छीजत, रखरखाव कार्यों और लंबित विद्युत कनेक्शनों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि दीपावली से पहले लंबित कनेक्शनों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए तथा विद्युत लाइनों, ट्रांसफॉर्मरों और अन्य उपकरणों का आवश्यक रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि त्योहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए पहले से तैयारी की जाए। विद्युत आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारी सतर्क रहें और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। ऑनलाइन सिस्टम और पारदर्शिता पर जोर एमडी मुकेश कुमार बल्दी ने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम का अधिक से अधिक उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली की स्थिति में सुधार लाने, लाइन लॉसेज पर नियंत्रण करने और रखरखाव कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नियमित समीक्षा की जाए। बिजली चोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई एमडी ने बिजली चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष योजना के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी साथ ही, उन्होंने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे अनियमित तरीके से बिजली का उपयोग करने के बजाय वैध कनेक्शन लें और पात्रता के अनुसार पीएम सूर्यघर योजना से जुड़कर सौर ऊर्जा का लाभ उठाएं। एसई एफआर मीणा ने दी जिले की विद्युत व्यवस्था की जानकारी0
0
Report
भरतपुर नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में हंगामा और कुर्सी विवाद
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में विकास के मुद्दों के साथ जमकर हंगामा भी देखने को मिला। बैठक में सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कों, स्ट्रीट लाइट और कचरा संग्रहण जैसे मुद्दों पर पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा। वहीं, कुर्सी को लेकर दो पार्षदों के बीच तीखी झड़प हो गई। महापुरुषों की तस्वीर हटाने और बैठने की व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने नाराजगी जताई। खास बात यह रही कि बैठक के दौरान चार बार बिजली गुल हुई। देखिए ये रिपोर्ट... भरतपुर नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में शुरुआत से ही गहमागहमी का माहौल रहा। बैठक में छह एजेंडों पर चर्चा हुई, लेकिन विकास के मुद्दों के साथ पार्षदों के बीच आपसी विवाद भी सामने आया। सबसे पहले वार्ड 16 के पार्षद मोती सिंह ने सभागार से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए सभागार में सभी महापुरुषों की तस्वीरें लगाने की मांग की। इसके बाद मेयर के बगल में डिप्टी मेयर अंबिका सैनी और आयुक्त श्रवण बिश्नोई की कुर्सी लगाने का मुद्दा उठा। वहीं, पार्षदों के परिजनों को बैठक से बाहर निकालने पर भी बहस ہوئی। इसी दौरान वार्ड 41 की पार्षद गोपाल कश्यप और वार्ड 26 की पार्षद वीरमति के बीच कुर्सी को लेकर तीखी झड़प हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि, आयुक्त और अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने जमकर सवाल उठाए। पार्षदों ने ऑटो टिपर के नियमित नहीं आने, सफाई कर्मचारियों की गैरहाजिरी और खराब सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया। पार्षदों ने सफाई कंपनी वी-वॉइस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। इस पर आयुक्त श्रवण बिश्नोई ने स्पष्ट किया कि पार्षदों के सत्यापन के बिना सफाई कर्मचारियों की हाजिरी मान्य नहीं होगी। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को भी बैठक में बुलाकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। बैठक में बेसहारा बंदरों, सांड और गायों को पकड़ने की मांग भी उठी। वहीं, शहर में सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण प्रभावित लोगों को मुआवजा और पुनर्वास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चार बार बिजली गुल होने से सभागार में अंधेरा छा गया, जिसने व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए। मेयर अनुराधा सिंह ने बताया कि बैठक में 30 दिवसीय और 100 दिवसीय कार्ययोजना पर विचार किया गया। इसमें सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण प्रभावित लोगों को भूमि आवंटन सहित छह एजेंडों पर चर्चा हुई। श्रवण बिशनोई निगम कमिश्नर।0
0
Report
राम के आदर्शों से देश में मर्यादा की प्रेरणा
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामो विग्रहवान् धर्मः, राम जी धर्म की मूर्ति हैं। राष्ट्र ही भगवान श्रीराम जी के स्वरूप में है। भगवान श्रीराम जी का हर कार्य और हर आदर्श मर्यादित है। कभी भी मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। यह गलत बात है। भगवान श्रीराम का सारा जीवन हमारे लिए प्रेरणा है और आदरणीय है। इसलिए कभी भी भगवान श्रीराम जी के आदर्शों में इधर-उधर के गीत या अमर्यादित प्रस्तुतियाँ नहीं करनी चाहिए। यह बहुत गलत है। भगवान श्रीराम जी का आदर्श ही उत्तम और अतुलनीय है तथा राष्ट्र के लिए अच्छा है।0
0
Report
Advertisement
टोंक के चतुर्भुज तालाब किनारे जल संचय के लिए जनता-जनप्रतिनिधि संकल्प
Tonk, Rajasthan:टोंक बारिश के बीच जल संरक्षण का संकल्प, टोंक के चतुर्भुज तालाब पर जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि शहर के ऐतिहासिक चतुर्भुज तालाब के किनारे ‘जल संचय जन भागीदारी जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बारिश के बीच भी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शहरवासियों ने भाग लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया और पानी की हर बूंद बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर टीना डाबी, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, सभापति मयंक गोयल, उपसभापति फरजाना सईद, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन सहित कई पार्षद और शहरवासी मौजूद रहे। सभी ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए आमजन से पानी बचाने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि जल संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही जल संकट का स्थायी समाधान संभव है। ऐतिहासिक चतुर्भुज तालाब पर आयोजित यह कार्यक्रम जनभागीदारी के जरिए जल संचय के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल बना। बाइट 01 टीना डाबी जिला कलेक्टर बाइट 02 धर्मपाल जाट आयुक्त0
0
Report
तिगीपुर में नवरात्रि पर डांडिया-गरबा से दिल्ली देहात में संस्कृति के रंग
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के तिगीपुर गाँव में नवरात्रि के अवसर पर आशुतोष शिव मंदिर में डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ. बिजली विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएँ और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डांडिया-गरबा के साथ भजन-कीर्तन ने मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया. तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के तिगीपुर गाँव की हैं जहाँ नवरात्रि के पावन अवसर पर आशुतोष शिव मंदिर में डांडिया और गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया. गुजरात और महाराष्ट्र की पहचान माने जाने वाला गरबा और डांडिया अब दिल्ली देहात में भी अपनी सांस्कृतिक छटा बिखेरता नजर आया. मंदिर परिसर में जैसे ही डांडिया की धुन शुरू हुई, ग्रामीण महिलाएं और बालिकाएं पारंपरिक अंदाज में डांडिया करती नजर आईं. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ और बालिकाओं ने हिस्सा लिया. रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया और गरबा के जरिए नवरात्रि के उत्सव को खास बना दिया. खास बात यह रही कि कार्यक्रम में सिर्फ नृत्य ही नहीं, बल्कि भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भक्ति संगीत और डांडिया की ताल ने मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक उत्साह का वातावरण बना दिया. दिल्ली देहात में इस तरह का आयोजन ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का भी एक अवसर बना। डांडिया की धुन पर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों का कहना है कि भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोकनृत्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। वहीं, कार्यक्रम के बाद डांडिया और गरबा में हिस्सा लेने वाली महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए निगम पार्षद की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद महिलाओं में खुशी देखने को मिली। तिगीपुर गाँव में आयोजित यह कार्यक्रम नवरात्रि के धार्मिक उत्साह के साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा का संदेश देता नजर आया।0
0
Report
देवली बस स्टैंड पर चोर: गल्ले से नकदी मिनटों में गायब
Tonk, Rajasthan:देवली बस स्टैंड से बड़ी खबर! मोबाइल शॉप में महिला और पुरुष ने चंद सेकंड में गल्ले से नकदी पार कर दी। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई。 घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। दुकान पर कर्मचारियों की गैरमौजूदगी के दौरान दोनों ने गल्ले में रखे करीब 700 से 800 रुपये निकाल लिए और वहां से चले गए。 रात करीब سाढ़े आठ बजे जब दुकान मालिक आशीष पंचोली बिक्री का हिसाब लेने पहुंचे, तो गल्ले से नकदी गायब मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें पूरी वारदात सामने आ गई。 फिलहाल, दुकान मालिक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।0
0
Report
Advertisement
