Mainpuri: कड़ाके की सर्दी का कहर, अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। बीते तीन दिनों से ठंड अपने चरम पर है, जिससे लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सर्दी से बचने के लिए कई लोग गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं। मौसम के इस घातक प्रकोप से बचाव करना बेहद जरूरी हो गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
