205261
Mainpuri- गेहूँ की फसल को चरकर बर्बाद कर रहे आवारा पशु , किसान परेशान
Barnahal, Uttar Pradesh:बरनाहल, क्षेत्र के शोथरा में स्थित खेतों में फसलों के बढ़ने से चारों तरफ हरियाली दिखाई दे रही है। हरियाली देखकर आवारा पशुओ का झुंड खेतों में पहुंचकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं फसल की आवारा पशुओ से रखवाली भारी पड़ रही है जब आवारा पशुओ को भागने का प्रयास किया जाता है तो किसानो के ऊपर हमला कर देते हैं जिससे किसानों के बीच डर का माहौल बना रहता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा की पिगमेंट केमिकल फैक्ट्री में आग, दमकल ने काबू पाया
Kota, Rajasthan:Kota केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, रोड नंबर 6 पर स्थित पिगमेंट फैक्ट्री के स्टोरेज में लगी आग, चार दमकल पहुंची मौके पर, आग पर पाया काबू,0
0
Report
छठ पूजा के मद्देनजर रामपुरहाट में दो दिन मांस दुकानें बंद, बहस शुरू
Noida, Uttar Pradesh:छठ पूजा के मद्देनजर आज और कल बंद रहेंगी मांस की दुकानें, रामपुरहाट नगरपालिका ने जारी किया निर्देश। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर में छठ पूजा के मद्देनजर रविवार और सोमवार, दो दिनों तक मांस की दुकानें बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। नगरपालिका सूत्रों के अनुसार, शहर के कोर्ट गली इलाके में सड़क किनारे स्थित लगातार तीन मांस की दुकानों को बंद रखने का नोटिस दुकानदारों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में रामपुरहाट नगरपालिका के चेयरमैन सौमेन भगत ने बताया कि इन दुकानों में खुलेआम मांस काटा जाता है। इसी वजह से छठ पूजा के दोनों दिनों में दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, नगरपालिका के इस फैसले को लेकर शहर में राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है। छठ पूजा के मद्देनजर लिए गए इस फैसले पर अब राजनीतिक दलों और शहरवासियों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।0
0
Report
राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की 25वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़
Dungarpur, Rajasthan:ग्रामीण और जनजातीय युवाओं की खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा 2-दिवसीय तीरंदाजी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर के के गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल मौजूद थे। इस मौके पर सह संगठन मंत्री हर रत्न डामोर ने बताया कि प्रतियोगिता में तीरंदाजी व एथलेटिक्स के कार्यक्रम होंगे, जिसमें 12 जिलों की 48 टीमें भाग लेंगी। ग्रामीण और जनजातीय अंचलों से निकलकर खिलाड़ियों ने अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
जवाहर नगर में युवक ने की सुसाइड, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Kota, Rajasthan:Kota जवाहर नगर थाना क्षेत्र में युवक ने किया सुसाइड, तलवंडी स्थित घर पर लगाई युवक गीत जैन ने फांसी, परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, मेडिकल कॉलेज किया रैफर, ड्यूटी डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, जवाहर नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी, परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किया सुपुर्द, पिताजी के साथ हॉस्टल एवं मेस का संचालन करता था मृतक, फिलहाल किसी तरह के लड़ाई झगड़े एवं नशे की बात को परिजनों ने नकारा,0
0
Report
सीधी में खनिज परिवहन के लिए RFID टैग अनिवार्य, ब्लैकलिस्ट संभव
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले में रेत, गिट्टी, मुरुम और मिट्टी का परिवहन करने वाले वाहनों के लिए RFID टैग अनिवार्य होगा. निर्धारित समय सीमा के भीतर टैग लगवाने पर ही संचालक नियमों के अनुसार चलेंगे. अगर टैग नहीं लगा पाए तो प्रशासन सख्त कार्रवाई कर सकता है; एक महीने के भीतर ऐसे वाहनों को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है. जिला खनिज अधिकारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर RFID टैग लगवाने का अभियान शुरू किया. खनिज विभाग ने पारदर्शी और नियमों के अनुरूप व्यवस्था बनाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है; रेत, गिट्टी, मुरुम और मिट्टी का परिवहन करने वाले वाहन अब विभाग की निगरानी में रहेंगे और RFID टैग लगवाना आवश्यक होगा. प्रशासन ने वाहनों को निर्धारित समय में टैग लगवाने के निर्देश दिए हैं ताकि अवैध खनिज परिवहन पर रोक लग सके.0
0
Report
गोरखपुर में घरेलू विवाद के बाद ठेकेदार ने खुद को गोली मारी, मौत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में घरेलू विवाद के बाद एक ठेकेदार की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के फुलवरिया में 47 वर्षीय ठेकेदार अजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि पत्नी से विवाद के बाद अजीत सिंह अपने कमरे में चले गए थे। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और अजीत सिंह गंभीर हालत में पाए। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट मौके पर बुलाए गए और साक्ष्य एकत्र किए गए। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार घरेलू विवाद घटना की वजह है, जबकि वास्तविक कारणों की गहनता से जांच चल रही है।0
0
Report
Advertisement
आगरा के बिजकौली में पुलिस टीम से हमला करने की कोशिश: तीन गिरफ्तारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग अपडेट आगरा के बाह थाना क्षेत्र के बिजकौली गांव में पुलिस टीम से अभद्रता और हमले का प्रयास。 ट्रांस यमुना थाने में दर्ज मुकदमे के संबंध में पूछताछ करने पहुंची थी पुलिस, धर्मेंद्र के घर पूछताछ के लिए पहुंची थी ट्रांस यमुना और बाह थाने की संयुक्त टीम。 पूछताछ के दौरान बॉबी यादव, पवन यादव और नीरज यादव ने किया हंगामा。 तीनों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमले के प्रयास का आरोप。 पुलिस टीम ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया。 थाना बाह में मुकदमा दर्ज कर की गई अग्रिम विधिक कार्रवाई।0
0
Report
गुरुग्राम महानगर कार्यालय का शुभारम्भ, अर्चना गुप्ता ने किया उद्घाटन
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में बीजेपी कार्यालय की दिशा में एक अहम कदम: प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने गुरुकामल कार्यालय के दूसरी मंजिल पर गुरुग्राम महानगर कार्यालय का शुभारम्भ किया। गुरुकामल ऑफिस की दूसरी मंजिल पर महानगर कार्यालय स्थापित किया गया है। इस अवसर पर अर्चना गुप्ता ने कहा कि नए ऑफिस से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को अपने कामकाज में आसानी होगी। जिला अध्यक्ष बदले जाने की चर्चाओं पर भी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह अफवाह है और मीडिया के पास ही अधिक जानकारी है; आप स्वयं देखें कौन कौन रडार पर है。0
0
Report
बारां में विश्व स्मृति दिवस और सड़क सुरक्षा दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम
Baran, Rajasthan:बारां में मनाया वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे एवं राज्य सड़क सुरक्षा दिवस, कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन बारां नवंबर माह के तृतीय रविवार को आज जिले में वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे एवं राज्य सड़क सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। तैयारियों की समीक्षा के लिए एक दिन पहले शनिवार को मिनी सचिवालय में बैठक हुई। इसमें नोडल अधिकारी नरेंद्र सिंह व जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा मौजूद रहे। आज कृषि उपज मंडी परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गुड समेरिटन, पीएम राहत व आयुष्मान जीवन रक्षा योजना की जानकारी दी गई। वहीं मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों व पशुओं पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस दौरान आपातकालीन कर्मियों व एंबुलेंस चालकों का सम्मान किया गया।0
0
Report
Advertisement
राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातु में पूजा अर्चना की
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंटी । स्लग - उलिहातु पहुंचे महामहिम राज्यपाल, बिरसा मुंडा को किये नमन । झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली खूँटी जिले के उलिहातु पहुंचे और उनके घर बिरसा ओड़ा में लगे मूर्ति का विधिवत् पूजा अर्चना किये। इस दौरान झारखण्डी नृत्य के साथ उनका स्वागत गाजे-बाजे के साथ किया गया। महामहिम राज्यपाल बिरसा मुंडा के के परपोते सुखराम मुण्डा और उनके परिवार से मुलाकात की। साथ ही बिरसा आडिटोरियम में लगे भगवान बिरसा मुण्डा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।0
0
Report
अररिया के छठ घाटों पर पानी की व्यवस्था, नहरों सफाई के बाद बोरिंग से पानी
Forbesganj, Bihar:जहां चाह वहां राह , इस कहावत को इस बार अररिया जिला प्रशासन ने चरितार्थ करते हुए छठ व्रतियों के लिए पानी का इंतजाम किया है। कोशी मेचि परियोजना के कारण इस बार नहरों के पानी नहीं छोड़ा गया था जिससे हजारों छठव्रतियों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई थी जिसने जिला प्रशासन ने नहरों में जेसीबी की मदद से सफाई करवाते हुए बोरिंग कर पानी भरवाया है । कोटिहाट नहर के करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी छठ घाट का निर्माण कराया गया है जहां हजारों घाट बने हैं । घाटों की सजावट में बच्चों से लेकर महिलाएं तक जुटी हुई है।0
0
Report
छठ सुरक्षा के साथ तैयारियाँ: डीएम-एसएसपी ने घाटों का निरीक्षण, गंगा महाआरती तैयार
Chapra, Bihar:छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया घाटों का निरीक्षण हरपुर कराह में भी छठ महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में, बनारस के दो बटुक करेंगे गंगा महाआरती, 201 जरूरतमंदों को मिलेगा कंबल लोक आस्था के महापर्व छठ को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव एवं एसएसपी रौशन कुमार ने दिघवारा, दरियापुर और सोनपुर के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, रोशनी, चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट किया कि छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, बनियापुर प्रखंड के हरपुर कराह स्थित गंडकी नदी घाट पर भी छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां बनारस से आने वाले दो बटुकों द्वारा भव्य गंगा महाआरती की जाएगी। वहीं, पारण के दिन 201 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हरपुर कराह में पिछले 18 वर्षों से लगातार छठ महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। इस बार भी आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी है。0
0
Report
Advertisement
PS बवाना डबल मर्डर: सचिन की मौत के बाद सोनू मारा गया, नरेश गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:PS बवाना डबल मर्डर 15.11.2026 को आधी रात के करीब, PS बवाना को एक आदमी को गोली लगने की खबर मिली。 MV हॉस्पिटल पहुँचने पर, एक आदमी मरा हुआ मिला, जिसके सीने में गोली लगी थी। उसकी पहचान सचिन, उम्र 27 साल, निवासी गाँव पूठ खुर्द, दिल्ली के तौर पर हुई。 घटनास्थल की जाँच के दौरान, मृतक के परिवार की एक गोशाला मिली, जहाँ खून के धब्बे और 3 खाली कारतूस मिले。 आगे जाँच करने पर, पास की गली में, लगभग 100 मीटर दूर, एक और लाश मिली। उसकी पहचान सोनू उर्फ प्रदीप, निवासी गाँव पूठ खुर्द, दिल्ली के तौर पर हुई。 CCTV फुटेज देखने और पूछताछ करने पर पता चला कि सोनू उर्फ प्रदीप ने झगड़े के बाद सचिन को गोली मार दी थी। इसके बाद, मृतक सचिन के भाई नरेश ने सोनू उर्फ प्रदीप को पकड़कर उसकी हत्या कर दी。 आरोपी नरेश को पकड़ लिया गया है。 मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।0
0
Report
अनपरा में बुजुर्ग व्यापारी के साथ मारपीट: विवादित आरोप भाजपा मंडल अध्यक्ष पर
Obra, Uttar Pradesh:अनपरा (सोनभद्र) में बुजुर्ग व्यापारी विमलेश दुबे के साथ लात-घूंसों से मारपीट होने का मामला सामने आया है. आरोप भाजपा मंडल अध्यक्ष पर है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है. पीड़ित ने अनपरा थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. वह कहते हैं कि यदि आरोपी उसी स्थान पर आकर माफी मांग लें तो वे कानूनी कार्रवाई नहीं चाहेंगे, नहीं तो कार्रवाई करेंगे. पूरा मामला अनपरा थाना क्षेत्र की रेणुसागर चौकी के सामने एक कपड़े की दुकान के सामने का है. पीड़ित के अनुसार, उनकी दुकान के सामने बाइक खड़ी थी; आरोपी के बेटे की स्कूटी से बाइक टकरा गई. नुकसान की भरपाई की बात कहने पर आरोपी के बेटे ने अपने पिता को बुला लिया. रात लगभग 10 बजे बुजुर्ग व्यापारी के साथ मारपीट की गई. घटना CCTV में कैद होने का दावा किया गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन शिकायत पहले मौखिक रूप से ही मांगी गई थी; लिखित सुलहनामा नहीं हुआ है. तहरीर मिलते ही उचित कार्रवाई होगी.0
0
Report
बेगूसराय में छठ पूजा की रौनक, महंगाई के बावजूद श्रद्धालु खरीदारी में जुटे
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चारों तरफ उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसको लेकर सुबह से ही बाजारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग छठ पूजा के लिए फल, पूजन सामग्री और अन्य जरूरी सामानों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि बाजार में महंगाई का असर जरूर देखने को मिल रहा है, लेकिन छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की आस्था के आगे महंगाई भी बेअसर नजर आ रही है। बेगूसराय के बाजारों की हैं, जहां लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही है। कोई केला खरीद रहा है तो कोई नारियल, सेब, संतरा और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटा हुआ है। बाजारों में खरीदारों की काफी भीड़ लगी हुई है। छठ पूजा के तीसरे दिन शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालु अर्घ्य की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इसी दौरान हमारे संवाददाता जितेंद्र कुमार ने बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि छठ हिंदुओं का महान आस्था का महापर्व है। इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। महंगाई जरूर बढ़ी है, लेकिन इसके बावजूद लोग अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार जमकर खरीदारी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि छठ पूजा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और परंपरा का प्रतीक है। यही वजह है कि महंगाई भी लोगों की आस्था को कम नहीं कर पाई है। फिलहाल बेगूसराय के बाजारों में छठ पूजा को लेकर रौनक चरम पर है। हर तरफ छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं और श्रद्धालु शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुटे हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
