205301
मैनपुरीः सपा सांसद डिंपल यादव ने साईं पालकी समारोह में लिया भाग
Bewar, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी पहुंचकर साईं पालकी समारोह में भाग लिया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर कहा है कि नेताजी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ उनके संबंध अच्छे रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जिला जालौर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर से पंसेरी पहुंचने पर भाजपा ने स्वागत
Jalore, Rajasthan:जिला-जालौर जालौर जिला से जुड़ी खबर: पंसेरी पहुँचने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर मोड़ पर पहुँचा। हेलीकॉप्टर लैंड होते ही स्थानीय भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। हेलीपैड पर राज्य मंत्री केके बिश्नोई, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, भीनमाल पूर्व विधायक पुराराम चौधरी, जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, पूर्व सांसद देवजी पटेल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री महिलाओं से संवाद करेंगे और उसके बाद रात्रि चौपाल में शिरकत करेंगे।0
0
Report
रांची: अरगोड़ा चौक बस फायरिंग के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक पर मंगलवार की रात बस में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल अपराधियों के हाथ में देसी कट्टा पहुंचने के बाद इनके इरादे खतरनाक हो गए थे और लूट की घटना को अंजाम देने के लिए फायरिंग की गई थी। लेकिन रांची पुलिस की मुस्तैदी ने एक बड़ी घटना को रोक दिया गया। रांची पुलिस की गिरफ्त में यह चार ऐसे अपराधी हैं जिन्होंने मंगलवार की अंधेरी रात, रात 10 बजे की सुनसान सड़क और शराब के नशे में धुत होकर एक खौफनाक साजिश रची थी। हथ में देसी कट्टा आते ही इनके इरादे खतरनाक हो गए थे। देसी कट्टा मिलने के साथ ही सबसे पहले इन्होंने स्ट्रीट फूड का ज़ायका चक्र शराब की घूंट से गला तर किया और आज कुछ तूफानी करते हैं और फिर शुरू हुई लूट की साजिश। लूट के इरादे से अपराधी अरगुड़ा चौक से पहले रुकी हुई बस में सवार हुए और पैसे की मांग करते हुए ड्राइवर पर पिस्टल तान दी। ड्राइवर के द्वारा विरोध करने पर उसे पर गोली चला दी गई गनीमत रही की ड्राइवर को गोली नहीं लगी लेकिन गली की आवाज से आसपास के लोग और मौजूद पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कर गोली चलाने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया और फिर छापेमारी में अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी कर ली गई। वक्त रहते पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई। तो वही जांबाज पुलिसकर्मियों के लिए रांची पुलिस ने रिवॉर्ड देने का भी ऐलान कर दिया।0
0
Report
जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, कई घायल; यातायात सुरक्षा पर उठा सवाल
Jamui, Bihar:जमुई जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार की संध्या सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग स्थित धरसंडा मोड़ के समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के पुरसंडा गांव निवासी राहुल कुमार, पिता उमेश मंडल एवं धर्मेंद्र मंडल, पिता संजय मंडल अपने फूफा हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर निवासी उपेंद्र मंडल के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर नारायणपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर से वापस पुरसंडा लौट रहे थे। इसी दौरान धरसंडा मोड़ के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोगों को लेकर जा रही बाइक पर सवार उपेंद्र मंडल ने भी घटनास्थल पर ही दम توड़ दिया। बाद में मृत दूसरे व्यक्ति की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी मुख्तार अंसारी के रूप में हुई। घटना में गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार और धर्मेंद्र मंडल को स्थानीय लोगों एवं सिकंदरा पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार धर्मेंद्र मंडल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर ग्रामीण और मुख्य संपर्क मार्गों पर तेज रफ्तार, बिना हेलमेट यात्रा, ओवरलोडिंग तथा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही है। एक बाइक पर तीन लोगों का सवार होना भी हादसे की गंभीर वजह माना जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी उपाय बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करें。 एक बाइक पर दो से अधिक लोग सवारी न करें。 मोड़ एवं ग्रामीण सड़कों पर वाहन की गति नियंत्रित रखें。 रात के समय हाई बीम और तेज रफ्तार से बचें。 सड़क पार करते समय और ओवरटेक करते वक्त विशेष सावधानी बरतें。 प्रशासन द्वारा दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की जरूरत है。 स्थानीय लोगों ने प्रशासन से धरसंडा मोड़ सहित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
दिनेश प्रताप सिंह ने महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान लोक कल्याण की प्रार्थना की
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि जब भगवान महाकाल बुलाते हैं, तब ही उनके दरबार में आने का सौभाग्य प्राप्त होता है। राज्य मंत्री ने कहा कि वे बाबा महाकाल के चरणों में अपना सुख-दुख समर्पित करने और लोक कल्याण की प्रार्थना करने उज्जैन पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि “कालह मिट सके त्रिपुरारी, यह क्षमता केवल भगवान महाकाल में ही है।” उन्होंने बाबा महाकाल से रायबरेली, उत्तर प्रदेश और पूरे देश के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की। साथ ही देश के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के गृहमंत्री एवं सभी मंत्रियों को जनता की कसौटी पर खरा उतरने और अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा राज्य मंत्री सिंह का पारंपरिक स्वागत एवं सत्कार किया गया। बाइट -राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह0
0
Report
भस्म आरती में पहली बार शामिल भोजपुरी अभिनेता चिंटू, महाकाल के दर्शन हुए अविस्मरणीय
Ujjain, Madhya Pradesh:पहली बार भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता, बोले — “शरीर के हर अंग में बाबा की दिव्य ऊर्जा महसूस हो रही है” उज्जैन। भोजपुरी फिल्म अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू ने बुधवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि पहली बार बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने का सौभाग्य मिला है और यह अनुभव शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रवेश करते ही अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा और दिव्य कंपन महसूस हुए, जो अभी भी शरीर के हर अंग में महसूस हो रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा हमेशा उन पर बनी रही है और वे कामना करते हैं कि सभी श्रद्धालुओं पर भी बाबा का आशीर्वाद बना रहे। मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहद सुव्यवस्थित और सुंदर तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं। यहाँ आने वाले हर भक्त को मन भरकर बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ मिल रहा है। अंत में उन्होंने “हर-हर महादेव” का जयघोष भी किया। बाइट -अभिनेता प्रदीप पांडे0
0
Report
शुजालपुर में किसान-मारपीट पर चक्काजाम, सुरक्षा के लिए प्रशासन से कड़ा कदम
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के शुजालपुर में बीती रात कृषि उपज मंडी में एक किसान के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला. नाराज़ किसानों ने आज शुजालपुर सिटी-पचोर मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन में व्यापारियों ने भी किसानों का समर्थन करते हुए सड़क पर उतरकर विरोध जताया. मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे,जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है. घटना शुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र की है. पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीयों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाइश एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर चक्काजाम समाप्त करवाया. किसानों की मांग है कि मंडी में हुई मारपीट के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए。0
0
Report
Advertisement
केवई नदी पर ऐनीकट और अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ अनूपपुर में जल सत्याग्रह
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले की जीवन दायनी कही जाने वाली केवई नदी के जल में उतरकर ग्रामीणों ने सत्याग्रह किया. ग्रामीणों का आरोप है कि इस क्षेत्र की जीवन दायिनी कही जाती है इस क्षेत्र में जल आपूर्ति के लिए यह एकमात्र नदी है और इस पर केवई नदी में अदानी कंपनी द्वारा ऐनीकट बनाकर जल संकट खड़ा कर दिया गया है. साथ ही रेत माफियाओं के द्वारा रेत का अवैध उत्खनन के विरोध में ग्रामीणों ने जल सत्याग्रह किया है. ग्रामीणों का कहना है कि चंगेरी घाट में लगातार रेत उत्खनन किया जा रहा है जिसके विरोध में आज ग्रामीण नदी में उतर कर अनिश्चित काल के लिए जल सत्याग्रह कर रहे हैं.0
0
Report
सुशासन तिहार पर राजनीति गर्म, विपक्ष और सरकार के दावे-आरोपों का तीखा घेराव
Jagdalpur, Chhattisgarh:प्रदेश भर में 1 मई से लेकर 10 जून तक सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पंहुचाने का दावा कर रही है वहीं राज्य सरकार के सुशासन तिहार को लेकर अब सियासत भी गर्माने लगी है, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार को लेकर आरोप लगाया है कि सरकार लोगों के समस्याओं के समाधान का झूठा वादा कर फिर खानापूर्ति करने में लगी हुई है, कांग्रेस नेताओं के अनुसार पिछले साल भी सरकार द्वारा सुशासन तिहार मनाया गया था लेकिन तब समाधान शिविर में आए आवेदनों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि नगर निगम क्षेत्र में सैकड़ों महिलाओं ने महतारी वंदन योजना हेतु आवेदन किया था किसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया था, कांग्रेस के आरोप पर नगर निगम महापौर संजय पांडे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा सत्ता में रहने दौरान भाजपा अलग अलग तरीके से सुशासन तिहार मनाती रही है और समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं के समाधान भी होते है उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा नेता प्रतिपक्ष जरूर आरोप लगा रहे हो लेकिन कांग्रेस के पार्षद अपने लोगों के साथ समाधान शिविर में पहुंच समस्याओं के निराकरण में लगे हुए है, महापौर संजय पांडे ने कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर बताया उन्होंने कहा कांग्रेस के पार्षद बकायदा सुशासन तिहार कार्यक्रम के मंच में बैठ कर समस्याओं और आवेदनों को हल करने में शासन प्रशासन की मदद करते हुए देखे जा सकते है।.0
0
Report
बीजापुर पुलिस ने डंपों से नकद-हथियार बरामद, लॉजिस्टिक क्षति भारी
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता: माओवादी डंपों से 65 लाख नकद और 32 हथियार बरामद बीजापुर- जिला बीजापुर में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के पुराने ठिकानों और डंपों पर सघन सर्चिंग में भारी सफलता हासिल की। बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने जंगलों में छिपे डंपों से 65.52 लाख रुपये नकद, 32 घातक हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद कीं। अब तक की कुल कार्रवाइयों में 7.2852 करोड़ नकद और 8.20 किलोग्राम सोना (मूल्य 12.80 करोड़) सहित 20.0852 करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के नक्सलमुक्त बीजापुर बनाने के लक्ष्य के तहत विगत एक माह से सुदूर क्षेत्रों में सघन सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों के सहयोग और मजबूत आसूचना तंत्र से माओवादियों के छिपे डंप मिले, जहां से एलएमजी, एसएलआर, कार्बाइन, .303 रायफल आदि बरामद हुए। 2025-26 में जिले में कुल 461 हथियार रिकवर हो चुके हैं, जबकि 2024 से अब तक 517 हथियार, 1092 आईईडी जब्त किए गए। संयुक्त अभियान में बरामद हथियारों में 1 एलएमजी, 4 एसएलआर, 1 कार्बाइन, 5 .303 रायफल, 1 315 रायफल, 5 सिंगल शॉट, 4 12 बोर, 7 बीजीएल लॉन्चर, 1 08 एमएम पिस्टल आदि शामिल हैं। गोला-बारूद में 33 एके-47, 219 एसएलआर, 181 .303, 118 315 कारतूस के साथ 84 बीजीएल सेल बरामद हुए। इसके अलावा विस्फोटक उपकरण, टूल्स और दैनिक सामग्री भी मिली। पामेड़ थाना क्षेत्र के कवरगुट्टा जंगल और नेशनल पार्क से 140 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट व यूरिया नष्ट किए गए। इससे माओवादियों की लॉजिस्टिक, हथियार सप्लाई और आईईडी क्षमता को गंभीर क्षति पहुंची। 2024 से अब तक 234 माओवादी मारे गए, 1192 गिरफ्तार और 1003 आत्मसमर्पित हुए। बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की। जिला पुलिस भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखेगी, ताकि बीजापुर नक्सलमुक्त बने。0
0
Report
Advertisement
संभल में आंधी-तूफान से दो मौत, गंगेहटा व कैला देवी गांवों में कोहराम
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। आंधी तूफान ने बरपाया कहर। कैला देवी थाना क्षेत्र में आई तेज आंधी की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत। गंगेहटा गांव में तेज आंधी में गिरे बिजली के पोल के नीचे दबने से महिला की मौत। मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबने से शख्स की मौत। आंधी से हुए हादसे में दो लोगों की मौत से गांव में मचा कोहराम। हादसे की सूचना पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। मृतक के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए प्रशासन कार्रवाई में जुटा। कैला देवी थाना इलाके के गंगेहटा गांव का हादसा।0
0
Report
झांसी जेल से रिहाई के तुरंत बाद आशीष उपाध्याय पर फिर गिरफ्तारी
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी जिला जेल से आज भाजपा नेता और सहकारी बैंक डायरेक्टर आशीष उपाध्याय की हाईकोर्ट का आदेश पर रिहाई हुई, आशीष ऑनलाइन आईपीएल सट्टा सिंडिकेट मामले में जेल बंद थे। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि आज आशीष उपाध्याय की रिहाई होनी है, नवाबाद थाना, सीपरी बाजार थाना और एसओजी टीम के पुलिसकर्मी जेल गेट पर पहुंच गए। जिला जेल से बाहर निकलते ही सीपरी थाना पुलिस ने आशीष को दूसरे मामले में दोबारा से अरेस्ट कर लिया। और गाड़ी में बैठा कर पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। वी/ओ.1- झांसी के नवाबाद थाना पुलिस ने करीब 100 करोड़ रुपए के आईपीएल सट्टा नेटवर्क मामले में आशीष उपाध्याय को पिछले दिनों दिल्ली से गिरफ्तार उसे कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया था। इसके बाद आशीष उपाध्याय ने बंदी प्रत्याशीकरण कानून के तहत हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी और पुलिस रिमांड को अवैध करार देते हुए जिला न्यायालय के आदेश को निरस्त कर दिया और रिहाई के निर्देश दिए। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद जेल प्रशासन ने आशीष उपाध्याय को जेल से रिहा कर दिया। जैसे ही आशीष जेल के गेट से बाहर निकला, पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और सीपरी बाजार थाना पुलिस की गाड़ी में बैठा लिया और पूछताछ के लिए रवाना हो गई।बताया जा रहा है कि रॉयल सिटी कॉलोनी में संचालित एक नए सट्टा सिंडिकेट का खुलासा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने सिपाही रजत कुमार और उसकी गर्लफ्रैंड समेत कई लोगों के नाम सामने आए थे। जांच में आशीष की संलिप्तता भी उजागर हुई थी। इसी आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। इसलिए जेल से रिहा होते ही पुलिस ने रॉयल सिटी सट्टा सिंडिकेट मामले में उसे दोबारा गिरफ्तार कर لیا है।0
0
Report
खबर सामग्री उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
सरस पार्लर से शिक्षण संस्थानों में शुद्ध डेयरी उत्पाद पहुँचेंगे: जयपुर डेयरी और राजस्थान यूनिवर्सिटी के MoU के बाद
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर में सरस पार्लर खुलने जा रहा है. इसके लिए जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (जयपुर डेयरी) और राजस्थान यूनिवर्सिटी के बीच बुधवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. जयपुर डेयरी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज, राजस्थान यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा, रजिस्ट्रार आशु चौधरी, जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार मौजूद रहे. राजस्थान यूनिवर्सिटी की ओर से रजिस्ट्रार आशु चौधरी और जयपुर डेयरी की ओर से प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए. राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर में सरस पार्लर खुलने से हजारों छात्र-छात्राओं, स्टाफ और आगंतुकों को छाछ, लस्सी, श्रीखंड, फ्लेवर्ड मिल्क, कोल्ड कॉफी, दही, पनीर और आइसक्रीम सहित विभिन्न सरस उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे. RCDF की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन को अधिक से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध और गुणवत्तायुक्त डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराए जाएं. वहीं कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने इसे विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए उपयोगी पहल बताया. जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने कहा कि आने वाले समय में प्रमुख शिक्षण संस्थानों, पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सरस पार्लरों का विस्तार किया जाएगा. गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशों के तहत प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर सरस स्मार्ट बूथ, सरस कैफे और सरस पार्लरों के विस्तार की योजना चलाई जा रही है.0
0
Report
बांदीकुई में वृद्धा के पांव से चांदी के कड़े काटे; आरोपी फरार
Dausa, Rajasthan:बांदीकुई (दौसा)- गुढ़ा कटला गांव में वृद्धा के पैर से काट ले गए चांदी के कड़े. कमरे में सो रही 80 वर्षीय महिला को बदमाशों ने बनाया निशाना. एक बदमाश ने दबाया मुंह, दूसरे ने मशीन से काटे चांदी के कड़े. महिला के पैर में बने फफोले, दर्द से चीख उठी वृद्धा. सामने से दूसरी महिला को आते देख एक कड़ा छोड़कर आरोपी फरार. आधा कटा कड़ा और दुपट्टा मौके पर छोड़ भागे बदमाश. वारदात के बाद गांव में दहशत, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़. बसवा थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने कहा- जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी0
0
Report
बांदीकुई में दिनदहाड़े लूट: 80 वर्षीय वृद्धा के चांदी के कड़े काटे
Dausa, Rajasthan:बांदीकुई (दौसा) बसवा क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात से फैली सनसनी गुढा़ कटला गांव में वृद्ध महिला के पैर से काट ले गए चांदी के कड़े कमरे में सो रही 80 वर्षीय महिला को बदमाशों ने बनाया निशाना एक बदमाश ने दबाया मुंह, दूसरे ने मशीन से काटे चांदी के कड़े महिला के पैर में बने फफोले, दर्द से चीख उठी वृद्धा सामने से दूसरी महिला को आता देख एक कड़ा छोड़कर फरार हुए आरोपी आधा कटा कड़ा और दुपट्टा मौके पर छोड़ भागे बदमाश वारदात के बाद गांव में दहशत, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ सूचना पर गुढा कटला चौकी और बसवा थाना पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस ने शुरू की सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई थाना प्रभारी हनुमान सहाय का कहना जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी0
0
Report
Advertisement
