Mainpuri
Mainpuri - स्व. चरण सिंह चौधरी की जयंती के कार्यक्रम में लगे जयंत चौधरी अमर रहे के नारे
Mithawali Kalan, Uttar Pradesh:सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा कहे जाने वाले स्व. चौधरी चरण सिंह चौधरी की 122 वीं जयंती को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया गया। जहां पर उक्त पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर हुक्का रखा गया और उसमें कस लगाते हुए धुंआ भी छोड़ा गया। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह अमर रहें नारे के बाद ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, अमर रहें के जमकर नारे लगाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जींद में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तार की मांग
Jhanj Kalan, Haryana:जींद एसआईआर में गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर सोमवार को जींद में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन के बाद उनका पुतला भी फूंका। सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर गिरफ्तार करने की मांग उठाई। 2022 के बाद हुए चुनावों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और इन चुनावों की निष्पक्षता पर जनता के मन में संदेह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार में नए सिरे से चुनाव करवाए जाने चाहिएं। मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता के प्रति बड़ा अपराध किया है। उन्होंने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले को आग के हवाले कर दिया।0
0
Report
जलभराव से 500 एकड़ धान की फसल बर्बाद, किसानों ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मऊ। कोपागंज ब्लाक के अदरी, सिधौना, शाहपुर, डारा, मीरपुर, गोधना, अलीनगर, कुंभापुर और पहसा समेत कई गांवों में जलनिकासी बाधित होने से करीब 500 एकड़ धान की फसल जलमग्न है। सोमवार को जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह व लोकदल जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांग पत्र सौंपा। किसानों ने सिंचाई विभाग के नाले की सफाई और 150 मीटर अवरुद्ध हिस्से को खुलवाकर जलनिकासी बहाल कराने की मांग की। उनका कहना है कि दो वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई, जिससे धान के साथ गेहूं, चना, मटर, मसूर व सरसों की बुवाई पर भी संकट है।0
0
Report
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ओडीओपी-ओडीओसी में भीड़, कासगंज के कलाकंद की बढ़ती पहचान
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट में चल रहे यूपी इंटरनेश्नल ट्रेड शो में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, ओडीओपी और ओडीओसी के पवेलियन में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है ,ओडीओसी में हर जिले से आए व्यंजन का तो ऐसा हाल है कि उनके स्टॉक तक खत्म हो चुका है यहां रोजाना हजारों रूपये की खरीददारी हो रही है। अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के निवेश का महाकुंभ है, ओडीओसी और ओडीओपी दोनों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन है, ओडीओसी को पहली बार इस ट्रेड शो में शामिल किया गया है और वहां ऐसा रिस्पांस देखने को मिल रहा है कि लोगों का स्टॉक तक तीन बार खत्म हो चुका है ,लोगों को दोबारा अपना सामान मंगवाना पड़ रहा है, रविवार को इतनी जबरदस्त भीड़ थी कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था, यह एक ऐसा ट्रेड शो है जहां एक छोटे से जिले के छोटे से कारीगर को अंतरराष्ट्रीय मंच मिल रहा है, जहां सत्तू को आकर जापान और ताइवान से खरीद रहे हैं, जहां कासगंज के कलाकंद को एक अलग पहचान मिल रही है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जो विजन है वन ट्रिलियन इकोनमी का वह इसी तरह से निवेश से और समय से पहले ही पूरा होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन विकसित भारत का उत्तर प्रदेश के निवेश से ही पूरा होगा। उमेश चंद्रा जॉइंट कमिश्नर ओडीओपी वही ओडीओपी के ज्वाइंट कमिश्नर उमेश चंद्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश जिले के सभी प्रोडक्ट को एक पवेलियन में दिखाया गया है जहां लोग देखने के बाद इनके स्टाल पर जाकर खरीददारी कर रहे है, उन्होंने बताया कि यहां ओडीओपी को लेकर अलग तरफ की दीवानगी दिख रही है, अलग-अलग जिलों की लोग कारीगरी देख रहे हैं उसकी तारीफ कर रहे हैं और उनके लाखों में व्यापार भी हो रहा है। ट्रेड शो को लेकर लोगों में भी अलग तरह का उत्साह दिख रहा है,उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से लोग इस स्टेज शो को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह ट्रेड शो शुरू किया है यह बहुत ही शानदार है। ट्रेड शो में घूमने आए लोगों से बातचीत वही ओडीओसी में कासगंज के कलाकंद ने लोगों को दीवाना बना दिया, कलाकंद की इतनी खरीददारी हो रही है कि उनका स्टॉक तीन बार खत्म हो चुका है, उन्होंने इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की और कहा कि उनका जो डिवीजन ओडी उसी का है उसकी वजह से हमारे कासगंज को अलग पहचान मिल गई काफी लोग यहां पर ऐसे भी आए हैं जो कासगंज का नाम ही नहीं जानते थे लेकिन अब उन्हें पता लगा है कि कासगंज का कलाकंद बहुत फेमस है और इसके लिए सिर्फ और सिर्फ सीएम योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र है। ओडीओसी में स्टॉल लगाने वाले लोगों से बातचीत.... ओडीओसी में आगरा का पेठा धूम मचा रहा है ,गोपाल दास पैठे वाले अपने करीब 125 वर्षों से इस कार्य में जुट है, ऑडीओसी को लेकर उनका कहना है कि यहां अलग तरह का क्रेज है हमारे यहां रोजाना स्टॉक खत्म हो रहा है और हमें रोजाना ही आगरा से पेठा मांगना पड़ रहा है इतनी ज्यादा खरीदारी यहां पर की जा रही है, उन्होंने प्रदेश सरकार के इस विजन की जमकर तारीफ की और उन्होंने कहा कि हर किसी को इस ट्रेड शो और ओडी उसी की वजह से पहचान मिल रही है।0
0
Report
Advertisement
रामपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज के आरोप से ससुराल घिरा
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पूरे मामले की जांच शुरू. थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अजीतपुर में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर मिला, घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. उधर, विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल अजीतपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है; मौत के कारण अब पोस्टमार्म रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.0
0
Report
गोपीश्वर में कांग्रेस का भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, पुतले जलाकर विरोध
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर जिले मुख्यालय गोपेश्वर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग का दुरुपयोग के आरोप लगाए और नारेबाजी के साथ विरोध दर्ज कराया तथा भाजपा और चुनाव आयोग का पुतला दहन किया। बीओ 1 / चमोली जिले मुख्यालय गोपेश्वर में आज कांग्रेश द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग तथा चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने का उल्लेख किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए आवाज उठाती रहेगी और जनता से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतलों को आग के हवाले किया गया। प्रदर्शन के कारण जिला मुख्यालय में कुछ समय के लिए माहौल गरम रहा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखेगी और लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देगी।0
0
Report
कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, चुनाव आयोग पर सवाल उठे
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर पुल के नीचे से तहसील तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तहसील गेट के सामने उनका पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद और चुनाव आयोग कहां मिलेगा, बीजेपी के दफ्तर में मिलेगा जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दरअसल, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि पिछले 10 महीनों के दौरान निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने चुनाव आयोग के भीतर लिए गए कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट में मतदाता सूची के प्रबंधन, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम हटाने और निर्वाचन संबंधी आईटी सिस्टम के नियंत्रण जैसे मुद्दों पर आपत्तियों का उल्लेख है। इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि चुनाव तंत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और पूरे मामले की समीक्षा होनी चाहिए। वहीं, निर्वाचन आयोग ने इन दावों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि दोनों निर्वाचन आयुक्तों की ओर से उठाए गए सवाल और सुझाव निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा थे और SIR समेत आयोग के सभी फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौर ने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग पूरी नहीं होती, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार, वाजिद कुरैशी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोरमा संखवार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के मेयर ने तालकटोरा और पौंडरिक पार्क संवारने की पहल शुरू की
Jaipur, Rajasthan:नगर निगम की नई शहरी सरकार बनने के बाद अब शहर की विरासत और पर्यटन स्थलों को संवारने की कवायद शुरू हो गई है। मेयर सुनील कोठारी ने तालकटोरा और पौंडरिक पार्क का निरीक्षण किया। तालकटोरा को अभियान चलाकर संवारने के साथ यहां नाव संचालन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अधिकारियों को मौजूदा व्यवस्थाओं का आकलन कर जरूरी कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। मेयर ने पदभार संभालने के बाद अपने शुरुआती निरीक्षण में सफाई और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता में रखा। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ तालकटोरा पहुंचे कोठारी ने सफाई, रखरखाव और आसपास की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने तालकटोरा को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। पौंडरिक पार्क के निरीक्षण के दौरान कई जगह फव्वारे टूटे और चबूतरे क्षतिग्रस्त मिले। रखरखाव से जुड़ी दूसरी कमियां भी सामने आईं। मेयर ने अधिकारियों को टूटे फव्वारों और चबूतरों की मरम्मत प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क की नियमित सफाई और रखरखाव व्यवस्था बेहतर करने को कहा। कोठारी ने कहा कि प्रमुख उद्यान और पर्यटन स्थलों की खूबसूरती सिर्फ उनके स्वरूप से नहीं, बल्कि सफाई, रखरखाव और वहां मिलने वाली नागरिक सुविधाओं से भी तय होती है। तालकटोरा में नाव संचालन की संभावना पर काम करने के पीछे इसे पर्यटकों और शहरवासियों के लिए ज्यादा आकर्षक बनाने की योजना है। सुबह मंदिरों से शुरू हुआ दौरा, आसपास की सफाई भी देखी। इससे पहले मेयर ने अलसुबह काले हनुमानजी मंदिर, गोविंद देवजी मंदिर, गोपीनाथजी मंदिर और चांदपोल हनुमानजी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसरों और आसपास सफाई व्यवस्था भी देखी। अधिकारियों को इन क्षेत्रों में नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, स्थानीय पार्षद सतीश शर्मा, रेणु खंडेलवाल और भगवती महावर के साथ नगर निगम, स्मार्ट सिटी और संबंधित जोन के अधिकारी मौजूद रहे। नई शहरी सरकार ने विरासत और सफाई से शुरुआत तो कर दी है। तालकटोरा में नाव चलाने से लेकर पौंडरिक पार्क के टूटे फव्वारों को फिर चलाने तक निर्देश जारी हो गए हैं। अब असली तस्वीर इस बात से तय होगी कि ये निर्देश फाइलों से निकलकर जमीन पर कितनी जल्दी दिखाई देते हैं।0
0
Report
बारिश में गिरे मकान के बाद लकड़ी उठाने के विवाद में 55 वर्षीय महिला की मौत
Maihar, Madhya Pradesh:बारिश में गिरा था कच्चा मकान, लकड़ी उठाने को लेकर हुआ विवाद; कटनी में इलाज के दौरान 55 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा, आरोपी पुलिस हिरासत में मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाही खुर्द में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बारिश के कारण गिरे कच्चे मकान की लकड़ी उठाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि चचेरे भाई ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से कथित तौर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए कटनी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार घटना 27 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम धनवाही खुर्द में रमेश सिंह गोंड के घर के आंगन में हुई। बताया गया कि बारिश के चलते रमेश सिंह गोंड का पारिवारिक कच्चा मकान गिर गया था। मकान के गिरने के बाद उसमें लगी लकड़ियों को उठाने को लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन गई इसी दौरान रमेश सिंह गोंड की पत्नी सुंदर बाई गोंड (55) और उनके पारिवारिक चचेरे भाई लाल सिंह गोंड उर्फ लाला (36) के बीच लकड़ी उठाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद लाल सिंह गोंड ने लोहे की रॉड से सुंदर बाई के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद परिवार के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया महिला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए कटनी ले जाया गया। यहाँ उपचार के दौरान सुंदर बाई की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद अमदरा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। फरियादी रमेश सिंह गोंड (56) की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 303/26 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी लाल सिंह गोंड उर्फ लाला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही विवाद की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रह है अमदरा थाना पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और घटना के दौरान वास्तव में क्या-क्या हुआ। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
हवा और बारिश से श्योपुर के धान खेत बर्बाद, सोई क्षेत्र में नुकसान
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर हवाओं के साथ बारिश किसानों की फसलों पर संकट सैकड़ों बीघा धान की फसलें हुई चौपट श्योपुर जिले के सोई क्षेत्र तस्वीरें के ददुनी ओर आसपास के गांव में नुकसान, तूफान से ददुनी गांव में पेड़ मकान पर गिरा जनहानि नही , तेज हवाओं के साथ हुई बारिश धान की फसलें खेतों में बिछी, नुकसान का अनुमान0
0
Report
Advertisement
हरियासर GSS ट्रांसफार्मर धधका: आग से तेल रिसाव, ग्रामीणों ने काबू पाया
Bikaner, Rajasthan:लूणकरणसर से बड़ी खबर हरियासर GSS में ट्रांसफार्मर धधका, आग की लपटों से मची अफरा-तफरी ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग, कुछ ही देर में लिया विकराल रूप आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर से बड़ी मात्रा में ऑयल रिसाव की सूचना ऑयल रिसाव के चलते तेजी से फैली आग की लपटें ग्रामीण पानी के टैंकर लेकर पहुंचे मौके पर, काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला सूचना पर लूणकरणसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची आग के कारणों और नुकसान का लगाया जा रहा पता0
0
Report
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले: गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना होगा
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) राजनीतिक दलों पर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बोले- गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना होगा.. ‘गौ माता को पशु बोल रही बीजेपी-कांग्रेस’ : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सिवनी के घंसौर में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपने अल्प प्रवास पर पहुंचे, जहां भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं दिला पा रही है और इसके बावजूद लोग इन्हीं दलों को वोट दे रहे हैं। धर्मांतरण के मुद्दे पर भी शंकराचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी में क्षमता है तो वह अपने धर्म की खूबियां बताए, वे भी उस धर्म को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। शंकराचार्य ने कहा कि हर हाल में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करना होगा। बाइट अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य0
0
Report
इंदौर हाईकोर्ट ने उज्जैन मस्जिद मामले में तीन फीट से कम नुकसान पर समझौता की पुष्टि
Indore, Madhya Pradesh:उज्जैन की मस्जिद को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी दो मुस्लिम पक्षों की ओर से इंदौर हाईकोर्ट में लगाई गई थी याचिका एक पक्ष ने अपनी याचिका वापस ली, कहा—प्रशासन से हो चुकी है बातचीत दूसरे पक्ष की याचिका में मस्जिद के हिस्से को तोड़े जाने को लेकर सहमति बनी सहमति के अनुसार मस्जिद को तीन फीट से ज्यादा नहीं तोड़ा जाएगा इंदौर हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई पूरी0
0
Report
Advertisement
पतकी जंगल हत्याकांड: प्रेम प्रसंग के विवाद में छह घंटे में अभियुक्त धर दबोचे
Latehar, Jharkhand:लातेहार सदर थाना क्षेत्र के पतकी जंगल में अज्ञात अपराधियों ने तेजधार हथियार से हमला कर आशीष कुमार गंभीर रूप से ज़ख़्मी कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव ने घटना जाँच लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अशोक पासवान, एसआई राजा दिलावर को दी गई। लातेहार थाना पुलिस ने घटना का खुलासा महज 6 घंटे में किया है और घटना के मुख्य अभियुक्त अरबाज आलम, बेंदी, समीर अंसारी चैनपुर पलामू और कमलेश कुमार सिंह पतकी को धर दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हत्या में उपयोग किए गए 3 मोबाइल और हत्या में उपयोग किए गए उपकरण बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और फिरौती की बात सामने आई है। आगे पुलिस पूरे मामले अनुसंधान जारी है।0
0
Report
नेपाल में भूस्खलन, राहत और बचाव कार्य तेज
Noida, Uttar Pradesh:नेपाल लैंडस्लाइड0
0
Report
बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: वोट चोरी के आरोप, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुतला फूंका गया और काले गुब्बारे छोड़कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत बिलासपुर में भी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया। विरोध स्वरूप काले गुब्बारे छोड़े गए।0
0
Report
Advertisement
