205001
Mainpuri: UPPCS परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी जिले में यूपीपीसीएस परीक्षा का आयोजन आधा दर्जन केंद्रों पर किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मैनपुरी शहर के क्षेत्राधिकार संतोष कुमार सिंह ने ड्यूटी की जांच-पड़ताल की, जहां उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों की समय पर तैनाती सुनिश्चित की। इसके अलावा, परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, ताकि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहारनपुर: डिप्टी कमिश्नर के घर घुसने की कोशिश, बेटी को पिस्टल दिखाकर धमकाया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में डिप्टी कमिश्नर के घर में घुसने की कोशिश, बेटी को पिस्टल दिखाकर धमकाया सहारनपुर में पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर के घर में घुसने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना 16 सितंबर की शाम करीब 7:55 बजे की बताई जा रही है। डिप्टी कमिश्नर कॉलोनी के K-147 में ऊपरी मंजिल पर किराये के मकान में रहते हैं। बताया गया कि एक 22 वर्षीय युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचा। उस समय डिप्टी कमिश्नर की बेटी बरामदे में मौजूद थी। आरोप है कि युवक ने पिस्टल दिखाकर उसे घर के अंदर चलने के लिए धमकाया। बेटी के शोर मचाने पर उसकी मां बाहर आईं तो युवक ने Them भी हथियार दिखाकर धमकाया।दोनों के शोर मचाने पर डिप्टी कमिश्नर कमरे से बाहर आए। उन्हें देखते ही आरोपी सीढ़ियों से नीचे उतरकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर सदर बाजार थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी के आने-जाने के रास्ते और उसकी पहचान का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
अनूपपुर में सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा: ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Anuppur, Madhya Pradesh:लोकेशन अनूपपुर क्या सरकारी जमीनों पर अब सिर्फ रसूखदारों का हक रह गया है? आज हम बात कर रहे हैं अनूपपुर जिले की ग्राम पंचायत कैल्हारी की, जहां 4.268 हेक्टेयर (लगभग 10.5 एकड़) सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं और दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। करोड़ों रुपये की इस शासकीय भूमि को भू-माफिया अपनी जागीर समझकर बैठे हैं। कब्ज़ा लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात है प्रशासन की चुप्पी! जी हां यह प्रशासन की कैसी लाचारी है की बेदखली के आदेश के बावजूद आखिरकार प्रशासनिक अमला क्यों नहीं खाली करा पा रहा करोड़ों की बेश कीमती भूमि जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई बेघर परिवार को आश्रय मिलना है इस मामले को लेकर ग्राम कैलोरी के ग्रामीण अब आर पार के मूड में दिख रहे है ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से इस अवैध कब्जे के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित किया और जनसुनवाई मैं सैकड़ो ग्रामीणों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है गांव के सरपंच तथा जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में कलेक्ट पहुंचकर जनसुनवाई में शिकायत की है कि जब सारे सरकारी रिकॉर्ड चीख चीख के कह रहे हैं खसरा नंबर 1595 / 1 कि यह जमीन सरकारी है तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं ?0
0
Report
कल्पना मिश्रा मौत: उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने कड़ाई से आगे जांच का दावा किया
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में कल्पना मिश्रा मौत मामले को लेकर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कल्पना मिश्रा की जिस तरह से मौत हुई, उसे लेकर लगातार जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कल जो कार्रवाई हुई है, वह भी इसी जांच का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि मामले में atharv और ब्लड बैंक संचालित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उपमुख्यमंत्री के मुताबिक, संबंधित ब्लड बैंक बिना अनुमति संचालित किया जा रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि जांच के जरिए मामले की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है और मुख्य दोषी तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी और इस पूरे मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बेंगलुरु में पत्नी पर एसिड-हथियार से हमला; आरोपी पति गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Acid Attack on Wife in BengaluruHusband allegedly attacked his wife with acid and a machete. The incident took place near Narayana Clinic in JP Nagar 3rd Phase. Madhumitha (26) was the woman who was attacked. Madhumitha worked as a nurse at Narayana Clinic. She had stepped out to have breakfast at around 9:15 AM. At the time, her husband allegedly chased after her. Madhumitha reportedly ran into the hospital parking area, shouting for help. The husband allegedly attacked her with a machete and threw acid at her. He fled the scene after the attack. Madhumitha, who sustained serious injuries, is currently undergoing treatment at a private hospital. She had been working as a nurse at Narayana Clinic for around one-and-a-half years. Madhumitha is originally from Kolkata. JP Nagar police visited the scene and conducted an inspection. Husband Arrested After Fleeing the Scene Husband Venkatesh, who allegedly attacked Madhumitha, has been arrested. JP Nagar police arrested Venkatesh. Venkatesh allegedly arrived on a bike and attacked Madhumitha. He allegedly came armed with a knife, machete and acid. Locals reportedly intervened to protect the woman during the attack. They attempted to rescue her by hitting the accused with stones. The accused allegedly attempted to attack the people who came to her rescue. Traffic police who were stationed at a nearby signal took the accused into custody. JP Nagar police have taken Venkatesh into custody and are currently questioning him.0
0
Report
अंबाला में मोदी जन्मदिन पर साफ-सफाई और श्रमदान से आस्था जगाने का संदेश
Ambala, Haryana:अंबाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और श्रमदान का संदेश देखने को मिला। सांसद कार्तिक शर्मा ने अंबाला के आस्था के प्रमुख केंद्र नवरंग राय तालाब परिसर में पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सांसद ने अपनी पूरी टीम के साथ तालाब परिसर में श्रमदान किया और गंदगी से अटे पड़े परिसर की साफ-सफाई की। सफाई अभियान से पहले सांसद कार्तिक शर्मा वामन भगवान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने तालाब परिसर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर सांसद कार्तिक शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता को लेकर लिए गए संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सभी को श्रमदान और स्वच्छता अभियानों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। नवरंग राय तालाब को लेकर सांसद कार्तिक शर्मा ने कहा कि भगवान वामन में पूरे अंबाला की आस्था है। आगामी 21, 22 और 23 सितंबर को यहां मेले का आयोजन होने जा रहा है, ऐसे में श्रद्धा के इस केंद्र को साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी है। सांसाद ने तालाब की मौजूदा स्थिति और अधूरे पड़े तालाब के कार्य पर उम्मीद जताई कि नवरंग राय तालाब के अधूरे पड़े कार्य को जल्द पूरा किया जाना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और यह आस्था का केंद्र अपने बेहतर स्वरूप में नजर आए।0
0
Report
मोदी के 76वें जन्मदिन पर गयाजी दुर्गा मंदिर में विशेष हवन व दीर्घायुष्य पूजा
Gaya, Bihar:भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76 वें जन्मदिन के मौके पर दीर्घायु होने को लेकर किया विशेष हवन। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर गयाजी (बिहार) के प्रसिद्ध चांद चौरा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम को आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ मनीष पकंज मिश्रा सहित भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। मंत्रोच्चार और पूरे विधि विधान के साथ हवन कार्यक्रम को किया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया。 इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का सर्वोच्च ध्येय बनाया है। उनका सार्वजनिक जीवन निरंतर सेवा, परिश्रम और राष्ट्र के विकास के संकल्प से जुड़ा रहा है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, वह आज करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है। ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास, नवाचार, बुनियादी ढांचे, कृषि, महिला सशक्तिकरण और युवा शक्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है。0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में महिला ने स्टाम्प विक्रेता को जूती से पीटा, वीडियो वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: स्टाम्प विक्रेता को महिला ने पीटा. महिला ने जूती से स्टाम्प विक्रेता को पीटा. मामूली बात पर वृद्ध सरदार जी महिला ने की पिटाई. महिला भी बताई जा रही स्टाम्प विक्रेता. मारपीट व हंगामे का वीडियो हुआ वायरल. शहर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन परिसर के अंदर का बताया जा रहा वायरल वीडियो0
0
Report
RCA चुनाव से पहले पैनल समर्थक पत्र वायरल: कौन कर रहा लॉबिंग?
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - RCA चुनाव से पहले पैनल के समर्थन में लेटर वायरल क्रिकेट गलियारों में चर्चाएं और हलचल तेज़! 29 सितंबर को होना है चुनाव चुनाव से पहले सरकार को पैनल की पैरवी का लेटर वायरल वायरल पैनल के लिए कौन कर रहा है लॉबिंग? अध्यक्ष पद पर पराक्रम सिंह राठौड़, सचिव पद पर बृज किशोर उपाध्याय उपाध्यक्ष पद पर मनोज शर्मा के समर्थन में मुख्यमंत्री को पत्र जबकि RCA का फैसला चुनाव से होना है चुनावी प्रक्रिया से पहले पैनल के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश..0
0
Report
PM Modi ke janmdin par Bihar BJP ne raktdaan sahit kai karyakram shuru kiye
Patna, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बिहार बीजेपी की ओर से आज से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की जा रही है, एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से प्रदेश कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों पर केंद्रित किताबों का स्टॉल भी लगाया गया जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र भी दिए इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
दिशा सालियान के अस्पताल पहुंचाने वाली रहस्यमयी लड़की पर सीबीआई जांच तेज
New Delhi, Delhi:दिशा सलियान की मौत के मामले की एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने उस रात की घटनाओं को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल है—दिशा को शताब्दी अस्पताल ले जाने वालों में शामिल वह लड़की कौन थी? दिशा सलियान की मौत 8-9 जून 2020 की रात मुंबई के मालाड इलाके में हुई थी। उसे इलाज के लिए शताब्दी अस्पताल ले जाया गया था, जहां दिशा को मृत्यु घोषित कर दिया गया था। अब जांच से जुड़े एक पुलिसकर्मी के बयान को लेकर यह सवाल उठ रहा है कि अस्पताल पहुंचाने वालों में एक लड़की भी मौजूद थी। पुलिसकर्मी के बयान में दो लड़के और एक लड़की का उल्लेख बताया गया है। दावा है कि अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल संतोष गुंगु ने कहा कि दिशा को अस्पताल दो लड़के और एक लड़की लेकर आए थे। बयानों में हिमांशु शिखरे के नाम पर पहचान होने की बात कही गई है। यही सबसे बड़ा सवाल है—वह लड़की कौन थी? पुलिस रिकॉर्ड में अलग-अलग जानकारी क्यों? दिशा के मंगेतर रोहन राय और मामले से जुड़े लोगों के बयानों में अस्पताल ले जाने वालों के तौर पर हिमांशु शिखरे और इंद्रनील वैद्य का उल्लेख मिलता है। बॉम्बे हाई कोर्ट के हालिया आदेश में रोहन राय के सप्लीमेंट्री स्टेटमेंट का जिक्र है, जिसमें कहा गया है कि दिशा को अस्पताल हिमांशु और इंद्रनील लेकर गए थे। दूसरी तरफ, पुलिसकर्मी के कथित बयान में दो लड़कों और एक लड़की का उल्लेख होने का दावा किया गया है। यानी अब जांच का एक अहम सवाल है—क्या अस्पताल पहुंचाने वालों में तीसरा व्यक्ति एक लड़की थी? अगर हां, तो उसकी पहचान क्या थी? क्या उस लड़की की पहचान हुई? अगर उस रात दिशा को अस्पताल लेकर जाने वालों में कोई लड़की मौजूद थी, तो जांच में यह स्पष्ट होना जरूरी है कि उसका नाम क्या था, वह दिशा के साथ कैसे पहुंची, वह घटनास्थल से अस्पताल गई थी या रास्ते में साथ जुड़ी, क्या पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया, क्या उसका मोबाइल नंबर या लोकेशन रिकॉर्ड जाँच गया, क्या अस्पताल में मौजूद CCTV से उसकी पहचान की गई? शताब्दी अस्पताल का CCTV फुटेज अब अहम सवाल है। अस्पताल के प्रवेश द्वार, पार्किंग या आपातकालीन क्षेत्र के CCTV फुटेज उपलब्ध थे, तो उनसे यह पता चल सकता है कि दिशा को कौन लोग अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यह भी देखा जा सकता है कि कौन सी गाड़ी अस्पताल पहुँची, गाड़ी से कौन-कौन लोग उतरे, दिशा को अस्पताल के अंदर कौन लेकर गया, क्या कोई महिला उनके साथ थी। यही वजह है कि अब सवाल उठ रहा है कि क्या उस समय का CCTV पुलिस ने सुरक्षित किया था, अगर किया था तो वह जांच रिकॉर्ड में कहां है, और अगर CCTV उपलब्ध नहीं था तो इसकी वजह क्या थी। इन सवालों का जवाब जांच एजेंसी के रिकॉर्ड और दस्तावेजों से ही स्पष्ट हो सकता है। ‘राधिका नेहलानी’ को लेकर भी दावा किया गया है कि शताब्दी अस्पताल में दिशा के साथ मौजूद बताई जा रही लड़की राधिका नेहलानी हो सकती हैं, यह दावा सोशल मीडिया पर भी भड़का गया है, लेकिन स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। राधिका नेहलानी का नाम 2020 में सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े वीडियो और चर्चाओं में आया था, लेकिन समानता या सोशल मीडिया के दावों के आधार पर यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि वही महिला थीं। क्या सुशांत केस से कोई कनेक्शन था? दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत कुछ दिनों के अंतर पर हुई थी, इसलिए कई तरह की अटकलें सामने आईं। मुंबई पुलिस ने उस समय दोनों मामलों के बीच संबंध से इनकार किया था। अब CBI जांच के दौरान यह सत्यापित किया जा सकता है कि शताब्दी अस्पताल में मौजूद बताई जा रही महिला कौन थी और उसका सुशांत मामले से संबंध था या नहीं। परमबीर सिंह और पुलिस अधिकारियों से संबंध का दावा भी किया गया, पर ठोस दस्तावेजों के बिना इसे स्थापित नहीं माना जा सकता। सबसे महत्वपूर्ण सवाल किसी पर आरोप लगाने के बजाय पहले उस महिला की पहचान करना है। CBI के सामने अब कई सवाल हैं: दिशा को शताब्दी अस्पताल कौन लेकर गया था? उस रात अस्पताल में कोई लड़की मौजूद थी? अगर हां, तो उसकी पहचान क्या थी? क्या उसका बयान दर्ज किया गया? शताब्दी अस्पताल का CCTV फुटेज उपलब्ध है या नहीं? अस्पताल पहुंचने और निकलने वालों की फुटेज क्या बताती है? क्या कथित ‘मिस्ट्री गर्ल’ का मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड उपलब्ध है? क्या उसका दिशा, हिमांशु शिखरे, इंद्रनील वैद्य या अन्य लोगों से संपर्क था? क्या उसका सुशांत केस से कोई संबंध था? सोशल मीडिया पर राधिका नेहलानी से जुड़े दावों में कितनी सच्चाई है? सबसे बड़ा सवाल—वो लड़की कौन थी? फिलhaal उपलब्ध सार्वजनिक सामग्री से यह निश्चित नहीं कहा जा सकता कि शताब्दी अस्पताल में मौजूद लड़की कौन थी या राधिका नेहलानी ही थीं। इसका जवाब CCTV फुटेज, पुलिस केस डायरी, गवाहों के बयान, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से मिलेगा। इस मामले में पहले ‘मिस्ट्री गर्ल’ की पहचान जरूरी है—फिर पता चलेगा कि उसका दिशा सालियान या सुशांत सिंह राजपूत मामले से वास्तविक संबंध था या नहीं।0
0
Report
उदयपुरवाटी में स्पीड ब्रेकर पर बाइक दुर्घटना, 36 वर्षीय छोटेलाल घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर स्लिप हुई बाइक हादसे में बुगाला निवासी 36 वर्षीय छोटेलाल गंभीर घायल इंद्रपुरा नर्सरी के पास हुआ हादसा, राहगीरों ने पहुंचाया ट्रॉमा सेंटर गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद सीकर किया रैफर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के इंद्रपुरा नर्सरी के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। हादसे में बाइक सवार 36 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सीकर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नवलगढ़ तहसील के बुगाला निवासी छोटेलाल (36) पुत्र सोहनलाल बाइक से जा रहा था। इंद्रपुरा नर्सरी के पास अचानक बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को निजी वाहन से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहाँ डॉ. गौरी शंकर मीणा, नर्सिंग ऑफिसर मनफूल सैनी और चौथमल सैनी की मेडिकल टीम ने उसका उपचार शुरू किया। डॉ. गौरी शंकर मीणा के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए सीकर रैफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल के परिजनों को हादसे की सूचना दी।0
0
Report
जोधपुर के मंत्री पटेल का मोदी के जन्मदिन पर सेवा-समर्पण का आह्वान
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद विशेष है। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे समय से बिना रुके और बिना थके जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाने तथा विश्व स्तर पर मजबूत भूमिका निभाने के संकल्प के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर एक महीने तक ‘सेवा और संकल्प’ के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज देशभर में विश्वास के दीप जलाए जाएंगे और आगामी दिनों में 13 अलग-अलग सेवा कार्य किए जाएंगे। जोगाराम पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें अपनी ओर से, जोधपुर और राजस्थान की जनता की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने राजस्थान के निकाय चुनावों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मतदाताओं, समर्थकों और आमजन का आभार जताते हुए कहा कि सरकार और संगठन ने मिलकर चुनाव में पारदर्शिता और संगठनात्मक स्तर पर पूरी मेहनत के साथ काम किया। पटेल ने दावा किया कि कई स्थानों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं और अंतिम परिणामों के बाद चौंकाने वाले परिणाम सामने आएंगे। जोधपुर नगर निगम के गणित पर पटेल ने कहा कि भाजपा के 45 पार्षद हो गए हैं, जबकि कांग्रेस के 44 पार्षद हैं। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा को समर्थन देने का भरोसा दिलाया है और उनका दावा है कि भाजपा को करीब 55-56 पार्षदों का समर्थन मिल सकता है। हालांकि, उपलब्ध चुनाव परिणामों के अनुसार जोधपुर नगर निगम में वार्ड 50 के पुनर्मतदान के बाद भाजपा के 45, कांग्रेस के 44, निर्दलीय 10 और RLP का 1 पार्षद होने की तस्वीर सामने आई है। पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी के वोटों के अलावा भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों के वोटों को जोड़ने पर भाजपा के पक्ष में अंतर बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है और पार्टी जोधपुर नगर निगम में बोर्ड बनाने की स्थिति में है। जोगाराम पटेल ने कांग्रेस पर अंतर्कलह और नकारात्मक राजनीति के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर कई स्थानों पर असंतोष सामने आया है और इसका असर निकाय चुनाव में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे कुछ आरोप बेबुनियाद हैं और इन्हें चुनावी हार की हताशा बताया। जोधपुर में एक महिला के लापता होने और अपहरण के आरोपों से जुड़े मामले पर पटेल ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार कोई अपहरण नहीं हुआ है और संबंधित लोग अपनी इच्छा से जहां रहना चाहते हैं, वहां रह रहे हैं। जोधपुर कांग्रेस द्वारा चुनाव से पहले 25 सदस्यों को छह साल के लिए निष्कासित किए जाने की कार्रवाई की रिपोर्ट भी सामने आई थी। पटेल ने कहा कि अंतिम परिणामों के बाद प्रदेश के निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी。0
0
Report
Advertisement
सिरोही नगर परिषद सभापति चुनाव में नामांकन स्क्रूटनी के बीच राजनीतिक हलचल तेज
Sirohi, Rajasthan:सिरोही नगर परिषद सभापति चुनाव में नामांकन स्क्रूटनी के बीच राजनीतिक हलचल तेज है। कांग्रेस प्रत्याशी रितु जैन के नामांकन पत्र पर कई आपत्तियां दर्ज होने के बाद स्क्रूटनी प्रक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। भाजपा की ओर से जोधपुर हाईकोर्ट से जुड़े अधिवक्ताओं को बुलाया गया, जिन्होंने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रत्याशी के नामांकन को लेकर अपनी आपत्तियां और तर्क प्रस्तुत किए। इसके जवाब में कांग्रेस की लीगल सेल की टीम ने भी रिटर्निंग अधिकारी के सामने अपना पक्ष रखा। मामले में रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस प्रत्याशी पक्ष को आपत्तियों का जवाब प्रस्तुत करने के लिए दोपहर 12:30 बजे तक का समय दिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संयम लोढ़ा भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात की। इधर, कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना समर्थन जताया। नामांकन की स्क्रूटनी और उस पर होने वाले निर्णय को लेकर चुनावी माहौल में सस्पेंस बना हुआ है।0
0
Report
भाजपा कश्मीर ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर LD अस्पताल में रक्तदान कैंप का आयोजन किया
Srinagar, Uttarakhand:The Bharatiya Janata Party (BJP) Kashmir organised a blood donation camp at LD Hospital in Srinagar to mark the birthday of Prime Minister Narendra Modi. BJP Jammu and Kashmir Chief Spokesperson Altaf Thakur participated in the programme and highlighted the importance of voluntary blood donation. He said such initiatives reflect the spirit of public service and can help patients in need of blood, particularly those undergoing critical medical treatment. The camp witnessed participation from BJP workers and supporters, who came forward to donate blood as part of the birthday observance. The programme was organised as part of the BJP’s activities marking Prime Minister Narendra Modi’s birthday, with party members emphasising social service and community welfare.0
0
Report
गंगा में नहाते समय पांच बच्चों का डूबना, किशोरी की मौत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:गंगा में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूबे, किशोरी की मौत कौशांबी में विश्वकर्मा पूजा के दिन गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा में नहाते वक्त पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद मछुआरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक किशोरी की जान नहीं बच सकी। काफी मशक्कत के बाद मछुआरों ने किशोरी का शव गंगा से बरामद किया। हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गंगा घाट का है। बताया जा रहा है कि बाबू का पुरवा गांव के रहने वाले बच्चे गंगा में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान पांच बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान मछुआरों ने तत्काल नदी में छलांग लगाई और चार बच्चों काजल, अंजली, दूर्वेश समेत अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया。 वहीं, 10 वर्षीय नेहा पुत्री लवकुश गहरे पानी में समा गई। मछुआरों ने काफी देर तक नदी में तलाश की, जिसके बाद नेहा का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है。0
0
Report
Advertisement
