205001
मैनपुरीः एसडीएम नीरज द्विवेदी और सीओ अजय सिंह चौहान ने जनती की सुनी शिकायतें
Karhal, Uttar Pradesh:सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन पर एसडीएम नीरज द्विवेदी और सीओ अजय सिंह चौहान ने फ़रियादियों की शिकायतों को सुना। पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिये अधीनस्थों को निर्देशित किया गया। मौके पर तहसीलदार आनंद सिंह, नायब तहसीलदार संतोष राजौरिया, एसडीओ सुखबीर सिंह मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
मैनपुरी-महिलाओं ने गांव के बाहर ठेका संचालित कराने की उठाई मांग,सेल्समैन पर अभद्रता का आरोप ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी गांव में शराब का ठेका खुलने को लेकर ग्रामीण महिलाओं का हंगामा,ठेका हटाने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन । महिलाओं और पुरुषों ने गांव के बाहर ठेका संचालित कराने की उठाई मांग सेल्समैन पर अभद्रता करने का लगाया लगाया आरोप विरोध करने पहुंची महिलाओं और पुरुष ठेका सेल्समैन के बीच हुई तीखी नोकझोंक सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस,विरोध कर रही महिलाओं को थाने ले जाने का लगाया आरोप,ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव कसौली में शराब के ठेके को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश ग्रामीणों ने गांव के अंदर से शराब का ठेका हटाकर आबादी से बाहर संचालित कराने की मांग उठाई ग्रामीणों का आरोप शराब का ठेका होने के कारण आए दिन लोग शराब पीकर करते है गाली-गलौज । विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और ठेका सेल्समैन के बीच हुई तीखी नोकझोंक ग्रामीणों ने सेल्समैन पर अभद्रता करने का आरोप लगाया । बरनाहल थाना क्षेत्र के गाँव करौली का मामला ।0
0
Report
शहडोल में तालाब में डूबकर 3 युवक मारे गये, 1 घायल
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल - चौपाटी के पीछे तालाब में बड़ा हादसा, पुलिस को देखकर 4 युवकों ने लगाई छलांग! तालाब में डूबने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल। पुलिस की गश्त देखकर चारों युवकों के अचानक तालाब में कूदने की बात आई सामने। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने तीनों युवकों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला।0
0
Report
Advertisement
अटल रामघाट का नया स्वरूप: CM के आगमन के साथ मांझी पर्यटन केंद्र तैयारी तेज
Chapra, Bihar:उत्तर बिहार के एक आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहे मांझी के ऐतिहासिक रामघाट को अब नया स्वरूप मिल चुका है। स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयासों से निर्मित अटल रामघाट का लोकार्पण आगामी 12 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और लोकार्पण समारोह को लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। सारण के जिलाधिकारी वैभव कुमार श्रीवास्तव ने अटल रामघाट का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की गहनता से जांच की। उन्होंने संबंधित पदाधिकिकारियों को शेष कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने और प्रत्येक बिंदु पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जगह-जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी ने दलन सिंह उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर बनाए जा रहे हेलीपैड की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे। दरअसल, कभी खतरनाक घाट के रूप में पहचाने जाने वाले मांझी के रामघाट को अब एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। छठ महापर्व से ठीक पहले घाट के इस कायाकल्प से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। अटल रामघाट परिसर में अटल वाटिका और अटल संग्रहालय का भी निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही जीविका दीदियों के माध्यम से यहां स्थायी रसोई संचालित करने की योजना है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ, शुद्ध एवं सुपाच्य भोजन उपलब्ध हो सके। इससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। आने वाले दिनों में इस पूरे क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना है। यहाँ नौका विहार और विभिन्न जल क्रीड़ाओं की सुविधाएं विकसित करने की संभावनाएं हैं। फेरी ड्राइव की तर्ज पर क्षेत्र का विकास करने की योजना है, ताकि लोग परिवार और बच्चों के साथ यहां पहुंचकर नदी की ठंडी और ताजी हवाओं के बीच सुकून के पल बिता सकें। प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, स्थानीय कार्यकर्ता भी लगातार जुटे हुए हैं और एक-एक व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। अटल रामघाट का यह नया स्वरूप आने वाले समय में मांझी को पर्यटन के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की उम्मीद जगा रहा है।0
0
Report
सिंगरौली के उर्ती में मकान गिरने से तीन की मौत, चार लोग रेस्क्यू
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के ग्राम उर्ती में मकान गिरने से बड़ा हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत। मलबे में दबे एक ही परिवार के चार लोगों को पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हादसे में पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला ट्रामा सेंटर भेजे गए। हादसे के बाद गांव में मातम, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद।0
0
Report
फर्रुखाबाद में आतिशबाजी के दौरान रॉकेट मकान की तीसरी मंजिल में घुस गया
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में आवास विकास स्थित संतोष कुमार के मकान में आतिशबाजी के दौरान रॉकेट सीधे मकान की तीसरी मंजिल में घुस गया। आग लगने से सामान जल गया और शीशा टूट गया। पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। हादसे के बारे में बताते हुए पड़ोसी सुशील चंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि फायर ब्रिगेड लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के गौतमपुरा में हिंगोट युद्ध: सुरक्षा के बीच 17 घायल, परंपरा जारी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले के गौतमपुरा में दीपावली के दूसरे दिन धूप पड़वा पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार हिंगोट युद्ध का आयोजन हुआ। इस अनूठे युद्ध में दो दल आमने-सामने होते हैं और एक-दूसरे पर जलते हुए हिंगोट से वार करते हैं। खास बात यह है कि इस युद्ध में न किसी की जीत होती है और न किसी की हार। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह आयोजन आपसी भाईचारे और परंपरा का प्रतीक है. देपालपुर विधानसभा के क्षेत्रीय भाजपा विधायक मनोज पटेल भी इस युद्ध को देखने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि पहले भी इस युद्ध मैदान में स्टेडियम बनाया गया था अब यहां आने वाले लोग चोटिल ना हो जिसके लिए जालियां भी लगायी गईं अब और भी स्टेडियम बनाने की आवश्यकता है हमारे कार्यकर्ताओं ने आग्रह किया हे जिसे लेकर उन्होंने कहा कि हम इसे और भी ठीक लगे उसके लिए जो भी राशि लगेगी वह देंगे गौतमपुरा के इस ऐतिहासिक हिंगोट युद्ध को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी विशेष सतर्क नजर आया। पूरे मैदान में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, वहीं ड्रोन के जरिए भी पूरे आयोजन पर नजर रखी गई। इसके अलावा मैदान में ऊंची जालियां लगाई गईं, ताकि हिंगोट की चपेट में आने से दर्शकों को सुरक्षित रखा जा सके。 हालांकि तमाम सुरक्षा इंतजामों के बावजूद इस बार हिंगोट युद्ध में करीब 17 लोग घायल हुए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार अलग-अलग स्थानों पर एंबुलेंस तैनात की गई थीं, वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद रही। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए क्षेत्रीय विधायक मनोज पटेल भी गौतमपुरा पहुंचे। वहीं प्रशासन और पुलिस के तमाम आला अधिकारी भी पूरे आयोजन के दौरान मौके पर मौजूद रहे。 इस युद्ध के मैदान में तुर्रा और कलंगी दो दल आपस में एक दूसरे पर हिंगोट फेंק कर युद्ध लड़ते हैं जिसमें ना तो किसी की जीत होती है ना ही किसी की हार होती है आपसी भाईचारे के रूप में यह युद्ध खेला जाता है वही देपालपुर विधानसभा के क्षेत्रीय भाजपा विधायक मनोज पटेल भी इस युद्ध को देखने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि पहले भी इस युद्ध मैदान में स्टेडियम बनाया गया था अब यहां आने वाले लोग चोटिल ना हो जिसके लिए जालियां भी लगाई गईं अब और भी स्टेडियम बनाने की आवश्यकता है हमारे कार्यकर्ताओं ने आग्रह किया हे जिसे लेकर उन्होंने कहा कि हम इसे और भी ठीक लगे उसके लिए जो भी राशि लगेगी वह देंगे0
0
Report
बूंदी के ठीकरदा में स्विफ्ट कार पलटी, हथियार मिलने से सनसनी
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले के ठीकरदा गांव में स्विफ्ट कार पलटने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। कार में हथियार मिलने की सूचना और पास ही खून के निशान दिखाई देने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि कार सवार किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर लौट रहे थे। घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है। सूचना पर दबलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।0
0
Report
भीलवाड़ा के मंडल में गधों की वैशाख नंदन पूजा, कुम्हार समुदाय की जीविका परंपरा
Noida, Uttar Pradesh:आमतौर पर आपने गोवर्धन पूजा पर बैलों की पूजा होते हुए देखा होगा वही आधुनिक युग में बसे कारों मोटर साइकिल जैसे आधुनिक संसाधनों की भी साज सजावट के साथ ही उनकी पूजा होती हैं , लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक कस्बा ऐसा भी है, जहां दीपावली के दूसरे दिन ठीकरा पर गधों की पूजा की जाती है। हाँ! हम बात कर रहे हैं मांडल कस्बे की , जहां कुम्हार समाज के लोग अपने पुराने आजीविका के साथी गधों की पूजा कर वर्षों पुरानी परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए हैं। करीब 5 दशकों से अधिक पुरानी इस परंपरा का नाम है वैशाख नंदन पूजा। आखिर क्या है इस अनूठी परंपरा के पीछे की कहानी मांडल स्थितियां ... गोपाल कुम्हार के अनुसार, यह परंपरा करीब सात दशक पुरानी है। पहले लगभग हर कुम्हार परिवार के पास गधा हुआ करता था और यही उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण आधार था। आधुनिकता के इस दौर में जहां कई पुरानी परंपराएं धीरे-धीरे विलुप्त होती हैं , वहीं मांडल का कुम्हार समाज अपने पूर्वजों की विरासत को आज भी सहेजे हुए है। वैशाख नंदन पूजा केवल गधों की पूजा नहीं , बल्कि उन बेजुबान पशुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने कभी कुम्हार समाज की रोजी-रोटी का बोझ अपने कंधों पर उठाया था। बाइट गोपाल कुम्हार0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के बंद मकान से 15 लाख से अधिक की चोरी, दिवाली पर घटना
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ अलीगढ़ में बंद मकान से 15 लाख रूपये से अधिक की हुई चोरी, रिटायर्ड FCI मैनेज़र के घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, दिवाली पर बुलंदशहर में अपने गाँव अनुपशहर गया था परिवार, चोरों ने घर में घुसकर ताले तोड़े, अलमारी तोड़ी, आराम से खाये ड्राईफ़्रूट और पी बीड़ी, 10 तोला सोना, करीब 250 ग्राम चाँदी के आभूषण चोरी, 18 हजार की नगदी कर ले गए पार, सूचना के बाद मौके पर फील्ड यूनिट, इलाका पुलिस के साथ पहुँचे सीओ द्वितीय, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाशे, गाँधी पार्क थाना इलाके के अम्बेडकर कॉलोनी की घटना.0
0
Report
कासगंज में 24 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद नहर से मिला 22 वर्षीय अमन का शव
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अजय राज का भाई , मृतक अमन उर्फ अवनीश पुत्र नारायण, कासगंज के नगला भूरा का निवासी था, जो कि कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला और दीपावली की शाम से ही गायब था। कासगंज में हजारा नहर में लापता हुए 22 वर्षीय युवक अमन का शव 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर हुआ। एनडीआरएफ, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में भगवंतपुर पुल के पास से शव को बाहर निकाला गया। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि अमन के दोनों हाथ बंधे हुए थे। इस बात को लेकर युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अमन पुल पर सेल्फी लेते समय पैर फिसलने के कारण नहर में गिर गया था, जिससे उसकी डूबकर मौत होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अमन की मौत महज एक हादसा है या फिर इसके पीछे कोई साजिश है? इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
मैनपुरी-करहल कनकपुर पर बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या,कनपटी पर लगी गोली,सैफई में मृत घोषित ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। नगला अलाई से करहल आ रहे बाइक सवार युवक की आरोपियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। करहल के गाँव नगला अलाई निवासी अरजेश (22) पुत्र राजवीर सिंह अपने साथी कन्हैयालाल उर्फ काला निवासी किरथुआ और नितिन निवासी कुदईया के साथ पल्सर बाइक से करहल आ रहा था। जैसे ही वह कनकपुर पर पहुंचा तभी पहले से घात लगाये बैठे आरोपियों ने उस पर गोली मार दी। कनपटी पर गोली लगते ही वह ज़मीन पर गिर गया। साथ में बैठे दोनों युवकों ने भागकर जान बचाई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँची। घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहाँ पर उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी,सीओ अजय सिंह चौहान,प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय पहुंचे हैं।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर में विश्व उर्दू दिवस पर शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में ‘तरक्की उर्दू कन्वेंशन’ आयोजित
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:खबर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से है, जहां विश्व उर्दू दिवस के अवसर पर शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में ‘तरक्की उर्दू कन्वेंशन’ के नाम से शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उर्दू भाषा, साहित्य और पत्रकारिता के संरक्षण एवं विकास पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उर्दू पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी कलम के जरिए योगदान दे रहे पत्रकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शायर-ए-मशरिक अल्लामा मोहम्मद इकबाल की 149वीं जयंती के अवसर पर भी किया गया। लाइब्रेरी के संस्थापक कारी खालिद ने कहा कि उर्दू हमारी तहजीब, अदब और साझा सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना और इसकी तरक्की के लिए सामूहिक प्रयास करना हम सभी की जिम्मेदारी है। शाह इस्लामिक लाइब्रेरी के संस्थापक कारी खालिद ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 नवंबर को विश्व उर्दू दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महान शायर और चिंतक अल्लामा मोहम्मद इकबाल की जयंती के अवसर पर उर्दू भाषा के महत्व को याद करने का भी अवसर है। इसी क्रम में लाइब्रेरी में ‘तरक्की उर्दू कन्वेंशन’ आयोजित किया गया, जिसमें उर्दू की तरक्की के लिए पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पत्रकारों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा के प्रचार-प्रसार में पत्रकारिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। अखबार, पत्रिकाएं और मीडिया के अन्य माध्यम भाषा को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी साहित्यिक विरासत से जोड़ने का काम करते हैं। उर्दू पत्रकारों का सम्मान इसी योगदान को प्रोत्साहित करने की एक छोटी सी कोशिश है। उन्होंने उर्दू के संरक्षण और विकास के लिए समाज के सभी वर्गों से आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में महान शायर अल्लामा मोहम्मद इकबाल की शख्सियत और उनके साहित्यिक योगदान को भी याद किया गया। 9 नवंबर 1877 को सियालकोट में जन्मे अल्लामा इकबाल को शायर-ए-मशरिक के नाम से जाना जाता है। उनकी शायरी में आत्मविश्वास, शिक्षा, जागरूकता, इंसानियत और आत्मसम्मान का संदेश मिलता है। उनकी रचनाएं आज भी युवाओं को आगे बढ़ने और अपने भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानने की प्रेरणा देती हैं। इकबाल का मशहूर शेर है— ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले, ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है। वहीं उनका एक और प्रेरणादायक संदेश है— सितारों से आगे जहां और भी हैं, अभी इश्क़ के इम्तिहां और भी हैं। इन अशआर में छिपा आगे बढ़ने, संघर्ष करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने का संदेश आज भी प्रासंगिक है। गौरतलब है कि उर्दू भारत की प्रमुख साहित्यिक और सांस्कृतिक भाषाओं में शामिल है। इसकी मिठास, शायरी और अदबी परंपरा ने हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहजीब को समृद्ध किया है। विश्व उर्दू दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर में भी विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में आयोजित इस कन्वेंशन ने उर्दू भाषा की तरक्की, पत्रकारों के सम्मान और साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ाने का सकारात्मक संदेश दिया। इस मौके पर अब्दुल कलाम कलीम चरथावली मोहम्मद अहमद मुजफ्फर नगरी अल्ताफ मशल अब्दुल सलाम नूर शहज़ेब शरीफ अरशद राणा के एडिटर शाह अलर्ट माजिद सिद्दीकी सीनियर सपा रहनुमा, गौहर सिद्दीकी समाजसेवी मास्टर इसरार समाजसेवी, एडवोकेट महबूब आलम साहब मास्टर अख्तर खान साहब, मास्टर मतलूब आलम, मास्टर मसरूर अहमद, कारी शौकत अली मौलाना बशारत अली आदि रहे मौजूद,0
0
Report
मनेन्द्रगढ़: NH-43 पर ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, 2 की मौत; आक्रोशित भीड़ ने फूंका ट्रक
Rusani, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (NH-43) पर कठोतिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मौके पर भारी हंगामा किया और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर जांच शुरू कर दी है। Manendragarh: 2 Dead in Truck-Bike Collision on NH-43; Angry Mob Sets Truck on Fire0
0
Report
अलीगढ़ के जवा में आटे की चक्की पर मारपीट, पथराव भी सामने
Aligarh, Uttar Pradesh:जवा में आटे की चक्की पर गई युवक के साथ हुई मारपीट की घटना, मामूली कहा सुनी को लेकर हुई दोनों पक्षों में मारपीट की घटना, मारपीट के बाद एक पक्ष पर पथराव करने का आरोप, घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस, पुलिस पूरी घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुटी, आटे की चक्की पर आता उठाने को लेकर दो पक्ष में हुआ था विवाद, अलीगढ़ के थाना जवा इलाके के जावा की घटना।0
0
Report
Advertisement
