Mainpuri: निर्माण कार्य के दौरान ग्राम प्रधान पर दबंगों की फायरिंग
Ismailpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर ग्राम प्रधान पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। ग्राम प्रधान प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहे थे जब बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चलाई। घटना से अफरा-तफरी मच गई लेकिन ग्राम प्रधान बाल-बाल बच गए। प्रमोद कुमार, पुत्र बाबूराम धानुक ने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
