205001
Mainpuri - रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी, रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर. हादसे में बाइक सवार एक की मौत एक घायल. बस के अगले हिस्से में बुरी तरह उलझी बाइक. होली के त्योहार पर खरीददारी करके घर जा रहे थे बाइक सवार. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा, घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा. थाना कुरावली इलाके तहसील में जीटी रोड पर हुआ हादसा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राज्यसभा के तीनों प्रत्याशी निर्वाचित घोषित: अलका गुर्जर, सतीश पूनिया और नीरज डांगी की जीत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राज्यसभा के तीनों प्रत्याशी निर्वाचित घोषित अलका गुर्जर, सतीश पूनिया, नीरज डांगी निर्वाचित घोषित0
0
Report
राज्यसभा के तीनों प्रत्याशी निर्विचित घोषित: अलका गुर्जर, सतीश पूनिया, नीरज डांगी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर राज्यसभा के तीनों प्रत्याशी निर्वाचित घोषित अलका गुर्जर, सतीश पूनिया, नीरज डांगी निर्वाचित घोषित0
0
Report
दिल्ली के मालवीय नगर होटल में आग, 23 की मौत, आपदा योजना पर खास जांच
Delhi, Delhi:दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में आग लगने की वजह से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है अभी भी कई घायलों का इलाज चल रहा है ऐसे में जी मीडिया की टीम लगातार रियलिटी चेक कर रही है सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक हर होटल के अंदर एक एग्जिट और इमरजेंसी प्लान होना जरूरी होता है ताकि किसी भी आपदा के समय जो लोग वहां पर ठहरे हुए हैं वह तुरंत सुरक्षित बाहर निकल सके ऐसे में हम रियलिटी चेक करने के लिए हम एक बार फिर पहाड़गंज पहुंचे वहां पर एक होटल के अंदर होटल के मालिक ने बताया कि हम हर तरह के नॉर्म्स का पालन करते हैं हमने बाकायदा फ्लोर वाइस एग्जिट प्लान लगा रखा है कि किसी भी अगर आपदा की स्थिति में लोग उसे एग्जिट प्लान को लेकर तुरंत निकाल सकते हैं सरकार की तरफ से यह गाइडलाइन भी जरूरी होते होटल के हर कमरे और बाहर इस तरह के एग्जिट और इमरजेंसी प्लान होना अनिवार्य है ताकि किसी भी आपदा में लोगों को सुरक्षित बाहर तुरंत निकल जा सके या निकल सके0
0
Report
Advertisement
जयपुर में बायो फर्टिलाइज़र छापा; 2 साल की पैकिंग दिखाकर बेची जा रही थी
Jaipur, Rajasthan:कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीना का छापा जयपुर के कानोता क्षेत्र में बायो फर्टिलाइजर की फैक्ट्री पर मारा गया. जयपुर बायो फ़र्टिलाइज़र के नाम से संचालित कानोता में हीरावाला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री से बायोफर्टिलाइजर के कंटेंट में गड़बड़ी के आरोप सामने आए. 24 माह की पैकिंग अवधि बताई जा रही थी, जबकि उत्पादों पर 2 साल की अवधि लिखकर बेचा जा रहा था. सिरसी रोड का पता लेखन था पर पैकिंग कानोता में था. यहां बायोफर्टिलाइज़र और माइक्रो न्यूट्रिएंट तैयार हो रहे थे, जिनकी अधिकतम 6 माह की अवधि होती है लेकिन 2 साल तक की अवधि लिखकर बेचा जा रहा था. कंटेंट में NPK रासायनिक उर्वरक मिलावट भी सामने आई.0
0
Report
बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर ऐलीपरसौली गोडियन पुरवा में मॉकड्रिल/एक्सरसाइज- का हुआ आयोजन
Gonda, Uttar Pradesh:बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर ऐलीपरसौली गोडियन पुरवा में मॉकड्रिल/एक्सरसाइज-2026 का हुआ आयोजन गोण्डा।बृहस्पतिवार को शासन के निर्देशानुसार जनपद के तीन तहसीलों में बाढ़ पूर्व तैयारी के संबंध में तहसील तरबगंज के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ऐलीपरसौली के मजरा गोडियन पुरवा में जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल/ एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल एक्सरसाइज-2026 का उद्देश्य बाढ़ से पूर्व संभावित आपात स्थिति में प्रशासन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, एवं अन्य विभागों की तत्परता की जानकारी ली गई। मॉकड्रिल के दौरान जिलाधिकारी ने खुद पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने नावों, जीवन रक्षक उपकरणों, मेडिकल टीम, पशु चिकित्सा दल, एवं राशन वितरण, पशु चारा, दवा छिड़काव आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन पहले से उपलब्ध रखें और राहत शिविरों की तैयारी पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाए। मॉकड्रिल /एक्सरसाइज-कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गांव का एक व्यक्ति किसी कार्य से नदी के किनारे गया था जो पानी में डूबने लगा, मौके पर उपस्थित एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत डूब रहे व्यक्ति को बाहर निकाला और समय से उसको मेडिकल उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से हास्पिटल भेज दिया। और वहां पर सही और समय से इलाज होने के कारण व्यक्ति को बचा लिया गया। मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, जल विभाग एवं स्थानीय प्रशासन एवं विभाग के अधिकारी व अन्य टीमों ने हिस्सा लिया। स्थानीय ग्रामीणों को भी मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूक किया गया कि आपदा के समय किस प्रकार सतर्कता बरतनी है और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना है।0
0
Report
पम्पोर के SDH में Echocardiography सुविधा का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा कदम
Aram Pora, Ganderbal, Pampore, June 11: In a significant step towards strengthening healthcare infrastructure in South Kashmir, MLA Pampore Retired Justice Hasnain Masoodi on Thursday inaugurated a state-of-the-art Echocardiography (ECHO) facility at the Sub-District Hospital (SDH) Pampore. The inauguration ceremony was held in the presence of the Chief Medical Officer (CMO) Pulwama, the Block Medical Officer (BMO) Pampore, senior health officials, doctors, and local residents. Speaking on the occasion, MLA Hasnain Masoodi said that SDH Pampore has become the first Sub-District Hospital in the region to be equipped with an Echocardiography facility, marking a major milestone in improving specialized healthcare services for the people of Pampore and adjoining areas. Masoodi stated that the new facility will enable patients to undergo advanced cardiac diagnostic tests locally, reducing the need to travel to larger hospitals for routine heart examinations. He emphasized that timely diagnosis plays a crucial role in the treatment and management of heart-related ailments. Highlighting the government's commitment towards strengthening healthcare infrastructure, the MLA informed that around ₹60 lakh has been spent this year on procuring important medical equipment for SDH Pampore. He said the investment aims to improve patient care, enhance diagnostic capabilities, and ensure better healthcare outcomes for the public. "The objective is to provide quality healthcare facilities closer to the people. Several important medical devices have been added to the hospital this year, and the newly inaugurated Echocardiography facility is another major achievement in that direction," Masoodi said. Local residents and healthcare stakeholders welcomed the initiative and hailed the introduction of the facility as a much-needed step towards improving healthcare services in the area. They expressed hope that more specialized services would be introduced in the hospital in the future. Reiterating his commitment to the healthcare sector, the MLA assured that further efforts would be made to upgrade SDH Pampore and bring additional medical facilities and services for the benefit of the public. The inauguration reflects the ongoing efforts of the health department and local administration to strengthen healthcare delivery and ensure access to modern medical services at the grassroots level.0
0
Report
Advertisement
बेगूं में कृषि कर्मियों ने आठ सूत्रीय मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन किया
Begun, Rajasthan:बेगूं नगर के कृषि विभाग परिसर में कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर कृषि कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बेगूं, कपासन और चित्तौड़गढ़ क्लस्टर के कृषि पर्यवेक्षक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने विभागीय कार्यों के निष्पादन में आ रही समस्याओं के समाधान तथा लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई। कृषि कर्मियों ने आठ सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम बेगूं कृषि अधिकारी शंकर लाल जाट को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि मांगों के शीघ्र समाधान से विभागीय कार्यों में सुधार आएगा तथा किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।0
0
Report
बीकानेर में प्रसूताओं की किडनी फेल: 27 दवाओं के नमूने भेजे गए
Jaipur, Rajasthan:Jaipur बीकानेर में प्रसूताओं की किडनी फेल होने का मामला राजस्थान ड्रग कण्ट्रोलर आयुक्तालय हुआ जांच में एक्टिव बीकानेर के पीबीएम अस्पताल से 27 दवाओं के लिए गए सैंपल ऑक्सीटोसिन समेत 27 तरह की दवाओं के लिए गए हैं सैंपल जांच के लिए सैंपल जयपुर और कोलकाता की लैब में भेजे गए इसमें पेन किलर, आइवी फ्लूड समेत ओटी में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल कोटा प्रसूताओं की किडनी फेल मामले में भी दवाओं की जांच आयी सामने कुल 27 सैंपल लिए गए थे कोटा से जिसमें 26 दवाइयाँ पायी गईं सेफ जबकि एक दवा ऑक्सीटोसिन का सैंपल हुआ था फेल बाईट - अजय फाटक, ड्रग कंट्रोलर राजस्थान0
0
Report
राजस्थान के हरियालो अभियान: 2.5 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, समय-सीमा पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत इस वर्ष करीब 2.50 करोड़ पौधारोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया गया है। इस अभियान में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका तय की गई है, जिसके तहत सरकारी विद्यालयों में बड़े स्तर पर पौधारोपण कराया जाना प्रस्तावित है। हालांकि, इस योजना की समय-सीमा और जमीनी तैयारियों को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को 20 जून से पहले पौधारोपण के लिए गड्ढे तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जबकि प्रदेश में 28 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित है। ऐसे में अधिकांश स्कूल बंद हैं और न तो शिक्षक उपलब्ध हैं, न ही विद्यार्थी, जिससे योजना के क्रियान्वयन में व्यावहारिक कठिनाइयां सामने आ रही हैं। संस्था प्रधानों और शिक्षकों का कहना है कि छुट्टियों के दौरान गड्ढे खोदने और अन्य तैयारियां करना चुनौतीपूर्ण है। बिना स्टाफ और संसाधनों के इस लक्ष्य को समय पर पूरा करना संभव नहीं लग रहा। उनका मानना है कि या तो समय-सीमा बढ़ाई जाए या फिर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि अभियान प्रभावी ढंग से लागू हो सके। सरकार इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल के रूप में देख रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर संसाधनों की कमी और समय के अभाव के चलते इसकी सफलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इन चुनौतियों का समाधान कैसे करता है, ताकि यह लक्ष्य केवल कागजों तक सीमित न रह जाए।0
0
Report
Advertisement
सरमथुरा में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई, लाखों खर्च के बावजूद नगरपालिका फेल
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में सफाई व्यवस्था बेपटरी: जगह-जगह गंदगी के ढेर, लाखों खर्च के बावजूद नगर पालिका फेल सरमथुरा (धौलपुर) नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही।जिससे कई इलाकों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कस्बे की न्यू अग्रवाल कॉलोनी,आड़े हनुमान मंदिर क्षेत्र, अग्रवाल कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर कचरे के ढेर खुले में पड़े हुए हैं। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं।जिससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था के नाम पर हर महीने लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जगह-जगह फैली गंदगी से लोगों में संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नियमित सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई करवाई जाए तथा कचरे के ढेरों को तुरंत हटाया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।0
0
Report
पद्मश्री संत महंत बैजनाथ महाराज के ब्रह्मलीन होने पर शेखावाटी में गहरा शोक
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पद्मश्री महंत बैजनाथ महाराज के ब्रह्मलीन होने पर शोक पूरे शेखावाटी के धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं में शोक झुंझुनूं के चंचलनाथ टीला आश्रम में हुई श्रद्धांजलि सभा बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर महंत बैजनाथ को दी श्रद्धांजलि शेखावाटी के विख्यात संत एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित महंत बैजनाथ महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पूरे शेखावाटी में शोक है। इसी क्रम में झुंझुनूं जिला मुख्यालय के चंचलनाथ टीला आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित की गई। संत समाज एवं सर्व समाज के लोगों ने महंत बैजनाथ महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर चंचलनाथ टीला आश्रम के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज ने कहा कि महंत बैजनाथ महाराज 32 मान धूनी के संत, संस्कृत व्याकरण के प्रकांड विद्वान, सरल एवं विनम्र व्यक्तित्व के धनी तथा आध्यात्मिक चेतना के प्रेरणास्रोत थे। उनका संपूर्ण जीवन संत परंपरा के आदर्शों एवं मानवीय मूल्यों को समर्पित रहा। उनके ब्रह्मलीन होने से नाथ संप्रदाय एवं शेखावाटी क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। संत विचारनाथ महाराज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महंत बैजनाथ महाराज ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा, गौ-सेवा, संस्कृत भाषा के संरक्षण तथा आध्यात्मिक जागरण के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। अभयनाथ महाराज, उमाशंकर महमिया, रामगोपाल महमिया, शिवचरण पुरोहित, चन्द्रप्रकाश धूपिया, पवन पुजारी, लॉयंस क्लब अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत, महेश बसावतिया, प्रदीप सैनी पार्षद, शिवकुमार जांगिड़ एवं एडवोकेट सुशील जोशी सहित वक्ताओं ने महंत बैजनाथ महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि पद्मश्री जैसे सम्मान प्राप्त करने के बाद भी वे सदैव विनम्र, सहज और जमीन से जुड़े रहे। उनका निधन एक युग के अवसान के समान है। श्रद्धांजलि सभा में सुशील बाक्याण, दीपक मोदी, अमरनाथ जांगिड़, गोपालकृष्ण गुप्ता, नरेंद्र व्यास, एडवोकेट नीरज शर्मा, गोपी पुरोहित, कांतिप्रसाद ढंड, पवन ढाणीवाला, देवकीनंदन वर्मा, विनोद पुरोहित, गणपत नाथ महाराज, विजय सैनी पार्षद, रमेश चौमाल, अमृत जोशी, राकेश व्यास, विमल सैनी, भानी सैनी, लीलाधर पुरोहित, राजकुमार बेरवाल, राजेश शर्मा, नटवर चौधरी (चूरू), शंभूदयाल पुरोहित सहित बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभा के अंत में सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत संत को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उपस्थित जनसमूह ने महंत बैजनाथ महाराज को महान संत, विद्वान, समाजसेवी एवं भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के सशक्त प्रतिनिधि के रूप में स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि लक्ष्मणगढ़ स्थित श्रद्धानाथ आश्रम के महंत बैजनाथ महाराज को वर्ष 2024 में आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1935 में जन्मे महंत बैजनाथ महाराज 90 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हो गए। उनके निधन से संत समाज, नाथ संप्रदाय एवं शेखावाटी क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।0
0
Report
कुमारी सैलजा के बयान के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:बैठक के बाद कुमारी सैलजा का बयान आज की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा आज की स्थिति मोदी सरकार की नाकामी और अमेरिका जैसे देश के सामने अपने देश के नागरिकों के हित को रख देना मोदी सरकार की नाकामी हैं देश के ग्राउंड रियलिटी भी सबके सामने हैं नीट जैसे एग्जाम, युवाओं की जिंदगी सब दाव पर है रियलिटी पर सोचने की जरूरत हैं0
0
Report
Advertisement
बहराइच में अवैध मजार हटाकर कब्जा मुक्त, प्रशासन की कार्रवाई
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में हटवाई गयी अवैध मजार, रातों रात हुआ था अवैध निर्माण, बहराइच में सरकारी जमीन पर बनायी गयी अवैध मजार को हटाया गया, मजार हटवाकर कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी जमीन, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के दखल पर मजार के रहनुमा ने खुद फावड़ा चलाकर हटाई मजार, गैर कानूनी तौर पर इबादत करने के लिए बनाई गई थी मजार, जमीन की कब्जेदारी के लिये सुनियोजित तरीके से किया गया था रातों रात अवैध निर्माण, सूचना मिलते ही एक्शन में आया मोतीपुर पुलिस प्रशासन, मोतीपुर थाना क्षेत्र मोंगलाहन पुरवा गाँव का मामला0
0
Report
भिंड-ग्वालियर हाईवे 719 पर तेज रफ्तार का कहर, एक युवक की हालत गंभीर
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर भीषण सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है; प्रारम्भिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करना माना जा रहा है。0
0
Report
सरिता मिश्रा ने सहसपुर लोहारा नगर पंचायत का पदभार ग्रहण किया
Kawardha, Chhattisgarh:पति के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प के साथ नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरिता मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। कबीरधाम जिले के नगर पंचायत सहसपुर लोहारा क्षेत्र में अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरिता मिश्रा ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की और गुरुवार को शपथ ग्रहण किया। सहसपुर लोहारा में आयोजित समारोह में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों की उपस्थिति रही। उपचुनाव दिवंगत अध्यक्ष संतोष मिश्रा के निधन के बाद रिक्त पद के लिए कराया गया था। उनकी पत्नी सरिता मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया था और जनता ने उन्हें विजयी बनाया। पदभार ग्रहण के दौरान सरिता मिश्रा ने अपने स्वर्गीय पति को याद करते हुए भावुक होकर कहा कि उनके पति ने नगर के विकास के लिए सपने देखे थे लेकिन उनका निधन हो गया, जिससे कुछ काम अधूरे रह गए। उन्होंने कहा कि वे अपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी और नगर के विकास के बाकी कार्यों को निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ाएँगी। जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करने की बात भी उन्होंने दोहराई। सरिता मिश्रा ने जीत के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। चुनाव प्रभारी गोपाल साहू ने भी पार्टी की दिशा-निर्देशन और जनता के सहयोग से यह ऐतिहासिक सफलता मिली है कहा। शपथ ग्रहण समारोह में समर्थकों ने सरिता मिश्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अब नगरवासियों की उम्मीदें सरिता मिश्रा से जुड़ गई हैं, जो दिवंगत पति के अधूरे सपनों को पूरा कर नगर विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प ले चुकी हैं।0
0
Report
Advertisement
