205261
मैनपुरीः कई दिनों से बड़े भाई के लापता होने पर पुलिस को दी तहरीर, भाई का मानसिक संतुलन नहीं रहता सही
Barnahal, Uttar Pradesh:बरनाहल थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव के एक युवक ने थाने में अपने बड़े भाई के लापता होने की तहरीर थी। युवक ने बताया कि मेरे बड़े भाई सुभाष चंद्र (55) कई दिनों से घर से लापता हैं। उनका मानसिक संतुलन सही नहीं रहता है। वह अभी तक घर वापस नहीं आए हैं और ना ही कहीं कुछ पता चल रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर: दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के शोकसभा में सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया
Bulandshahr, Uttar Pradesh:1509ZUP_BLD_CM_TRIBUTE बुलंदशहर- दिवंगत विधायक अनिल शर्मा की शोक सभा में बुलंदशहर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ。 अनिल शर्मा के परिजन से मुलाकात कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं。 अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि。 सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात एडीजी और डीआईजी व कमिश्नर मेरठ सहित डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान。 शिकारपुर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा का लंबी बीमारी के चलते हुआ था निधन。 खुर्जा और शिकारपुर सीट से चार बार विधायक चुने गए थे पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा。 जनपद के शिकारपुर में डीबाई रोड स्थित एक फार्म हाउस में चल रही शोक सभा।0
0
Report
" न्याय पंचायत पिपरा पदुम के शिक्षकों की संकुल बैठक पूर्व मा0 विद्यालय ठोरहंस डीह में सम्पन्न "
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षकों की शिक्षक संकुल बैठक आज 15 सितंबर 2026 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठोरहंस डीह में सम्पन्न हुई। विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों में वंदना शुक्ला,किरण सिंह, रेणु सिंह, विभा सिंह, शबाना मसूद समें दर्जनों शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वालित कर म सरस्वती की पूजा अर्चना की ।परियोजना कार्यालय के घोषित एजेंडे के अनुसार शिक्षक संकुल पिपरा पदुम संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए तदनुरूप अपने अपने विद्यालयों में शासन के मंशा के अनुकूल शैक्षिक संप्राप्ति की बात की। इस अवसर पर राहुल देव वर्मा , ज्योति तिवारी , दीपक चौधरी, अनिल पाण्डेय, तेजेन्द्र द्विवेदी, राहुल मिश्रा , साबिर अली, अरविंद यादव, शिक्षक राम प्रताप वर्मा ने अपने विद्यालय में सभी शिक्षकों का स्वागत किया।0
0
Report
NHRC टीम ने बांदा शराब कांड में प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई
Sagar, Madhya Pradesh:मानव अधिकार आयोग की टीम बांदा जहरीली शराब कांड के मृतकों के घर पहुंची और पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी जताई। टीम ने प्रभावित गांवों में जाकर मृतक परिवारों से मुलाकात की और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। प्रियंक कानूनगो के नेतृत्व में टीम ने बताया कि बयानों के अनुसार इतने दिनों बाद भी पुलिस अपनी जांच में पीड़ितों के बयान दर्ज नहीं कर पाई है। इसके साथ ही उन लोगों को भी आरोपी नहीं माना गया है जो गांव में अवैध शराब बेचते थे या शराब सप्लाई करते थे। कानूनगो ने कहा कि मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौतों की वजह स्पष्ट न होने वाले सात मामलों को भी स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: मोहन कैबिनेट बैठक खत्म, योजना और ब्रिक्स सम्मेलन पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दी कैबिनेट बैठक की जानकारी पंडित दीनदयाल जयंती से सुगम बस सेवा...25 सितंबर से 150 सिटी, 436 अंतरजीय रूट विकसित होंगे विकासखंडों में भी विस्तार होगा स्वामित्व योजना... पंजीयन 4 हजार करोड़ खर्चा कर इंदौर से शुरू होगा.. 17 सितंबर से 68 लाख अभिलेख तैयार है..निजी समितियों का पंजीयन निः शुल्क होगा मालिकाना हक, बैंक से ऋण, सम्पत्ति विवाद कमी होगी पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे ब्रिक्स सम्मेलन...पीएम के एक तरफ चीन और दूसरी तरफ रूस के प्रमुख थे आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर कठोर निंदा हुई है 50% विश्व की आबादी खड़ी है सीएम दुबई यात्रा में 53 हजार खरीद से ज्यादा के निवेश मिले है 22 देशों को 2027 ग्लोबल समिट के लिए आमंत्रित किया है0
0
Report
लोहिया ट्रस्ट से शिवपाल यादव बाहर, राजनीति गरमा गई
Lucknow, Uttar Pradesh:शिवपाल यादव को बाहर किया लोहिया ट्रस्ट से0
0
Report
जयपुर की नई नगर सरकार: पढ़ाई-लिखाई का रिपोर्ट कार्ड जारी
Jaipur, Rajasthan:एंकर- जयपुर की नई शहर सरकार की ‘क्लास’ भी कम दिलचस्प नहीं है। सदन में कहीं 10वीं तक पढ़े पार्षद हैं तो कहीं पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल डिग्री वाले चेहरे। 146 पार्षदों में 80 ग्रेज्यूएट या उससे ऊपर हैं, लेकिन असली चौंकाने वाला आंकड़ा महिलाओं का है कुल महिला पार्षदों में हर चौथी पोस्ट ग्रेजुएट है, जबकि पुरुषों में करीब हर छठा। यानी संख्या में भले पुरुष ज्यादा हों, लेकिन PG की रेस में महिला पार्षदों का स्ट्राइक रेट आगे है। जयपुर की सड़क, सफाई, सीवर और शहर के बजट पर फैसले लेने वाली नई टीम में डिग्री और जमीनी सियासत दोनों का कॉम्बिनेशन दिखाई देगा। देखिए नई शहर सरकार की पढ़ाई-लिखाई का पूरा रिपोर्ट कार्ड...0
0
Report
Advertisement
पूर्व सीएम के आवास मामले पर विपक्ष बेचैन, जनता ने किया जवाब
New Delhi, Delhi:पूर्व सीएम के आवास का नाम आते ही विपक्ष के पेट में दर्द शुरू हो जाता है दिल्ली के लोग को विपक्ष बेवकूफ समझते है पूर्व सीएम ने अपने परिवार के साथ मिलकर ऑफिसर के फ्लैट तोड़कर महल बनाया उसके अंदर क्या लगा क्या नहीं ,ये तब क्यों नहीं दिखाया ,पूर्व सीएम अपने विधायकों तक वहां आने नहीं देते थे आखिर तब मीडिया को बुलाकर क्यों नहीं दिखाया गया अब वो चिल्ला रहे हैं कि ये दिखाओ वो दिखाओ मेरा निवेदन है कि ये सारा मामला प्रिवलिज कमेटी के पास है वो जांच कर रही है सीएजी ने जो बिंदु उठाएं है उसे लेकर जांच करना और रिपोर्ट देनी है लेकिन वो कमेटी के कार्यों को पॉलिटिकल बनाते है शीशमहल बनाकर जो पाप किया उसकी सजा जनता ने दी है ये जब भी कोई कार्रवाई शुरू होती है तो इनके पेट में दर्द शुरू हो जाता है सबकुछ दिल्ली की जनता को दिखाया जाएगा जो प्रिवलिज तोड़ा है उसे लेकर भी कार्रवाई होगी पीएसी संविधानिक संस्था है जो कानून होगा वो कार्य होगा सत्य सामने आना चाहिए ,राजनीतिक अखाड़े में ये सामने नहीं आना चाहिए अनिल शर्मा को लेकर क्या कोई कानून में है कि पीजी नहीं चलाया जा सकता है कोई तथ्य सामने पेश नहीं किया है आप राजनीति कर रही है आप के नेताओं का क्या व्यापार है हम उस सब में नहीं जाना चाहते हैं किसी भी व्यक्ति को पीजी चलाना गलत है तो उन्हें तथ्य पेश करना चाहिए सीएम संवेदनशील महिला हैं दिल्ली में जनसंख्या का दबाव है सीटें बढ़ी है , छात्रों के लिए व्यवस्था की जा रही है उसी को देखते हुई पहल की गई है0
0
Report
बोरदेही में गणेश उत्सव का जबरदस्त उत्साह: सैकड़ों गांवों तक गूंजते जयकारे
Betul, Madhya Pradesh:पूरे देश में इन दिनों गणपति बप्पा की धूम मची हुई है, गांव से लेकर शहर तक भगवान गणेश के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बैतूल के ग्रामीण इलाकों में भी गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के बोरदेही में वर्षों पुरानी गणेश स्थापना की परंपरा आज भी पूरे उत्साह के साथ जारी है। यहां गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए समिति और ग्रामीण कई दिनों पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं। आकर्षक पंडाल से लेकर साज-सज्जा तक, गणेश उत्सव को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जाती हैं। बोरदेही के गणपति उत्सव की खास बात यह है कि आसपास के सैकड़ों गांवों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर गणपति महाराज के दर्शन करते हैं। गणपति स्थापना के साथ ही पूरा क्षेत्र भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठता है और कई दिनों तक यहां भक्तिमय माहौल बन रहता है। यानी बोरदेही में गणपति उत्सव सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के लोगों की आस्था और उत्साह का बड़ा केंद्र बन चुका है।0
0
Report
8,27,472 बाढ़ पीड़ित परिवारों को DBT से ₹579.23 करोड़ राहत, पुनर्निर्माण तेज
Noida, Uttar Pradesh:8,27,472 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशि। लोक सेवक आवास स्थित "संकल्प सभागार" से 8,27,472 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में ₹7,000 प्रति परिवार की दर से ₹579.23 करोड़ की आनुग्रहिक राहत राशि DBT के माध्यम से अंतरित की。 कोई भी पात्र परिवार राहत से वंचित न रहे और पुनर्निर्माण कार्य "Build Back Better Than Before" की भावना के साथ समयबद्ध रूप से पूरे हों, यही सरकार की प्राथमिकता है।0
0
Report
Advertisement
बेटे की मौत के बाद आगर मालवा के घूरासिया में प्रदर्शन और चक्का जाम
Agar, Madhya Pradesh:अपने बेटे की मौत से आहत माँ ओर परिजन ने आज कलेक्टर कार्यालय के गेट पर बैनर लगाकर प्रदर्शन ही नही किया बल्कि कार्यालय का मेन गेट भी लगा दिया। प्रदर्शन कारियों ने कुछ देर बाद ही कलेक्टर कार्यालय के सामने सडक जाम कर दी, पुलिस द्वारा मोके पर पहुंचकर समझाईश देने के बाद कैसे तैसे मामला सुलझा। दरअसल आगर मालवा जिले के समीप ग्राम घूरासिया में वर्ष 2025 धन तेरस के दिन एक बालक की घर के बाहर खेलते समय सर पर गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस मोके पर पहुंची थी ओर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। हालांकि यह पता नही चल पाया था गोली कहाँ से आई थी ओर कहाँ से चली थी मगर पुलिस ने प्रक्ररण दर्ज कर लिया गया था। ग्यारह माह बित जाने के बाद भी जब परिजनों को न्याय नही मिला, आरोपी का कोई सुराग नही लगा ऐसे में परिवार के सदस्यो द्वारा समाजजन को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जब वहाँ भी सुनवाई नही होती दिखाई दी ऐसे में नाराज लोगो द्वारा कलेक्टर का गेट बंद कर दिया गया। समाज के लोगो ने नारेबाजी शुरु की ओर परिवार की महिलाए कलेक्टर कार्यालय सामने से निकल रहे स्टेट हाइवे पहुंची जहाँ सडक पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची जहाँ दो सप्ताह के समय के साथ परिजनों को समझाईश देकर प्रदर्शन समाप्त किया गया।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
किशाऊ परियोजना समझौते पर मुख्यमंत्रियों ने अमित शाह की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए
Noida, Uttar Pradesh:Government of India केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की उपस्थिति में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए। In the presence of union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah, the Chief Ministers of Uttarakhand, Himachal Pradesh, Uttar Pradesh, Rajasthan, Delhi, and Haryana signed the Kishau Project agreement.0
0
Report
Advertisement
दमोह में ट्रेन से अवैध शराब तस्करी की ताजा पकड़, जाँच जारी
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में अवैध शराब की तस्करी अब भी जारी है और तस्कर ट्रेन का उपयोग कर रहे हैं. घटेरा रेलवे स्टेशन पर दो बैग में भरी अवैध देशी शराब पकड़ी गई._MEMO ट्रेन के जरिए तस्करी की सूचना मिली, भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने ट्रेन में छापा मारा and एक युवक से पूछताछ की. उसके बैग चैक किए तो उसमें अवैध देशी शराब भरी हुई थी. इन लोगों ने बनवार पुलिस चौकी को सूचित किया और आरोपी सहित शराब पुलिस को लाकर सौंपी है. आरोपी घटेरा का रहने वाला है और दमोह जिले से अवैध शराब लेकर ट्रेन में यात्रियों को सप्लाई करता है. शराब को दूसरे गांव तक ले जाने के लिए भी ट्रेन का सहारा लेता है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और पहली नजर में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक ये एक आरोपी नहीं बल्कि इस रेल ट्रैक पर चलने वाली रेलगाड़ियों में हर दिन ऐसे ही अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई होती है जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी पुलिस भी कटघरे में है.0
0
Report
निकाय चुनाव में बीजेपी को बहुमत, अधिक सभापति और नगरपालिका अध्यक्ष बनने का दावा
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर निकाय चुनाव परिणाम के बाद अब निकाय में बोर्ड बनाने जुटी बीजेपी。 उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय。 प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी पदाधिकारियों से की मुलाकात。 उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने कहा प्रदेश की जनता ने बीजेपी पर भरोसा किया。 ढाई साल में हमारी सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया。 पेपर लीक करने वाले को जेल में डाला。 युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध करवाए। इसलिए प्रदेश की जनता को बीजेपी पर भरोसा है。 बीजेपी जो कहती है, वो करती है。 इसलिए निकाय चुनावों में जनता ने बीजेपी को बहुमत दिया है。 कांग्रेस के चुनावों में गड़बड़ी के आरोपों पर बोले बैरवा。 कहा - जहां-जहां पिछड़ते हैं, वो आरोप लगाते हैं, कभी EVM पर और कभी और आरोप लगाते हैं。 जनता का मत सबके सामने है。 पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वार्ड में चुनाव हारने के सवाल पर बैरवा ने कहा - उन्हें पूछो, हम पर आरोप लगाते हैं, आपने क्या किया? निकाय में बोर्ड बनाने को लेकर कहा, अधिक से अधिक सभापति और पालिका अध्यक्ष हमारे बनेंगे0
0
Report
झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र में सुबह हल्के भूकंप के झटके, लोग बाहर आ गए
Jhalawar, Rajasthan:पिड़ावा (झालावाड़) पिड़ावा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए है। जिससे ग्रामीणों में अफरा तफ़री का माहौल बना हुआ है। भूकंप की घटना नौलाई गांव के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इसके साथ ही भूकंप की प्रशासन द्वारा भी पुष्टि कर दी गई है。 मामला पिड़ावा क्षेत्र के नोलाई,खजूरी,बरखेड़ी, भूरखेड़ी सहित आसपास के गांवों का है। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 8 बजे बाद से दो से तीन बार भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत में आ गए। सभी ग्रामीण घरों से बाहर निकल कर खुले स्थानों पर पहुंच गए। स्कूलों से भी बच्चों को तुरंत ही बाहर निकाल लिया गया है。 उधर झालावाड़ जिले के पिड़ावा के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटकों की पुष्टि जयपुर भूकंप केंद्र ने भी कर दी है। एसडीएम दिनेश कुमार मीणा ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी,खजूरी आदि गांवों से सुबह भूकंप जैसे झटकों की सूचना मिली थी। झटको की पुष्टि दोपहर में जयपुर भूकंप केंद्र ने कर दी है। यहां आए भूकंप की तीव्रता रीक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई है। इस तीव्रता वाले भूकंप को सबसे निम्न दर्जे का माना जाता है। भूकंप का केंद्र गागरीन बांध के आसपास बताया गया है。 भूकंप के झटको के बाद मौके पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला मौजूद है, जो लोगों से मिलकर घटना के बारे में जानकारियां जुटा रहा है。 मौके पर जल संसाधन विभाग की टीम भी पहुंची है। जिसने गागरीन बांध क्षेत्र में घूम कर जांच की तथा गागरीन बांध को सुरक्षित बताया है। भूकंप को लेकर क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि कम तीव्रता का भूकंप होने से कोई भी कोई नुकसान नहीं हुआ है。0
0
Report
Advertisement
