icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
205001
MUKESH KUMARMUKESH KUMARFollow24 Dec 2024, 07:45 am

Mainpuri - अमित शाह के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई अवैध टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन

Mainpuri, Uttar Pradesh:

 बहुजन समाज पार्टी के लोगों ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई अवैध टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। संसद में भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री भीमराव अंबेडकर पर अवैध टिप्पणी किए जाने के बाद पूरे प्रदेश और देश में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी बना हुआ है। इसी श्रृंखला में आज बहुजन समाज पार्टी के लोग भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पर जुलूस निकालते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे ,जहाँ उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मारवाड़ जंक्शन के पास टिकिट एजेंट ने यात्री की पिटाई, अस्पताल में इलाज शुरू

Pali, Rajasthan:रोडवेज बस में सवारिया बिठाने को लेकर टिकिट एजेंट और एक यात्री में विवाद, टिकिट एजेंट ने की एक यात्री के साथ बेरहमी से मारपीट, बस में अत्यधिक भीड़ के बावजूद टिकिट एजेंट द्वारा सवारियाँ बिठाने की लेकर हुआ विवाद, मारवाड़ जंक्शन के रोडवेज बस स्टेशन निकट की घटना, मारपीट में बस में सवार निंबाहेड़ा निवासी यात्री कन्हैयालाल हुआ घायल, सूचना से मारवाड़ थाना पुलिस पहुंची मौके पर, पुलिस ने घायल यात्री का मारवाड़ अस्पताल में कराया उपचार, पीड़ित यात्री ने पुलिस थाने में टिकट एजेंट के खिलाफ दी रिपोर्ट, पुलिस जुटी मामले की जांच में।
0
0
Report

तमनार में डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, तमनार में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की मौके पर मौत तमनार थाना क्षेत्र में जिंदल पावर प्लांट के गेट के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक और युवती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक युवक-युवती की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान करने के साथ फरार डंपर चालक की तलाश में जुट गई है। तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव ने की पूरे मामले की पुष्टि.
0
0
Report

खैरागढ़ के पैलीमेटा में भीषण टक्कर: युवक की मौत, दो घायल; कार चालक गिरफ्तार

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़. जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में बीती शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए。 जानकारी के अनुसार, ग्राम उरतुली निवासी खुमान पटेल उम्र 19 वर्ष, पिता मनहरण पटेल, दुर्गेश पटेल उम्र 12 वर्ष, पिता संतलाल पटेल और भुनेश्वर पटेल उम्र 20 वर्ष, पिता राम दयाल पटेल मोटरसाइकिल से मानपुर पहाड़ी किसी काम से गए थे। वहां से पैलीमेटा होते हुए गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा पांच कार क्रमांक CG 04 QU 2707 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खुमान की मौके पर मौत हो गई, जबकि दुर्गेश और भुनेश्वर गंभीर घायल हो गए。 घटना के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को घेर लिया और मोहगांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार चालक रविशंकर वर्मा उम्र 34 वर्ष, निवासी परसवानी, जिला बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

ई-रिक्शा चार्जर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

ASAmit SinghFollow1m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा का चार्जर चोरी होने की घटना का महज कुछ ही समय में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा चार्जर भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सिंधी मिल कॉलोनी निवासी मुन्ना वर्मा ने 13 नवंबर को अपने ई-रिक्शा का चार्जर चोरी होने की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिंधी मिल कॉलोनी के पास से करन पटेल (20) पुत्र रामचन्द्र पटेल, निवासी जमुना सदर, सिंधी मिल कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा चार्जर बरामद हुआ। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक संजय कुमार पाल, महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा एवं कांस्टेबल चांद साहब शामिल रहे।
0
0
Report

रतलाम: न्यायालय भवन के लिए भूमि आवंटन पर वकीलों का जोरदार विरोध

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज कलेक्टर कार्यालय वकीलों की नारेबाजी से गूंज उठा। वकीलों का आक्रोश कलेक्टर अजय कटेसरिया के उस आदेश को लेकर है, जिसमें नवीन न्यायालय भवन के निर्माण के लिए शहर से दूर गंगासागर क्षेत्र में भूमि आवंटित की गई है। वकीलों का कहना है कि शहर से काफी दूर न्यायालय बनने पर पक्षकारों, गवाहों और विशेषकर महिलाओं को आने-जाने में भारी परेशानी होगी। इससे न्यायालयीन कार्यों के लिए लोगों का समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे। वहीं वकीलों ने भूमि आवंटन में मिलीभगत के आरोप लगाते हुए आदेश निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि मांग पूरी नहीं हुई तो संभागायुक्त, मुख्यमंत्री तक शिकायत की जाएगी और न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा। इधर कलेक्टरेट में एडीएम के सामने कलेक्टर मुर्दाबाद के नारे भी लगे। अब देखना होगा कि वकीलों का यह विरोध कितना आगे बढ़ता है या प्रशासन और वकीलों के बीच सहमति से कोई रास्ता निकलता है।
0
0
Report
Advertisement

सहरसा रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा को लेकर भीड़, देशभर से श्रद्धालु पहुँच रहे

Saharsa, Bihar:एंकर - लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है. इस महापर्व में शामिल होने के लिए लोग हजारों किलोमीटर का सफर तय करके गंतव्य तक पहुंच रहे हैं. इस दौरान सहरसा रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भाड़ी भीड़ देखी जा रही है. स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है. कोई मुंबई से तो कोई दिल्ली से तो कोई अन्य प्रदेशों से हजारों किलोमीटर की दूरी से अपने अपने गंतव्य तक महापर्व में शामिल होने आ और जा रहे हैं. वहीं कुछ लोग बिहार से पड़ोसी देश नेपाल में अपने सगे सम्बन्धियों के घर छठ पूजा में शामिल होने जा रहे हैं. वहीं इसबार रेलवे स्टेशन पर घोषणा की जाने वाली स्पीकर में छठ पूजा के गीत से पूरा स्टेशन भक्ति मय बना हुआ है. सहरसा रेलवे स्टेशन से जायजा लिया जी मिडिया संवाददाता विशाल ने.
0
0
Report

राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोप पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Rajendra Pal Gautam (INC) On Congress’ Organisational Dialogue And Resolution Mission 2027 Meeting Ahead Of Assembly Elections / Rahul Gandhi’s Claim That PM Narendra Modi Is Tapping His Phone Speaker 3: क्यों नहीं demand करते? वो एसआईआर को रद्द करने की मांग क्यों नहीं करते? वो बैलेट पेपर वापस लाने की मांग क्यों नहीं करते? भाई आप भी एक जिम्मेदार पार्टी हैं, सारी पार्टी कोई इलेक्शन कमीशन थोड़ी ना है आप। या तो आप ये मान लीजिए आप ही इलेक्शन कमीशन हैं, इलेक्शन कमीशन ही भाजपा है, इसलिए आप उनके सारे जो काले कारनामों को छुपाते हैं, उनका समर्थन करते? हैं, उनके डिफेंस में उतराते हैं। अन्यथा फिर आप भी विरोध करिए एसआईआर का。 0:26 Speaker 2: बैठक हुई है कहीं ना कहीं 27 के चुनाव की तैयारी को लेकर के बैठक की गई है। क्या कुछ दिशा निर्देश आपकी तरफ हैं? 0:33 Speaker 3: आज सभी जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, रेंटल अध्यक्ष, विभाग अध्यक्ष सब लोगों की एक वर्कशॉप लगाई गई और आगे का पूरा एजेंडा दिया गया। क्या चार्जशीट किस तरीके से बनाई जाती है, सोशल मीडिया पर कैसे करना है, मीडिया से बात कैसे करनी है, जनता से अलग-अलग मुद्दों पर बात करके जो नुक्कड सभाएं करके अलग-अलग वर्गों से मिलके हॉस्टल में छात्रों से मिलके कॉलेज में मिलके किसानों से पंचायत करके तमाम मुद्दों से उनके मुद्दे इकट्ठे करने हैं उसी。 1:03 Speaker 3: के आधार पर हम अपना मेनिफेस्टो बनाएंगे और बूथ एक एक बूथ पर जो वोट बनी है किसी की जायज वोट कटी तो नहीं है कोई नाजायज वोट बनी तो नहीं है जिस प्रकार देखने में आया था पीलीबीच सदर के अंदर बाद में डाफ्ट पुलिस आने के बाद नाम बदल दिए 13150 लोग के तो कहीं इस तरह का कहीं और तो नहीं हुआ वैसे तो हम पहले से ही उस काम को करा रहे हैं लेकिन उसको तत्परता से करके और गांव गांव तक कांग्रेस की आइडियोलॉजी को कांग्रेस के मुद्दों को जनता के मुद्दों को गांव गांव तक पहुंचाना है यह सारा समझ 1:33 Speaker 3: इस आज की कार्यशाला में दिया गया है। लीगल टीम क्या काम करेगी और मीडिया क्या काम करेगा? सोशल मीडिया क्या काम करेगा? एससी डिपार्टमेंट, ओबीसी डिपार्टमेंट, माइनर डिपार्टमेंट वो क्या-क्या काम करेंगे? यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई वो कौन से काम देखेंगे? किस तरीके से सुबह जो सेवा दल के नेतृत्व में यात्राएं की जाएंगी, प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी और जो झंडा घर-घर पे जो झंडा फहराने की बात है, हर घर पे पार्टी का झंडा हर。 2:03 Speaker 3: घर पे हर कार्यकर्ता लगाएगा। इन तमाम मुद्दों पर आज इस वार्डशॉप के माध्यम से बात की गई है। एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और हमने ये भी घोषणा कर दी है कि जो जिलाध्यक्ष शहर अध्यक्ष पहले से हैं। जो संगठन सृजन के माध्यम से जो बनाना था अब हम चुनाव तक कोई परिवर्तन जिलाध्यक्ष शहर अध्यक्ष का नहीं कर रहे केवल जो इफेक्टिव काम नहीं कर रहे कन उनको बदलेंगे बाकी लोग काम में रात में जुट जाएं। ये सब कुछ हम आज कर रहे हैं。 2:30 Speaker 1: सर राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है कहा है कि जो प्रधानमंत्री मोदी हैं वो उनके फोन को टैप कर रहे हैं कई जो जरूरी जानकारियां हैं वो जो हैं टैप कर रहे हैं। 2:32 Speaker 2: कहा है。 2:38 Speaker 3: वो तो sacha ही है, वो तो होता ही है। वो तो मोदी जी करवाते हैं, पहले पेगेसिस के माध्यम से जो कुछ हो रहा था, वो भी सबको पता है। वो तो अपने मंत्रियों की भी कराते होंगे, मुझे पूरा भरोसा है। हम तो चलिए विपक्ष के लोग हैं, मुझे नहीं लगता उनका कोई मंत्री भी बचा होगा। मंत्री भी मैं कई बार पूछता हूं तो बताते हैं यार हम इससे डरे रहते हैं। हम सब की निगरानी होती है। तो वो जो कर रहे हैं राहुल गांधी जी कभी झूठ नहीं बोलते, पहले तो ये समझ लीजिए। वो जो बोलते हैं वो सच साबित हो जाता है。 3:03 Speaker 1: मुख्यमंत्री ने अभी हाल ही में कहा था कि
0
0
Report

खंती में डूबे युवक की मौत पर हंगामा, पोस्टमार्टम के बाद कोतवाली पहुंचे परिजन; हत्या का आरोप

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow2m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। शुक्लागंज के मरहला चौराहे के पास खंती में गुरुवार क़ो डूबकर हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम के उपरांत आज शुक्रवार क़ो परिजनों ने कोतवाली गंगाघाट के पास शव रखकर प्रदर्शन किया और न्याय की गुहार लगाई। परिजन युवक की मौत को हादसा मानने के बजाय हत्या की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रेमनगर निवासी नीरज उर्फ प्रदेशों (32) पुत्र राजेश गौतम गुरुवार को मरहला चौराहे के पास सड़क किनारे बनी खंती में डूब गया था। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर कोतवाली गंगाघाट के समीप पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मृतक के पिता राजेश गौतम ने ऋतिक, सुमित और गोलू समेत कुछ लोगों पर बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पिता का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। मृतक की मौत को लेकर परिजनों के आरोपों के बाद मामला गंभीर हो गया है। फिलहाल हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

बालेटा में पैंथर की दस्तक से ग्रामीण डरे, पृथ्वीपुरा में घायल जरख सुरक्षित रेस्क्यू

Alwar, Rajasthan:बालेटा में पैंथर की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, पृथ्वीपुरा में घायल जरख का वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू अलवर। अलवर जिले के मालाखेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालेटा में पैंथर (बघेरे) की लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात बघेरा आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पैंथर की गतिविधियां देखी जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और पशुपालकों में दहशत बनी हुई है。 ग्रामीणों की सुरक्षा और पशुधन पर संभावित खतरे को देखते हुए ग्राम पंचायत बालेटा के सरपंच ने 13 नवंबर को वन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल टीम भेजने की मांग की है। सरपंच ने पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर आबादी क्षेत्र से दूर ले जाने की मांग उठाई है। वहीं, वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर वन विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरा में सराहनीय कार्रवाई की। सरपंच अनिल नरुका की सूचना पर रेंजर हेमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पृथ्वीपुरा बाग के पास स्थित खेत में पहुंची। यहां एक घायल जरख (धारीदार लकड़बग्घा) मिला。 वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सावधानीपूर्वक घायल जरख का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसका उपचार करवाया। चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार के बाद जरख को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान सत्यभान, राजवीर, नंदकिशोर यादव, लाखन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे。 एक ओर बालेटा में पैंथर की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है, तो दूसरी ओर पृथ्वीपुरा में घायल वन्यजीव के सफल रेस्क्यू और उपचार से वन विभाग की सक्रियता सामने आई है। अब ग्रामीणों को बालेटा में पैंथर की मूवमेंट पर प्रभावी कार्रवाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का इंतजार है।
0
0
Report

नहाय-खाय से छठ महापर्व का आगाज़, प्रयागराज के बाजारों में रौनक बढ़ी

Prayagraj, Uttar Pradesh:1311ZUP_PRG_CHHATH_R नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज, संगम नगरी के बाजारों में बढ़ी रौनक, छठ महापर्व की पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचने लगीं महिलाएं। एंकर -- लोक आस्था का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर संगम नगरी प्रयागराज में भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। छठ व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं। बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की दुकानें सज गई हैं, जहां खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ पहुंचने लगी है। छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही बाजारों में रौनक भी बढ़ गई है। नहाय- खाय के दिन से ही व्रती महिलाएं पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं। कोई पूजा के लिए सूप और दउरा खरीद रहा है, तो कोई फल-फूल और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहा है। बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की दुकानें सज चुकी हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व होता है। नहाय- खाय के साथ शुरू हुआ यह महापर्व खरना, डूबते सूर्य को अर्घ्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। छठी मैया की आराधना और सूर्य उपासना के इस महापर्व को लेकर व्रती महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आस्था, विश्वास और परंपरा के इस महापर्व को लेकर बाजारों से लेकर घाटों तक छठ पूजा की रौनक दिखाई देने लगी है। हर तरफ छठी मैया के भक्ति के माहौल के बीच श्रद्धालु इस महापर्व के अगले पड़ाव की तैयारी में जुटे हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

टीकमगढ़ में भाई दूज की हत्या: शराब पार्टी विवाद, तीनों ने चाकू मारा

Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में भाई दूज के दिन 18 वर्षीय युवक की हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में विष्णु अहिरवार की 3 लोगों ने मिलकर चाकू मारकर की थी हत्या, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जबकि 2 आरोपी घटना दिनांक से फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में लगी हुई है। दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के भितरवार गांव का है, जहां दोह चक्र एक निवासी विष्णु अहिरवार भाई दूज के दिन अपनी बहन के घर तिलक कराने पहुंचा था, जहां रात में कुछ लोगों के साथ शराब पार्टी के दौरान उसका विवाद हो गया था, विवाद के बाद तीन लोगों ने मिलकर विष्णु पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बल्देवगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू की तो पूरी घटना का खुलासा हुआ, वही पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जबकि 2 आरोपी घटना दिनांक से फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में लगी हुई है।
0
0
Report

रेवटी चोकी के वीडियो से सूरजपुर पुलिस पर सवाल, जांच शुरू

Surajpur, Chhattisgarh:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सूरजपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वायरल वीडियो सूरजपुर जिले के रेवटी पुलिस चौकी का बताया जा रहा है, जिसमें एक हेड कांस्टेबल एक व्यक्ति से कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और एक बार फिर वर्दी की आड़ में कथित वसूली का सवाल चर्चा में है, मामले में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो एक-दो महीने पुराना है और वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि हेड कांस्टेबल जिस चीज को ले रहा है, वह वास्तव में पैसा ही है या कुछ और,, बावजूद इसके पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन पुलिस अधिकारियों का यह बयान खुद कई सवाल खड़े कर रहा है, अगर वीडियो एक-दो महीने पुराना है, तो इतने लंबे समय तक विभाग को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? और अगर वीडियो पहले से अधिकारियों के संज्ञान में था, तो अब तक जांच और कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या विभाग ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल रखा था या फिर जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर अनजान बने रहे? सवाल यह भी है कि आखिर जांच की आंच सिर्फ वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी तक पहुंचेगी या उस पूरी व्यवस्था की भी पड़ताल होगी, जिसके संरक्षण में इस तरह की कथित गतिविधियां संचालित होने के आरोप लगते रहे हैं, यहां यह बताना भी जरूरी है कि रेवटी पुलिस चौकी ट्रकों और अन्य मालवाहक वाहनों से कथित अवैध वसूली की शिकायतों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है, ऐसे में वायरल वीडियो ने आरोपों को फिर हवा दे दी है,
0
0
Report

नर्मदापुरम के गोदाम में खाद वितरण अव्यवस्था, किसानों को घंटों जूझना पड़ा

Narmadapuram, Madhya Pradesh:खाद की किल्लत और वितरण व्यवस्था की अव्यवस्थाओं ने जिले के किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मार्कफेड के गोदाम पर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतार लग गई। बाबई, रोहना, नर्मदापुरम सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे किसान घंटों तक भूखे-प्यासे अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक गोदाम प्रभारी के नहीं पहुंचने और गोदाम बंद रहने से किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी उन किसानों को हुई, जिनके टोकन की खाद लेने की अंतिम तारीख आज थी। किसान सुबह से ही गोदाम के बाहर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। किसानों का आरोप है कि समय पर खाद वितरण शुरू नहीं होने के कारण उन्हें घंटों परेशां होना पड़ा। टोकन की अंतिम तारीख निकलने की चिंता और खेतों में बोवनी की जरूरत के बीच किसान खुद को बेबस महसूस करते नजर आए। गोदाम पर किसानों की बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थाओं की जानकारी कलेक्टर आशीष वशिष्ठ तक पहुंची। उनके हस्तक्षेप के बाद डीएमओ, उपसंचालक कृषि और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और खाद वितरण व्यवस्था दुरुस्त कराई। इसके बाद तहसीलदार की मौजूदगी में गोदाम से खाद वितरण शुरू कराया गया। वहीं, डीएमओ का कहना है कि नर्मदापुरम के गोदाम में डीएपी खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। गोदाम में करीब 250 मीट्रिक टन खाद प्राप्त हुआ है, जिसे ऑनलाइन रिटेल व्यवस्था के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। इसी वजह से आज किसानों की भीड़ कुछ अधिक बढ़ गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को समय रहते पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top