205001
Mainpuri: सपा सैनिक प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव पर टिप्पणी को लेकर हंगामा
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव पर संत राजू दास की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ था। सपा के जिला अध्यक्ष प्रेम विलास यादव और मंडल प्रभारी जागेश्वर सिंह यादव के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीव्र नाराजगी जताई और माफी की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मस्जिद का फोटो सामने, सोशल मीडिया पर हलचल उठी
Bettiah, Bihar:मस्जिद का फोटो0
0
Report
अजमेर के खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की उदासीनता पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में अवैध खनन में लिप्त भू माफियाओं को लेकर प्रशासन पर उदासीन रवैया अपनाने के आरोप लग रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता किसी बड़े विवाद का इंतजार कर रही है... संभाग मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर गेगल थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा और बूवानिया में बीती रात खासा हंगामा पसर गया... जब अवैध खनन करने आए माफिया के लाव लश्कर को ग्रामीणों ने डंडे के जोर से बाहर भगा दिया... लगभग 1 घंटे चले इस हंगामा के बाद आखिर माफिया की जेसीबी और ट्रैक्टर आदि को बैरंग लौटना पड़ा ...घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस के समक्ष अपनी परेशानी का इजहार करते हुए अवैध खनन को बंद करने की मांग की है.. जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर चेतावनी दी है ..यदि प्रशासन ने अवैध खनन नहीं रोका तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा0
0
Report
राजलदेसर अस्पताल में दवाइयों की कमी पर बड़ा प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ नाराजगी
Churu, Rajasthan:चूरू. जिले के राजलदेसर के राजकीय अस्पताल में बदहाल व्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया. अखिल भारतीय किसान सभा और भीम आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनों के आरोप हैं कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है. स्थिति इतनी खराब है कि मरीजों को सामान्य बीपी की दवाइयां तक नहीं मिल पा रहीं. दवाइयों की कमी के कारण मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं. अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष कामरेड भादर भामू ने कहा कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम चरम पर है. उन्होंने कांग्रेस के विधायक, सांसद और भाजपा के पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को आमजन की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सा प्रभारी डॉ. कपिल धाबाई समय पर अस्पताल नहीं आते, घर पर मरीज देखते हैं और बाहर की दवाइयां लिखते हैं. साथ ही विशेष कंपनियों की दवाइयां लिखने के भी आरोप लगाए गए. भामू ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 5 दिनों के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी. वहीं, मेघवाल महासभा के तहसील अध्यक्ष कालूराम तंवर ने भी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में तीन दवा वितरण केंद्र होने के बावजूद केवल एक केंद्र चालू रहता है। इसी तरह पर्ची काउंटर भी दो होने के बावजूद एक ही काउंटर पर काम किया जा रहा है, जिससे मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं और उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. निरीक्षण के दौरान मरीजों और उनके परिजनों में भारी नाराजगी और निराशा देखने को मिली. कई मरीजों ने बताया कि समय पर इलाज नहीं मिलने और दवाइयों की अभाव के कारण उनकी हालत खराब हो जाती है. प्रदर्शन के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा से भी वार्ता कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया. प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, सभी दवा काउंटर चालू करने, पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी. इस मौके पर भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष श्रवण बारुपाल सहित अनेक किसान सभा व भीम आर्मी के सदस्य मौजूद थे.0
0
Report
Advertisement
कुचामन में निजी स्कूल में पिता पर मारपीट, पुलिस जांच शुरू
Nagaur, Rajasthan:कुचामन सिटी-डीडवाना कुचामन निजी स्कूल में बच्चों से मिलने गये पिता के साथ मारपीट का मामला कुचामन पुलिस मौके पर पहुंची घटना स्थल पीड़ित आनंद नेहरा को साथ लेकर जानकारी जुटाई मौका नक्शा रिपोर्ट बनाकर मामले में कार्रवाई की शुरुआत थानाप्रभारी सतपाल चौधरी ने दी जानकारी।0
0
Report
अलवर के नंगली सर्किल पर विरोध, लव जिहाद के आरोपों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
Alwar, Rajasthan:अलवर के नंगली सर्किल पर विरोध प्रदर्शन, लव जिहाद का पुतला दहन कर कड़ी कार्रवाई की मांग अलवर के नंगली सर्किल पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कथित “लव जिहाद” के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई और प्रशासन से इस तरह के मामलों में कठोर कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को लेकर समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कानूनों का सख्ती से पालन आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनकारुओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध जताया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही। बाइट: विजेंद्र खंडेलवाल, जिला मंत्री ,विश्व हिन्दू परिषद0
0
Report
सिकंदराबाद में निकाली गई नारी शक्ति वंदन अधिनियम जागरूकता रैली।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जागरूकता अभियान,नगर पालिका से निकली गयी पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने की भागीदारी। नारेबाजी कर कानून के महत्व का दिया संदेश,नारी शक्ति वंदन अधिनियम बताया ऐतिहासिक कदम। बुलंदशहर के सिकंदराबाद में निकाली गयीं भाजपा महिला पदयात्रा।0
0
Report
Advertisement
भव्य शोभायात्रा निकालकर किया सविधान निर्माता बाबा साहब को नमन।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा में निकाली गई बाबा भीमराव अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा, फेमस बैंड , डीजे और झांकियो के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा अराजक तत्वों पर रही कड़ी नजर। खुर्जा के सिटी स्टेशन भीमराव अंबेडकर पार्क से दाताराम चौक, गांधी रोड, जेवर अड्डा, होकर कोतवाली खुर्जा नगर के सामने हुआ शोभा यात्रा का समापन।0
0
Report
गोविन्दगढ़ CHC में प्रसव के बाद मिठाई के नाम पर वसूली, धमकी उजागर
Alwar, Rajasthan:गोविन्दगढ़ CHC में प्रसव के बाद ‘मिठाई’ के नाम पर वसूली का आरोप, पैसे नहीं देने पर अभद्रता और रेफर की धमकी गोविन्दगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के बाद अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि नवजात लड़के के जन्म पर नर्सिंग स्टाफ द्वारा ‘खुशी’ या ‘मिठाई’ के नाम पर प्रसूताओं और उनके परिजनों से 500 से 1000 रुपये तक जबरन वसूले जा रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि पैसे नहीं देने पर न केवल अभद्र व्यवहार किया जाता है, बल्कि मरीजों को अलवर रेफर करने की धमकी भी दी जाती है। गुरुवार रात सीएचसी में वासमीना, रुकैया, रीना, सरजीना, दीपा, रफीसा और काजल सहित कई महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि जिन महिलाओं के यहां लड़का हुआ, उनसे नर्सिंग स्टाफ ने प्रति परिवार 1000 रुपये तक की मांग की। एक प्रसूता ने बताया कि पैसे नहीं देने पर स्टाफ बार-बार दबाव बनाता है। “हमने 500 रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद भी 200-300 रुपये और मांगे गए। कहा गया कि अगर अलवर रेफर कर देते तो ज्यादा खर्च होता,” उसने बताया。 एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि पैसे नहीं देने पर परिजनों को डराया गया कि रात में रेफर करने पर 1200 रुपये तक खर्च आ सकता है। प्रसूताओं का यह भी आरोप है कि जिन परिवारों ने अतिरिक्त पैसे दिए, उन्हें अगले दिन जल्दी छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य को जानबूझकर रोका गया। जबकि नियमों के अनुसार, प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को कम से कम 48 घंटे तक अस्पताल में रखना अनिवार्य है。 गौरतलब है कि इससे पहले भी इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से हालात जस के तस बने हुए हैं। मामले में जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल लिखित शिकायत का इंतजार करने की बात कह रहे हैं, जिससे कार्रवाई में देरी पर सवाल उठ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सेवाओं के दावों के बीच इस तरह के आरोप स्वास्थ्य व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रहे हैं。 बाइट महिलाएं “पैसे नहीं देने पर नर्सें बुरा-भला कहती हैं और बार-बार मांग करती हैं। हमें डराया जाता है कि अलवर भेज देंगे, जहां ज्यादा खर्च होगा।”0
0
Report
खाम्बल में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार
Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही के खाम्बल गांव में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया, जहां पूछताछ में घटना का खुलासा होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार 12 अप्रैल को खाम्बल निवासी मेघवाल समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष छगनलाल मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रात के समय असामाजिक तत्वों ने गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी रोष फैल गया। मामलो की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर तकनीकी जांच शुरू की। आसपास के गांवों में पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कुछ लोगों पर संदेह हुआ। लगातार पूछताछ के बाद पुलिस ने खाम्बल निवासी बालुराम उर्फ डाकू पुत्र मनाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों में आक्रोश, निकाली पदयात्रा घटना के विरोध में ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गांव से जिला मुख्यालय तक कई किलोमीटर की पदयात्रा निकाली। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। तत्परता से हुई पुलिस कार्रवाई गौरतलब है कि 11 अप्रैल की रात को हुई इस घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को लगी, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के दो दिन बाद बाबा साहेब की जयंती का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन इस घटना से लोगों में मायूसी छा गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया। बाइट: घनश्याम सिंह, थानाधिकारी, सिरोही सदर थाना0
0
Report
Advertisement
झाझा में लूट: बदमाशों ने दो लाख रुपये छीने, सीसीटीवी से अपराधी तलाश शुरू
Jamui, Bihar:जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के एकडारा के समीप शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज छीनतई की घटना सामने आई, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने साइकिल सवार सेवानिवृत्त रेलकर्मी विशुन देव प्रसाद यादव को धक्का देकर गिरा दिया और उनके पास रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार पीड़ित विशुनदेव यादव झाझा स्थित एसबीआई शाखा से दो लाख रुपये की निकासी कर थैले में रखकर साइकिल से अपने गांव संसारपुर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से पीछा कर रहे बदमाशों ने एकडारा के पास उन्हें निशाना बनाया। धक्का लगने से वे सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद बदमाशों ने उनका थैला छीन लिया और तेजी से भाग निकले।पीड़ित ने बताया कि उनकी दो पोती की शादी होने वाली है, जिसके लिए उन्होंने बैंक से यह राशि निकाली थी। उन्होंने यह भी बताया कि बदमाशों ने बस स्टैंड के पास ही उन्हें रोकने की कोशिश की थी, जिससे अंदेशा है कि अपराधी पहले से ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।घटना की सूचना मिलते ही झाझा थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, एसडीपीओ राजेश कुमार सहित डीआईयू टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान में जुटी है。0
0
Report
जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़: मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को उसके मध्यप्रदेश के मुरैना कोर्ट में सरेंडर करने के बाद प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसे शरण देने वाले दो आरोपियों को भी दबोच लिया गया है।दरअसल 25 मार्च क़ो जवाहर सर्किल क्षेत्र में एक राहगीर गर्भवती महिला के साथ एक मनचले युवक द्वारा छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। पूरे मामले में जवाहर सर्किल थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने क़ो मिली थी और पीड़िता की शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया था।हालांकि इस लापरवाही पर एक्शन लेते हुए ड्यूटी ऑफिसर और जांच अधिकारी क़ो सस्पेंड किया गया था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और टेक्निकल जांच के बाद आरोपी की पहचान राहुल धुरैया उर्फ़ राज के रूप में हुई जो मूल रूप से ग्वालियर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस की लगातार दबिश और पीछा करने के चलते आरोपी राहुल धुरैया ने गिरफ्तारी के डर से मध्यप्रदेश के मुरैना स्थित स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद अब जयपुर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर लिया है और बदमाश क़ो जयपुर लाया गया है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश और जयपुर में आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराधों के करीब 33 मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी एक शातिर अपराधी है, जो लगातार जगह बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। मुख्य आरोपी को छिपाने और भगाने में मदद करने वाले दो आरोपी शुभम अग्रवाल उर्फ़ सिद्धार्थ और बाबूलाल बराला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके साथ आरोपी जयपुर में स्पा सेंटर से जुड़ा हुआ था।दोनों आरोपी जयपुर में स्पा सेंटर चलाते थे और उन्हें मुख्य आरोपी का क्रिमिनल बैकग्राउंड भी पता था।0
0
Report
चलती ट्रेन के नीचे आ गिरा युवक, बच गई उसकी जान— अस्पताल में भर्ती
Barh, Bihar:बख्तियारपुर जंक्शन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्लेटफॉर्म नबर दो पर एक युवक अचानक चलती राजरानी एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आ गया। जुदागी यादव घोसवरी थाना क्षेत्र के ताड़तर गांव का रहने वाला था। गनीमत यह रही कि युवक की जान हादसे में बच गई। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन पर चढ़ने के दौरान ही फिसलकर नीचे पटरी पर आ गया था। घटना के बाद RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची और युवक को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक एक यात्री के ट्रेन के नीचे आने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लेकिन चलती ट्रेन के कारण किसी की पटरी से खींचकर बाहर निकालने की हिम्मत नहीं हुई। ट्रेन रुक जाने के बाद यात्री को पटरी से निकालकर प्लेटफॉर्म पर लाया गया। लोगों ने बताया कि यात्री की जान बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।0
0
Report
Advertisement
कैथल ACB ने पंचायत अधिकारी को 5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Kaithal, Haryana:कैथल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुहला के पंचायत अधिकारी जगजीत सिंह को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गांव बदसूई निवासी संदीप सिंह की शिकायत पर की गई। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2000 के एसडीएम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सिविल कोर्ट और कमिश्नर कोर्ट से स्टे मिले होने के बावजूद पंचायत अधिकारी जगजीत सिंह दबाव बनाने के लिए लेटर जारी कर रहे थे। इसमें शिकायतकर्ता के मकान को गिराने की धमकी दी गई थी। एवज में अधिकारी ने 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की, जिसकी रिकॉर्डिंग शिकायतकर्ता के पास मौजूद थी। शिकायतकर्ता ने पूरी बात ACB को बताई। इसके बाद एजेंसी ने टीम गठित कर छापेमारी की और जगजीत सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस मामले में अन्य बड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। ACB ने स्पष्ट किया कि जांच जारी है। रंगे हाथों गिरफ्तारी की गई है और आगे की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।0
0
Report
CMHO शोभा पटेल रिश्वत मामले में लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा
Bhopal, Madhya Pradesh:आरोपों से घिरी CMHO को लोकायुक्त ने किया ट्रेप,20 हजार की रिश्वत लेते अपने निवास रंगे हाथों पकड़ी गई, निजि लैब संचालक से बकाया 20 हजार लेते भोपाल लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ दबोचा, राजगढ़ CMHO शोभा पटेल ने सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक हरिओम अग्रवाल से मांगी थी 50 हजार की रिश्वत, 30 हजार एडवांस देकर बकाया 20 देने लोकायुक्त टीम के साथ पहुंचा था शिकायतकर्ता, सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर के री-नवल करने के एवज में की थी 50 हजार रिश्वत की मांग, लंबे समय से विभाग में अनियमितता की आ रही थी शिकायत, भोपाल लोकायुक्त डीएसपी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई, कार्रवाई के दौरान CMHO का बिगड़ी तबियत, चिकित्सक ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
बिहार भाजपा महिला मोर्चा के विरोध से संसद में आरक्षण बिल गिरने पर हंगामा
Bikram, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर प्रदर्शन... 20 अप्रैल को गांधी मैदान में विरोध मार्च का ऐलान..0
0
Report
Advertisement
