205001
Mainpuri -आलू फसल की पैदावार पर मौसमी मार की आशंका
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी जनपद में सर्वाधिक पैदावार आलू की होती है जिसको लेकर किसानों ने भी कई बीघा में आलू की फसल को तैयार किया है मगर मौसम जिस तरीके का हो गया उसके बाद तो उनके सपनों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है मौसम विभाग हर 2 दिन बाद बारिश की संभावना बता रहा है अगर बारिश हो गई तो आलू की फसल को भारी नुकसान हो जाएगा
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोदवड़ में निजी ट्यूशन टीचर विरुद्ध नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप, जमठी में तनाव
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यातील बोदवडमध्ये अल्पवयीन विद्यार्थिनीवर अत्याचार केल्याच्या आरोपावरून मोठा तणाव निर्माण झाला आहे. बोदवडमध्ये खासगी शिकवणी घेणाऱ्या व्यक्तीविरोधात अल्पवयीन मुलीवर अत्याचार केल्याची फिर्याद दाखल करण्यात आली आहे. या घटनेची माहिती समोर आल्यानंतर संतप्त ग्रामस्थांनी जामठी गावात जाऊन संशयिताच्या घरासह काही वाहनांची तोडफोड आणि जळपोळ केल्याची घटना घडली. परिस्थिती नियंत्रणात आणण्यासाठी पोलिसांना सौम्य बळाचा वापर करावा लागला. दरम्यान, पोलिसांनी संशयिताला ताब्यात घेत त्याच्यावर गुन्हा दाखल करून अटक केली आहे. सध्या बोदवड आणि जामठीमध्ये मोठा पोलिस बंदोबस्ट तैनात करण्यात आला असून, पोलिसांकडून नागरिकांना अफवांवर विश्वास न ठेवण्याचं आवाहन करण्यात आलं आहे.0
0
Report
राम मंदिर प्रबंधन के लिए नए अधिकारी-ट्रस्टी नियुक्त, मीटिंग रोज होगी
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू परिषद के जनरल सेक्रेटरी बजरंग लाल बांगड़ा कहते हैं, "भगवान श्री राम की कृपा से, हमें मंदिर के मैनेजमेंट को और असरदार और कुशल बनाने के लिए नए कार्यकर्ता और नए अधिकारी मिले हैं। मंदिर में किए जाने वाले अलग-अलग कामों पर चर्चा करने और प्राथमिकताएं तय करने के लिए उनकी मीटिंग आज से शुरू हो रही हैं। नए अधिकारी, ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष अपनी ज़िम्मेदारियां संभाल रहे हैं। यह कोई फॉर्मल मीटिंग नहीं है; ऐसी मीटिंग रोज़ होती रहेंगी। मंदिर के विस्तार और मुद्दों की जटिलता बढ़ने के साथ, इसके मैनेजमेंट को प्रोफेशनल बनाने की ज़रूरत थी..."0
0
Report
मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव पर 1051 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, 251 करोड़ हाईवे उद्घाटन
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, "बहुत ही हर्ष का विषय है, हम सबके आराध्य, हम सबको जीने का, मानवता का संदेश देने वाले योगिराज भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव कल बड़े ही धूमधाम से उनके जन्मस्थान कृष्ण जन्मभूमि पर मनाया जाएगा। हम सबके मुखिया, हम सबके गार्जियन, हम सबके मार्गदर्शक, श्रद्धेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वंय आज पधार रहे हैं। वो पूरे मथुरावासियों को जन्मदिन के अवसर पर 1051 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उनको उपहार देंगे... इसके अलावा यमुना एक्सप्रेस-वे से सीधे वृंदावन को जोड़ने वाला 251 करोड़ रुपए का फोरलेन हाईवे का भी आज लोकार्पण हो रहा है..." मथुरा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी एन. ने कहा, "जनपद मथुरा में कुछ वर्षों में डेवलपमेंट की दिशा में बहुत ही अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं। एक कदम इसी ओर लिया गया है जिसमें हमारे सभी स्कूल जहां बच्चे पहले टाट-चटाई पर बैठकर नीचे पढ़ा करते थे, अभी सभी स्कूलों को चौदह हजार से भी अधिक का फर्नीचर, तीन करोड़ जिसकी लागत है उसको देकर हमारे परिषदीय स्कूल हैं उनको संतृप्त किया गया है... इसके साथ ही जो हमारी ब्रज की धरोहरें हैं, हमारी हरियाली जो धीरे-धीरे खोती जा रही है आधुनिकता की दौड़ में उसको बचाने के लिए लाडली वन का भी एक नवीन प्रयोग किया गया है जिसमें मियावाकी पद्धति से सभी ग्राम पंचायतों में चयन करते हुए 101 लाडली वन को हमने स्थापित किया है..."0
0
Report
Advertisement
श्री महावीर स्टेशन पर बंदर ने महिला यात्री के पर्स से 40 हजार उड़ाए
Sawai Madhopur, Rajasthan:श्री महावीर जी स्टेशन पर बंदर ने उड़ाए 40 हजार रुपए। कोटा मंडल के श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक बंदर महिला यात्री का पर्स छीनकर फुट ओवर ब्रिज के टीन शेड पर जा बैठा। इसके बाद बंदर ने पर्स खोलकर उसमें रखे करीब 40 हजार रुपए निकाल लिए और करीब 15 मिनट तक नोटों को हवा में उड़ाता रहा। बंदर के इस कारनामे को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्री और स्टेशन स्टाफ भी हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार महिला यात्री कोटा से जनशताब्दी ट्रेन से श्री महावीर जी स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन पर उतरने के बाद एक बंदर ने महिला का पर्स छीन लिया और उसे लेकर फुट ओवर ब्रिज के ऊपर टीन शेड पर जा बैठा। महिला और आसपास मौजूद लोगों ने बंदर से पर्स वापस लेने का प्रयास किया, लेकिन बंदर पर्स लेकर ऊंचाई पर बैठ गया। कुछ देर बाद बंदर ने पर्स खोलना शुरू किया और उसमें रखे नोट निकालकर नीचे फेंकने लगा। करीब 15 मिनट तक बंदर ने 500, 200 और 100 रुपए के नोट हवा में उड़ाए। नोट स्टेशन भवन की छत, प्लेटफॉर्म और आसपास के कई स्थानों पर जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन स्टाफ और यात्री मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने इधर-उधर गिरे नोटों को तलाशकर एकत्रित करना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने बंदर से पर्स छुड़ाने में सफलता हासिल की। पर्स खाली समझकर बंदर ने भी उसे नीचे फेंक दिया। हालांकि पर्स की दूसरी जेब में रखे करीब 11 हजार रुपए सुरक्षित बच गए। बाद में यात्रियों और स्टेशन स्टाफ ने एकत्रित किए गए रुपए महिला को सौंप दिए। महिला को काफी तलाश के बाद भी कुछ रुपए नहीं मिल सके। इससे महिला को हजारों रुपए का नुकसान भी हुआ। नोट उड़ते देख परेशान हुई महिला स्टेशन स्टाफ के अनुसार बंदर द्वारा नोट उड़ाए जाने का दृश्य देखकर महिला काफी परेशान हो गई थी। जब यात्रियों और स्टाफ की मदद से अधिकांश रुपए वापस मिल गए तो महिला ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बंदर की हरकत का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बंदर पर्स लेकर फुट ओवर ब्रिज के टीन शेड पर बैठा और नोट हवा में उड़ाता नजर आ रहा है। बंदरों के आतंक से यात्री परेशान यात्रियों का कहना है कि श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में बंदर घूमते रहते हैं और आए दिन यात्रियों का सामान छीनकर भाग जाते हैं। विरोध करने पर बंदरों के यात्रियों को काटने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। यात्रियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसका कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन परिसर में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है。0
0
Report
करौली में 77वें वन महोत्सव में पौधारोपण से पर्यावरण जागरूकता बढ़ी
Karauli, Rajasthan:करौली के बीजलपुर गांव स्थित मॉडल नर्सरी में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया गया। वन महोत्सव के तहत विशेष पौधारोपण अभियान ‘मां यशोदा के नाम’ रखा गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव सुची त्यागी, जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रताप सिंह, आईएफएस अधिकारी हरिकृष्ण सारस्वत, डीएफओ ओमप्रकाश जांगिड़ सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल अध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। वन महोत्सव के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिला प्रभारी सचिव सुची त्यागी ने बरगद का पौधा, जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने कल्पवृक्ष, एसपी लोकेश सोनवाल ने अर्जुन का पौधा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रताप सिंह ने फूलदार पौधा लगाया। वहीं डीएफओ ओमप्रकाश जांगिड़ ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया एवं वन मित्र, कार्मिको को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देश पर सघन वृक्षारोपण अभियान के साथ जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया है, ताकि आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े। उन्होंने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर को देखते हुए अभियान को ‘मां यशोदा के नाम’ की थीम दी गई है। साथ ही ग्राम पंचायतों, स्कूलों और विद्यार्थियों को अभियान से जोड़कर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे पौधारोपण को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित करें।0
0
Report
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ हमले के बाद 3 कर्मियों को APO घोषित
Jaipur, Rajasthan:नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बड़ी कार्रवाई, रेंजर समेत 3 कार्मिक APO बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग सख्त, HOF अरिजीत बनर्जी ने जारी किया आदेश जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरिजीत बनर्जी ने आदेश जारी कर रेंजर समेत तीन कार्मिकों को अग्रिम आदेश तक APO कर दिया है। आदेश के अनुसार क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय गौरव कुमार, सहायक वनपाल नाका प्रभारी प्रदीप कुमार और सहायक वनपाल एवं एन्क्लोजर प्रभारी सोनू मीणा को APO किया गया है। कार्रवाई 2 सितंबर को बाघ के हमले में महिला श्रमिक की मौत की घटना की गंभीरता को देखते हुए की गई है। तीन कार्मिकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी वन विभाग ने तीनों कार्मिकों के स्थान पर पार्क की कार्यव्यवस्था सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय जोगेंद्र सिंह शेखावत को गश्ती दल प्रभारी के साथ नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी तरह वनपाल सीताराम चौधरी को नाका प्रभारी और सहायक वनपाल राजाराम मीणा को एन्क्लोजर प्रभारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। बाघ के हमले में हुई थी महिला मजदूर की मौत गौरतलब है कि नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 2 सितंबर को बाघ के हमले में एक महिला मजदूर की मौत हो गई थी। घटना के बाद पार्क में सुरक्षा व्यवस्था और एन्क्लोजर में काम करने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे थे। इसी घटना के बाद वन विभाग ने जिम्मेदारी तय करने की दिशा में यह कार्रवाई की है。 वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब पार्क में सुरक्षा व्यवस्था और गश्ती व्यवस्था को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी。0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री दी, लोगों ने आशीर्वाद दिया
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। राहत मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। रामलली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके पास आकर हालचाल पूछा और कोई परेशानी होने पर बताने को कहा। रामलली ने सीएम योगी को राजा बताते हुए अगले जन्म में भी राजा बनने का आशीर्वाद दिया। कनकपुर से आये रामप्रसाद ने राहत सामग्री मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि किट में चावल, आटा, चना, रिफाइंड, नमक, तेल समेत अन्य जरूरी सामान मिला है। रामप्रसाद ने कहा कि बाढ़ के कारण उनकी खेती और जमीन को हर साल भारी नुकसान होता है। उन्होंने सरकार से तटबंध बनवाने की मांग की। उनका कहना है कि तटबंध बन जाए तो बाढ़ से काफी राहत मिलेगी और खेती की जमीन को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।0
0
Report
थाना कोतवाली जरवा की साइबर हेल्पडेस्क को बड़ी सफलता, साइबर फ्रॉड के 8000 पीड़ित के खाते में वापस
Newal Garh, Uttar Pradesh:थाना कोतवाली जरवा पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 8000 रुपये वापस कराए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी विश्वनाथ यादव पुत्र अवधराम निवासी बघेलखंड थाना को0 जरवा के साथ 14/08/2025 को अज्ञात साइबर ठग द्वारा धोखाधड़ी कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 8000 रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसकी एकनॉलेजमेंट संख्या 33108250095064 है। साइबर हेल्पडेस्क थाना को0 जरवा द्वारा शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तकनीकी जांच की गई और आरोपी के खाते में पूरी धनराशि होल्ड करा दी गई। बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर MRM के माध्यम से विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए 8000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, उ0नि0 महेंद्र नाथ सिंह, का0 मुकेश यादव, का0 अखिलेश कुमार और म0का0 सूबी पटेल की टीम शामिल रही।0
0
Report
हल्द्वानी में UGC कानून के विरोध में सवर्णों का प्रदर्शन, पुतले फूंके
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में UGC कानून के विरोध को लेकर आज बुद्ध पार्क में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। सवर्ण वर्ग से जुड़े लोगों ने UGC के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बड़े सवर्ण नेताओं के पुतले फूंके। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि UGC जैसा कानून समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का काम कर सकता है। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में आज UGC कानून के विरोध में सवर्ण वर्ग के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार और UGC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने बड़े सवर्ण नेताओं के पुतले भी फूंके और कानून को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह के कानून से समाज में जातीय और धार्मिक आधार पर विभाजन बढ़ सकता है। उन्होंने सरकार से कानून को लेकर पुनर्विचार करने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में शुरू होगा मल्टी-यूटिलिटी डक्ट: सड़क खोदाई खत्म, ट्रैफिक राहत
New Delhi, Delhi:*दिल्ली में बनेगा मल्टी-यूटिलिटी डक्ट सिस्टम, बार-बार सड़क खोदने की समस्या होगी खत्म* बिजली, पानी, गैस और फायर-हाइड्रेंट नेटवर्क के लिए बनेंगे साझा भूमिगत कॉरिडोर, दिल्ली कैबिनेट बैठक में दी मंजूरी बार-बार सड़क की खुदाई और मरम्मत से मिलेगी राहत, ट्रैफिक बाधाएं भी होंगी कम चांदनी चौक से होगी मल्टी-यूटिलिटी डक्ट की शुरुआत एस्प्लेनेड रोड पर 310 मीटर और मोर सराय रोड पर 560 मीटर का पायलट प्रोजेक्ट पायलट प्रोजेक्ट के बाद दिल्ली के अन्य इलाकों में किया जाएगा विस्तार तकनीकी समिति में डिस्कॉम, DJB, PWD समेत संबंधित विभागों के विशेषज्ञ होंगे शामिल वेंटिलेशन, फायर सेफ्टी और आसान मेंटेनेंस जैसी सुविधाओं का रखा जाएगा ध्यान "भविष्य की जरूरतों के मुताबिक सुरक्षित, स्वच्छ और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना सरकार का लक्ष्य"- CM रेखा गुप्ता0
0
Report
अमेठी में स्वरा भास्कर के पुतले फूंके, जौहर टिप्पणी पर बीजेपी का विरोध
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वरा भास्कर का पुतला, जौहर पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट के सामने पहुँच कर फूका पुतला. बालीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली वीरांगनाओं को लेकर की थी अभद्र टिप्पणी, जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत कई लोगों ने इसका किया था विरोध. आज मुसाफिरखाना तहसील गेट के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वरा भास्कर का पुतला फूक कर जताया विरोध।0
0
Report
रनिया में भारी बारिश से खाद बर्बाद, किसानों को बड़ा नुकसान
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:*कानपुर देहात ब्रेकिंग* कानपुर देहात के रनिया में बारिश का कहर साधन सहकारी समिति परिसर में भारी जलभराव नाला चोक होने से समिति में घुसा बारिश का पानी पानी में भीगकर करीब 100 बोरी डीएपी खराब करीब 70 बोरी यूरिया भी पानी की चपेट में आई करीब 170 बोरी खाद खराब होने से बड़ा नुकसान खाद की बर्बादी से किसानों के सामने बढ़ सकता है संकट समिति सचिव के मुताबिक, करीब 50 किसानों को मिल सकती थी इतनी खाद स्थानीय लोगों ने नाला सफाई में लापरवाही का लगाया आरोप समिति के अंदर पानी भरने से खाद हुई खराब कौन है इसका जिम्मेदार रनिया साधन सहकारी समिति का मामला बाइट – चंद्र किशोर ( सचिव साधन सहकारी समिति )0
0
Report
Advertisement
जेवर टोल प्लाजा पर टोल शुल्क से राहत, 14 वर्षों की मांग पूरी
Noida, Uttar Pradesh:धीरेन्द्र सिंह एमएलए जेवर ट्वीट जेवर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात। लगभग 14 वर्षों से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित एवं आसपास के पात्र ग्रामों के स्थानीय नागरिकों को जेवर टोल प्लाजा पर टोल शुल्क से राहत मिलेगी। किसानों, किसान संगठनों और क्षेत्रवासियों के लंबे प्रयासों तथा यमुना प्राधिकरण एवं एक्सप्रेसवे प्रबंधन के साथ निरंतर संवाद के बाद यह महत्वपूर्ण जनहितकारी निर्णय संभव हुआ है। पात्र नागरिक स्थानीय निवास प्रमाण, आधार कार्ड एवं वाहन की RC के साथ अपना पंजीकरण करा सकते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए यह निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक सौगात है।0
0
Report
लखनऊ के दरगाह दादा मियां का 119वां सालाना उर्स 4–8 सितम्बर
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के दरगाह ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह उर्फ दादा मियां के उर्स की आज घोषणा की गई इस मौके दरगाह के सज्जादा नशीन सबाहत हसन शाह ने बताया कि 119 वें सालाना उर्स कि तैयारियों का आगाज हो गया कल 4 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक 5 रोजा उर्स मनाया जाएगा मोहम्मद सबाहत हसन शाह ने कहा कि उर्स से पहले तैयारी शुरू कर दी जाती है इसकी सूचना अकीदत मंदों तक पहुंचाने के लिए परचम कुशाई और विभिन्न कार्यक्रम होते हैं ख्वाजा सबाहत शाह ने बताया कि, दादा मियाँ ने दुनिया के सामने कौमी एकता की ऐसी मिसाल पेश की जिसकी रौशनी हर तरफ बिखरी हुई है दादा मियां ने अपने जीवन मे लोगों की भलाई के लिए बहुत सारे काम किये दरगाह से गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहयोग मरीजों का इलाज आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करते थे इस उर्स में कई राज्यों से जायरीन आते हैं उनके चाहने वाले देश भर में दूर-दूर से लोग यहां पर उर्स के दौरान आते हैं ओर दादा मियां के समय में भी दरगाह पर लंगर (भंडारा) बंटता था आज भी लंगर का वो सिलसिला जारी है सभी धर्म के लोग यहां आते हैं और लंगर चखते हैं दादा मियां ने हमेशा कौमी एकता का संदेश दिया दरगाह से सभी लोगों को फायदा मिलता है इसीलिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। पांच दिवसीय उर्स में सरकारी चादर पेश की जाती है, कव्वाली और जलसे का कार्यक्रम होता है इस दौरान सभी धर्मों के लोग जुटते हैं0
0
Report
बीजेपी ने मुलाकात पर पलटवार; प्रतुल शाह देव बोले—नकल के लिए अकल चाहिए
Ranchi, Jharkhand:छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और हालिया छात्र आंदोलन को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा मुख्य सचिव से मुलाकात पर बीजेपी ने पलटवार किया है। प्रतुल शाह देव ने कहा की नकल के लिए भी अकल चाहिए।0
0
Report
Advertisement
