205001
Mainpuri - दूसरे समुदायिक युवक के साथ भागी युवती को पुलिस ने किया बरामद
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में दूसरे समुदायिक युवक द्वारा युवती को भगा कर ले गया था। घिरोर थाना क्षेत्र में बीते दो दिन पहले दूसरे समुदाय के युवक द्वारा युवती को भगा कर ले गया,जिसके बाद पुलिस ने अब युवती को बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा है कि युवती का मेडिकल कराया जा रहा है और वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गहलोत का समर्थन: भूख हड़ताल पर बैठे छात्र शुभम रेवाड़ के समाधान मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव और राजस्थानी भाषा के नियमित विभाग की मांग को लेकर पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र शुभम रेवाड़ के समर्थन में राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है。 गहलोत ने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक कोई वार्ता नहीं की है। उन्होंने राज्य सरकार से छात्र की मांगों का जल्द सकारात्मक समाधान निकालने की अपील की है。0
0
Report
जगदलपुर में भारी बारिश से विशाल तिरस पेड़ गिरा; स्कूटी सवार घायल, यातायात प्रभावित
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश अब हादसों की वजह बनने लगी है, शहर के लालबाग मार्ग पर पुलिस पेट्रोल पंप और न्यायाधीश बंगले के सामने वर्षों पुराना विशाल तिरस का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया, हादसे में स्कूटी सवार दसरू कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक डस्टर कार भी पेड़ की चपेट में आ गई, हालांकि कार में सवार लोग सुरक्षित बच निकले। पेड़ के नीचे स्कूटी और डस्टर कार अब भी फंसी हुई हैं, जिससे लालबाग मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया गया, वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम पेड़ हटाने और यातायात बहाल करने में जुटी हुई है।0
0
Report
100% मूंग खरीदी की मांग पर नर्मदापुरम से भोपाल तक किसान आंदोलन तेज
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम से भोपाल पहुंचे हजारों किसान 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर तीन दिन से आंदोलन पर डटे हैं। किसान साफ कह रहे हैं कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानेगी, वे वापस घर नहीं लौटेंगे। लेकिन किसानों के इस आंदोलन का असर अब उनके गांवों में भी दिखाई देने लगा है। नर्मदापुरम के गांवों में सन्नाटा पसरा है, गलियां सूनी हैं और घरों में अपनों की वापसी का इंतजार है। आंदोलन में गए किसानों के परिवार परेशान हैं। बच्चे अपने पिता के लौटने की राह देख रहे हैं, वहीं महिलाएं अकेले घर, खेत और पशुओं की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। परिजनों का कहना है कि फोन पर बात होती है तो किसान कहते हैं कि मांग पूरी होने के बाद ही वापस आएंगे। लेकिन दिन बीतते जा रहे हैं और इंतजार खत्म नहीं हो रहा। सबसे बड़ी चिंता घरों में रखी मूंग की फसल को लेकर है। बारिश और नमी के कारण मूंग खराब होने लगी है, कई जगह फफूंद लगने की शिकायत भी सामने आ रही है। किसानों के परिवारों का कहना है कि यही फसल उनके घर का सहारा है और अगर समय पर 100% खरीदी नहीं हुई तो महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। किसानों के आंदोलन में जाने से खेती के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में लगी धान की फसल को पानी की जरूरत है, लेकिन कई जगह सिंचाई का काम रुक गया है। घर की महिलाएं अकेले ही खेती और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। परिजनों ने सरकार से अपील की है कि किसानों की 100% मूंग खरीदी की मांग जल्द पूरी की जाए, ताकि किसान अपनी फसल बेच सकें और अपने घर वापस लौट सकें। एक तरफ भोपाल की सड़कों पर किसान अपनी मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ गांवों में उनके परिवार उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब नजर सरकार के फैसले पर है।0
0
Report
Advertisement
बदलते मौसम से सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े, जनकपुर अस्पताल में भीड़
Muju, Jeonbuk State:एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदलते मौसम के बीच सर्दी-खांसी, वायरल संक्रमण और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. वहीं देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है. स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि समय रहते जांच और सावधानी बरतना ही सबसे बड़ा बचाव है. जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. अस्पताल में रोजाना 100 से 150 मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जिनमें लगभग 30 प्रतिशत मरीज सर्दी-खांसी, वायरल संक्रमण, एलर्जी और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं. बदलते मौसम और बढ़ी हुई नमी के कारण वायरल बीमारियों का असर तेजी से देखने को मिल रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को सात दिन से अधिक समय तक बुखार, खांसी, सर्दी या सांस लेने में तकलीफ बनी रहती है तो तुरंत चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए. फिलहाल क्षेत्र में कोरोना का कोई सक्रिय मामला सामने नहीं आया है, लेकिन कोरोना पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. ऐसे में मास्क पहनने, हाथों की नियमित सफाई, संतुलित आहार और कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाने की सलाह दी जा रही है. डॉ. राजीव कुमार रमन खंड चिकित्सा एवं ब्लॉक एपिडेमियोलॉजिस्ट ऑफिसर (चश्मा लगाए हुए).0
0
Report
मुंगेर के खड़गपुर-बरियारपुर मार्ग पर दो बाइक टकराई, दो युवकों की मौत
Munger, Bihar:मुंगेर: खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग पर नवटोलिया गांव के निकट देर शाम दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों की पहचान गोबड्डा निवासी बिट्टू कुमार और धपरी निवासी सूरज कुमार के रूप में की गई ई है। बताया जाता है कि कल्याणपुर गांव निवासी पिंटू दास बरियारपुर की ओर से बाइक से अपने ससुराल मिल्की बंशीपुर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से धपरी गांव का बिट्टू कुमार और सूरज कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहा था। नवटोलिया के पास दोनों बाइकों कीआमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बिट्टू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पिंटू दास का प्राथमिक उपचार खड़गपुर अस्पताल में किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया।0
0
Report
ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक हटाने का फैसला
Patna, Bihar:ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री का रास्ता होगा साफ विकास योजना के अंतिम प्रकाशन के बाद हटेगी रोक राज्य सरकार का बड़ा फैसला, भूमि हस्तांतारण पर लगी रोक खत्म करने की तैयारी आम लोगों, भू-स्वामियों और निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत 11 सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में लागू थी जमीन खरीद-बिक्री पर रोक मास्टर प्लान और डेवलपमेंट प्लान के बाद खुलेगा रास्ता सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार इंफ्रास्ट्रक्चर और भवन निर्माण गतिविधियां होंगी व्यवस्थित बिहार नगर विकास प्राधिकरण करेगा विकास गतिविधियों का नियमन DCR के तहत होंगे भूमि विकास और निर्माण कार्य लैंड पूलिंग, भू-अर्जन और भूमि क्रय प्रक्रिया होगी शुरू निवेश को मिलेगा बढ़ावा, शहरों का होगा समग्र विकास प्रारूप योजना के बाद भी हट सकती है रोक – सरकार व्यावहारिक स्थिति के आधार पर लिया जाएगा अंतिम निर्णय पारदर्शी भूमि प्रबंधन और आधुनिक शहरीकरण की दिशा में बड़ा कदम सैटेलाइट शहरों के विकास में अब नहीं आएगी कोई बाधा0
0
Report
Advertisement
नीतीश कुमार के घर के सामने गोलीबारी, दो युवक घायल
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत अज्ञात बदमाशों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के आगे सड़क पर दो युवक को गोली मार दी। दोनों युवक गंगा किनारे सीढी घाट में आयोजित गंगा आरती में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने दोनों युवकों को गोली मार दी। गोली एक युवक के पीठ पर और दूसरे के पेट में लगी है। युवक को गोली मारते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायल युवकों को सीएचसी बख्तियारपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है। घायल दोनों युवक की पहचान देदौर गांव निवासी विशाल कुमार और अभिषेक कुमार के तौर पर हुई है। स्थानीय विधायक अरुण कुमार शाह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दोनों घायल युवकों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाएगा और जो भी बदमाश हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। बाइट अरुण कुमार साह, विधायक बख्तियारपुर0
0
Report
झारखंड: सारंडा से लाल आतंक का अंत, मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी से शांति लौटेगी
Chaibasa, Jharkhand:सारंडा के 'लाल आतंक' का अंत! मिसिर बेसरा के गिरफ़्तारी को एसपी ने बताया झारखंड पुलिस की ऐतिहासिक सफलता, अब लौटेगी सारंडा में अमन चैन शांति, क्षेत्र का होगा समुचित विकास पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा में वर्षों तक लाल आतंक का सबसे बड़ा चेहरा रहे भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर जी की गिरफ्तारी को झारखंड पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान की ऐतिहासिक सफलता बताया है। गिरिडीह-धनबाद सीमावर्ती क्षेत्र से हुई इस गिरफ्तारी के बाद पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने बड़ी राहत की सांस ली। पश्चिम सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने कहा कि मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी से सारंडा, पोड़ाहाट और आसपास के नक्सल प्रभावित इलाकों में माओ वादी गतिविधियों पर निर्णायक असर पड़ेगा और क्षेत्र में शांति एवं विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं और सुनियोजित रणनीति के तहत उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। एसपी अमित रेनू ने कहा कि यह उपलब्धि उन सुरक्षा बलों के जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले ही विशेष रणनीति तैयार कर नक्सलियों की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। खुफिया एजेंसियों, झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और जगुआर की संयुक्त कार्रवाई से संगठन की कमर टूट गई। कभी नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले सारंडा में अब पुलिस पिकेट, नए थाने और लगातार चल रहे विकास कार्यों से ग्रामीणों का विश्वास प्रशासन पर बढ़ा है। पुलिस का दावा है कि मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के साथ सारंडा लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है और अब राज्य में नक्सलियों का प्रभाव सीमित इलाकों तक सिमट गया है। एसएसपी अमित रेनू ने कहा कि सारंडा में नक्सलवाद की खात्मे की सफलता किसी एक अधिकारी या बल की नहीं, बल्कि झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा, जगुआर, खुफिया एजेंसीयों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संचालित लंबे अभियान का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पश्चिम सिंहभूम सहित पूरा कोल्हान क्षेत्र नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होकर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।0
0
Report
झुंझुनूं: महिंद्रा शोरूम के बाहर प्रदर्शन, एयरबैग न खुलने पर मुआवजे की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में महिंद्रा शोरूम के बाहर जोरदार प्रदर्शन हादसे में युवक की मौत के बाद एयरबैग पर उठे सवाल क्रेन से 20 फीट ऊंचाई पर लटकाई गई दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी पर लिखा— 'मौत का सामान' और '20 लाख का डिब्बा' परिजनों ने कंपनी से मांगा जवाब, सुरक्षा पर उठाए सवाल मुआवजा नहीं, बेटा वापस चाहिए— परिजनों का दर्द झुंझुनूं जिले के डूंडलोद बाइपास पर 20 जुलाई को हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बुधवार को परिजनों और दोस्तों ने महिंद्रा शोरूम के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन से करीब 20 फीट ऊंचाई पर लटकाकर कंपनी के खिलाफ विरोध जताया। उनका आरोप है कि भीषण दुर्घटना के बावजूद वाहन के एयरबैग नहीं खुले, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं निवासी 21 वर्षीय तरुण नायक, जो रेंटल वाहनों का व्यवसाय करते थे, 20 जुलाई को अपने चार साथियों के साथ सीकर से झुंझुनूं लौट रहे थे। डूंडलोद बाइपास के पास उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नवलगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वाहन में सवार अन्य चार लोगों को मामूली चोटें आईं।परिजनों का आरोप है कि हादसे के समय तरुण ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, लेकिन दुर्घटना के बावजूद वाहन के एयरबैग नहीं खुले। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार कंपनी से संपर्क किया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।इसी के विरोध में परिजन और दोस्त दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन के जरिए शोरूम के बाहर लेकर पहुंचे। उन्होंने वाहन पर लाल रंग से "मौत का सामान" और "20 लाख का डिब्बा" लिखकर विरोध दर्ज कराया तथा महिंद्रा कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनों के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।0
0
Report
Advertisement
चंवरा जोहड़ी में अधेड़ का शव, गढ़ला कलां निवासी पहचान, मौत की जांच शुरू
Jhunjhunu, Rajasthan:गुढ़ागौड़जी, झुंझुनूं चंवरा की जोहड़ी में मिला अधेड़ का शव गढ़ला कलां निवासी शेरसिंह के रूप में हुई पहचान तीन—चार दिनों पहले निकले थे शेरसिंह घर से गुढ़ागौड़जी पुलिस ने शुरू की जांच झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के चंवरा गांव के सरकारी स्कूल के पास स्थित जोहड़ी में एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर थानाधिकारी इन्द्रप्रकाश यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ागौड़जी की मोर्चरी में रखवाया। बाद में सोशल मीडिया पर शव की फोटो वायरल होने पर उसकी पहचान गढ़ला कलां निवासी 56 वर्षीय शेरसिंह पुत्र झुझार सिंह के रूप में हुई। मृतक के पुत्र अमन कुमार ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता खेती का कार्य करते थे तथा पिछले तीन-चार दिनों से घर से लापता थे। गांव में किसी व्यक्ति का शव चंवरा स्थित सरकारी स्कूल के पीछे खेजड़ी के पेड़ के नीचे पड़े होने की सूचना मिली। सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद उसने चंवरा चौकी से संपर्क किया। जहां पता चला कि शव गुढ़ागौड़जी सीएचसी भेजा गया है। अस्पताल पहुंचकर उसने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि शेरसिंह शराब पीने के आदी थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों का खुलासा करने के लिए आवश्यक नमूने एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं।0
0
Report
हाई कोर्ट ने एक दिन में दो तबादले गलत माने, दूसरे को निरस्त किया
Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील लक्ष्मी कांत शर्मा की बाइट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने निवाई के पूर्व विधायक के जेवीवीएनएल में तैनात एईएन पुत्र का एक ही दिन में दो बार किए तबादलों को गलत माना है। इसके साथ ही अदालत ने दूसरे तबादले को रद्द कर दिया है। जस्टिस गणेश राम मीणा की एकलपीठ ने यह आदेश विक्रम सिंह लोदी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता जेवीवीएनएल में सहायक अभियंता आरडीएसएस के पद पर कार्यरत है। जेवीवीएनएल ने गत 10 जुलाई को उसका तबादला देवली से टोंक कर दिया और उसने आदेश की पालना में अगले दिन कार्य भी ग्रहण कर लिया। याचिका में कहा गया कि जेवीवीएनएल ने 10 जुलाई को ही उसका दूसरा तबादला आदेश जारी कर उसे टोंक से झालावाड ट्रांसफर कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया कि उसे पिता निवाई के विधायक रह चुके हैं। ऐसे में दूसरा तबादला आदेश दुर्भावना के चलते जारी किया गया है। इसके अलावा दूसरे तबादला आदेश में याचिकाकर्ता के स्थान पर किसी अन्य को नहीं लगाया गया है। ऐसे में उसके दूसरे तबादला आदेश को निरस्त किया जाए। जिसके जवाब में जेवीवीएनएल की ओर से कहा गया कि याचिकाकर्ता बीते 16 साल से टोंक जिले में ही पदस्थापित है। ऐसे में उसका तबादला प्रशासनिक आवश्यकता के चलते किया गया है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने याचिकाकर्ता के दूसरे तबादला आदेश को निरस्त कर दिया है।0
0
Report
केंद्रीय मंत्रियों से किसानों के मुद्दों पर चर्चा, अनुदान जल्द जारी होने की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:काशीरामजयपुर。 केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री से किसानों के मुद्दे पर मिले सीआर चौधरी。 किसानों को राहत दिलाने के लिए आयोग अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन。 अनुदान जारी होने पर हजारों किसानों को मिलेगी बड़ी राहत。 राजस्थान के किसानों के हित में केंद्र से जल्द निर्णय की उम्मीद。 केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी भी बैठक में रहे मौजूद。 जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी.एल. कंथा राव भी रहे बैठक में शामिल。 अटल भूजल योजना के लाभार्थी किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद。 किसानों की लंबित अनुदान राशि पर केंद्र सरकार करेगी विचार。 किसानों के मुद्दे पर दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय चर्चा。 राजस्थान किसान आयोग ने किसानों के हक की राशि जल्द जारी करने की उठाई मांग。0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा के चौसा में डीजे पलटने से विवाह में मची त्रासदी, महिला-बच्चे की मौत
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब नाच-गाने और जश्न के बीच अचानक एक डीजे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में डीजे वाहन की चपेट में आने से एक महिला और एक मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना चौसा प्रखंड अंतर्गत लौआलागन पूर्वी पंचायत के पौरा टोला नंबर 08 की बताई जा रही है। बताया जाता है कि गांव में शादी समारोह को लेकर बारात और जुलूस निकाला जा रहा था। डीजे की धुन पर लोग नाचते-गाते खुशी मना रहे थे। इसी दौरान अचानक डीजे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में डीजे वाहन के नीचे दबकर प्रियंका देवी (35), पति अजीत मंडल, और बिट्टू कुमार (5), पिता मंटू मंडल, की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। कुछ ही पल पहले जहां डीजे की तेज आवाज और जश्न का माहौल था, वहीं हादसे के बाद घटनास्थलब पर मातम और चीखों से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार डीजे वाहन शादी वाले परिवार का ही था और वाहन चालक नया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चौसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त डीजे वाहन को भी जब्त कर थाना लाया गया है। चौसा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डीजे वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
पोक्सो केस: शिक्षक पर अश्लील हरकत के आरोप, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग
Katihar, Bihar:मामला पोक्सो एक्ट का है. प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर, अमदाबाद प्रखंड, कटिहार जिला के शिक्षक पर कक्षा चार और पांच की छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है. ग्रामीणों ने विद्यालय पहुँचकर शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की और विरोध प्रदर्शन किया. अभिभावक जब अपनी बच्चियों को स्कूल भेजने लगे तो कुछ छात्राओं ने स्कूल न जाने से इनकार किया. पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे. यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो शिक्षक के विरुद्ध विभागीय नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अमदाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार ने मामले की जाँच का आश्वासन दिया.0
0
Report
लोहरदगा में मौत के बाद ग्रामीणों ने कुडू-रांची मार्ग जाम कर दिया है
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा में मौत के बाद ग्रामीणों ने कुडू-रांची मार्ग जाम कर दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बरवाटोली चौक को स्थानीय पथ पर जाम किया है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जाम हटाने के प्रयास में जुटे हैं। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।0
0
Report
Advertisement
