205001
Mainpuri: पुलिस ने 955 लीटर पुरानी शराब का नष्टकरण किया
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी पुलिस ने 955 लीटर पुरानी शराब का नष्टकरण किया है जिसकी कीमत 2,86,500 रुपये बताई गई है। क्षेत्राधिकार और SDM ने सबर कोतवाली में इस शराब का नष्टकरण कराया। SDM सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 35 से अधिक मुकदमों में रखी गई पुरानी शराब का नष्टकरण किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जबलपुर होटल में पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, दूसरी महिला संग पकड़े गए
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ होटल में पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा पत्नी ने पति और दूसरी महिला की कर दी धुनाई जबलपुर के होटल बैलेंसिंग रॉक के कमरा नंबर 103 का मामला महिला का नाम है कविता यादव पति अरुण यादव को ढूंढते पहुंची थी महिला एक दूसरी युवती के साथ होटल में मिले पति पत्नी ने लगाया पति पर दूसरी महिला से संबंध के आरोप बाइट कविता यादव पत्नी0
0
Report
आज मौसम साफ, उमस और गर्मी बनी रहेगी; मानसून लौटने से कुछ जगहों पर असर
Raipur, Chhattisgarh:आज मौसम साफ रहेगा, उमस और गर्मी भी पड़ेगी, तापमान 34 तक जा सकता है। मानसून लौट रही है तो उसका भी कुछ असर कुछ जगहों पर दिख सकता है0
0
Report
YT के लिए नोट: कोई खबर उपलब्ध नहीं
Chhindwara, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी में बाढ़ से 8 मौत, बर्थडे मनाने गए तीन युवक भी डूबे
Motihari, Bihar:मोतिहारी में आज मौत का दिन रहा । पहाड़पुर,बंजरिया और घोड़ासहन प्रखंड में पानी में डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई है। पहाड़पुर में चार बच्चियों की तो घोड़ासहन में एक लड़की की डूबने से मौत हो गई है।बंजरिया में तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई है。 मोतिहारी में बर्थडे पार्टी मौत का कारण बन गया । मोतिहारी के तीन युवक मोटरसाइकिल से बंजरिया ब्लॉक स्थित खंडवा नहर के पास छठ घाट के पास बर्थडे मनाने गए हुए थे। बर्थडे मनाने के बाद उक्त तीनों युवक ने स्नान करने के लिए जैसे ही बाढ़ के पानी में छलांग लगाया उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं हो सका जिस कारण तीनों युवक गहरे पानी में डूब गए। घाट के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल और उसपर कपड़ा देखकर ग्रामीणों को कौतूहल हुआ फिर धीरे धीरे बात आग की तरह फैल गई। करीब 2 घंटे तक गोताखोरों ने खोजबीन की जिसके बाद तीनों का शव निकाला जा सका। बंजरिया प्रखंड के चौलाहा निवासी तीन युवक की मौत हो गई है। मृतक युवकों का नाम यश कुमार ,शकील अंसारी और समीर दीवान बताया जा रहा है। एक साथ तीन युवकों की मौत के बाद चौलहा में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
CJP प्रदर्शन में आरएसएस विरोधी नारे, बजरंग दल ने धक्का-मुक्की की
Mumbai, Maharashtra:CJP के प्रोटेस्ट में किसी व्यक्ति के द्वारा धार्मिक नारा देते हुए आरएसएस के खिलाफ नारे बाजी होते देख बजरंग दल और हिंदू कार्यकर्ता ने उससे धक्का मुक्की की जिसके बाद पुलिस ने बजरंग दल के लोगो को हिरासत में लिया साथ हो मोदी के खिलाफ नारा देने वाले एक युवक को किरदार थप्पड़ मारते हुए हमारे कैमरे पर मिला है जब हम बजरंग दल के बंदे के साथ टिक टैक कर रहे थे0
0
Report
एशियन गेम्स में भारत ने चीन को हराकर गोल्ड जीता; इशिका चौधरी ग्वालियर शान
Morena, Madhya Pradesh:एशियन गेम्स में भारत ने चीन को हराकर गोल्ड जीता; इशिका चौधरी ग्वालियर शान इस जीत से देशभर में उत्साह है और ग्वालियर की बेटी इशिका चौधरी भी इस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बनीं. परिवार ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और जश्न आतिशबाजी के साथ मनाया. परिवार का कहना है कि अब इशिका का अगला लक्ष्य ओलंपिक है ताकि वह भारत के लिए कप जीतें. इशिका ने 11 साल की उम्र से हॉकी शुरू की और आज ग्वालियर, मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन किया है. उनकी माता गायत्री चौधरी कहती हैं कि बेटियों के लिए सोच बदली है, वे पढ़ाई के साथ खेल में आगे बढ़ रही हैं. इशिका की मौसी गिरिजा तिवारी बताती हैं कि घर में सब उसे 'कछुआ' कहते थे, अब वही कछुआ रेस जीतकर देश का मान बढ़ा रहा है। ग्वालियर इस बेटी पर गर्व कर रहा है और टीम को बधाई दे रहा है।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर थाने के सामने नवविवाहिता की रील बनाकर महंगा पड़ा; पुलिस ने माफी दिलवाई
Muzaffarpur, Bihar:नवविवाहिता को Muzaffarpur के एक थाने के सामने रील बनाना महंगा पड़ गया। पानापुर मॉडल थाना क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहित महिला का हाल ही में एक युवक से शादी हुआ है और शादी के बाद वह दिल्ली में रहती थी, फिलहाल मायके पानापुर थाना क्षेत्र आई हुई थी। मॉडल थाना पानापुर के गेट पर जाकर उसने कई गाने पर रील बना डाली। थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार को यह सूचना लगी तो पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में ले लिया और थाने पर लाकर कैमरे के सामने माफी मांगवाई, इसके साथ ही सोशल प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम से वीडियो डिलीट करवाया गया। यह घटनाक्रम Muzaffarpur में चर्चा का विषय बन गया है।0
0
Report
लखीसराय में दुर्गा पूजा से पहले 241 कार्टन विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में दुर्गा पूजा से पहले उत्पाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विद्यापीठ चौक के समीप डाक पार्सल वैन से 241 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान पटना जिले के दुल्हिन बाजार निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डाक पार्सल वैन से शराब की बड़ी खेप लखीसराय के रास्ते ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने विद्यापीठ चौक के पास वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान पिकअप से 241 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि शराब की खेप सीतामढ़ी ले जाकर डिलीवरी करनी थी। पुलिस अब शराब की खेप के स्रोत और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
मैनपुरी-करहल विशिष्ट अतिथि गृह की सफाई,डीएम और जिला जज ने रात में किया निरीक्षण,पीडब्ल्यूडी को फटकार
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। कस्बे में स्थित विशिष्ट अतिथि गृह की की साफ सफाई न होने से जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी व जिला जज ने बुधवार को रात लगभग 9:30 बजे निरीक्षण किया। जिसमें झाड़ियां एवं गंदगी देख दोनों अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग को जमकर फटकार लगाई। गेस्ट हाउस के कक्ष संख्या एक की छत की पीवीसी सीलिंग का एक सिरा टूटकर जमीन पर गिरा पाया गया। जिलाधिकारी कमियों को देख भड़क गए,पीडब्ल्यूडी विभाग की क्लास लगाते हुए सरकार द्वारा मेंटेनेंस के लिए आए धन का पूरा ब्यौरा मांगकर जांच भी बैठा दी। जानकारी विभागीय अधिकारियों को हुई तो सभी के पसीने छूट गए। जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने एडीओ पंचायत गौरव कुमार को निर्देश दिए कि सुबह 11:00 बजे तक अति विशिष्ट अतिथि गृह की साफ सफाई हो जानी चाहिए। गुरुवार सुबह ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी,नगर पंचायत करहल,बरनाहल के सफाई कर्मचारियों ने बड़ी-बड़ी झाड़ियां,घास,जाला,काई साफ कर पुताई शुरू कर दी। सफाई व्यवस्था को देखने के लिए जॉइंट मजिस्ट्रेट तेजस प्रसाद कृष्ण,न्यायिक एसडीएम केशव सिंह, तहसीलदार अरविंद कुमार गौतम ने गेस्ट हाउस में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। गेस्ट हाउस के कक्ष की टूटी सीलिंग को सही कराया गया और दीवारों पर पुट्टी लगाई गई।0
0
Report
Advertisement
बैतूल-परतवाड़ा रोड हादसे: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, घायलो की संख्या बढ़ने की आशंका
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि हनुमान ढाना के पास RTO टीम द्वारा पिकअप का पीछा किए जाने के दौरान यह हादसा हुआ। पिकअप में बैतूल के ग्रामीण क्षेत्रों से मजदूरी के लिए महाराष्ट्र जा रहे मजदूर सवार थे। RTO कर्मचारी द्वारा पीछा किए जाने से घबराकर चालक के वाहन से नियंत्रण खोने की बात सामने आ रही है। तेज रफ्तार पिकअप वाहन पुलिया से टकराकर पलट गया। हादसे में बच्चों और मजदूरों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी भी मजदूर के हताहत या गंभीर घायल होने की जानकारी नहीं मिल रही है कुछ घायलों को भैंसदेही अस्पताल में भर्ती किया गया है।0
0
Report
गांधी जयंती पर नरसिंहपुर जेल में तीन कैदियों को विशेष माफी पर रिहा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नरसिंहपुर केंद्रीय जेल में बंद तीन कैदियों को विशेष माफी का लाभ देते हुए रिहा कर दिया गया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग और जेल मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के तहत की गई है। गांधी जयंती के मौके पर, नरसिंहपुर जेल प्रशासन ने तीन ऐसे बंदियों को रिहा किया, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। इनमें से दो बंदी नरसिंहपुर खुली जेल में थे, जबकि एक बंदी केंद्रीय जेल में निरुद्ध था। शासन द्वारा मिली इस विशेष माफी से रिहा होने वाले इन तीनों बंदियों को जेल प्रशासन की ओर से फूलमाला पहनाई गई, श्रीफल भेंट किया गया और उनका स्थायी रिहाई प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया गया। बाइट- श्रीमती अदिति चतुर्वेदी (जेल अधीक्षक, केंद्रीय जेल नरसिंहपुर)0
0
Report
एमपी नशे की गिरफ्त में, यू ट्यूब के लिए हालात कैसे सुधरेंगे?
Damoh, Madhya Pradesh:यू ट्यूब के लिए.. नशे की ज़द में जाता एमपी आखिर कैसे सुधरें हालात..?0
0
Report
Advertisement
ड्राई डे के बाद भी दौलतपुरा में शराब दुकानें बिक्री चालू, पुलिस पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर शराब की दुकान का शटर बन्द पर बिक्री चालू... ड्राई-डे होने के बाद भी ठेकों पर बिक रही शराब दौलतपुरा थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हैं शराब की दुकान ड्राई डे के आदेश का मख़ौल उड़ा रहे शराब कारोबारी दौलतपुरा पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल बिना पुलिस और आबकारी की मिलीभगत के सम्भव नहीं खेल क्या वाकई दौलतपुरा पुलिस को नहीं हैं जानकारी?0
0
Report
खुनुवां बॉर्डर पर कस्टम ने ट्रकों से 13,840 किलोग्राम कद्दू बीज पकड़े
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर भारत-नेपाल सीमा के खुनुवां बॉर्डर पर कस्टम, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल से भारत आ रहे दो फ्लाई ऐश के 2 ट्रकों की जांच में करीब 14 टन चीन का कद्दू बीज और करीब 11 टन छिलके वाला अखरोट बरामद किया है। टीम ने एक ट्रक के चालक और उसके सहयोगी को हिरासत में लेकर दोनों ट्रकों समेत खुनुवां कस्टम को सौंप दिया। दूसरे ट्रक का चालक और सहचालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हिरासत में लिए गये चालक का नाम उमापति तिवारी पुत्र केश कुमार तिवारी है वह बहपुरा, थाना कोड़वा, सुल्तानपुर का निवासी है जबकि सहचालक अखिलेश पांडेय पुत्र अरविंद पांडेय, बरेठा, कोतवाली अमेठी का रहने वाला है। पकड़े गए यूपी 47 एटी 2501 और यूपी 47 एटी 1913 नंबर के दोनों बुलेट ट्रक 21 सितंबर को टांडा से फ्लाई ऐश लादकर नेपाल के रुपनदेही जिले के भैरहवा स्थित सम्राट सिंह ट्रेडिंग कंपनी के लिए रवाना हुए थे। 22 सितंबर को दोनों ट्रक खुनुवां सीमा से नेपाल में प्रवेश किए। निर्धारित स्थान पर फ्लाई ऐश खाली करने के बाद गुरुवार शाम करीब पांच बजे दोनों ट्रक भारत लौट रहे थे। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने खुनुवां कस्टम बैरियर के पास दोनों ट्रकों को रोक लिया। केबिन समेत सामान्य जांच में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। हालांकि चालक और सहचालक के पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर टीम को संदेह हुआ। दोनों को हिरासत में लेकर शुक्रवार सुबह ट्रकों की दोबारा गहन जांच की गई। जांच के दौरान ट्रकों के ऊपरी हिस्से में बोरियां छिपाने के लिए बॉडी काटकर अलग से फाटक बनाए जाने का पता चला। इन फाटकों को एमसीिल पदार्थ से बंद किया गया था। टीम ने ट्रक यूपी 47 एटी 2501 से 40-40 किलोग्राम के 346 बोरे में कुल 13,840 किलोग्राम चाइनीज कद्दू बीज बरामद किया। वहीं यूपी 47 एटी 1913 से 10-10 किलोग्राम के 1,082 बैग में कुल 10,820 किलोग्राम छिलके वाला अखरोट बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए ने बताया कि सामान तौलिहवा से लादकर बस्ती ले जाया जा रहा था। वहीं दूसरे ट्रक के चालक और सहचालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। बरामद माल और दोनों बुलेट ट्रकों को कस्टम एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।0
0
Report
भीलवाड़ा पाली भरतपुर निकाय चुनाव में कांग्रेस हार की जाँच के लिए समिति गठित
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा, पाली और भरतपुर निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार से जुड़ी खबर कांग्रेस करेगी इन जिलों में हार की जांच, प्रदेश कांग्रेस ने बनाई जांच समिति डॉ. सीपी जोशी को बनाया समिति का संयोजक भीलवाड़ा, पाली और भरतपुर निकाय चुनाव में हार की करेंगे जांच निकायों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी होगी जांच राम सिंह कस्वां को बनाया समिति का सचिव 7 सदस्य भी बनाए गए हैं समिति में सदस्य मुरारीलाल मीणा, कुलदीप इंदौरा, प्रमोद जैन भाया, शकुंतला रावत, हाकम अली, गणेश घोघरा, रघुवीर सिंह राठौड़ को बनाया सदस्य जांच कमेटी 7 दिन में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा को सौंपेगी अपनी रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
